Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान बोर्ड कक्षा 9 का रिजल्ट 2026 जारी, rajshaladarpan.nic.in पर देखें
    • लेख
    • राजस्थान बोर्ड कक्षा 9 का रिजल्ट 2026 जारी, rajshaladarpan.nic.in पर देखें

    राजस्थान बोर्ड कक्षा 9 का रिजल्ट 2026 जारी, rajshaladarpan.nic.in पर देखें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 01 Apr 2026, 10:50 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    राजस्थान बोर्ड कक्षा 9 का रिजल्ट 2026 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा 25 मार्च, 2026 को कक्षा 9 का रिजल्ट 2026 जारी किया गया। बोर्ड ने कक्षा 9 की वार्षिक परीक्षाएं 7 से 17 मार्च, 2026 तक आयोजित की थी। राजस्थान बोर्ड कक्षा 9 का रिजल्ट 2026 विद्यालय स्तर पर प्रधानाचार्य या कक्षा शिक्षक द्वारा तैयार किया जाता है। मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद, लिखित परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन के अंकों सहित सभी छात्रों के विषयवार अंक शिक्षा विभाग के आधिकारिक पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर अपलोड किए जाएंगे।
    राजस्थान बोर्ड 9वीं और 11वीं रिजल्ट 2026 डायरेक्ट लिंक से चेक करें
    ये भी पढ़ें : राजस्थान बोर्ड 11वीं रिजल्ट 2026

    This Story also Contains

    1. राजस्थान बोर्ड कक्षा 9 रिजल्ट 2026 - लाइव अपडेट्स
    2. राजस्थान बोर्ड 9वीं रिजल्ट - महत्वपूर्ण तिथियां
    3. आरबीएसई 9वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
    4. शाला दर्पण कक्षा 9 का रिजल्ट 2026
    5. आरबीएसई 9वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 रोल नंबर के अनुसार
    राजस्थान बोर्ड कक्षा 9 का रिजल्ट 2026 जारी, rajshaladarpan.nic.in पर देखें
    राजस्थान बोर्ड कक्षा 9 का रिजल्ट 2026

    राजस्थान शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं और रिजल्ट को समय से पहले आयोजित करके यह सुनिश्चित किया कि नया शैक्षणिक सत्र (2026-27) 1 अप्रैल, 2026 से शुरू हो सके। इस बदलाव से मई तक होने वाला लंबा इंतजार समाप्त हो गया है, जो पिछले वर्षों में आम बात थी।

    राजस्थान बोर्ड कक्षा 9 रिजल्ट 2026 - लाइव अपडेट्स

    राजस्थान बोर्ड 1 अप्रैल से नया सत्र शुरू करना चाहता है, इसके लिए जरूरी है कि सभी रिजल्ट मार्च में जारी कर दिए जाएं। इसी कड़ी में राजस्थान ने 24 मार्च को राजस्थान बोर्ड 10वीं, 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी किया। अब राजस्थान बोर्ड कक्षा 9 का रिजल्ट जारी हो गया। रिजल्ट से जुड़े लाइव अपडेट्स को नीचे देखें -

    26 मार्च 2026@09:20 AM राजस्थान 9वी कक्षा रिजल्ट - वेबसाइट पर रोल नंबर के अनुसार देख सकते हैं रिजल्ट

    स्कूलों द्वारा मेगा पीटीएम में 9वीं कक्षा परिणाम जारी करने के बाद, परीक्षा के अंक और आंतरिक मूल्यांकन के अंक राजशाला दर्पण पर अपलोड किया कर दिया गया है। अंक अपलोड होने के बाद, बोर्ड द्वारा सत्यापन कर छात्रों के मार्कशीट को शाला दर्पण पर अपलोड कर चुका है। इसके बाद, छात्र अपने रोल नंबर के अनुसार आरबीएसई 9वीं के रिजल्ट देख सकते हैं।

    26 मार्च 2026@09:00 AM राजस्थान 9वी कक्षा रिजल्ट - कहां से डाउनलोड होगा रिजल्ट

    RBSE 9वीं रिजल्ट कैसे देखें -

    • ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in या education.rajasthan.gov.in पर जाएं।
    • होमपेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
    • अपनी कक्षा के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
    • नया पेज खुलेगा, इसमें रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करने का निर्देश होगा।
    • रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
    • राजस्थान कक्षा 9 परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download Now

