Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा केंद्र सूची 2027 फाइनल: जिलेवार सेंटर लिस्ट PDF डाउनलोड करें
    • लेख
    • यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा केंद्र सूची 2027 फाइनल: जिलेवार सेंटर लिस्ट PDF डाउनलोड करें

    यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा केंद्र सूची 2027 फाइनल: जिलेवार सेंटर लिस्ट PDF डाउनलोड करें

    Mithilesh KumarUpdated on 28 Nov 2026, 10:55 AM IST
    Trusted Source Image

    यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा केंद्र सूची 2027 फाइनल (UP Board 10th Exam Centre List 2027) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा जारी कर दी गई है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थी अब अपने जिले के अनुसार अंतिम परीक्षा केंद्र सूची (Final Exam Centre List) देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने प्रस्तावित परीक्षा केंद्र सूची (Provisional Centre List) पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद यूपीएमएसपी फाइनल सेंटर लिस्ट 2027 (UPMSP Final Centre List 2027) जारी की है। प्रस्तावित सूची पर राज्यभर से कुल 2,744 आपत्तियां दर्ज की गई थीं।

    This Story also Contains

    1. यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा केंद्र सूची 2027: मुख्य जानकारी
    2. यूपी बोर्ड 10वीं फाइनल परीक्षा केंद्र सूची 2027 PDF डाउनलोड
    3. यूपी बोर्ड 10वीं सेंटर लिस्ट 2027: जिलेवार PDF डाउनलोड लिंक
    4. यूपी बोर्ड द्वारा निर्धारित कुल परीक्षा केंद्रों की संख्या
    5. यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथि 2027 (UP Board Exam Date 2027)
    6. यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची पर 2,744 आपत्तियां दर्ज
    7. यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा केंद्र सूची 2027 कैसे डाउनलोड करें?
    8. यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल और लिखित परीक्षा की तिथियां 2027
    9. यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण
    यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा केंद्र सूची 2027 फाइनल: जिलेवार सेंटर लिस्ट PDF डाउनलोड करें
    यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा केंद्र सूची 2027 फाइनल PDF

    यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से 24 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएगी। इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए कुल 8,113 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। विद्यार्थी यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर यूपी बोर्ड कक्षा 10 सेंटर लिस्ट 2027 पीडीएफ (UP Board Class 10 Centre List 2027 PDF) डाउनलोड कर सकते हैं। इस लेख में यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा केंद्र सूची 2027 (UP Board High School Centre List 2027), जिलेवार पीडीएफ डाउनलोड लिंक, परीक्षा तिथि और सेंटर लिस्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई है।

    यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा केंद्र सूची 2027: मुख्य जानकारी

    विवरण

    जानकारी

    बोर्ड का नाम

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)

    परीक्षा का नाम

    यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2027

    कक्षा

    10वीं

    शैक्षणिक सत्र

    2026-27

    परीक्षा केंद्र सूची

    अंतिम (Final) जारी

    प्रस्तावित सूची पर आपत्तियां

    2,744

    कुल निर्धारित परीक्षा केंद्र

    8,113

    परीक्षा की तिथि

    5 फरवरी से 24 फरवरी 2027

    परीक्षा का माध्यम

    ऑफलाइन

    आधिकारिक वेबसाइट

    upmsp.edu.in


    यूपी बोर्ड 10वीं फाइनल परीक्षा केंद्र सूची 2027 PDF डाउनलोड

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2027 के लिए अंतिम परीक्षा केंद्र सूची जारी कर दी है। विद्यार्थी यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची जिलेवार (UP Board Exam Centre List District Wise) देखने के लिए नीचे दी गई तालिका में अपने जिले का नाम खोज सकते हैं। इसके माध्यम से विद्यार्थी अपने जिले की यूपी बोर्ड 10वीं सेंटर लिस्ट 2027 डाउनलोड कर सकेंगे।

    यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा केंद्र सूची में प्रदेश के सभी 75 जिलों के निर्धारित परीक्षा केंद्रों की जानकारी शामिल है। विद्यार्थी यूपीएमएसपी सेंटर लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड (UPMSP Centre List PDF Download) करने के लिए संबंधित जिले के सामने दिए गए लिंक का उपयोग कर सकते हैं।

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    यूपी बोर्ड 10वीं सेंटर लिस्ट 2027: जिलेवार PDF डाउनलोड लिंक

    जिला (District)

    परीक्षा केंद्र सूची डाउनलोड करें  (Download Centre List)

