Careers360 Logo
ask-icon
share
    RSKMP एमपी बोर्ड 5वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 रोल नंबर से चेक करें, डायरेक्ट लिंक देखें
    • लेख
    • RSKMP एमपी बोर्ड 5वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 रोल नंबर से चेक करें, डायरेक्ट लिंक देखें

    RSKMP एमपी बोर्ड 5वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 रोल नंबर से चेक करें, डायरेक्ट लिंक देखें

    Mithilesh KumarUpdated on 31 Mar 2026, 09:12 AM IST

    RSKMP एमपी बोर्ड 5वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 रोल नंबर - राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल, मध्यप्रदेश द्वारा 25 मार्च 2026 बुधवार को कक्षा 5वीं का परीक्षा रिजल्ट घोषित किया गया। विद्यार्थी दोपहर 1:30 बजे से अपना परीक्षा परिणाम www.rskmp.in/result.aspx पोर्टल पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टिव हो गया है। राज्य शिक्षा केंद्र से मिली जानकारी अनुसार 25 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषणा की प्रक्रिया दोपहर 1 बजे से संचालित की गई। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे परीक्षा परिणाम पोर्टल पर जारी किया गया। कक्षा 5वीं में 95.14 प्रतिशत और 8वी में 93.83 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। विगत वर्ष से लगभग 3 प्रतिशत बेहतर परिणाम आया है।
    एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026 चेक करने का सीधा लिंक
    ये भी पढ़ें : आरएसकेएमपी एमपी 8वीं रिजल्ट रोल नंबर से चेक करें
    ये भी पढ़ें : एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 | एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 | एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक करें

    This Story also Contains

    1. मध्यप्रदेश में कक्षा 5वीं में 95.14 प्रतिशत विद्यार्थी पास (rskmp.in result class 5)
    2. एमपी बोर्ड कक्षा 5 रिजल्ट रोल नंबर से कैसे चेक करें?
    3. rskmp रिजल्ट 2026 में बालकों से अच्छा बालिकाओं का प्रदर्शन
    4. एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2026 अवलोकन (MP Board 5th Result 2026 Overview)
    5. एमपी बोर्ड कक्षा 5 रिजल्ट 2026 डेट्स (MP Board Class 5 Result 2026 Dates)
    6. एमपी बोर्ड 5वीं कक्षा रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?
    7. एमपी बोर्ड कक्षा 5 रिजल्ट 2026 पर उल्लिखित विवरण
    8. एमपीबीएसई कक्षा 5वीं परिणाम 2026 वेबसाइट (MPBSE Class 5th Result 2026 Website)
    RSKMP एमपी बोर्ड 5वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 रोल नंबर से चेक करें, डायरेक्ट लिंक देखें
    RSKMP एमपी बोर्ड 5वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 रोल नंबर से चेक करें, डायरेक्ट लिंक देखें

    mp5_8_result_link

    विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण राज्य शिक्षा केन्द्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर अपना रोल नंबर/समग्र आईडी डालकर रिजल्ट देख सकते हैं। साथ ही इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकते हैं। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा वेब पोर्टल की लिंक भी क्यूआर कोड के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। पहले यह रिजल्ट सुबह 11.30 बजे जारी किया जाना था लेकिन समय बदलकर अब दोपहर 1.30 बजे कर दिया गया।

    1774420921462


    ये भी पढ़ें : एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट लिंक 2026 | एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट | एमपी बोर्ड आरएसकेएमपी 5वीं और 8वीं रिजल्ट

    मध्यप्रदेश में कक्षा 5वीं में 95.14 प्रतिशत विद्यार्थी पास (rskmp.in result class 5)

    मध्यप्रदेश में कक्षा 5वीं में 95.14 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट में शासकीय स्कूलों के 95.40 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। वहीं गैर शासकीय स्कूलों के 94.79 फीसदी और मदरसा के 82.42 फीसदी स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए हैं।

    1774430886245

    1774430886273

    मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने 25 मार्च 2026 को एमपी बोर्ड 5वीं का रिजल्ट घोषित किया। छात्र एमपी 5वीं क्लास का रिजल्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in, mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर देख पाएंगे। MPBSE 5वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए उन्हें अपना रोल नंबर डालना होगा। मध्य प्रदेश बोर्ड ने 20 से 26 फरवरी 2026 तक क्लास 5 की परीक्षाएं आयोजित की। पिछले साल, एमपी 5वीं का रिजल्ट 28 मार्च 2025 को घोषित किया गया था।

    एमपी बोर्ड कक्षा 5 रिजल्ट रोल नंबर से कैसे चेक करें?

    अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं 8वीं का परिणाम देख सकते हैं-

    • मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट www.rskmp.in/result.aspx पर जाएं।

    • mp5_8_result_link

    • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज रोल नम्बर/समग्र आईडी दर्ज करके लॉगिन करें।

    • एमपी बोर्ड रिजल्ट जांचें और डाउनलोड करें।

    • Marksheet_mpएमपी बोर्ड मार्कशीट

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    rskmp रिजल्ट 2026 में बालकों से अच्छा बालिकाओं का प्रदर्शन

    मध्यप्रदेश के 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2025 में बेटियां बेटों से आगे रहीं। कक्षा 5वीं में 94.15 % बालक एवं 96.19 प्रतिशत बालिकाएं उत्तीर्ण रहीं वहीं कक्षा 8वीं में 92.74 % बालक एवं 94.98 % बालिकाएं उत्तीर्ण हुईं। दोनों कक्षाओं में बालिकाओं का परिणाम बालकों से बेहतर है। कक्षा 5वीं में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.19% है, जो बालकों (94.15%) से अधिक है। कक्षा 8वीं में भी बालिकाएं 94.98% के साथ बालकों (92.74%) से आगे हैं। कुल मिलाकर, दोनों कक्षाओं में उत्तीर्ण प्रतिशत काफी उच्च (90% से अधिक) है। बालिकाएं शैक्षणिक प्रदर्शन में लगातार बालकों से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

    कक्षा

    जेंडर

    सम्मिलित छात्र

    उत्तीर्ण छात्र

    प्रतिशत

    5वीं

    बालक

    6,58,392

    6,19,868

    94.15%


    बालिका

    6,18,012

    5,94,476

    96.19%

    8वीं

    बालक

    5,60,172

    5,19,490

    92.74%


    बालिका

    5,32,408

    5,05,667

    94.98%

    rskmp कक्षा 5 वीं में 95.14 एवं 8वीं में 93.83 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बुधवार को कक्षा 5वीं एवं 8वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। कक्षा 5वीं में 96.19 प्रतिशत छात्राएं एवं 94.15 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं कक्षा 8वी में 94.98 प्रतिशत छात्राएं एवं 92.74 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पेटर्न परीक्षाओं का परिणाम 25 मार्च को जारी कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम घोषणा की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू हुई। मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने परीक्षा परिणाम की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कक्षा 5वीं एवं 8वीं के परीक्षा परिणामों के विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के समस्त विद्यालयों का कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 95.14 प्रतिशत एवं कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 93.83 प्रतिशत रहा है।

    कक्षा 5वीं में शहडोल संभाग और नरसिंहपुर जिला रहे अव्वल (8th class result mp board 2026)

    बुधवार 25 मार्च 2026 को घोषित परीक्षा परिणामों में कक्षा 5वीं में शहडोल संभाग प्रदेश में आगे रहा। इसके बाद नर्मदापुरम, इंदौर, चंबल, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा और सागर संभाग रहे। वहीं कक्षा 5वीं के परिणामों में टॉप 10 जिले में नरसिंहपुर जिला अव्वल रहा। इसके बाद डिंडोरी, बालाघाट, झाबुआ, अलीराजपुर, सीहोर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, इंदौर और बडवानी जिला रहे।

    एक क्लिक पर लाखों लोगों ने देखा रिजल्ट (rskmp result 2026)

    स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यार्थी राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट https://www.rskmp.in/result.aspx पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही इस साइड पर प्रति मिनिट लगभग 1 लाख से अधिक लोगों ने अपना परीक्षा परिणाम देखा। रिजल्ट लिंक पर परिणाम देखने में किसी भी विद्यार्थी या अभिभावक को कोई परेशानी ना हो इस दृष्टि से राज्य शिक्षा केन्द्र ने इस बार विशेष व्यवस्थाएं की थी। रिजल्ट लिंक पर अनेक सर्वर एक साथ जोडे गए थे, जिसके माध्यम से लाखों लोगों ने बिना किसी परेशानी के एक साथ अपना परीक्षा परिणाम देखा और डाउनलोड किया।

    असफल विद्यार्थियों को पूरक परीक्षा में मिलेगा अवसर (8th class result mp board 2026)

    जो छात्र एवं छात्राएं परीक्षा में असफल हुए है उनके लिए जल्द ही पूरक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जिसमें जो विद्यार्थी जिस विषय में असफल रहें हैं उन्हें मात्र उसी विषय की पुन: परीक्षा देनी होगी।

    1 लाख से अधिक स्कूलों के लगभग 24 लाख विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

    कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षा में प्रदेश के 1 लाख 10 हजार 699 शासकीय, निजी विद्यालयों तथा मदरसों के लगभग 23 लाख 68 हज़ार विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिनमें से 93 हज़ार 281 विद्यालय ग्रामीण तथा 17 हज़ार 418 विद्यालय शहरी क्षेत्रों के हैं। इनमें 86 हज़ार 134 शासकीय, 24 हज़ार 23 निजी विद्यालय एवं 542 मदरसे शामिल हैं। कक्षा 5वीं के कुल 12 लाख 76 हज़ार 404 विद्यार्थियों में से 9 लाख 24 हज़ार 783 ग्रामीण और 3 लाख 51 हज़ार 621 विद्यार्थी शहरी क्षेत्रों के हैं। वहीं कक्षा 8वीं के कुल 10 लाख 92 हज़ार 580 विद्यार्थियों में से 7 लाख 53 हज़ार 784 ग्रामीण और 3 लाख 38 हज़ार 796 विद्यार्थी शहरी क्षेत्रों के हैं।

    12 हज़ार 943 केन्द्रों पर हुई परीक्षा (rskmp result 2026)

    राज्य शिक्षा केन्द्र ने इस वर्ष संपूर्ण परीक्षा आयोजन सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कड़ी मेहनत और तकनीक समर्थित रणनीति तैयार की थी। विद्यार्थियों की सुविधा अनुसार उनके स्कूलों के समीप ही 12 हज़ार 943 सर्व सुविधायुक्त विद्यालयों में परीक्षा केन्द्रों का निर्माण किया गया। बोर्ड पेटर्न पर उत्तर पुस्तिकाएं, एक विकासखंड से दूसरे विकासखंड के केन्द्रों पर मूल्यांकन के लिए भेजी गई थी। जिनके मूल्यांकन उपरांत 322 मूल्यांकन केन्द्रों से मोबाइल एप पर ऑनस्पॉट अंकों की प्रविष्टियां की गई।

    एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2026 अवलोकन (MP Board 5th Result 2026 Overview)

    मध्य प्रदेश बोर्ड हर साल मार्च में 5वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित करता है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एमपीबीएसई कक्षा 5 रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। एमपी कक्षा 5 रिजल्ट 2026 (MP Board 5th result 2026 in hindi) का अवलोकन प्राप्त करने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें:

    विवरण

    सूचना

    बोर्ड का नाम

    मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई)

    परीक्षा का नाम

    एमपी बोर्ड कक्षा 5 परीक्षा

    एमपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख (mp board result 2026)

    25 मार्च 2026 सुबह 11.30 बजे

    25 मार्च 2026 दोपहर 1.30 बजे
    mp board 5th class result

    आवश्यक क्रेडेंशियल

    रोल नंबर

    आधिकारिक वेबसाइट

    www.rskmp.in/result.aspx, rskmp.org, mpbse.nic.in, और mpresults.nic.in

    एमपी बोर्ड कक्षा 5 रिजल्ट 2026 डेट्स (MP Board Class 5 Result 2026 Dates)

    एमपीबीएसई 5वीं रिजल्ट डेट 2026 (RSKMP 5th result 2026 in hindi) की घोषणा बोर्ड द्वारा एक आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से की जाती है। छात्र नीचे दी गई तालिका से रिजल्ट डेट और एमपीबीएसई परीक्षा तिथियां देख सकते हैं:

    इवेंट्स

    तिथियां

    एमपी बोर्ड 5वीं परीक्षा तिथि

    20 से 26 फरवरी 2026

    एमपी 5वीं रिजल्ट डेट (mp board 5th class result)

    25 मार्च, 2026 को सुबह 11.30 बजे

    25 मार्च, 2026 को दोपहर 1.30 बजे

    एमपी बोर्ड 5वीं कक्षा रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

    छात्र आरएसकेएमपी परिणाम 2026 ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। एमपीबीएसई कक्षा 5 परिणाम 2026 तक पहुंचने के लिए उन्हें अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। एमपी बोर्ड 5वीं परिणाम 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया की जांच करें।

    • rskmp.in या mpbse.nic.in पर जाएं।

    • महत्वपूर्ण लिंक अनुभाग से, ‘एमपी बोर्ड कक्षा 5 परिणाम 2026’ लिंक देखें।

    • एमपी बोर्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और कक्षा 5 परिणाम लॉगिन विंडो खुल जाएगी।

    • रोल नंबर दर्ज करें।

    • व्यू बटन पर क्लिक करें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए एमपी बोर्ड 5वीं परिणाम 2026 डाउनलोड करें।

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download Now

    यह भी पढ़ें :

    एमपी बोर्ड कक्षा 5 रिजल्ट 2026 पर उल्लिखित विवरण

    छात्रों को मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं रिजल्ट में दी गई विभिन्न जानकारियां प्राप्त होगी। छात्रों को विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए और यदि कोई त्रुटि पाई जाती है, तो उसे सुधारने के लिए स्कूल प्राधिकरण से संपर्क करना होगा।

    • छात्र का नाम

    • विषय नाम

    • विषयवार अंक

    • कुल अंक

    • ग्रेड

    यह भी पढ़ें :

    एमपीबीएसई कक्षा 5वीं परिणाम 2026 वेबसाइट (MPBSE Class 5th Result 2026 Website)

    • https://www.rskmp.in/result.aspx

    • mpbse.nic.in

    • mpresults.nic.in

    • rskmp.in

    • एमपीबीएसई मोबाइल ऐप (केवल एंड्राइड मोबाइल यूजर के लिए)

    • डिजिलॉकर

    ये भी पढ़ें-


    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to MP Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to MP Board 10th ?

    Hello Students,

    Click on the link given below to access and download the MP Board Class 10 Science Question Paper 2026 with Solution.

    https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-10-science-question-paper-2026

    Hello Student,

    You can check the MP Board Class 9 Trimasik Pariksha Hindi Blueprint 2026-27 from the link given below. The blueprint includes the subject-wise exam pattern and marks distribution.
    https://school.careers360.com/download/ebooks/mp-board-quarterly-exam-blueprint-2026-27-for-classes-9-12-subject-wise-blueprint
    Hope this helps with your exam preparation. Good luck!

    Hi Ayush,

    Here you can download the class 9th mp board question paper.

    https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-9-question-paper-2026

    if you need any other resources, please let us know.