    25 मार्च 2026@02:00 PM राजस्थान 9वी कक्षा रिजल्ट - पास करने लिए 33% अंक जरूरी

    आरबीएसई परीक्षाओं के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण सीमा 33 प्रतिशत है। यदि कोई छात्र परीक्षा में 33% अंक लाने में असफल रहता है, तो उसे पूरक परीक्षा (सप्लीमेंट्री परीक्षा) में बैठना पड़ सकता है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 9 और 11 के लिए उत्तीर्ण मानदंडों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    25 मार्च 2026@01:30 PM राजस्थान 9वी कक्षा रिजल्ट - पीटीएम में साझा किए जा रहे परिणाम

    आरबीएसई रिजल्ट अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) के माध्यम से साझा किए जा रहे हैं। राज्यव्यापी मेगा पीटीएम और पीएएम (अभिभावक आंगनवाड़ी बैठक) का आयोजन शुरू हो गया है। स्कूल प्रशासन द्वारा छात्र-छात्राओं का परिणाम बताया जा रहा है। बैठक के बाद वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड होगा। छात्रों को मूल अंक पत्र दो-तीन दिन बाद उनके स्सूल से मिलेगा।

    25 मार्च 2026@01:20 PM राजस्थान 9वी कक्षा रिजल्ट - जारी होने वाला है 9वीं का परिणाम

    ताजा जानकारी के अनुसार, Rajya Shiksha Kendra द्वारा राजस्थान कक्षा 5 और 8 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया गया है। अब जल्द ही राजस्थान 9वी कक्षा रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।
    1774425505435

    25 मार्च 2026@01:10 PM राजस्थान 9वी कक्षा रिजल्ट - राजशाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर देखें सूचना

    राजस्थान 9वी कक्षा वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए छात्र राजस्थान शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाकर 9वीं कक्षा रिजल्ट की सूचना देख सकते हैं। रिजल्ट लिंक जारी होने के बाद छात्र अपना आरबीएसई कक्षा 9 2026 का परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

    25 मार्च 2026@12:55 PM राजस्थान 9वी कक्षा रिजल्ट - थोड़ी देर में जारी होगा परिणाम

    राज्य स्तर पर स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित की जा रही है। इसी बैठक के दौरान राजस्थान 9वी कक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। परिणाम की घोषणा के बाद स्कूल प्रशासन द्वारा rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर छात्रों के परिणाम और राजस्थान कक्षा 9 अंक पत्र अपलोड किए जाएंगे।

    25 मार्च 2026@12:35 PM राजस्थान 9वी कक्षा रिजल्ट - अंक पत्र में क्या होगा

    राजस्थान बोर्ड कक्षा 9 रिजल्ट में अंक और ग्रेड के साथ छात्रों से संबंधित मुख्य विवरण दर्ज होते हैं। छात्रों को अपने राजस्थान कक्षा 9वीं रिजल्ट अंक पत्र में दर्ज विवरणों को सावधानी से चेक करना चाहिए। अगर राजस्थान 9वीं मार्कशीट में त्रुटि दिखे तो सुधार के लिए तत्काल स्कूल प्रशासन से संपर्क करना चाहिए।

    राजस्थान बोर्ड कक्षा 9 रिजल्ट में दर्ज विवरण -

    • छात्र का नाम
    • रोल नंबर
    • स्कूल का नाम
    • विषयवार अंक
    • कुल प्राप्तांक
    • ग्रेड

    25 मार्च 2026@12:15 PM राजस्थान 9वी कक्षा रिजल्ट - कहां मिलेगा ओरिजनल मार्कशीट

    परीक्षार्थी Rajsthan Board Class 9th Marksheet को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि यह राजस्थान कक्षा 9 मार्कशीट प्रोविजनल होगा। ओरिजनल मार्कशीट स्कूल प्रशासन की ओर से रिजल्ट जारी होने के 2-4 दिन बाद उत्तीर्ण प्रमाण पत्र से साथ छात्रों को दिया जाएगा ।

    25 मार्च 2026@11:35 AM राजस्थान 9वी कक्षा रिजल्ट - शैक्षणिक सत्र समय पर शुरू करने के लिए जल्द जारी हो रहा परिणाम

    9वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम पहले 16 मई को जारी होने की बात कही जा रही थी, लेकिन शैक्षणिक सत्र पर पड़ रहे प्रभाव को देखते हुए अभ इसे 25 मार्च को जारी करने का निर्णय लिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। विभाग का कहना है कि रिजल्ट जल्दी जारी होने से नया शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से समय पर शुरू किया जा सकेगा।

    25 मार्च 2026@11:15 AM राजस्थान कक्षा 9 का रिजल्ट - वेबसाइट education.rajasthan.gov.in पर जारी होगी सूचना