    आगरा

    यहां डाउनलोड करें

    फिरोजाबाद

    यहां डाउनलोड करें

    मैनपुरी

    यहां डाउनलोड करें

    एटा

    यहां डाउनलोड करें

    मथुरा

    यहां डाउनलोड करें

    अलीगढ़

    यहां डाउनलोड करें

    हाथरस

    यहां डाउनलोड करें

    कासगंज

    यहां डाउनलोड करें

    बुलंदशहर

    यहां डाउनलोड करें

    गाजियाबाद

    यहां डाउनलोड करें

    गौतम बुद्ध नगर

    यहां डाउनलोड करें

    मेरठ

    यहां डाउनलोड करें

    बागपत

    यहां डाउनलोड करें

    हापुड़

    यहां डाउनलोड करें

    मुजफ्फरनगर

    यहां डाउनलोड करें

    सहारनपुर

    यहां डाउनलोड करें

    शामली

    यहां डाउनलोड करें

    मुरादाबाद

    यहां डाउनलोड करें

    ज्योतिबा फुले नगर (अमरोहा)

    यहां डाउनलोड करें

    बिजनौर

    यहां डाउनलोड करें

    रामपुर

    यहां डाउनलोड करें

    संभल

    यहां डाउनलोड करें

    बरेली

    यहां डाउनलोड करें

    बदायूं

    यहां डाउनलोड करें

    शाहजहांपुर

    यहां डाउनलोड करें

    पीलीभीत

    यहां डाउनलोड करें

    लखीमपुर खीरी

    यहां डाउनलोड करें

    सीतापुर

    यहां डाउनलोड करें

    हरदोई

    यहां डाउनलोड करें

    लखनऊ

    यहां डाउनलोड करें

    उन्नाव

    यहां डाउनलोड करें

    रायबरेली

    यहां डाउनलोड करें

    कानपुर नगर

    यहां डाउनलोड करें

    कानपुर देहात

    यहां डाउनलोड करें

    फर्रुखाबाद

    यहां डाउनलोड करें

    इटावा

    यहां डाउनलोड करें

    कन्नौज

    यहां डाउनलोड करें

    औरैया

    यहां डाउनलोड करें

    जालौन

    यहां डाउनलोड करें

    झांसी

    यहां डाउनलोड करें

    ललितपुर

    यहां डाउनलोड करें

    हमीरपुर

    यहां डाउनलोड करें

    महोबा

    यहां डाउनलोड करें

    बांदा

    यहां डाउनलोड करें

    चित्रकूट

    यहां डाउनलोड करें

    प्रतापगढ़

    यहां डाउनलोड करें

    प्रयागराज (इलाहाबाद)

    यहां डाउनलोड करें

    फतेहपुर

    यहां डाउनलोड करें

    कौशांबी

    यहां डाउनलोड करें

    सुल्तानपुर

    यहां डाउनलोड करें

    अयोध्या (फैजाबाद)

    यहां डाउनलोड करें

    बाराबंकी

    यहां डाउनलोड करें

    अंबेडकर नगर

    यहां डाउनलोड करें

    अमेठी

    यहां डाउनलोड करें

    बहराइच

    यहां डाउनलोड करें

    श्रावस्ती

    यहां डाउनलोड करें

    गोंडा

    यहां डाउनलोड करें

    बलरामपुर

    यहां डाउनलोड करें

    बस्ती

    यहां डाउनलोड करें

    संत कबीर नगर

    यहां डाउनलोड करें

    सिद्धार्थनगर

    यहां डाउनलोड करें

    गोरखपुर

    यहां डाउनलोड करें

    महाराजगंज

    यहां डाउनलोड करें

    देवरिया

    यहां डाउनलोड करें

    कुशीनगर

    यहां डाउनलोड करें

    आजमगढ़

    यहां डाउनलोड करें

    मऊ

    यहां डाउनलोड करें

    बलिया

    यहां डाउनलोड करें

    जौनपुर

    यहां डाउनलोड करें

    गाजीपुर

    यहां डाउनलोड करें

    वाराणसी

    यहां डाउनलोड करें

    चंदौली

    यहां डाउनलोड करें

    भदोही

    यहां डाउनलोड करें

    मिर्जापुर

    यहां डाउनलोड करें

    सोनभद्र

    यहां डाउनलोड करें

    यूपी बोर्ड द्वारा निर्धारित कुल परीक्षा केंद्रों की संख्या

    यूपी बोर्ड की ओर से प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए अलग-अलग संख्या में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाते हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुल 8,113 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। पिछले चार शैक्षणिक सत्रों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों की संख्या नीचे दी गई है।

