एनएमएमएस यूपी रिजल्ट मेरिट लिस्ट जिलावार पीडीएफ 2026 (NMMS UP Result Merit List PDF 2026) : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (एनएमएमएस)-परीक्षा 2026 का रिजल्ट उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) ने 1 मार्च को घोषित कर दिया। यूपी एनएमएमएस परीक्षा 2026 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट https://entdata.co.in पर जारी किया गया। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इस लेख में नीचे दिए गए लिंक से जिलावार मेरिट लिस्ट पीडीएफ चेक कर सकते हैं। एनएमएमएस यूपी रिजल्ट मेरिट लिस्ट पीडीएफ 2026 में उम्मीदवार का रौल नंबर, उम्मीदवार के पिता का नाम, जन्मतिथि, श्रेणी, कुल अंक, पार्ट 1 में प्राप्त अंक, पार्ट 2 में प्राप्त अंक, कुल अंक और रैंक का विवरण दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट entdata.co.in से जिलेवार मेरिट सूची पीडीएफ देख सकते हैं। एनएमएमएस यूपी परीक्षा 9 नवंबर 2025 को आयोजित की गई।
This Story also Contains
यूपी एनएमएमएस परीक्षा में मेरिट के आधार पर 14,925 छात्र-छात्राओं को चयन किया गया है। परीक्षाफल 15 मार्च तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थी इस अवधि में प्रिंटआउट ले सकेंगे।
एनएमएमएस यूपी रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक

9 नवंबर को पूरे उत्तर प्रदेश भर में बनाए गए 394 केंद्रों पर यूपी एनएमएमएस परीक्षा 2026 कराई गई थी। एनएमएमएस उत्तर प्रदेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कक्षा आठ में पढ़ाई करने वाले 1,57,721 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराए थे, लेकिन परीक्षा में 1,24,089 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें मेरिट के आधार पर चयनित किए गए छात्र-छात्राओं को इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई के दौरान एक हजार रुपये प्रतिमाह या 12,000 रुपये वार्षिक दिया जाएगा।
एनएमएमएस उत्तर प्रदेश आवेदन देखें | एनएमएमएस परीक्षा महत्वपूर्ण तिथियां देखें
एनएमएमएस यूपी रिजल्ट 2026 इस तरह कक्षा नौ से 12 की पढ़ाई के दौरान छात्रवृत्ति चार वर्ष तक प्रदान की जाएगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में सहयोग मिल सकेगा। इसके पूर्व छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 में 14,493 छात्र-छात्राएं मेरिट के आधार पर सफल घोषित किए थे।

एनएमएमएस उत्तर प्रदेश रिजल्ट 2025-26 डेट (NMMS Uttar Pradesh Result 2025-26 Dates)
एनएमएमएस यूपी 2025-26 परीक्षा 9 नवंबर, 2025 को आयोजित की गई। नीचे दी गई तालिका में, हमने एनएमएमएस यूपी रिजल्ट तिथि से संबंधित घटनाओं की प्रमुख तिथियां सारणीबद्ध की हैं। जांच करें -
विवरण | तिथियां 2025-26 | तिथियां 2024-25 |
एनएमएमएस यूपी आवेदन तिथियां | 27 अगस्त से 4 अक्टूबर 2025 | 5 अगस्त से 5 सितंबर 2024 |
एनएमएमएस यूपी परीक्षा तिथि | 9 नवंबर 2025 | 10 नवंबर 2024 |
एनएमएमएस यूपी आंसर की जारी करने की तारीख | 1 दिसंबर 2025 | 21 नवंबर 2024 |
एनएमएमएस यूपी परिणाम डेट 2025-26 | 1 मार्च 2026 | 28 फरवरी 2025 (जारी) |
एनएमएमएस यूपी मेरिट लिस्ट पीडीएफ 2026-27
ये भी देखें :
एनएमएमएस यूपी रिजल्ट (nmms result 2026 up in hindi) आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रकाशित किया जाएगा। जिलेवार यूपी एनएमएमएस परिणाम मेरिट सूची - entdata.co.in के माध्यम से जारी की जाएगी। एनएमएमएस रिजल्ट उत्तर प्रदेश की पीडीएफ डाउनलोड करने की प्रक्रिया जानने के लिए नीचे दिए गए चरणों की जाँच करें।
जिला-वार एनएमएमएस यूपी मेरिट सूची 2025-26 डाउनलोड करने के चरण (Steps to Download District-Wise NMMS UP Merit List 2025-26)
वेबसाइट entdata.co.in पर जाएं।
होमपेज पर 'एनएमएमएस परीक्षा रिजल्ट यूपी 2025-26' पर क्लिक करें।
अब, संबंधित जिले के नाम पर क्लिक करें।
एनएमएमएस मेरिट सूची उत्तर प्रदेश संबंधित जिले की स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी।
अपने डिवाइस पर एनएमएमएस यूपी मेरिट सूची 2025-26 की पीडीएफ डाउनलोड करें।
अन्य महत्वपूर्ण लेख :
Get your results instantly with our calculator!
एनएमएमएस उत्तर प्रदेश की मेरिट सूची में निम्नलिखित विवरणों का उल्लेख होता है:
रोल नंबर
चयनित अभ्यर्थियों के नाम
पिता का नाम
जन्म तिथि
लिंग
एमएटी स्कोर
एसएटी स्कोर
कुल मार्क
प्राप्त रैंक
एनएमएमएस परीक्षा राज्य स्तर पर आयोजित की जाती है। इसमें आम तौर पर दो पेपर होते हैं:
मानसिक योग्यता परीक्षण (MAT)
स्कोलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (SAT)
ये परीक्षण छात्रों की सोचने, तर्क करने और समस्याओं को हल करने की क्षमता का आकलन करते हैं।
परीक्षाओं के बाद छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर राज्य स्तरीय मेरिट सूची तैयार की जाती है। यह सूची छात्रों को एनएमएमएस परीक्षा में उनके प्रदर्शन के अनुसार रैंक करती है।
अर्हता प्राप्त करने के लिए, छात्रों को MAT और SAT दोनों पेपरों में न्यूनतम 40% कुल अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए 32%)।
पात्रता के लिए कक्षा 8 की परीक्षा में न्यूनतम 55% अंक या समकक्ष ग्रेड आवश्यक है (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए 50%)।
ये भी पढ़ें -
Frequently Asked Questions (FAQs)
यूपी एनएमएमएस की आधिकारिक वेबसाइट या ऊपर दिए गए एनएमएमएस संबंधित जिले की लिंक पर क्लिक करें । एनएमएमएस 2025-26 का परिणाम पीडीएफ फाइल आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा। एनएमएमएस मेरिट लिस्ट 2025-26 में छात्र का नाम और संबंधित विवरण चेक करें।
On Question asked by student community
Hello student!
You can download the UP NMMS 2026 question paper in Hindi using the link below. You can also explore other NMMS question papers to practise different question types and understand the exam pattern.
UP NMMS Question Paper 2026:
https://school.careers360.com/download/ebooks/nmms-uttar-pradesh-question-paper-2026
NMMS Previous-Year Question Papers:
https://school.careers360.com/articles/nmms-question-papers
Hope it helps!
Hello Dasrath,
Here are the requested links. Hope they help!
Hello Student,
You can check the resources provided below:
Hope this helps!
Hello Mahi,
Sorry, we don't have the requested materials right now. We're happy to help with other resources.
Hello Student,
You can download the NMMS Uttar Pradesh Question Paper 2022 and other previous years’ papers from the link below:
https://school.careers360.com/articles/nmms-up-previous-year-question-papers
https://school.careers360.com/articles/nmms-question-papers
Hope it helps!