RSKMP 8वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 रोल नंबर (rskmp in result class 8 roll number) - राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल, स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश द्वारा 24 मार्च 2026 बुधवार को कक्षा 8वीं का परीक्षा रिजल्ट घोषित किया गया। विद्यार्थी अब अपना परीक्षा परिणाम www.rskmp.in/result.aspx पोर्टल पर अपना रौल नंबर या समग्र आईडी और कैप्चा कोड दर्ज कर देख सकते हैंं। 25 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषणा की प्रक्रिया दोपहर 1 बजे से राज्य शिक्षा केन्द्र कार्यालय के सभाकक्ष में संचालित की गई। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने रिजल्ट जारी किया। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे परीक्षा परिणाम पोर्टल पर जारी किया गया। कक्षा 5वीं में 95.14 प्रतिशत और 8वी में 93.83 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। विगत वर्ष से लगभग 3 प्रतिशत बेहतर परिणाम आया है। पहले यह रिजल्ट सुबह 11.30 बजे जारी किया जाना था लेकिन अब समय बदलकर दोपहर 1.30 बजे कर दिया गया। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा वेब पोर्टल की लिंक भी क्यूआर कोड के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है।
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026 चेक करने का सीधा लिंक
This Story also Contains
ये भी पढ़ें : RSKMP एमपी बोर्ड 5वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 रोल नंबर से चेक करें

ये भी पढ़ें : एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट लिंक 2026 | एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट | एमपी बोर्ड आरएसकेएमपी 5वीं और 8वीं रिजल्ट
मध्यप्रदेश में कक्षा 8वीं में 93.83 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट में शासकीय स्कूलों के 93.03 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। वहीं अशासकीय स्कूलों के 95.20 फीसदी और मदरसा के 80.81 फीसदी स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए हैं।


मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री उदय प्रताप ने rskmp in result class 8 roll number के अनुसार जारी किया।

एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षा में 24 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। आज इन विद्यार्थियों के रिजल्ट का इंतजार समाप्त होगा। विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण राज्य शिक्षा केन्द्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर अपना रोल नंबर/समग्र आईडी डालकर रिजल्ट देख सकेंगे। साथ ही इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे।
मध्यप्रदेश के 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2025 में बेटियां बेटों से आगे रहीं। कक्षा 5वीं में 94.15 % बालक एवं 96.19 प्रतिशत बालिकाएं उत्तीर्ण रहीं वहीं कक्षा 8वीं में 92.74 % बालक एवं 94.98 % बालिकाएं उत्तीर्ण हुईं। दोनों कक्षाओं में बालिकाओं का परिणाम बालकों से बेहतर है। कक्षा 5वीं में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.19% है, जो बालकों (94.15%) से अधिक है। कक्षा 8वीं में भी बालिकाएं 94.98% के साथ बालकों (92.74%) से आगे हैं। कुल मिलाकर, दोनों कक्षाओं में उत्तीर्ण प्रतिशत काफी उच्च (90% से अधिक) है। बालिकाएं शैक्षणिक प्रदर्शन में लगातार बालकों से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
कक्षा | जेंडर | सम्मिलित छात्र | उत्तीर्ण छात्र | प्रतिशत |
5वीं | बालक | 6,58,392 | 6,19,868 | 94.15% |
बालिका | 6,18,012 | 5,94,476 | 96.19% | |
8वीं | बालक | 5,60,172 | 5,19,490 | 92.74% |
बालिका | 5,32,408 | 5,05,667 | 94.98% |

बोर्ड पैटर्न पर हुई परीक्षा (rskmp in result class 8 roll number)
प्रदेश में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर कराई गई थी। यह विगत 20 से 28 फरवरी के बीच हुई थी। जिसमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 12 लाख 76 हज़ार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 10 लाख 92 हज़ार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। प्रदेश में लगभग 23 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाये गए थे। इन मूल्यांकन केन्द्रों में 1 लाख 10 हज़ार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है।
Get your results instantly with our calculator!
एमपी बोर्ड 8वीं परिणाम 2026 को ऑनलाइन जांच करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन किया जाना चाहिए। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे 2026 के लिए अपने एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट चेक करने के लिए इन चरणों का सावधानीपूर्वक पालन करें :
एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rskmp.in/result.aspx, rskmp.in पर जाएं।
टैब "परिणाम" (Results) देखें और उस पर क्लिक करें।
ड्रॉप-डाउन मेनू से "कक्षा 8" चुनें।
रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।

"सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
एमपी बोर्ड कक्षा 8 का रिजल्ट (8th class result check online by roll no) स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
8th class result check online by roll no
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें।
ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 8 के प्रश्न पत्र 2026 पीडीएफ
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने 25 मार्च 2026 बुधवार को कक्षा 5वीं एवं 8वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। कक्षा 5वीं में 96.19 प्रतिशत छात्राएं एवं 94.15 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं कक्षा 8वी में 94.98 प्रतिशत छात्राएं एवं 92.74 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पेटर्न परीक्षाओं का परिणाम 25 मार्च को जारी कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम घोषणा की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू हुई। मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने परीक्षा परिणाम की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कक्षा 5वीं एवं 8वीं के परीक्षा परिणामों के विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के समस्त विद्यालयों का कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 95.14 प्रतिशत एवं कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 93.83 प्रतिशत रहा है।
बुधवार 25 मार्च 2026 को कक्षा 8वीं के परिणामों में इंदौर संभाग ने बाजी मारी। इसके बाद नर्मदापुरम, शहडोल, जबलपुर, भोपाल, चंबल, उज्जैन, ग्वालियर, सागर और रीवा संभाग रहे। कक्षा 8वी के परिणामों में टॉप 10 जिले में नरसिंहपुर जिला आगे रहा। इसके बाद अलीराजपुर, डिंडोरी, झाबुआ, बालाघाट, अनूपपुर, सीहोर, छिंदवाड़ा, बडवानी, और मंडला जिला रहा।
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यार्थी राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट https://www.rskmp.in/result.aspx पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही इस साइड पर प्रति मिनिट लगभग 1 लाख से अधिक लोगों ने अपना परीक्षा परिणाम देखा। रिजल्ट लिंक पर परिणाम देखने में किसी भी विद्यार्थी या अभिभावक को कोई परेशानी ना हो इस दृष्टि से राज्य शिक्षा केन्द्र ने इस बार विशेष व्यवस्थाएं की थी। रिजल्ट लिंक पर अनेक सर्वर एक साथ जोडे गए थे, जिसके माध्यम से लाखों लोगों ने बिना किसी परेशानी के एक साथ अपना परीक्षा परिणाम देखा और डाउनलोड किया।
जो छात्र एवं छात्राएं परीक्षा में असफल हुए है उनके लिए जल्द ही पूरक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जिसमें जो विद्यार्थी जिस विषय में असफल रहें हैं उन्हें मात्र उसी विषय की पुन: परीक्षा देनी होगी।
कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षा में प्रदेश के 1 लाख 10 हजार 699 शासकीय, निजी विद्यालयों तथा मदरसों के लगभग 23 लाख 68 हज़ार विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिनमें से 93 हज़ार 281 विद्यालय ग्रामीण तथा 17 हज़ार 418 विद्यालय शहरी क्षेत्रों के हैं। इनमें 86 हज़ार 134 शासकीय, 24 हज़ार 23 निजी विद्यालय एवं 542 मदरसे शामिल हैं। कक्षा 5वीं के कुल 12 लाख 76 हज़ार 404 विद्यार्थियों में से 9 लाख 24 हज़ार 783 ग्रामीण और 3 लाख 51 हज़ार 621 विद्यार्थी शहरी क्षेत्रों के हैं। वहीं कक्षा 8वीं के कुल 10 लाख 92 हज़ार 580 विद्यार्थियों में से 7 लाख 53 हज़ार 784 ग्रामीण और 3 लाख 38 हज़ार 796 विद्यार्थी शहरी क्षेत्रों के हैं।
राज्य शिक्षा केन्द्र ने इस वर्ष संपूर्ण परीक्षा आयोजन सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कड़ी मेहनत और तकनीक समर्थित रणनीति तैयार की थी। विद्यार्थियों की सुविधा अनुसार उनके स्कूलों के समीप ही 12 हज़ार 943 सर्व सुविधायुक्त विद्यालयों में परीक्षा केन्द्रों का निर्माण किया गया। बोर्ड पेटर्न पर उत्तर पुस्तिकाएं, एक विकासखंड से दूसरे विकासखंड के केन्द्रों पर मूल्यांकन के लिए भेजी गई थी। जिनके मूल्यांकन उपरांत 322 मूल्यांकन केन्द्रों से मोबाइल एप पर ऑनस्पॉट अंकों की प्रविष्टियां की गई।
एमपी बोर्ड 2026 कक्षा 8वीं परिणाम का लिंक आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट rskmp.in पर उपलब्ध होगा। रिलीज की तारीख, जांच के चरण, रिजल्ट पुनर्मूल्यांकन के विकल्प और पूरक परीक्षा परिणामों के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे पूरा लेख पढ़ें। एमपीबीएसई कक्षा 8 परिणाम 2026 से संबंधित कार्यक्रमों की तिथियां जानने के लिए नीचे दी गई तालिका पढ़ें।
एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं रिजल्ट 2026 तिथियां
विवरण | तिथि |
20 से 28 फरवरी 2026 | |
8वीं रिजल्ट एमपी बोर्ड डेट |
25 मार्च 2026 (दोपहर 1.30 बजे) |
एमपी बोर्ड 8वीं पूरक परीक्षा 2026 | जून 2026 |
एमपी बोर्ड रिजल्ट 8वीं 2026 दिनांक पुन: परीक्षा | जून 2026 |
ये भी पढ़ें : एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 | एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 | एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक करें
एमपी बोर्ड 8वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 2026 में निम्नलिखित जानकारी शामिल होगी। छात्रों से अपेक्षा की जाती है कि वे सावधानीपूर्वक समीक्षा करें और किसी भी अशुद्धि या विसंगतियों की सूचना रिपोर्ट तुरंत स्कूल अधिकारियों को दें।
स्कूल कोड
केंद्र कोड
विद्यार्थी प्रकार
नामांकन संख्या
रोल नंबर
आवेदन संख्या
पिता का नाम
छात्र का नाम
जन्म की तारीख
मां का नाम
थ्योरी परीक्षा में अंक
विषय कोड और नाम
प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
कुल अंक
प्रैक्टिकल/आंतरिक अंक
रिमार्क
रिजल्ट की स्थिति
यह भी पढ़ें :
एमपी बोर्ड ने 2026 कक्षा 8 मध्य प्रदेश परीक्षा के लिए न्यूनतम 33% उत्तीर्ण करने की आवश्यकता निर्धारित की है। अगली कक्षा में आगे बढ़ने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 100 में से कम से कम 33 अंक प्राप्त करने होंगे और कुल मिलाकर 33% अंक बनाए रखना होगा। यह उत्तीर्ण मानक एमपी बोर्ड द्वारा स्थापित किया गया है।
यह भी पढ़ें :
On Question asked by student community
Hello Students,
Click on the link given below to access and download the MP Board Class 10 Science Question Paper 2026 with Solution.
https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-10-science-question-paper-2026
Hello Student,
You can download the Question Paper PDF from the Careers360 link provided below:
Hope this helps!
Check the useful resource link:
https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-10-maths-question-paper-2026
Hello Student,
You can check the MP Board Class 9 Trimasik Pariksha Hindi Blueprint 2026-27 from the link given below. The blueprint includes the subject-wise exam pattern and marks distribution.
https://school.careers360.com/download/ebooks/mp-board-quarterly-exam-blueprint-2026-27-for-classes-9-12-subject-wise-blueprint
Hope this helps with your exam preparation. Good luck!
Hi Ayush,
Here you can download the class 9th mp board question paper.
https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-9-question-paper-2026
if you need any other resources, please let us know.
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs