बीबोस 10वीं रिजल्ट 2026 जून सेशन - बिहार बोर्ड ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) द्वारा जून 2026 सत्र के लिए बिहार बोर्ड ओपन स्कूल कक्षा 10वीं का रिजल्ट अगस्त 2026 में जारी किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र BBOSE की आधिकारिक वेबसाइट bboseonline.bih.nic.in पर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। बीबोस कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्रों को लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर, जन्म तिथि (DOB) तथा मांगी गई अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। छात्रों की सुविधा के लिए डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध कराया जाएगा।
महत्वपूर्ण लेख: बीबोस एडमिशन 2026
This Story also Contains
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BBOSE) ने जून 2026 में आयोजित माध्यमिक (10वीं) परीक्षा के ऑब्जेक्टिव प्रश्नों का आंसर की मंगलवार 25 अगस्त 2026 को जारी कर दिया है। बोर्ड के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, छात्र अब आंसर की देखकर अपनी उत्तर-पुस्तिकाओं से मिलान कर सकते हैं। 10वीं कक्षा के लिए objmatric.biharboardonline.com या https://biharboardonline.com पर जाकर चेक किया जा सकता है। आंसर की में किसी भी गलती या आपत्ति होने पर छात्र 27 अगस्त 2026 को अपराह्न 5 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे आधिकारिक वेबसाइटों पर ही आंसर की देखें और आपत्ति प्रक्रिया का पालन करें।
बीबोस कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 ऑनलाइन केवल अस्थायी (प्रोविजनल) रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों बाद छात्रों को अपनी मूल अंकतालिका (ओरिजिनल मार्कशीट) संबंधित अध्ययन केंद्र/स्कूल से प्राप्त करनी होगी। BBOSE जून 2026 सत्र की कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। बीबोस 10वीं रिजल्ट 2026 जून सेशन लिंक, प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) जून 2026 सत्र के कक्षा 10वीं के परिणाम अगस्त 2026 में जारी करने की संभावना है। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक पोर्टल पर जाकर परिणाम देख सकेंगे। नीचे सारणी में महत्वपूर्ण विवरण देखें।
मुख्य बिंदु | विवरण |
बोर्ड का नाम | बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (Bihar Board of Open Schooling and Examinations) |
परीक्षा का नाम | बीबोस जून सत्र कक्षा 10वीं |
परीक्षा परिणाम का नाम | बीबोस रिजल्ट 2026 |
परिणाम बारंबारता (Result frequency) | वर्ष में दो बार (जून और दिसंबर) |
बिहार ओपन बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट |
|
परिणाम जांचने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल | रोल नंबर, जन्म तिथि, एक्रीडिटेशन कोड और एग्जाम सेंटर कोड |
Get your results instantly with our calculator!
बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) ने जून 2026 सत्र की कक्षा 10वीं परीक्षा की संशोधित तिथियां घोषित की है। परीक्षा अब 31 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद बोर्ड अगस्त 2026 में कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। नीचे BBOSE 10वीं जून 2026 सत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां दी गई हैं।
कार्यक्रम | तिथि |
BBOSE कक्षा 10वीं जून 2026 सत्र की परीक्षा |
31 जुलाई से 12 अगस्त 2026 |
BBOSE कक्षा 10वीं जून 2026 सत्र का रिजल्ट | अगस्त 2026 (संभावित) |
इस लेख को भी पढ़ें-
बीबीओएसई कक्षा 10वीं के परिणाम तक पहुंचने के लिए नीचे दी गई चरण-दर-चरण प्रक्रिया का पालन करें:
आधिकारिक वेबसाइट www.bbose.org.in पर जाएं
होमपेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.

पंजीकरण संख्या दर्ज करें.
bbose.org 12वीं परिणाम/10वीं परिणाम 2026 देखने के लिए 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
छात्रों को ऑनलाइन बिहार ओपन बोर्ड परिणाम 2026 की प्रिंट कॉपी लेनी चाहिए और इसे भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रखना चाहिए।
10वीं और 12वीं के लिए बीबीओएसई परिणाम 2026 विंडो नीचे दिखाए अनुसार दिखेगी

BBOSE कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्रों के स्कोरकार्ड में कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध होंगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें। स्कोरकार्ड में निम्नलिखित जानकारी दर्ज होगी:
नामांकन (एनरोलमेंट) संख्या
रोल नंबर
छात्र का नाम
पिता का नाम
अध्ययन केंद्र (स्टडी सेंटर) का नाम
छात्र की जन्म तिथि
विषयवार थ्योरी एवं प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) अंकों का विवरण
कुल प्राप्त अंक
टिप्पणी (रिमार्क्स)
परिणाम (उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण)
बीबोस 10वीं रिजल्ट 2026 जून सेशन का सैंपल इमेज देखें

ये भी पढ़ें:
जो छात्र बिहार बोर्ड ओपन स्कूल रिजल्ट से असंतुष्ट हैं, वे अपने अंकों के पुन: परिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए उन्हें प्राधिकरण द्वारा तय की गई समय सीमा में आवेदन पत्र जमा करना होगा।
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
आवेदन प्राप्त होने के बाद, बोर्ड छात्र के अंकों का सत्यापन करेगा और 45 दिनों के भीतर उसे सूचित करेगा।
Study at a world-renowned UK university in India | Admissions open for UG & PG programs.
Apply for UG & PG programmes from Victoria University, Delhi NCR Campus
Admissions open for UG & PG programs at Illinois Tech Mumbai
Apply for UG & PG courses at University of Aberdeen, Mumbai Campus
UG & PG Admissions open for CS/AI/Business/Economics & other programmes.
Bristol's expertise meets Mumbai's innovation. Admissions open for UG & PG programmes