    राजस्थान कक्षा 9 रिजल्ट जारी होने के बाद राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट education.rajasthan.gov.in पर सूचना जारी की जाएगी। कक्षा 9 की वार्षिक परीक्षा में शामिल छात्र और अभिभावक इस वेबसाइट से राजस्थान 9वीं रिजल्ट की जानकारी देख सकते हैं।


    1774417487877

    25 मार्च 2026@11:00 AM - कैसे जारी होगा राजस्थान कक्षा 9 का रिजल्ट

    नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रारंभ से पहले शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में 25 मार्च को मेगा पीटीएम का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्कूल कक्षा 9वीं और 11वीं की स्थानीय परीक्षाओं के परिणाम घोषित करेंगे। परिणाम की घोषणा के बाद स्कूलों के प्रधान द्वारा इसे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

    25 मार्च 2026@10:45 AM - कहां देखें कक्षा 9 राजस्थान का रिजल्ट

    विद्यालय प्रशासन सभी विद्यार्थियों के कक्षा 9वीं के अंकों को राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल पर अपलोड करेगा। पोर्टल पर अपलोड किए गए अंकों के आधार पर राजस्थान बोर्ड कक्षा 9वीं का अंतिम रिजल्ट तैयार करेगा। पोर्टल विद्यार्थियों के लिए डिजिटल और मूल आरबीएसई मार्कशीट भी जेनरेट करेगा। इसके बाद, विद्यालय के प्रधानाचार्य पोर्टल से मार्कशीट प्रिंट करेंगे, उस पर विद्यालय की मुहर और हस्ताक्षर लगाएंगे और विद्यार्थियों को वितरित करेंगे।

    25 मार्च 2026@10:20 AM - आज दोपहर जारी होगा राजस्थान 9वीं का परिणाम

    रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान बोर्ड कक्षा 9 का रिजल्ट 2026 सुबह जारी करने की सूचना थी, लेकिन बाद में इसे दोपहर में जारी करने की सूचना दी गई है। स्कूलों में रिजल्ट की घोषणा के बाद, बोर्ड आरबीएसई की कक्षा 9वीं के परिणाम rajshaladarpan.nic.in पर जारी करेगा।

    25 मार्च 2026@10:00 AM - कब हुई थी राजस्थान कक्षा 9 की परीक्षा

    राजस्थान कक्षा 9 परीक्षा 2025-26 का आयोजन 7 से 17 मार्च 2026 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक किया गया था। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पारी: प्रातः 08:30 से 11:45 तक हाेगी वहीं द्वितीय पारी: अपराह्न 01:00 से 04:15 तक संपन्न कराई गई। आरबीएसई ने पहले ट्वीट के माध्यम से सूचित किया था कि आरबीएसई 9वीं की परीक्षाएं 10 से 25 मार्च, 2026 तक आयोजित की जाएंगी। लेकिन विस्तृत समय सारणी जारी कर नई तिथियां दी गईं।

    राजस्थान बोर्ड 9वीं रिजल्ट - महत्वपूर्ण तिथियां

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) की आधिकारिक वेबसाइट या राजस्थान शाला दर्पण के माध्यम से 25 मार्च 2026 को आरबीएसई कक्षा 9 रिजल्ट घोषित किया जाएगा।आरबीएसई कक्षा 9 की वार्षिक परीक्षा 2026 में शामिल हुए छात्र राजस्थान शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आरबीएसई कक्षा 9 2026 का परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट घोषित होते ही हम आपको यहाँ रिजल्ट डाउनलोड करने का सीधा लिंक उपलब्ध कराएंगे। उम्मीदवारों को कक्षा 9वीं परीक्षा रिजल्ट 2026 के अपडेट के लिए इस पेज को देखते रहने की सलाह दी जाती है।

    आरबीएसई कक्षा 9वीं के रिजल्ट 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

    मूल्यांकन के तुरंत बाद आरबीएसई 9वीं के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे ताकि नया शैक्षणिक सत्र समय पर शुरू हो सके। महत्वपूर्ण तिथियां नीचे देखें।

    विवरण

    तिथि

    आरबीएसई कक्षा 9 परीक्षा तिथि

    7 से 17 मार्च, 2026

    आरबीएसई कक्षा 9 के रिजल्ट की तिथि

    25 मार्च, 2026

    ये भी पढ़ें : आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 | आरबीएसई 10वीं टॉपर्स 2026 | आरबीएसई 8वीं रिजल्ट 2026

