Careers360 Logo
ask-icon
share
    पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति रजिस्ट्रेशन 2026 शुरू – ऑनलाइन आवेदन करें, अंतिम तिथि, पात्रता
    • लेख
    • पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति रजिस्ट्रेशन 2026 शुरू – ऑनलाइन आवेदन करें, अंतिम तिथि, पात्रता

    पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति रजिस्ट्रेशन 2026 शुरू – ऑनलाइन आवेदन करें, अंतिम तिथि, पात्रता

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 31 Oct 2026, 06:42 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    पीएम यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप अवार्ड स्कीम फॉर वाइब्रेंट इंडिया (PM YASASVI) के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है। पीएम यशस्वी योजना उन विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है, जो टॉप क्लास स्कूलों (Top Class Schools) में पढ़ाई कर रहे हैं। टॉप क्लास स्कूल कौन से हैं, उसकी परिभाषा नीचे इस लेख में दी गई है। विद्यार्थी राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (National Scholarship Portal) के माध्यम से पीएम यशस्वी योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    ओबीसी (OBC), ईबीसी (EBC) और डीएनटी (DNT) विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में टॉप क्लास शिक्षा की केंद्रीय क्षेत्र योजना के तहत पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 है।

    रजिस्ट्रेशन का डायरेक्ट लिंक: पीएम यशस्वी पंजीकरण 2026

    कक्षा 9 से 12 तक के ओबीसी/ईबीसी/डीएनटी वर्ग के विद्यार्थी, जो टॉप क्लास स्कूलों में नामांकित हैं, पिछले वर्ष की अंतिम परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रवृत्ति पूरी तरह से योग्यता और पिछले वर्ष की अंतिम परीक्षा में विद्यार्थी के प्रदर्शन के आधार पर प्रदान की जाएगी। पीएम यशस्वी योजना 2026-27 के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे पढ़ें।

    ये भी पढ़ें : 

    यूपी स्कॉलरशिप 2026-27: उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति दशमोत्तर आवेदन, अंतिम तिथि, ओटीआर प्रक्रिया

    पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति 2026 के बारे में

    पीएम यशस्वी योजना टॉप क्लास स्कूलों (TCSs) के लिए है, जिन्होंने कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं में 100% उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल किया है। स्कूलों को टॉप क्लास स्कूलों के रूप में शॉर्टलिस्ट करने के लिए मंत्रालय में संयुक्त सचिव (बीसी) की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जाएगी। इस समिति में स्कूल शिक्षा विभाग और नीति आयोग के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

    टॉप क्लास स्कूलों में पढ़ने वाले ओबीसी/ईबीसी/डीएनटी वर्ग के विद्यार्थी एनएसपी (NSP) पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का सत्यापन स्कूल के नोडल अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा। इसके बाद राज्य सरकार द्वारा आवेदन की पुष्टि की जाएगी।

    प्रत्येक कक्षा के लिए राज्यवार मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसमें लड़कों और लड़कियों की मेरिट सूची अलग-अलग होगी। मेरिट सूची पिछले कक्षा की अंतिम परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी और योग्यता के आधार पर छात्रवृत्ति का आवंटन स्वतः किया जाएगा।

    पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां

    ओबीसी, ईबीसी और डीएनटी विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में टॉप क्लास शिक्षा की पीएम यशस्वी योजना के महत्वपूर्ण कार्यक्रम और तिथियां नीचे दी गई हैं।

    कार्यक्रम

    तिथि

    पीएम यशस्वी के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

    30 नवंबर 2026

    त्रुटिपूर्ण आवेदन के सत्यापन की अंतिम तिथि

    15 दिसंबर 2026

    संस्थान सत्यापन की अंतिम तिथि

    15 दिसंबर 2026

    डीएनओ/एसएनओ/एमएनओ सत्यापन की अंतिम तिथि

    31 दिसंबर 2026

    ये भी पढ़ें : कैबिन क्रू कैसे बनें? योग्यता, कोर्स, फीस, सैलरी और पूरी जानकारी

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

    पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने हेतु विद्यार्थियों को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। पीएम यशस्वी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के सामान्य निर्देश नीचे दिए गए हैं।

    1. एनएसपी की आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाएं।

    2. अपने एनएसपी खाते में लॉग इन करें। यदि आपने पहले पंजीकरण नहीं किया है, तो नया खाता बनाएं।

    3. "PM Yasasvi Central Sector Scheme of Top Class Education in Schools for OBC, EBC and DNT Students" विकल्प पर जाएं।

    4. आवश्यक विवरण और दस्तावेज भरें।

    5. आवेदन फॉर्म जमा करें।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    नोट: आवेदन फॉर्म का सत्यापन स्कूल के नोडल अधिकारी द्वारा किया जाएगा और राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन इसकी पुष्टि की जाएगी।

    पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति 2026 के लिए आवश्यक शर्तें

    पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा।

    • पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने हेतु विद्यार्थियों के पास बैंक खाता होना अनिवार्य है।

    • यदि आवश्यक हो, तो स्कूल में केंद्रीय पोर्टल के साथ एकीकृत आधार-आधारित उपस्थिति प्रणाली होनी चाहिए।

    • पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी अन्य सरकारी योजनाओं के तहत समान लाभ प्राप्त नहीं कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें :

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    पीएम यशस्वी योजना 2026: पात्रता मानदंड

    पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना 2026 के लिए पात्रता मानदंड नीचे दिए गए हैं।

    • उम्मीदवार ओबीसी (OBC), ईबीसी (EBC) या डीएनटी (DNT) श्रेणी से संबंधित होना चाहिए।

    • उम्मीदवार के माता-पिता की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

    • इस योजना के लिए लड़के और लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं।

    • कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थी पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं।

    • विद्यार्थियों का टॉप क्लास स्कूलों में नामांकित होना अनिवार्य है।

    • केंद्रीय/राज्य/स्थानीय निकायों के सरकारी स्कूल, सहायता प्राप्त स्कूल और निजी स्कूल टॉप क्लास स्कूल (TCS) के रूप में पात्र हो सकते हैं।

    पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति के तहत वित्तीय सहायता

    पीएम यशस्वी योजना के माध्यम से वंचित वर्गों के विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसका उद्देश्य सभी विद्यार्थियों को शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराना और उनके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करना है।

    पीएम यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप अवार्ड स्कीम फॉर वाइब्रेंट इंडिया (PM-YASASVI) 2026 के तहत छात्रवृत्ति पूरी तरह से योग्यता के आधार पर प्रदान की जाएगी। इसके लिए किसी प्रवेश परीक्षा की आवश्यकता नहीं होगी।

    पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है। योजना के तहत कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों को 75,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी, जबकि कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों को 1,25,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

    कक्षा

    छात्रवृत्ति राशि

    कक्षा 9 और 10

    ₹75,000

    कक्षा 11 और 12

    ₹1,25,000

    ये भी पढ़ें : 

    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    MBSE HSSLC Application Date

    5 Oct'26 - 13 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Mizoram Board 10th Application Date

    5 Oct'26 - 13 Nov'26 (Online)