Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी बोर्ड हाईस्कूल अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 : मध्यप्रदेश बोर्ड 10वीं टाइम टेबल और निर्देश जानें
    • लेख
    • एमपी बोर्ड हाईस्कूल अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 : मध्यप्रदेश बोर्ड 10वीं टाइम टेबल और निर्देश जानें

    एमपी बोर्ड हाईस्कूल अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 : मध्यप्रदेश बोर्ड 10वीं टाइम टेबल और निर्देश जानें

    Mithilesh KumarUpdated on 30 Sep 2026, 10:57 AM IST

    एमपी बोर्ड 10वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27: लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश ने कक्षा 10 की अर्ध वार्षिक परीक्षा 2026-27 की समय सारणी जारी कर दी है। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की अर्ध वार्षिक परीक्षाएं 21 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं, कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा के बाद अगले प्रश्नपत्र की तैयारी के लिए कक्षा संचालन का भी उल्लेख समय सारणी में किया गया है।

    This Story also Contains

    1. एमपी बोर्ड हाई स्कूल अर्ध वार्षिक परीक्षा 2026-27: मुख्य बातें
    2. एमपी बोर्ड 10वीं अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27
    3. एमपी बोर्ड 10वीं अर्ध वार्षिक परीक्षा 2026-27 का समय
    4. एमपी बोर्ड 10वीं अर्धवार्षिक परीक्षा के महत्वपूर्ण निर्देश
    5. एमपी बोर्ड 10वीं हाई स्कूल अर्ध वार्षिक परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
    6. एमपी बोर्ड हाईस्कूल अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27
    एमपी बोर्ड हाईस्कूल अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 : मध्यप्रदेश बोर्ड 10वीं टाइम टेबल और निर्देश जानें
    एमपी बोर्ड हाईस्कूल अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026

    विद्यार्थी नीचे दी गई एमपी बोर्ड हाई स्कूल अर्ध वार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27 के माध्यम से विषयवार परीक्षा तिथि देख सकते हैं। परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश भी इस लेख में दिए गए हैं।

    एमपी बोर्ड हाई स्कूल अर्ध वार्षिक परीक्षा 2026-27: मुख्य बातें

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    हाईस्कूल अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27

    बोर्ड

    लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश

    कक्षाएं

    9वीं और 10वीं

    परीक्षा शुरू होने की तारीख

    21 नवंबर 2026

    अंतिम परीक्षा तिथि

    30 नवंबर 2026

    परीक्षा का समय

    सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

    परीक्षा अवधि

    3 घंटे

    परीक्षा मोड

    ऑफलाइन


    एमपी बोर्ड 10वीं अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27

    मध्यप्रदेश हाईस्कूल अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 की विषयवार समय सारणी नीचे दी गई है।

    क्र.

    तारीख

    दिन

    कक्षा 10वीं

    1

    21 नवंबर 2026

    शनिवार

    सामाजिक विज्ञान

    2

    23 नवंबर 2026

    सोमवार

    गणित

    3

    25 नवंबर 2026

    बुधवार

    विज्ञान

    4

    26 नवंबर 2026

    गुरुवार

    संस्कृत/उर्दू

    5

    27 नवंबर 2026

    शुक्रवार

    हिन्दी

    6

    28 नवंबर 2026

    शनिवार

    एनएसक्यूएफ के समस्त विषय

    7

    30 नवंबर 2026

    सोमवार

    अंग्रेजी

    नोट: समय सारणी में 21, 23, 25, 26, 27 और 28 नवंबर को परीक्षा के बाद अगले प्रश्नपत्र की तैयारी के लिए कक्षा संचालन का भी उल्लेख किया गया है। विद्यार्थियों को स्कूल द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार इन कक्षाओं में उपस्थित होना होगा।

    1790573120871

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    एमपी बोर्ड 10वीं अर्ध वार्षिक परीक्षा 2026-27 का समय

