Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां 2027 जारी (UP Board Practical Exam Dates): यूपीएमएसपी प्रैक्टिकल तिथि
    • लेख
    • यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां 2027 जारी (UP Board Practical Exam Dates): यूपीएमएसपी प्रैक्टिकल तिथि

    यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां 2027 जारी (UP Board Practical Exam Dates): यूपीएमएसपी प्रैक्टिकल तिथि

    Mithilesh KumarUpdated on 27 Nov 2026, 02:13 PM IST
    Trusted Source Image

    यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां 2027 (UP Board Practical Exam Dates 2027): माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षाओं 2027 (UP Board Practical Exams 2027) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यूपीएमएसपी (UPMSP) द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं (Practical Exams) दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। पहले चरण की यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 11 जनवरी से 19 जनवरी 2027 तक और दूसरे चरण की परीक्षा 20 जनवरी से 28 जनवरी 2027 तक होगी।

    This Story also Contains

    1. यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2027: मुख्य जानकारी
    2. यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा डेट 2027: मंडलवार कार्यक्रम
    3. यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2027 के लिए निर्देश
    4. यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2027 का नोटिस पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?
    5. यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2027: महत्वपूर्ण बातें
    यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां 2027 जारी (UP Board Practical Exam Dates): यूपीएमएसपी प्रैक्टिकल तिथि
    यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां 2027 जारी

    यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2027 (UP Board Class 10th and 12th Practical Exam 2027) का आयोजन मंडलवार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। बोर्ड ने प्रायोगिक परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी (CCTV) की निगरानी में परीक्षा कराने और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थी इस लेख में यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल डेट शीट 2027 (UP Board Practical Date Sheet 2027), मंडलवार परीक्षा तिथियां और यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा नोटिस पीडीएफ (UP Board Practical Exam Notice PDF) डाउनलोड करने की प्रक्रिया देख सकते हैं।

    यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2027: मुख्य जानकारी

    विवरण

    जानकारी

    बोर्ड का नाम

    माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP)

    परीक्षा का नाम

    यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा 2027

    कक्षाएं

    10वीं और 12वीं

    परीक्षा वर्ष

    2027

    परीक्षा का चरण

    दो चरण

    पहला चरण

    11 जनवरी से 19 जनवरी 2027

    दूसरा चरण

    20 जनवरी से 28 जनवरी 2027

    प्रैक्टिकल के अंक अपलोड करने की तिथि

    1 जनवरी 2027 से

    आधिकारिक वेबसाइट

    upmsp.edu.in


    यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा डेट 2027: मंडलवार कार्यक्रम

    यूपीएमएसपी प्रैक्टिकल परीक्षा 2027 (UPMSP Practical Exam 2027) के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं दो चरणों में होंगी। बोर्ड ने दोनों चरणों के लिए अलग-अलग मंडल निर्धारित किए हैं। विद्यार्थी नीचे दी गई यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि 2027 (UP Board Practical Exam Date 2027) की तालिका में अपने मंडल का कार्यक्रम देख सकते हैं।

    चरण

    प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि

    मंडल

    पहला चरण

    11 जनवरी से 19 जनवरी 2027

    आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती

    दूसरा चरण

    20 जनवरी से 28 जनवरी 2027

    अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर

    विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल से यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा की व्यक्तिगत तिथि (Practical Exam Schedule) की जानकारी प्राप्त कर लें। व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य से संपर्क करके प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होना सुनिश्चित करें।

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2027 के लिए निर्देश

    यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा 2027 (UP Board High School and Intermediate Practical Exam 2027) के आयोजन और आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।

    1. सीसीटीवी की निगरानी में होंगी परीक्षाएं: प्रायोगिक परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रधानाचार्यों को सीसीटीवी (CCTV) की निगरानी में परीक्षाएं संपन्न करानी होंगी। साथ ही, परीक्षाओं की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसे उपलब्ध कराया जा सके। परीक्षकों की नियुक्ति और अन्य आवश्यक जानकारी परिषद के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों से प्राप्त की जा सकती है।

