एमपी बोर्ड 11वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 : मध्य प्रदेश के स्कूलों में कक्षा 11वीं की अर्धवार्षिक परीक्षाएं नवंबर 2026 में आयोजित की जाएंगी। जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, एमपी बोर्ड 11वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 18 नवंबर 2026 से शुरू होकर अब 1 दिसंबर 2026 तक आयोजित होगी। पहले यह परीक्षा 30 नवंबर 2026 तक होनी थी। परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
This Story also Contains
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के टाइम-टेबल में आंशिक संशोधन किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल ने 28 नवंबर को निर्धारित कुछ विषयों की परीक्षाएं अब 1 दिसंबर को कराने के आदेश जारी किए हैं। संशोधित कार्यक्रम के तहत कक्षा 9वीं का विज्ञान, 10वीं के एनएसक्यूएफ विषय, 11वीं का गणित और 12वीं का समाजशास्त्र का पेपर नई तारीख पर होगा, वहीं परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही शुरू होंगी।
एमपी बोर्ड कक्षा 11वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, इतिहास, भूगोल, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र सहित विभिन्न विषयों की परीक्षाएं होंगी। विद्यार्थी नीचे एमपी बोर्ड 11वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 का पूरा टाइम टेबल देख सकते हैं।
दिनांक | दिन | कक्षा 11वीं के विषय |
18 नवंबर 2026 | बुधवार | इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेस / राजनीति शास्त्र / जीव विज्ञान |
19 नवंबर 2026 | गुरुवार | संस्कृत / उर्दू |
20 नवंबर 2026 | शुक्रवार | NSQF के समस्त विषय |
21 नवंबर 2026 | शनिवार | भौतिक शास्त्र / अर्थशास्त्र / एनिमल हसबेंडरी, मिल्क ट्रेड प्रैक्टिस, फिशरीज / विज्ञान के तत्व |
23 नवंबर 2026 | सोमवार | रसायन शास्त्र / इतिहास / लेखाशास्त्र / एलिमेंट्स ऑफ साइंस एंड मैथेमेटिक्स / गृह प्रबंधन, पोषण एवं वस्त्र विज्ञान |
25 नवंबर 2026 | बुधवार | अंग्रेजी |
26 नवंबर 2026 | गुरुवार | हिन्दी |
27 नवंबर 2026 | शुक्रवार | भूगोल / व्यवसाय अध्ययन / क्रॉप प्रोडक्शन एंड हार्टिकल्चर / शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य |
|
|
|
30 नवंबर 2026 | सोमवार | समाजशास्त्र |
| 1 दिसंबर 2026 | मंगलवार | गणित |

ये भी पढ़ें :
विवरण | जानकारी |
परीक्षा शुरू होने की तारीख | 18 नवंबर 2026 |
परीक्षा समाप्त होने की तारीख |
1 दिसंबर 2026 |
परीक्षा का समय | दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक |
कक्षा | 11वीं |
परीक्षा का नाम | अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 |
Get your results instantly with our calculator!
एमपी बोर्ड कक्षा 11वीं की अर्धवार्षिक परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना होगा। परीक्षा से संबंधित निर्देशों का पालन करना भी जरूरी होगा।
परीक्षा शुरू: 18 नवंबर 2026
परीक्षा समाप्त: 30 नवंबर 2026
परीक्षा समाप्त: 1 दिसंबर 2026
परीक्षा का समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
कक्षा: 11वीं
परीक्षा का नाम: अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27
ये भी पढ़ें :
कक्षा 11वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा में विद्यार्थियों के चुने गए विषयों के अनुसार परीक्षा आयोजित की जाएगी। टाइम टेबल में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, इतिहास, भूगोल, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, लेखाशास्त्र और व्यवसाय अध्ययन सहित विभिन्न विषय शामिल हैं। इसके अलावा कृषि, NSQF तथा अन्य व्यावसायिक विषयों की परीक्षाएं भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी।
विद्यार्थियों को अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए सभी विषयों का रिवीजन परीक्षा से पहले पूरा कर लेना चाहिए। सबसे पहले कठिन विषयों और महत्वपूर्ण अध्यायों की तैयारी करें। इसके बाद मॉडल प्रश्नों और अभ्यास प्रश्नों को हल करें। परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दें।
विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपने स्कूल से अंतिम परीक्षा कार्यक्रम और निर्देशों की पुष्टि जरूर कर लें। यदि बोर्ड या स्कूल की ओर से टाइम टेबल में कोई बदलाव किया जाता है, तो नवीनतम सूचना को ही मान्य माना जाएगा।
ये भी पढ़ें :
मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा (MP Board Half Yearly Exam 2026-27) की समय-सारणी में आंशिक संशोधन किया है। विभाग ने अपरिहार्य कारणों से कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं की कुछ परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, 28 नवंबर 2026 को निर्धारित कुछ परीक्षाएं अब 1 दिसंबर 2026 (मंगलवार) को आयोजित की जाएंगी।
विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में जारी परीक्षा समय-सारणी एवं प्रश्नपत्र निर्माण संबंधी निर्देशों में केवल आंशिक संशोधन किया गया है। शेष सभी निर्देश यथावत रहेंगे।
कक्षा 9वीं और 10वीं की परीक्षा समय-सारणी
क्र. | परीक्षा तिथि एवं दिन | समय | कक्षा 9वीं | कक्षा 10वीं |
1 | 21 नवंबर 2026 (शनिवार) | सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक | संस्कृत/उर्दू | सामाजिक विज्ञान |
2 | 1 दिसंबर 2026 (मंगलवार) | सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक | विज्ञान | एनएसक्यूएफ के समस्त विषय |
कक्षा 11वीं और 12वीं की परीक्षा समय-सारणी
क्र. | परीक्षा तिथि एवं दिन | समय | कक्षा 11वीं | कक्षा 12वीं |
1 | 1 दिसंबर 2026 (मंगलवार) | दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक | गणित | समाजशास्त्र |
संशोधित आदेश के अनुसार, 21 नवंबर 2026 को निर्धारित परीक्षाओं की तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, 28 नवंबर 2026 को होने वाली परीक्षाओं को 1 दिसंबर 2026 के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।
कक्षा | विषय | पहले की परीक्षा तिथि | संशोधित परीक्षा तिथि |
9वीं | विज्ञान | 28 नवंबर 2026 | 1 दिसंबर 2026 |
10वीं | एनएसक्यूएफ के समस्त विषय | 28 नवंबर 2026 | 1 दिसंबर 2026 |
11वीं | गणित | 28 नवंबर 2026 | 1 दिसंबर 2026 |
12वीं | समाजशास्त्र | 28 नवंबर 2026 | 1 दिसंबर 2026 |
एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 की संशोधित समय-सारणी का आदेश अपर संचालक, लोक शिक्षण मध्य प्रदेश रविन्द्र कुमार सिंह द्वारा जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि विशेष सहायक, स्कूल शिक्षा मंत्री तथा सचिव, मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग को भी भेजी गई है।
विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को संशोधित समय-सारणी के अनुसार परीक्षा आयोजन की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी कक्षा और विषय के अनुसार संशोधित परीक्षा तिथियों को ध्यान में रखकर तैयारी करें।

On Question asked by student community
Hello Student,
You can access and download the relevant link given below.
https://school.careers360.com/boards/mp-board-previous-year-question-paper-class-12-solutions-pdf
https://school.careers360.com/boards/mpsos/mpsos-class-12-question-paper-2025-26
Hello Student,
You can check the relevant article below
https://school.careers360.com/boards/mp-board-previous-year-question-paper-class-12-solutions-pdf
Hope it helps!
Hello Student,
You can check the relevant article below.
Hope it helps!
Hi Swarnim,
You can download the MP board previous year question paper.
https://school.careers360.com/boards/mp-board-previous-year-question-paper-class-12-solutions-pdf
Hi Student,
The MP Board Class 12 Quarterly exams for 2026-27 were conducted from September 7 to September 17, 2026. You can check the MP Board Class 12 Quarterly Question Papers 2026-27 here:
https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-12-quarterly-question-paper-2026
Hope it helps, thank you.