Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरएमएस सीईटी आवेदन 2027-28 शुरू: प्रवेश प्रक्रिया, फीस और आयु सीमा में हुए बदलाव जानें
    • लेख
    • आरएमएस सीईटी आवेदन 2027-28 शुरू: प्रवेश प्रक्रिया, फीस और आयु सीमा में हुए बदलाव जानें

    आरएमएस सीईटी आवेदन 2027-28 शुरू: प्रवेश प्रक्रिया, फीस और आयु सीमा में हुए बदलाव जानें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 30 Sep 2026, 02:54 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (RMS CET) आयोजित करेगी। आरएमएस सीईटी आवेदन 2027-28 प्रक्रिया 23 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 20 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष एनटीए ने आरएमएस सीईटीकी आयु सीमा, आवेदन शुल्क आदि में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इससे पहले आरएमएस सीईटी परीक्षा का आयोजन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) द्वारा किया जाता था।

    This Story also Contains

    1. आरएमएस सीईटी आवेदन 2027-28 में हुए प्रमुख बदलाव
    2. आरएमएस सीईटी आयु सीमा 2027-28 में बदलाव
    3. आरएमएस सीईटी आवेदन शुल्क 2027-28
    4. आरएमएस सीईटी आवेदन 2027-28 की अंतिम तारीख
    5. आरएमएस सीईटी 2027-28 परीक्षा कब होगी?
    6. आरएमएस सीईटी 2027-28 में इस बार क्या बदला?
    आरएमएस सीईटी आवेदन 2027-28 शुरू: प्रवेश प्रक्रिया, फीस और आयु सीमा में हुए बदलाव जानें
    आरएमएस सीईटी आवेदन 2027-28

    आरएमएस सीईटी आवेदन लिंक 2027-28

    आरएमएस सीईटी आवेदन 2027-28 के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/rmscet/ पर जाकर आवेदन करना होगा। नवीनतम RMS प्रवेश अधिसूचना के अनुसार, कक्षा 6 के लिए 10 से 13 वर्ष और कक्षा 9 के लिए 13 से 16 वर्ष की आयु वाले विद्यार्थी CET में शामिल हो सकते हैं। निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन पूरा करने वाले उम्मीदवार आरएमएस सीईटी में शामिल हो सकेंगे। आरएमएस सीईटी 2027-28 परीक्षा 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

    आरएमएस सीईटी आवेदन 2027-28 में हुए प्रमुख बदलाव

    RMS प्रवेश 2027-28 की नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, NTA ने विद्यार्थियों की आयु सीमा, जन्मतिथि मानदंड और आवेदन शुल्क में कुछ बदलाव किए हैं। इस वर्ष किए गए प्रमुख बदलाव नीचे दिए गए हैं:

    विवरण

    पिछले वर्ष की जानकारी

    2027-28 के लिए संशोधित जानकारी

    परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

    NIELIT

    NTA

    कक्षा 6 आयु सीमा

    10-12 वर्ष

    10-13 वर्ष

    कक्षा 9 आयु सीमा

    13-15 वर्ष

    13-16 वर्ष

    कक्षा 6 जन्मतिथि

    1 अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2016

    1 अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2017

    कक्षा 9 जन्मतिथि

    1 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2013

    1 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2014

    आवेदन शुल्क

    सामान्य/OBC: ₹680; SC/ST: ₹340; KIA: ₹300

    सामान्य/OBC: ₹1,000; SC/ST/KIA: ₹750

    विलंब शुल्क

    लागू नहीं

    ₹500

    परीक्षा केंद्र आवंटन

    NIELIT

    NTA के तकनीकी एवं लॉजिस्टिक नियमों के अनुसार

    उत्तर पुस्तिका/उत्तर कुंजी

    इसी तरह का विवरण उपलब्ध नहीं

    स्कैन की गई उत्तर पुस्तिका, प्रश्नपत्र सेट और प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति की सुविधा

    ये भी पढ़ें :

    आरएमएस सीईटी आयु सीमा 2027-28 में बदलाव

    NTA ने कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आरएमएस सीईटी में शामिल होने की आयु सीमा में बदलाव किया है। आवेदन करने से पहले विद्यार्थियों को संशोधित आयु सीमा और जन्मतिथि मानदंड जरूर जांच लेना चाहिए।

    कक्षा

    पिछली आयु सीमा

    नई आयु सीमा

    कक्षा 6

    10-12 वर्ष

    10-13 वर्ष

    कक्षा 9

    13-15 वर्ष

    13-16 वर्ष

    युद्ध या युद्ध जैसी कार्रवाई में मारे गए रक्षा कर्मियों (Killed in Action) के बच्चों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छह महीने की छूट का प्रावधान है।

    ये भी पढ़ें :

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    आरएमएस सीईटी आवेदन शुल्क 2027-28

    आरएमएस सीईटी आवेदन पत्र जमा करने के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस वर्ष सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क में बदलाव किया गया है। इसके अलावा, अंतिम तिथि के बाद आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को ₹500 विलंब शुल्क देना होगा।

    श्रेणी

    आवेदन शुल्क

    सामान्य/OBC/OBC-NCL

    ₹1,000 + ₹500 विलंब शुल्क

    SC/ST/सशस्त्र बलों के KIA कर्मियों के बच्चे

    ₹750 + ₹500 विलंब शुल्क

    आरएमएस सीईटी आवेदन 2027-28 की अंतिम तारीख

    आरएमएस सीईटी 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 सितंबर 2026 से शुरू हुई है। उम्मीदवार 20 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ₹500 विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा।

    आरएमएस सीईटी 2027-28 परीक्षा कब होगी?

    आरएमएस सीईटी 2027-28 की लिखित परीक्षा 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन पत्र जमा करना होगा।

    आरएमएस सीईटी 2027-28 में इस बार क्या बदला?

    इस वर्ष आरएमएस सीईटी में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था का है। अब परीक्षा NTA द्वारा आयोजित की जाएगी। इसके अलावा कक्षा 6 और 9 की अधिकतम आयु सीमा में एक-एक वर्ष की बढ़ोतरी की गई है। आवेदन शुल्क भी बढ़ाया गया है और पहली बार विलंब शुल्क के साथ आवेदन की सुविधा दी गई है। साथ ही, परीक्षा के बाद स्कैन की गई उत्तर पुस्तिका, प्रश्नपत्र सेट और प्रोविजनल उत्तर कुंजी से संबंधित प्रक्रिया भी निर्धारित की गई है।

    इन्हें भी देखें-

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to RMS CET

    On Question asked by student community

    Have a question related to RMS CET ?

    Hello, if you are referring to the Rashtriya Military Schools (RMS) entrance exam, admission is through the Common Entrance Test (CET). You can apply through the official RMS admission process when the application form is released. The entrance test is generally conducted for admission to Classes 6 and 9.

    Hi Student

    The Rashtriya Military School result for Class 6 was announced on February 9, 2026. You can check, access, and download the RMS CET result 2026 using your registration ID and password in the login window.

    Hi Student

    The RMS CET examination was held on December 7, 2025. Rashtriya Military Schools have declared the results on February 9, 2026. Click on the link below to access and download the RMS result scorecard.

    Rashtriya Military School declared the RMS CET 2026 result on February 9, 2026. The RMS CET exam was held on December 7, 2025.