    2. हाईस्कूल के विषयों की प्रायोगिक परीक्षा: हाईस्कूल स्तर पर विज्ञान एवं गृह विज्ञान विषय को छोड़कर अन्य विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं पिछले वर्ष की तरह विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) और प्रोजेक्ट कार्य (Project Work) के आधार पर कराई जाएंगी। विज्ञान एवं गृह विज्ञान विषय में बोर्ड द्वारा 30 अंकों की प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य से संपर्क कर परीक्षा में शामिल होना सुनिश्चित करेंगे।

    3. प्रैक्टिकल के अंक ऑनलाइन अपलोड होंगे: हाईस्कूल के विज्ञान एवं गृह विज्ञान को छोड़कर अन्य विषयों के आंतरिक मूल्यांकन, नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा तथा इंटरमीडिएट के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल के अंक अपलोड करने के लिए वेबसाइट 1 जनवरी 2027 से क्रियाशील होगी।

    4. प्री-बोर्ड प्रायोगिक परीक्षाएं: विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली प्री-बोर्ड प्रायोगिक परीक्षाएं (Pre-Board Practical Exams) दिसंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा आयोजित कराई जाएंगी।

    5. प्री-बोर्ड और वार्षिक लिखित परीक्षाएं: विद्यालय स्तर पर कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं (Pre-Board Written Exams) जनवरी 2027 के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएंगी। वहीं, कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं (Annual Exams) जनवरी 2027 के द्वितीय एवं तृतीय सप्ताह में आयोजित होंगी।

    University of Liverpool, Bengaluru

    Applications for the 2027 intake is now open

    University of York, Mumbai

    Applications are now open for 2027 intakes for both UG & PG programs.

    यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2027 का नोटिस पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?

    विद्यार्थी यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट से यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा डेट शीट 2027 (UP Board Practical Exam Date Sheet 2027) और परीक्षा कार्यक्रम का नोटिस पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

    1. सबसे पहले यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

    2. वेबसाइट के होम पेज पर नवीनतम सूचना (Latest Updates) सेक्शन देखें।

    3. यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां 2027 से संबंधित आधिकारिक नोटिस के लिंक पर क्लिक करें।

    4. यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा नोटिस पीडीएफ (UP Board Practical Exam Notice PDF) स्क्रीन पर खुल जाएगा।

    5. इसमें कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा का चरणवार और मंडलवार कार्यक्रम देखें।

    6. पीडीएफ डाउनलोड करके भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download Now

    यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2027: महत्वपूर्ण बातें

    • यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं जनवरी 2027 में दो चरणों में आयोजित होंगी।

    • पहले चरण की यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 11 से 19 जनवरी 2027 तक होगी।

    • दूसरे चरण की प्रैक्टिकल परीक्षा 20 से 28 जनवरी 2027 तक आयोजित की जाएगी।

    • हाईस्कूल विज्ञान एवं गृह विज्ञान विषय की 30 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कराई जाएगी।

    • अन्य निर्धारित विषयों का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर किया जाएगा।

    • प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक अपलोड करने के लिए यूपीएमएसपी की वेबसाइट 1 जनवरी 2027 से क्रियाशील होगी।

    • प्री-बोर्ड प्रायोगिक परीक्षाएं दिसंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएंगी।

    Victoria University, Delhi NCR

    Applications for the 2027 intake are now open

    University of Bristol, Mumbai Enterprise Campus

    Applications for the 2027 intake are now open

    विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 (UP Board Exam 2027) और प्रैक्टिकल परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। परीक्षा की व्यक्तिगत तारीख और अन्य जरूरी जानकारी के लिए अपने विद्यालय से भी संपर्क करें।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Karnataka SSLC Board Application Date

    9 Oct'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Research Methodology and Statistical Analysis
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Basic 3D Animation using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Minimal Intervention Dentistry for Paediatric Patients
    Via The University of Hong Kong, Hong Kong
    Effective Business Communication
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP Board 10th ?

    Hello Abhishek,

    Could you please specify the subject (Hindi, English, Mathematics, Science or Social Science) for which you need the Class 10 UP Board half-yearly examination question paper of Inter College Bhanwari, Chitrakoot?

    We have some UP Board Class 10 half-yearly question papers available here: