Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं अर्ध वार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 : मध्यप्रदेश बोर्ड 9वीं हाफ ईयरली टाइम टेबल देखें
    • लेख
    • एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं अर्ध वार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 : मध्यप्रदेश बोर्ड 9वीं हाफ ईयरली टाइम टेबल देखें

    एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं अर्ध वार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 : मध्यप्रदेश बोर्ड 9वीं हाफ ईयरली टाइम टेबल देखें

    Mithilesh KumarUpdated on 30 Sep 2026, 04:38 PM IST

    एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं अर्ध वार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27: लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश ने कक्षा 9वीं की अर्ध वार्षिक परीक्षा 2026-27 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं की अर्ध वार्षिक परीक्षाएं 21 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का निर्धारित समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक है।
    ये भी पढ़ें : एमपी बोर्ड हाईस्कूल अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27

    This Story also Contains

    1. एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं अर्ध वार्षिक परीक्षा 2026-27: एक नजर में
    2. एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं टाइम टेबल 2026-27
    3. एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं परीक्षा का समय
    4. कक्षा 9वीं अर्ध वार्षिक परीक्षा 2026-27 के निर्देश
    5. कक्षा 9वीं अर्ध वार्षिक परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
    6. एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं अर्ध वार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27
    एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं अर्ध वार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 : मध्यप्रदेश बोर्ड 9वीं हाफ ईयरली टाइम टेबल देखें
    एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं अर्ध वार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27

    कक्षा 9वीं के विद्यार्थी नीचे दी गई टेबल में विषयवार एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं अर्ध वार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27 देख सकते हैं। साथ ही, परीक्षा में शामिल होने से पहले विद्यार्थियों को दिए गए जरूरी निर्देशों को भी ध्यान से पढ़ना चाहिए।

    एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं अर्ध वार्षिक परीक्षा 2026-27: एक नजर में

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा

    कक्षा 9वीं अर्ध वार्षिक परीक्षा

    सत्र

    2026-27

    बोर्ड

    लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश

    परीक्षा प्रारंभ

    21 नवंबर 2026

    अंतिम परीक्षा

    30 नवंबर 2026

    परीक्षा समय

    सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

    परीक्षा अवधि

    3 घंटे

    परीक्षा का माध्यम

    ऑफलाइन

    एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं टाइम टेबल 2026-27

    कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों के लिए अर्ध वार्षिक परीक्षा का विषयवार कार्यक्रम नीचे दिया गया है।

    क्र.

    परीक्षा की तारीख

    दिन

    कक्षा 9वीं का विषय

    1

    21 नवंबर 2026

    शनिवार

    संस्कृत

    2

    23 नवंबर 2026

    सोमवार

    अंग्रेजी

    3

    25 नवंबर 2026

    बुधवार

    सामाजिक विज्ञान

    4

    26 नवंबर 2026

    गुरुवार

    हिन्दी

    5

    27 नवंबर 2026

    शुक्रवार

    एनएसक्यूएफ के समस्त विषय

    6

    28 नवंबर 2026

    शनिवार

    विज्ञान

    7

    30 नवंबर 2026

    सोमवार

    गणित

    नोट: 21, 23, 25, 26, 27 और 28 नवंबर को परीक्षा के बाद अगले प्रश्नपत्र की तैयारी के लिए कक्षा संचालन भी किया जाएगा।

    1790572714667

    यह भी पढ़ें :

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं परीक्षा का समय

    एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं अर्ध वार्षिक परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। सभी विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा कक्ष में पहुंचना अनिवार्य है।

    परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले उत्तर पुस्तिका और 5 मिनट पहले प्रश्नपत्र विद्यार्थियों को दिया जाएगा। इसलिए छात्रों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने की सलाह दी जाती है।

    कक्षा 9वीं अर्ध वार्षिक परीक्षा 2026-27 के निर्देश

    लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। इन्हें परीक्षा से पहले जरूर पढ़ लेना चाहिए।

    1. परीक्षा अवधि में यदि कोई सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित होता है, तब भी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

    2. प्रत्येक परीक्षा के बाद अगले दिन होने वाले पेपर के विषय की तैयारी के लिए विद्यालय में कक्षा संचालित की जाएगी।

    3. जिन प्रायोगिक विषयों की परीक्षा समय सारणी में निर्धारित नहीं है, उनकी परीक्षा विद्यालय 21 नवंबर से 30 नवंबर 2026 के बीच अपनी सुविधा के अनुसार आयोजित करेगा।

    4. सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा कक्ष में उपस्थित होना होगा।

    5. परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट पहले उत्तर पुस्तिका तथा 5 मिनट पहले प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया जाएगा।

    6. जिन विद्यार्थियों की परीक्षा समाप्त हो जाएगी, उनकी नियमित कक्षाएं अगले कार्य दिवस से शुरू की जाएंगी।

    यह भी पढ़ें :

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download Now

    कक्षा 9वीं अर्ध वार्षिक परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

    कक्षा 9वीं की अर्ध वार्षिक परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को अभी से विषयवार तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। टाइम टेबल के अनुसार पहले उन विषयों पर ध्यान दें जिनकी परीक्षा पहले होने वाली है।

    • प्रत्येक विषय के पूरे सिलेबस का रिवीजन करें।

    • गणित के प्रश्नों को लिखकर हल करने का अभ्यास करें।

    • विज्ञान में महत्वपूर्ण परिभाषाओं और अवधारणाओं को दोहराएं।

    • सामाजिक विज्ञान के महत्वपूर्ण तथ्यों और घटनाओं का रिवीजन करें।

    • हिन्दी और अंग्रेजी में लेखन तथा व्याकरण का अभ्यास करें।

    • मॉडल पेपर और पिछले प्रश्नपत्रों को हल करें।

    • परीक्षा से पहले सभी विषयों का एक बार पूरा रिवीजन जरूर करें।

    एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं अर्ध वार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27

    एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं की अर्ध वार्षिक परीक्षाएं 21 नवंबर 2026 से शुरू होकर 30 नवंबर 2026 तक चलेंगी। पहला पेपर संस्कृत का और अंतिम परीक्षा गणित विषय की होगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा।

    विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी परीक्षा की तैयारी टाइम टेबल के अनुसार करें और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें। इसके अलावा, परीक्षा के बाद आयोजित होने वाली अगली परीक्षा की तैयारी की कक्षाओं में भी नियमित रूप से उपस्थित रहें।

    ये भी पढ़ें :

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    TOSS SSC Late Fee Application Date

    29 Jun'26 - 30 Sep'26 (Online)

    Ongoing Dates
    TOSS Intermediate Late Fee Application Date

    29 Jun'26 - 30 Sep'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to MP Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to MP Board 10th ?

    Hello Student,

    You can check the MP Board Class 9 Trimasik Pariksha Hindi Blueprint 2026-27 from the link given below. The blueprint includes the subject-wise exam pattern and marks distribution.
    https://school.careers360.com/download/ebooks/mp-board-quarterly-exam-blueprint-2026-27-for-classes-9-12-subject-wise-blueprint
    Hope this helps with your exam preparation. Good luck!

    Hi Ayush,

    Here you can download the class 9th mp board question paper.

    https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-9-question-paper-2026

    if you need any other resources, please let us know.