    एमपी बोर्ड हाई स्कूल अर्ध वार्षिक परीक्षा 2026-27 की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होंगी। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने के कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा कक्ष में उपस्थित होना अनिवार्य है।

    परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले उत्तर पुस्तिका और 5 मिनट पहले प्रश्नपत्र विद्यार्थियों को वितरित किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें :

    एमपी बोर्ड 10वीं अर्धवार्षिक परीक्षा के महत्वपूर्ण निर्देश

    लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा जारी समय सारणी में विद्यार्थियों और विद्यालयों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं।

    1. यदि परीक्षा अवधि में शासन द्वारा कोई सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

    2. समय सारणी के अनुसार प्रतिदिन परीक्षा समाप्त होने के बाद अगले दिन होने वाली परीक्षा के विषय का अध्यापन सुनिश्चित किया जाएगा।

    3. प्रायोगिक विषयों की परीक्षा तथा ऐसे विषय जो समय सारणी में प्रदर्शित नहीं हैं, उनकी परीक्षा विद्यालय द्वारा 21 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 के बीच सुविधानुसार आयोजित की जाएगी।

    4. सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पूर्व उपस्थित होना अनिवार्य है।

    5. परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका और 5 मिनट पहले प्रश्नपत्र वितरित किया जाएगा।

    6. जैसे-जैसे विद्यार्थियों की परीक्षाएं समाप्त होती जाएंगी, उनके लिए अगले कार्य दिवस से नियमित कक्षाएं अनिवार्य रूप से शुरू की जाएंगी।

    एमपी बोर्ड 10वीं हाई स्कूल अर्ध वार्षिक परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

    विद्यार्थियों को अर्ध वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे पहले अपने सभी विषयों का सिलेबस पूरा करना चाहिए। परीक्षा की तारीखों के अनुसार विषयवार पढ़ाई का शेड्यूल बनाया जा सकता है। जिन विषयों की परीक्षा पहले है, उनकी तैयारी पहले पूरी करें।

    • सभी विषयों के महत्वपूर्ण अध्यायों को दोहराएं।

    • पाठ्यपुस्तक के प्रश्नों का नियमित अभ्यास करें।

    • गणित और विज्ञान के संख्यात्मक प्रश्नों को हल करें।

    • पिछले प्रश्नपत्रों और मॉडल पेपर से अभ्यास करें।

    • परीक्षा से एक दिन पहले नए टॉपिक पढ़ने के बजाय रिवीजन करें।

    • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें।

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download Now

    एमपी बोर्ड हाईस्कूल अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27

    एमपी बोर्ड हाई स्कूल अर्ध वार्षिक परीक्षा 2026-27 का आयोजन 21 नवंबर से 30 नवंबर 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों को अपनी कक्षा के अनुसार विषयवार परीक्षा तिथियों की जांच कर लेनी चाहिए। साथ ही, परीक्षा समाप्त होने के बाद अगले प्रश्नपत्र की तैयारी के लिए आयोजित कक्षाओं में भी उपस्थित होना जरूरी है।

    यह भी पढ़ें :

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    TOSS SSC Late Fee Application Date

    29 Jun'26 - 30 Sep'26 (Online)

    Ongoing Dates
    TOSS Intermediate Late Fee Application Date

    29 Jun'26 - 30 Sep'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to MP Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to MP Board 10th ?

    Hello Student,

    You can check the MP Board Class 9 Trimasik Pariksha Hindi Blueprint 2026-27 from the link given below. The blueprint includes the subject-wise exam pattern and marks distribution.
    https://school.careers360.com/download/ebooks/mp-board-quarterly-exam-blueprint-2026-27-for-classes-9-12-subject-wise-blueprint
    Hope this helps with your exam preparation. Good luck!

    Hi Ayush,

    Here you can download the class 9th mp board question paper.

    https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-9-question-paper-2026

    if you need any other resources, please let us know.