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    आरबीएसई 9वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

    राजस्थान में कक्षा 9 गैर-बोर्ड कक्षा है। इसलिए, आरबीएसई 9वीं के रिजल्ट विद्यालय और जिला स्तर पर घोषित किए जाते हैं। छात्र निम्नलिखित तरीकों से राजस्थान बोर्ड कक्षा 9 के रिजल्ट देख सकते हैं:

    1. स्कूल नोटिस बोर्ड: राजस्थान के अधिकांश स्कूल 25 मार्च को या उसके तुरंत बाद अंतिम रिजल्ट राजपत्र प्रदर्शित करते हैं और छात्रों को सीधे मार्कशीट वितरित करते हैं।

    2. एकीकृत शाला दर्पण पोर्टल: राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल (rajshaladarpan.nic.in) से आरबीएसई कक्षा 9 की मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है। यह प्रक्रिया मुख्य रूप से विद्यालय प्रशासन के लिए है। विद्यालय प्रभारी को शाला दर्पण लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।

    राजस्थान बोर्ड कक्षा 9 का रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद, छात्र के नाम, जन्मतिथि या अंकों में किसी भी मानवीय त्रुटि की पुष्टि करने के लिए रिजल्ट के प्रारूप का ध्यानपूर्वक सत्यापन करना आवश्यक है। यह सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अंतिम मार्कशीट का प्रिंटआउट लिया जाएगा।

    शाला दर्पण कक्षा 9 का रिजल्ट 2026

    विद्यालय प्रशासन सभी विद्यार्थियों के कक्षा 9वीं के अंकों को राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल पर अपलोड करेगा। पोर्टल पर अपलोड किए गए अंकों के आधार पर राजस्थान बोर्ड कक्षा 9वीं का अंतिम रिजल्ट तैयार किया जाएगा। पोर्टल विद्यार्थियों के लिए डिजिटल और मूल आरबीएसई मार्कशीट भी जेनरेट करेगा। इसके बाद, विद्यालय के प्रधानाचार्य पोर्टल से मार्कशीट प्रिंट करेंगे, उस पर विद्यालय की मुहर और हस्ताक्षर लगाएंगे और विद्यार्थियों को वितरित करेंगे। इस प्रकार, विद्यार्थियों को अपने मूल आरबीएसई रिजल्ट और मार्कशीट अपने-अपने विद्यालयों से प्राप्त होंगी।

    आरबीएसई 9वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 रोल नंबर के अनुसार

    परीक्षा समाप्त होने के बाद, स्कूल परीक्षा के अंक और आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड करेगा। अंक अपलोड होने के बाद, बोर्ड सत्यापन के बाद मार्कशीट को शाला दर्पण पर अपलोड करेगा। इसके बाद, छात्र अपने रोल नंबर के अनुसार आरबीएसई 9वीं के रिजल्ट देख सकेंगे, और स्कूल छात्रों को हस्ताक्षरित और मुहर लगी मार्कशीट सीधे उपलब्ध करा सकते हैं। स्कूल अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) के माध्यम से भी छात्रों को उनके रिजल्ट की जानकारी दे सकते हैं।

    ये भी पढ़ें : आरबीएसई कक्षा 5 रिजल्ट 2026 | आरबीएसई 10वीं टाइम टेबल 2026 | आरबीएसई 10वीं एडमिट कार्ड

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to RBSE 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to RBSE 10th ?

    Hello student!

    You can access the RBSE Class 10 Half-Yearly Mathematics Question Paper 2025-26 from the links below. These resources can help you practise Mathematics questions, understand the half-yearly exam pattern and revise important topics.

    Given below are the links to access:

    https://school.careers360.com/download/ebooks/rbse-class-10-half-yearly-maths-question-paper-2025-26

    https://school.careers360.com/boards/rbse/rbse-class-10-half-yearly-exam-question-paper-2025-26

    Hope it helps!

    Hello student!

    You can access the RBSE Class 10 Half-Yearly Exam Question Papers from the link below. The page can help you find question papers for subjects such as Hindi, English, Mathematics, Social Science, Sanskrit and Science for exam preparation.

    Given below is the link to access:
    https://school.careers360.com/boards/rbse/rbse-class-10-half-yearly-exam-question-paper-2025-26

    Hope it

    Hi Pari Gopalka

    The RBSE Class 10 Social Science Half-Yearly Question Paper 2025-26 is available on Careers360. You can download it from the link below:

    https://school.careers360.com/boards/rbse/rbse-class-10-half-yearly-exam-question-paper-2025-26