    शैक्षणिक सत्र (Academic Session)

    कुल परीक्षा केंद्र (Total Exam Centres)

    2026-27

    8,113

    2025-26

    8,033

    2024-25

    7,657

    2023-24

    8,265

    यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथि 2027 (UP Board Exam Date 2027)

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से 24 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी बोर्ड परीक्षा तिथि 2027 (UP Board Exam Date 2027) और विषयवार परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। यूपी बोर्ड 10वीं समय सारिणी 2027 (UP Board 10th Time Table 2027) में परीक्षा की तारीख और समय की जानकारी दी गई है।

    विद्यार्थी नीचे दिए गए लिंक से परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं:

    University of Liverpool, Bengaluru

    Applications for the 2027 intake is now open

    University of York, Mumbai

    Applications are now open for 2027 intakes for both UG & PG programs.

    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची पर 2,744 आपत्तियां दर्ज

    यूपी बोर्ड ने सबसे पहले वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्र सूची (Provisional Exam Centre List) जारी की थी। इस सूची में कुल 8,113 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे। प्रस्तावित सूची जारी होने के बाद विद्यालयों और संबंधित पक्षों को परीक्षा केंद्रों के संबंध में आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया था।

    इस प्रक्रिया के दौरान प्रदेशभर से कुल 2,744 आपत्तियां प्राप्त हुईं। बोर्ड ने सभी प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अंतिम परीक्षा केंद्र सूची (Final Exam Centre List) जारी कर दी है। अब विद्यार्थी अपने जिले के अनुसार यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा केंद्र सूची 2027 डाउनलोड कर सकते हैं और आवंटित परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा केंद्र सूची 2027 कैसे डाउनलोड करें?

    यूपी बोर्ड हाईस्कूल फाइनल सेंटर लिस्ट 2027 डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची पीडीएफ डाउनलोड की जा सकती है।

    1. सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

    2. वेबसाइट के होम पेज पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 से संबंधित अंतिम केंद्र सूची के लिंक पर क्लिक करें।

    3. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नाम दिखाई देंगे।

    4. अब अपने जिले का नाम खोजें।

    5. जिले के नाम के सामने दिए गए डाउनलोड (Download) विकल्प पर क्लिक करें।

    6. संबंधित जिले की यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची 2027 PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।

    7. इस पीडीएफ में अपने जिले के सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों की जानकारी देखें।

    8. भविष्य में उपयोग के लिए परीक्षा केंद्र सूची पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download Now

    यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल और लिखित परीक्षा की तिथियां 2027

    यूपी बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं (Practical Exams) दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। पहले चरण की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11 जनवरी से 19 जनवरी 2027 तक और दूसरे चरण की परीक्षाएं 20 जनवरी से 28 जनवरी 2027 तक होंगी। इसके बाद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षाएं 5 फरवरी से 24 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी।

    परीक्षा

    तिथि

    पहले चरण की प्रायोगिक परीक्षाएं (Practical Exams Phase 1)

    11 जनवरी से 19 जनवरी 2027

    दूसरे चरण की प्रायोगिक परीक्षाएं (Practical Exams Phase 2)

    20 जनवरी से 28 जनवरी 2027

    यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं लिखित परीक्षा (Theory Exams)

    5 फरवरी से 24 फरवरी 2027


    यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2026-27 में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 52,11,570 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण (Registration) कराया है। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में कम है।

    पंजीकृत विद्यार्थी अपनी कक्षा और जिले के अनुसार जारी अंतिम परीक्षा केंद्र सूची (Final Exam Centre List) में आवंटित परीक्षा केंद्र की जानकारी देख सकते हैं। परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को अपने विद्यालय से भी परीक्षा केंद्र और अन्य आवश्यक निर्देशों की पुष्टि कर लेनी चाहिए।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Karnataka SSLC Board Application Date

    9 Oct'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Research Methodology and Statistical Analysis
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Basic 3D Animation using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Minimal Intervention Dentistry for Paediatric Patients
    Via The University of Hong Kong, Hong Kong
    Effective Business Communication
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP Board 10th ?

    Hello Abhishek,

    Could you please specify the subject (Hindi, English, Mathematics, Science or Social Science) for which you need the Class 10 UP Board half-yearly examination question paper of Inter College Bhanwari, Chitrakoot?

    We have some UP Board Class 10 half-yearly question papers available here: