नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 एडमिशन के लिए गाइडलाइन जारी : नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा VI में एडमिशन के लिए गाइडलाइन जारी की है। इस गाइडलाइन में एडमिशन के लिए कई जरूरी जानकारी दी गई है। यह गाइडलाइन खासतौर पर उन मामलों में उपयोगी है, जिनका एडमिशन डॉक्यूमेंट को लेकर थोड़े संशय में है। जैसे यदि किसी लड़की ने फॉर्म भरते समय लड़के के रूप में आवेदन किया और अब रिजल्ट आ गया है ताे क्या होगा? या काेई लड़का एससी है और ग्रामीण या शहरी क्षेत्र का है तो क्या उसे ग्रामीण या शहरी क्षेत्र का प्रमाण पत्र देना होगा? इस तरह के सवालों पर एनवीएस ने तथ्य स्पष्ट किए हैं और इस लेख में इसे देख सकते हैं।
नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 एडमिशन के लिए गाइडलाइन ऑफिशियल पीडीएफ डाउनलोड करें
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने पूरे देश में कक्षा VI में सभी एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों के लिए अकादमिक सत्र समय पर और एकसमान रूप से शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस संबंध में समय-समय पर विसंगति मामलों को सुलझाने और प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए जा चुके हैं। हालांकि, यह देखा गया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) स्तर पर इन दिशानिर्देशों का ठीक से पालन नहीं हो रहा है, जिससे प्रवेश में अनावश्यक देरी हो रही है। इसलिए एनवीएस ने कहा है कि प्रवेश प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने और किसी भी प्रकार की अस्पष्टता को दूर करने के लिए निम्नलिखित बिंदुओं को ध्यान में रखा जाना चाहिए।
This Story also Contains
उम्मीदवार की श्रेणी (Category of Candidate)
(लिंग / सामाजिक श्रेणी / क्षेत्र) — यह वह वास्तविक श्रेणी है जो उम्मीदवार ने आवेदन फॉर्म में भरी है। यदि उम्मीदवार सिलेक्शन कोटा की उसी श्रेणी में चयनित होता है, तो संबंधित प्रमाण-पत्र जमा करना अनिवार्य है।
सिलेक्शन कोटा (Selection Quota)
उम्मीदवारों की अनुपलब्धता के कारण सिलेक्शन कोटा में किसी भी श्रेणी के छात्रों को शामिल किया जा सकता है, जैसा कि चयन संबंधी नियमों के अनुसार निर्धारित है।
नीचे दी गई तालिका में ऐसे मामलों को सूचीबद्ध किया गया है जिन्हें विसंगति नहीं माना जाएगा:
क्र.सं. | छात्र/छात्रा का प्रोफाइल | सिलेक्शन कोटा | व्याख्या |
1 | लड़का/SC/ग्रामीण क्षेत्र | ओपन बैकवर्ड क्लास कोटा सीटें | OBC और ग्रामीण क्षेत्र प्रमाण-पत्र की आवश्यकता नहीं |
2 | लड़का/OBC/शहरी क्षेत्र | OBC / ग्रामीण क्षेत्र सीटें | ग्रामीण क्षेत्र प्रमाण-पत्र की आवश्यकता नहीं |
3 | किसी भी सामाजिक श्रेणी का उम्मीदवार | ओपन/UR सीट | ओपन UR श्रेणी में चयनित होने पर पात्र |
4 | ग्रामीण उम्मीदवार | ओपन OBC / ओपन SC / ओपन ST | ओपन श्रेणी में चयनित, लेकिन संबंधित सामाजिक श्रेणी प्रमाण-पत्र अनिवार्य |
5 | ब्लॉक में परिवर्तन | ग्रामीण ओपन (UR) को छोड़कर कोई भी कोटा | ब्लॉक बदलने पर विसंगति नहीं मानी जाएगी |
6 | शहरी उम्मीदवार ने ग्रामीण के रूप में आवेदन किया, लेकिन ग्रामीण प्रमाण-पत्र नहीं दे पा रहा | ओपन (शहरी) कोटा में चयनित | ग्रामीण प्रमाण-पत्र की आवश्यकता नहीं |
7 | शहरी उम्मीदवार को ग्रामीण कोटा में चयनित किया गया | ग्रामीण कोटा | ग्रामीण प्रमाण-पत्र की आवश्यकता नहीं। SC/ST आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त नियम लागू |
8 | SC/ST सीटों में परस्पर बदलाव | SC / ST | SC और ST सीटें एक-दूसरे में बदल सकती हैं यदि योग्य उम्मीदवार उपलब्ध न हों |
9 | लिंग परिवर्तन (लड़की ने लड़के के रूप में या लड़के ने लड़की के रूप में आवेदन किया) | — | लड़कियों के 1/3 आरक्षण को ध्यान में रखते हुए विशेष नियम लागू (27/13 अनुपात के अनुसार) |
10 | दोहराने वाला (Repeater) या प्रतिस्थापन उम्मीदवार | # या * चिह्न से चिह्नित | JNV को repeater और girl reservation संबंधी उम्मीदवारों का सत्यापन करना अनिवार्य |

ये भी पढ़ें :
Get your results instantly with our calculator!
विसंगति तब मानी जाती है जब ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में भरी गई जानकारी मूल दस्तावेजों से मेल नहीं खाती, खासकर जब सिलेक्शन कोटा आवेदन फॉर्म में बताई गई श्रेणी के अनुसार ही हो।
उदाहरण:
SC प्रमाण-पत्र नहीं दे पाना जबकि SC कोटा में चयनित है।
ग्रामीण क्षेत्र प्रमाण-पत्र नहीं दे पाना जबकि Rural कोटा में चयनित है।
लिंग (Boy/Girl) में मेल न खाना।
एक साथ कई विसंगतियाँ (Multiple Discrepancy)।
ब्लॉक विशिष्ट विसंगति: यदि उम्मीदवार किसी अन्य ब्लॉक का है, लेकिन दूसरे ब्लॉक की सीट पर चयनित है (क्योंकि विभिन्न ब्लॉकों में कट-ऑफ अलग-अलग होते हैं)।
ये भी पढ़ें :
क्र.सं. | विसंगति की प्रकृति | समाधान |
01 | कक्षा VI में आवेदन के समय पहले ही कक्षा V पास कर चुका हो | पात्र नहीं |
02 | कक्षा III, IV या V गैर-मान्यता प्राप्त स्कूल से पढ़ी हो | पात्र नहीं |
03 | नाम में सुधार | JNV/RO द्वारा अन्य दस्तावेजों से सत्यापन के बाद सुधार संभव |
04 | जन्म तिथि में ऑनलाइन फॉर्म और दस्तावेजों में अंतर | यदि वास्तविक जन्म तिथि NVS की निर्धारित रेंज में हो तो पात्र, स्कूल स्तर पर सत्यापन आवश्यक |
05 | आरक्षित श्रेणी (Rural OBC/SC/ST) में चयनित, लेकिन संबंधित प्रमाण-पत्र नहीं दे पाना | पात्र नहीं। दोनों प्रमाण-पत्र (सामाजिक श्रेणी + ग्रामीण क्षेत्र) अनिवार्य |

नोट:
उपरोक्त सभी दिशानिर्देशों का अक्षरशः तथा भावना के अनुसार पालन किया जाना चाहिए ताकि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा VI की प्रवेश प्रक्रिया समय पर और सुचारू रूप से पूरी हो सके।
ये भी पढ़ें :
महत्वपूर्ण प्रश्न :
क्या कोई विद्यार्थी कक्षा 3, 4 या 5 में गैर मान्यता प्राप्त स्कूल से पढ़ा हो तो नवोदय में उसका सेलेक्शन होगा?
नहीं, यदि विद्यार्थी कक्षा 3, 4 या 5 में किसी गैर मान्यता प्राप्त स्कूल से पढ़ा हो तो वह नवोदय विद्यालय में चयन का पात्र नहीं है।
प्रश्न 1: अगर छात्र लड़का / SC / ग्रामीण है, तो वह किस कोटे में पात्र होगा?
उत्तर: वह ओपन बैकवर्ड क्लास कोटा सीटों में पात्र होगा। उसे OBC या ग्रामीण क्षेत्र प्रमाणपत्र देने की आवश्यकता नहीं है।
प्रश्न 2: अगर छात्र लड़का / OBC / शहरी है, तो क्या उसे ग्रामीण प्रमाणपत्र देना होगा?
उत्तर: नहीं, वह OBC / ग्रामीण सीटों के लिए पात्र है और उसे ग्रामीण क्षेत्र प्रमाणपत्र देने की आवश्यकता नहीं है।
प्रश्न 3: अगर कोई भी उम्मीदवार ओपन (UR) श्रेणी में चयनित हो जाए, तो क्या वह पात्र है?
उत्तर: हाँ, वह पूरी तरह पात्र है क्योंकि उसका चयन ओपन (UR) श्रेणी में हुआ है।
प्रश्न 4: अगर ग्रामीण उम्मीदवार का चयन ओपन श्रेणी (OBC/SC/ST) में हो जाए, तो क्या करना होगा?
उत्तर: वह पात्र है, लेकिन उसे अपनी संबंधित सामाजिक श्रेणी (OBC/SC/ST) का प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य होगा।
प्रश्न 5: अगर चयन के बाद छात्र का ब्लॉक बदल जाए, तो क्या यह समस्या है?
उत्तर: अगर चयन ग्रामीण ओपन (UR) को छोड़कर किसी भी कोटे में हुआ है, तो ब्लॉक बदलना कोई समस्या (विसंगति) नहीं माना जाएगा।
प्रश्न 6: अगर शहरी छात्र ने ग्रामीण के रूप में आवेदन किया और ग्रामीण प्रमाणपत्र नहीं दे पाया, तो क्या होगा?
उत्तर: उसे ओपन (शहरी) कोटा में माना जाएगा और वह पात्र रहेगा। ग्रामीण प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं होगी।
प्रश्न 7: अगर शहरी उम्मीदवार का चयन ग्रामीण कोटा में हो जाए, तो क्या वह पात्र होगा?
उत्तर: हाँ, वह ग्रामीण कोटा में चयनित होने पर पात्र है। उसे ग्रामीण क्षेत्र प्रमाणपत्र देने की आवश्यकता नहीं है।
अतिरिक्त नियम (चयन मानदंड):
यदि SC/ST योग्य उम्मीदवार ग्रामीण कोटा में उपलब्ध नहीं हैं, तो सीटें SC/ST आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए ओपन SC/ST उम्मीदवारों से भरी जाएँगी।
यदि SC/ST उम्मीदवार ओपन और ग्रामीण दोनों में उपलब्ध नहीं हैं, तो सीटें मेरिट के आधार पर (GEN/OBC) उम्मीदवारों से भरी जाएँगी ताकि सीटें खाली न रहें।
यदि OBC योग्य उम्मीदवार ग्रामीण कोटा में उपलब्ध नहीं हैं, तो सीटें ओपन OBC उम्मीदवारों से भरी जाएँगी ताकि OBC आरक्षण बना रहे।
यदि OBC उम्मीदवार ओपन और ग्रामीण दोनों में उपलब्ध नहीं हैं, तो सीटें मेरिट के आधार पर (GEN/SC/ST) उम्मीदवारों से भरी जाएँगी।
यदि योग्य ग्रामीण ओपन उम्मीदवार उपलब्ध नहीं हैं, तो सीटें ओपन श्रेणी के उम्मीदवारों से मेरिट के आधार पर भरी जाएँगी।
प्रश्न 8: SC और ST सीटों में परिवर्तन (इंटरचेंज) कब किया जा सकता है?
उत्तर: यदि संबंधित श्रेणी में योग्य उम्मीदवार उपलब्ध नहीं हैं, तो SC और ST सीटें आपस में बदली जा सकती हैं।
प्रश्न 9: जेंडर (लिंग) में बदलाव के मामले में क्या नियम हैं?
उत्तर:
यदि लड़की ने लड़के के रूप में आवेदन किया है, तो वह पात्र है क्योंकि लड़कियों के लिए अलग कोटा होता है।
यदि लड़के ने लड़की के रूप में आवेदन किया है, तो निम्न नियम लागू होंगे:
यदि चयनित लड़कियों की संख्या 1/3 (जैसे 27/13 – Cat-A/B/JNV) से अधिक है:
लड़का पात्र हो सकता है और प्रवेश के लिए विचार किया जा सकता है।
यदि चयनित लड़कियों की संख्या 1/3 से कम है:
उस स्थिति में लड़की उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी और उसे नियमों के अनुसार अगले पात्र लड़की उम्मीदवार से बदला जाएगा।
प्रश्न 10: रिपीटर (Repeater) और रिप्लेसमेंट के लिए क्या नियम हैं?
उत्तर:
जिन उम्मीदवारों के नाम के साथ # (हैश) चिन्ह है, इसका मतलब है कि वह रिपीटर हैं, यानी उन्होंने पहले भी परीक्षा दी है। ऐसे उम्मीदवारों का सत्यापन JNV द्वारा किया जाएगा।
जिन उम्मीदवारों के नाम के साथ * (स्टार) चिन्ह है, इसका मतलब है कि उस लड़की उम्मीदवार का चयन 1/3 आरक्षण (लड़कियों के लिए) पूरा करने के लिए किया गया है।
जिन उम्मीदवारों के नाम के साथ #* चिन्ह है, इसका मतलब है कि वह लड़की उम्मीदवार है, जिसे 1/3 आरक्षण पूरा करने के लिए चुना गया है और उसने पहले भी परीक्षा दी है। ऐसे मामलों में भी JNV द्वारा सत्यापन किया जाएगा।
Discrepancy का मतलब होता है कि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में भरी गई जानकारी/डेटा और सत्यापन प्रक्रिया (verification) के दौरान प्रस्तुत किए गए मूल दस्तावेजों में अंतर होना।
(जब चयन कोटा आवेदन फॉर्म में दिए गए कैटेगरी के अनुसार ही होता है)
उदाहरण 1:
एक उम्मीदवार ने Boy/SC/Urban के रूप में आवेदन किया है और उसी कोटे में चयनित भी हुआ है, लेकिन SC का प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाता। इससे Category आधारित Discrepancy उत्पन्न होती है।
उदाहरण 2:
एक उम्मीदवार ने Boy/Gen/Rural के रूप में आवेदन किया है और उसी कोटे में चयनित हुआ है, लेकिन Rural Area का प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाता। इससे Area आधारित Discrepancy उत्पन्न होती है।
उदाहरण 3:
एक उम्मीदवार ने Girl/OBC/Urban के रूप में आवेदन किया है, लेकिन वह Girl की पहचान साबित नहीं कर पाता और वास्तव में Boy है। इससे Gender आधारित Discrepancy उत्पन्न होती है।
उदाहरण 4:
एक उम्मीदवार ने Girl/ST/Rural के रूप में आवेदन किया है और उसी कोटे में चयनित हुआ है, लेकिन वह ST जाति का प्रमाण पत्र और Rural Area प्रमाण पत्र दोनों प्रस्तुत नहीं कर पाता। यह Multiple Discrepancy का मामला है।
Block Specific Case:
Rural/Open Category में उम्मीदवारों का चयन ब्लॉक (Block) के अनुसार किया जाता है। इसे समझने के लिए एक उदाहरण:
यदि Rural/Open सीट में Block 5 का कोई Boy/Girl चयनित होता है, लेकिन दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान यह पता चलता है कि वह किसी अन्य Block से संबंधित है, तो यह Discrepancy मानी जाएगी।
(क्योंकि अलग-अलग Blocks के लिए अलग-अलग कटऑफ अंक होते हैं)
अतिरिक्त जानकारी:
ऐसे कई मामले हो सकते हैं जहाँ उम्मीदवार न्यूनतम पात्रता (eligibility) पूरी नहीं करते। जैसे—
जन्म तिथि (Date of Birth) प्रॉस्पेक्टस में दिए गए नियमों के अनुसार न होना।
ऐसे मामलों को मान्य नहीं माना जाएगा और उनके अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
प्रश्न संख्या 01:
समस्या: उम्मीदवार पहले ही कक्षा VI में अध्ययन कर रहा है और पिछले शैक्षणिक सत्र में कक्षा V उत्तीर्ण कर चुका है।
समाधान: NVS चयन मानदंड के अनुसार पात्र नहीं है।
प्रश्न संख्या 02:
समस्या: उम्मीदवार ने कक्षा III, IV और V (या इनमें से कोई एक कक्षा) गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालय से पढ़ी है।
समाधान: NVS चयन मानदंड के अनुसार पात्र नहीं है।
प्रश्न संख्या 03:
समस्या: उम्मीदवार/विद्यालय के नाम में सुधार (Correction) की आवश्यकता।
समाधान: अन्य जानकारी/दस्तावेज़ों के सत्यापन के बाद JNV/RO द्वारा इस पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रश्न संख्या 04:
समस्या: ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म में दर्ज जन्म तिथि और प्रवेश के समय प्रस्तुत दस्तावेज़ों में जन्म तिथि का अंतर।
समाधान: यदि वास्तविक जन्म तिथि NVS द्वारा निर्धारित सीमा के भीतर आती है, तो उम्मीदवार पात्र होगा। सही जन्म तिथि वाले दस्तावेज़ों की विद्यालय स्तर पर जांच और सत्यापन प्रवेश से पहले किया जाना आवश्यक है।
प्रश्न संख्या 05:
समस्या: उम्मीदवार का चयन Rural OBC / Rural SC / Rural ST श्रेणी में हुआ है, लेकिन वह सामाजिक श्रेणी या ग्रामीण क्षेत्र का प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाता।
समाधान: उम्मीदवार को पात्र नहीं माना जाएगा क्योंकि वह आरक्षित श्रेणी में चयनित हुआ है। सामाजिक श्रेणी प्रमाण पत्र और ग्रामीण क्षेत्र प्रमाण पत्र दोनों प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
नोट: उपरोक्त दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए ताकि प्रवेश प्रक्रिया को समयबद्ध और सुचारु रूप से पूरा किया जा सके।
On Question asked by student community
Hello, JNV Class 6 admission ke forms ki dates har admission cycle ke according change hoti hain. Agar aap Navodaya Class 6 admission ke next session ke liye form bharna chahte hain, to student ki current Class aur date of birth bata dijiye. Main aapko eligibility aur form bharne ka
Hello Student,
The Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) for Class 6 is scheduled to be held on November 28, 2026.
Hello Student!
You can practise with previous years’ question papers to understand the exam pattern, question types, and important topics.
You can find JNVST Class 6 question papers and use them for effective exam practice here:
https://school.careers360.com/download/ebooks/jnvst-class-6-question-paper-2025-pdf-download
Hope this helps with your preparation!
Hello Student,
Yes, Jawahar Navodaya Vidyalaya (JNV) provides many facilities under one system because it is a fully residential CBSE school.Students generally get:
These facilities are provided free
Hi Ritika,
Here you can download the question paper.
https://school.careers360.com/articles/jnvst-class-6-question-paper
If you need any other resources, please let us know.