Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2026-27 कक्षा 10वीं 12वीं जारी : त्रुटि सुधार (16 सितंबर तक)
    • लेख
    • बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2026-27 कक्षा 10वीं 12वीं जारी : त्रुटि सुधार (16 सितंबर तक)

    बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2026-27 कक्षा 10वीं 12वीं जारी : त्रुटि सुधार (16 सितंबर तक)

    Mithilesh KumarUpdated on 28 Sep 2026, 10:26 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बीएसईबी डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2027 (BSEB Dummy Registration Card 2027) : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने 2027 की मैट्रिक और इंटर कक्षा की सालाना परीक्षाओं के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में गलतियों को ठीक करने की समय-सीमा एक बार फिर बढ़ा दी है। संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रमुख अब छात्रों के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में गलतियों को ठीक कर सकते हैं और छात्र या अभिभावक के हस्ताक्षर वाले घोषणा-पत्रों को 16 सितंबर तक बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।शुरुआती डेडलाइन 22 अगस्त थी; इसे अब बढ़ाकर 16 सितंबर कर दिया गया है। क्लास 10 के लिए सुधार biharboardonline.org पर और क्लास 12 के लिए intermediate.biharboardonline.com पर किए जा सकते हैं।

    This Story also Contains

    1. बीएसईबी डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2027 : महत्वपूर्ण तिथियां
    2. BSEB 10वीं, 12वीं डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2027 कैसे डाउनलोड करें?
    3. BSEB डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2027 में किन-किन विवरणों का सुधार कराया जा सकता है?
    4. बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार कैसे करें?
    5. बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर 2027 डमी एडमिट कार्ड कैसे चेक करें?
    6. बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड क्या है?
    बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2026-27 कक्षा 10वीं 12वीं जारी : त्रुटि सुधार (16 सितंबर तक)
    बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2026

    जिन स्टूडेंट्स का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फीस पहले ही जमा हो चुकी थी, लेकिन जिनके पहले से भरे हुए डिक्लेरेशन जमा नहीं हुए थे, उनके फ़ॉर्म भी इस तारीख तक अपलोड किए जा सकते हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी कर दिए हैं। कक्षा 10 के छात्र अपना डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड biharboardonline.org पर और कक्षा 12 के छात्र intermediate.biharboardonline.com पर देख सकते हैं। सुधार के बाद बिहार बोर्ड मैट्रिक रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी किया जाएगा।
    ये भी पढ़ें : भारत की शिक्षा व्यवस्था : आंकड़ों में शिक्षा की तस्वीर और सुधार की जरूरत

    विद्यालयों के प्रधान (Head of Educational Institution) अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करेंगे और उस पर हस्ताक्षर एवं मुहर लगाकर छात्रों को दो प्रतियों में उपलब्ध कराएंगे।

    बीएसईबी डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2027 : महत्वपूर्ण तिथियां

    कार्यक्रम

    तिथि

    BSEB 10वीं डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2027

    25 जुलाई 2026

    BSEB 12वीं डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2027

    25 जुलाई 2026

    डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करने की शुरुआत

    25 जुलाई 2026

    डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि

    14 अगस्त 2026

    22 अगस्त 2026

    16 सितंबर 2026

    त्रुटि सुधार के लिए आवेदन का माध्यम

    संबंधित विद्यालय (प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक के माध्यम से)

    मैट्रिक हेल्पलाइन नंबर

    9430429722

    इंटरमीडिएट हेल्पलाइन नंबर

    0612-2230039

    BSEB 10वीं, 12वीं डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2027 कैसे डाउनलोड करें?

    विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक नीचे दिए गए चरणों का पालन करके डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

    • संबंधित कक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।


      • कक्षा 10: biharboardonline.org

      • 1785087267984

      • कक्षा 12: intermediate.biharboardonline.com

      • 1785087268017

    • Dummy Registration Card डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें।

    • संस्थान का यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

    • डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करें।

    • प्रत्येक छात्र को हस्ताक्षर एवं विद्यालय की मुहर के साथ दो प्रतियां उपलब्ध कराएं।

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    BSEB डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2027 में किन-किन विवरणों का सुधार कराया जा सकता है?

    छात्रों को अपने डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों का सावधानीपूर्वक मिलान करना चाहिए। यदि कोई जानकारी गलत है, तो निम्नलिखित विवरणों में सुधार कराया जा सकता है:

    • छात्र का नाम

    • माता/पिता का नाम

    • फोटो

    • जन्मतिथि

    • श्रेणी (Category)

    • धर्म

    • राष्ट्रीयता

    • लिंग (Gender)

    • विषय (Subject)

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download EBook

    बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार कैसे करें?

