Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी बोर्ड कक्षा 1 से 8 तक की अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी - यहाँ देखें
    • लेख
    • यूपी बोर्ड कक्षा 1 से 8 तक की अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी - यहाँ देखें

    यूपी बोर्ड कक्षा 1 से 8 तक की अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी - यहाँ देखें

    Mithilesh KumarUpdated on 11 Dec 2025, 11:18 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने परिषदीय/मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 1 से 8 तक की अर्धवार्षिक परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने 1 से 8 तक की अर्धवार्षिक परीक्षा की तिथि एवं मूल्यांकन के सम्बन्ध में दिशा निर्देश 10 नवंबर 2025 को जारी किया। इसके अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अर्धवार्षिक लिखित परीक्षा 28 नवंबर 2025 से आरंभ होकर 3 दिसंबर 2025 को संपन्न हुई।
    यूपी बोर्ड हाफ ईयरली टाइम टेबल 2025 क्लास 1 से 8 डाउनलोड करें

    यूपी बोर्ड कक्षा 1 से 8 तक की अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी - यहाँ देखें
    यूपी बोर्ड कक्षा 1 से 8 तक की अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल देखें

    परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। परीक्षा की प्रथम पाली का समय प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर12:30 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित की गई।

    यूपी बोर्ड कक्षा 1 से 8 तक की अर्धवार्षिक परीक्षा एक अवलोकन

    विवरण

    तिथि

    पत्र जारी होने की तिथि

    10 नवंबर 2025

    परीक्षा कार्यक्रम का सत्र

    शैक्षणिक सत्र 2025-26

    अर्धवार्षिक लिखित परीक्षा की प्रारंभिक तिथि

    28 नवंबर 2025

    अर्धवार्षिक लिखित परीक्षा की अंतिम तिथि

    03 दिसंबर 2025

    परीक्षा की प्रथम पाली का समय

    प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक

    परीक्षा की द्वितीय पाली का समय

    अपराह्न 12:30 बजे से 2:30 बजे तक

    यूपी बोर्ड महत्वपूर्ण लिंक :

    यूपी बोर्ड कक्षा 1 से 8 तक की अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल

    दिन एवं दिनांक

    समय

    कक्षा 1

    कक्षा 2

    कक्षा 3

    कक्षा 4

    कक्षा 5

    कक्षा 6

    कक्षा 7

    कक्षा 8

    28.11.2025

    9:30 से 11:30

    प्रथम पाली

    मौखिक परीक्षा

    सभी विषयों की मौखिक परीक्षा

    ---

    सभी विषयों की मौखिक परीक्षा


    सभी विषयों की मौखिक परीक्षा


    सभी विषयों की मौखिक परीक्षा

    बेसिक क्रॉफ्ट/ संब कला/ कृषि/ गृह शिल्प

    बेसिक क्रॉफ्ट/ संब कला/ कृषि/ गृह शिल्प

    बेसिक क्रॉफ्ट/ संब कला/ कृषि/ गृह शिल्प


    12:30 से 2:30 द्वितीय पाली

    खेल एवं शारीरिक शिक्षा/ स्काउटिंग

    खेल एवं शारीरिक शिक्षा/ स्काउटिंग

    खेल एवं शारीरिक शिक्षा/ स्काउटिंग

    29.11.2025

    9:30 से 11:30 प्रथम पाली

    ---

    गणित

    गणित

    हिंदी

    हिंदी

    हिंदी

    विज्ञान

    विज्ञान


    12:30 से 2:30 द्वितीय पाली

    ---

    ---

    संस्कृत/उर्दू

    संस्कृत/उर्दू

    संस्कृत/उर्दू

    संस्कृत/उर्दू

    संस्कृत/उर्दू

    संस्कृत/उर्दू

    01.12.2025

    9:30 से 11:30

    ---

    ---

    हिंदी

    सामाजिक विषय

    सामाजिक विषय

    सामाजिक विषय

    सामाजिक विषय

    सामाजिक विषय


    12:30 से 2:30

    ---

    अंग्रेजी

    अंग्रेजी

    अंग्रेजी

    अंग्रेजी

    अंग्रेजी

    अंग्रेजी

    अंग्रेजी

    02.12.2025

    9:30 से 11:30

    ---

    हिंदी

    सामाजिक विषय

    गणित

    गणित

    गणित

    गणित

    गणित


    12:30 से 2:30

    ---

    ---

    कला/ संगीत

    कला/ संगीत

    कला/ संगीत

    कला/ संगीत

    कला/ संगीत

    कला/ संगीत

    03.12.2025

    9:30 से 11:30

    ---

    ---

    कार्यानुभव/ नैतिक शिक्षा

    कार्यानुभव/नैतिक शिक्षा

    कार्यानुभव/नैतिक शिक्षा

    विज्ञान

    हिंदी

    हिंदी


    12:30 से 2:30

    ---

    ---

    ---

    ---

    ---

    पर्यावरण अध्ययन

    पर्यावरण अध्ययन

    पर्यावरण अध्ययन

    यूपी बोर्ड महत्वपूर्ण लिंक:

    1765184314141

    ये भी पढ़ें :

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download Now

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    अर्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश

    शैक्षणिक सत्र 2025-26 की अर्धवार्षिक परीक्षा के संबंध में कुल 14 महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं।

    परीक्षा सामग्री और समय-सारणी से संबंधित निर्देश

    1. शैक्षणिक सत्र 2025-26 की अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्न पत्र (लिखित और मौखिक प्रश्नोत्तरी) का निर्माण जनपद स्तर पर संबंधित जनपद के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार करते हुए समय पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा।

    2. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रश्नपत्रों का ससमय मुद्रण कराकर विद्यालय स्तर पर वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा।

    3. शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 01 की अर्धवार्षिक परीक्षा मौखिक होगी।

    4. शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 02 से कक्षा 05 तक की अर्धवार्षिक परीक्षा लिखित एवं मौखिक दोनों होगी।

    5. कक्षा 02 से कक्षा 03 में लिखित एवं मौखिक परीक्षा का अधिभार 50-50 प्रतिशत तथा कक्षा 04 एवं कक्षा 05 में लिखित एवं मौखिक परीक्षा का अधिभार क्रमशः 70 प्रतिशत और 30 प्रतिशत रखा जायेगा।

    6. कक्षा 06 से 08 की अर्धवार्षिक परीक्षा लिखित होगी।

    7. शैक्षणिक सत्र 2025-26 में लिखित अर्धवार्षिक परीक्षा 50 अंकों की होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय, एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न सम्मिलित होंगे।

    8. प्रश्न पत्र को 50 अंकों में विभाजित किया जाएगा, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न 10 अंक (कुल प्रश्न 10 X1 अंक), अति लघु उत्तरीय प्रश्न 10 अंक (कुल प्रश्न 10 X1 अंक), लघु उत्तरीय प्रश्न 20 अंक (कुल प्रश्न 4 X5 अंक) एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 10 अंक (कुल प्रश्न 4 X5 अंक) के होंगे।

    9. कक्षा 02 एवं कक्षा 03 में अति लघु उत्तरीय (01 शब्द), लघु उत्तरीय (अधिकतम 10 शब्द), दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (अधिकतम 20 शब्द) के होंगे।

    10. शैक्षिक सत्र 2025-26 की अर्धवार्षिक परीक्षा में शैक्षिक कैलेंडर की कक्षा 02 घण्टे होगी तथा मौखिक परीक्षा की समयावधि प्रधानाचार्य द्वारा आवश्यकतानुसार निर्धारित की जायेगी।

    11. प्रश्न पत्र की छपाई अधिकतम एक पेपर के दोनों तरफ की जायेगी। प्रश्न पत्रों की पैकिंग स्वीकार की जाएगी तथा आपूर्ति जनपद स्तर पर प्राप्त कर ली जाएगी।

    मूल्यांकन और व्यवस्था से संबंधित निर्देश

    1. अर्धवार्षिक परीक्षा एवं मूल्यांकन से सम्बंधित अभिलेख प्रश्नोत्तर एवं उत्तर पुस्तिकाओं का प्राप्ति रजिस्टर/वितरण एवं अन्य सभी आवश्यक अभिलेख विद्यालय स्तर पर सुरक्षित रखे जायेंगे।

    2. अर्धवार्षिक परीक्षाफल घोषित करने के दिवस को छात्र अभिभावक के साथ बैठक आयोजित की जायेगी तथा छात्र छात्राओं की मूल्यांकन उत्तर पुस्तिकाओं को छात्र-अभिभावक एवं अध्यापक को दिखाया जायेगा।

    3. व्यवस्थानुसार परीक्षा सकुशल सम्पादित कराये जाने का उत्तरदायित्व जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का होगा।

    4. शैक्षिक सत्र 2025-26 की अर्धवार्षिक परीक्षा का पूर्ण उत्तरदायित्व विद्यालय स्तर पर संबंधित प्रधानाध्यापक, विकास खण्ड स्तर पर सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं जनपद स्तर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का होगा। परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता के लिये सम्बन्धित उत्तरदायी होंगे।

    इन्हें भी देखें :


    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    UP Board 10th Others

    18 Jun'26 - 30 Sep'26 (Online)

    Ongoing Dates
    UP Board 12th Others

    18 Jun'26 - 28 Sep'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP Board 10th ?

    Hello Student,

    You can refer to the UP Board Class 9 Half-Yearly Sample/Question Papers 2025-26 from the link given below. Subject-wise papers are available for Maths, Science, Social Science, Hindi and English.
    https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-class-9-half-yearly-exam-question-paper-2025-26

    Hello Student,

    Soon, an Important Questions eBook for UP Board Class 10 will be available on Careers360. You can use it for focused exam preparation and practice.