    स्कूल के प्रधानाचार्य अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से संबंधित वेबसाइट पर लॉग इन करेंगे, डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करेंगे, उस पर हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर लगाकर उसकी फोटोकॉपी छात्रों को वितरित करेंगे। यदि किसी छात्र को डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में कोई त्रुटि दिखाई देती है, जैसे नाम की वर्तनी, फोटो, विषय कोड या अन्य जानकारी में गलती, तो उसे नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा :

    • त्रुटि चिन्हित करें: बिहार बोर्ड 10वीं/12वीं डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड का स्पष्ट प्रिंटआउट लें और जिस जानकारी में गलती है, उसे घेरें या हाइलाइट करें।

    • सही जानकारी लिखें: त्रुटि के पास स्पष्ट रूप से सही विवरण लिखें।

    • स्कूल में जमा करें: हस्ताक्षर किए गए संशोधित प्रिंटआउट को अपने स्कूल के प्रधानाचार्य/हेडमास्टर को जमा करें।

    • ऑनलाइन सुधार: स्कूल प्रशासन पोर्टल पर लॉग इन कर छात्रों द्वारा बताए गए सही विवरण को 16 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन अपडेट करेगा।

    HQvX34paYAAgGM-

    बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर 2027 डमी एडमिट कार्ड कैसे चेक करें?

    यदि आप यह सर्च कर रहे हैं कि Bihar 12th dummy admit card कैसे देखें Bihar online portal? पर तो इसका तरीका जानें। एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा। फिलहाल बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड (Bihar board dummy registration card 2027) जारी किया गया है। बिहार बोर्ड (BSEB) डमी रजिस्ट्रेशन/एडमिट कार्ड चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com या biharboardonline.org पर जाएं, जहाँ होम पेज पर दिए गए 'Dummy Card' लिंक पर क्लिक करके स्कूल लॉगिन के माध्यम से स्कूल कोड और पासवर्ड दर्ज करके स्कूल पदधिकारी डमी एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं और विद्यार्थी को उपलब्ध कराएंगे। वहीं विद्यार्थी अपने स्टूडेंट लॉगिन के माध्यम से स्कूल कोड, नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि दर्ज करके बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड (Bihar board dummy registration card 2027) चेक कर सकते है।

    1785241649765

    बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड क्या है?

    बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड (Bihar board dummy registration card 2027) मुख्य परीक्षा (मैट्रिक या इंटर) के फॉर्म भरने के बाद छात्रों के विवरण की जांच और गलतियों को सुधारने के लिए जारी किया जाने वाला एक प्रारंभिक (नकली/प्रारूप) दस्तावेज है।

    डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड का उद्देश्य और विवरण

    • सत्यापन (Verification): इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छात्र के नाम, माता-पिता के नाम, जन्म तिथि, फोटो, और विषयों आदि में कोई गलती न हो।

    • सुधार का मौका: यदि विवरण में कोई त्रुटि मिलती है, तो छात्र इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर ठीक करवा सकते हैं।

    • अंतिम तिथि: वर्ष 2027 की परीक्षा के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2026 है।

    बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड कैसे प्राप्त करें और चेक करें

    • विद्यालय के माध्यम से: विद्यालय के प्रधान अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से biharboardonline.org या intermediate.biharboardonline.com से इसे डाउनलोड कर हस्ताक्षर और मुहर के साथ छात्रों को देते हैं।

    • जानकारी की जांच: छात्रों को इसमें अपना नाम, जन्मतिथि, विषय, और अन्य विवरण ध्यान से देखने की सलाह दी जाती है।

    हेल्पलाइन नंबर

    डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए छात्र एवं विद्यालय निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

    • इंटरमीडिएट (कक्षा 12): 0612-2230039

    • मैट्रिक (कक्षा 10): 9430429722

    यह भी देखें


    BSEB डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2027: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 और वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2027 के लिए डमी रजिस्ट्रेशन/पंजीयन कार्ड जारी करने, उसमें त्रुटि सुधार और हस्ताक्षरित प्रीफिल्ड घोषणा पत्र अपलोड करने से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन्हीं निर्देशों के आधार पर यहां प्रश्न-उत्तर (FAQs) दिए गए हैं।

    प्रश्न 1: डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड कब तक डाउनलोड किया जा सकता है?

    उत्तर: विद्यार्थी अपना डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 25 जुलाई 2026 से 16 सितंबर 2026 तक डाउनलोड कर सकते हैं।

    प्रश्न 2: डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड कहां से डाउनलोड करें?

    उत्तर:

    • इंटरमीडिएट के छात्र: intermediate.biharboardonline.com

    • मैट्रिक के छात्र: biharboardonline.com

    प्रश्न 3: डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड कौन डाउनलोड कर सकता है?

    उत्तर: विद्यार्थी स्वयं अपने User ID और Password से लॉगिन कर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित विद्यालय के प्रधान भी इसे डाउनलोड कर विद्यार्थियों को उपलब्ध करा सकते हैं।

    प्रश्न 4: डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए किन जानकारियों की आवश्यकता होगी?

    उत्तर: वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद विद्यार्थी को अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, संकाय/विषय आदि विवरण देखकर कार्ड डाउनलोड करना होगा।

    प्रश्न 5: यदि डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में कोई गलती हो तो क्या करें?

    उत्तर: यदि नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, फोटो, विषय, कोटि या अन्य किसी विवरण में त्रुटि हो तो निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन सुधार कराया जा सकता है।

    प्रश्न 6: ऑनलाइन सुधार कौन करेगा?

    उत्तर: विद्यालय के प्रधान समिति के पोर्टल पर लॉगिन कर विद्यार्थियों के अनुरोध के आधार पर आवश्यक संशोधन करेंगे।

    प्रश्न 7: किन-किन विवरणों में सुधार कराया जा सकता है?

    उत्तर: नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, फोटो, विषय, श्रेणी (Category), लिंग, धर्म, राष्ट्रीयता तथा अन्य पंजीकरण संबंधी विवरणों में आवश्यकतानुसार सुधार कराया जा सकता है।

    प्रश्न 8: क्या विद्यार्थी स्वयं ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं?

    उत्तर: नहीं। ऑनलाइन सुधार विद्यालय के प्रधान द्वारा समिति के पोर्टल पर किया जाएगा।

    प्रश्न 9: प्रीफिल्ड (Prefilled) घोषणा पत्र क्या है?

    उत्तर: यह समिति द्वारा उपलब्ध कराया गया घोषणा पत्र है, जिसमें विद्यार्थी एवं उनके माता-पिता/अभिभावक के हस्ताक्षर आवश्यक हैं।

    प्रश्न 10: प्रीफिल्ड घोषणा पत्र कब अपलोड करना होगा?

    उत्तर: हस्ताक्षरित प्रीफिल्ड घोषणा पत्र 25 जुलाई 2026 से 16 सितंबर 2026 के बीच अपलोड करना होगा।

    प्रश्न 11: यदि प्रीफिल्ड घोषणा पत्र अपलोड नहीं किया गया तो क्या होगा?

    उत्तर: ऐसी स्थिति में विद्यार्थी का पंजीकरण/रजिस्ट्रेशन संबंधी कार्य प्रभावित हो सकता है और वार्षिक परीक्षा आवेदन पत्र भरने में परेशानी आ सकती है।

    प्रश्न 12: क्या सुधार के बाद संशोधित डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड दोबारा डाउनलोड किया जा सकेगा?

    उत्तर: हां। विद्यालय द्वारा सुधार किए जाने के बाद संशोधित डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड पुनः डाउनलोड किया जा सकता है।

    प्रश्न 13: विद्यालय प्रधान की क्या जिम्मेदारी है?

    उत्तर: विद्यालय प्रधान को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी पात्र विद्यार्थियों का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड हो, त्रुटियों का समय पर सुधार कराया जाए तथा हस्ताक्षरित घोषणा पत्र निर्धारित तिथि तक अपलोड कर दिया जाए।

    प्रश्न 14: यदि निर्धारित समय तक सुधार नहीं कराया गया तो क्या होगा?

    उत्तर: निर्धारित अंतिम तिथि के बाद त्रुटियों में सुधार का अवसर नहीं मिलेगा, इसलिए सभी विद्यार्थियों को समय रहते अपने विवरण की जांच करानी चाहिए।

    प्रश्न 15: सहायता के लिए किससे संपर्क करें?

    उत्तर: किसी तकनीकी समस्या की स्थिति में समिति द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to Bihar Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to Bihar Board 10th ?

    Hi Prakash Kumar

    Click on the link below for the BSEB Class 10 Maths 2017 model paper:

    https://school.careers360.com/download/sample-papers/bihar-board-10th-maths-model-papers-2017-set-1-10

    If you mean Class 12, please specify Class 10 or 12 so I can give the correct link.



    Dear Student,

    BSEB Dummy Registration Card 2027 check karne ke liye Bihar School Examination Board (BSEB) ki official website par visit krein. Agar aapke Dummy Registration Card 2027 me koi mistake hai to use aap nirdharit Correction Window ki samaysima ke under sudhar krein.