एनएमएमएस यूपी रिजल्ट 2027 (NMMS UP Result 2027 & Merit List) : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (एनएमएमएस)-परीक्षा 2027 का रिजल्ट उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) घोषित करेगा। यूपी एनएमएमएस परीक्षा 2027 का रिजल्ट संभवत: मार्च 2027 में जारी होगा। जारी होने की तिथि से परीक्षाफल लगभग 15 दिन तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थी इस अवधि में प्रिंटआउट ले सकेंगे। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार मेरिट लिस्ट पीडीएफ चेक कर सकते हैं। एनएमएमएस यूपी परीक्षा 2027 का आयोजन 1 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
This Story also Contains
पिछले सत्र में एनएमएमएस रिजल्ट 1 मार्च 2026 रविवार को दोपहर बाद ऑफिशियल वेबसाइट https://entdata.co.in पर जारी किया गया। यूपी एनएमएमएस परीक्षा में मेरिट के आधार पर 14,925 छात्र-छात्राओं को चयन किया गया। यूपी एनएमएमएस रिजल्ट मेरिट सूची में चयनित उम्मीदवारों के नाम, जन्मतिथि, एमएटी और एसएटी पेपर में प्राप्त अंक, प्राप्त रैंक आदि का उल्लेख होता है। एनएमएमएस उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति 2026-27 के तहत राज्य के लिए तय कोटे के तहत 15143 छात्रों का चयन होगा। बता दें कि छात्रवृत्ति के लिए चयन के समय सभी स्रोतों से तय राशि से कम आय वाले परिवारों के देश भर से 100,000 पात्र छात्रों का चयन कर छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं।
एनएमएमएस सिलेबस देखें
राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति योजना, शिक्षा मंत्रालय की एक पहल है जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लगभग एक लाख छात्रों को प्रोत्साहित करना, कक्षा 8 की पढ़ाई छोड़ने की दर को कम करना और माध्यमिक चरणों में निरंतर शिक्षा को बढ़ावा देना है। यह एनएमएमएस छात्रवृत्ति योजना चयनित छात्रों को उनकी आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद करेगी। एनएमएमएस यूपी रिजल्ट 2026-27 के बारे में अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।
एनएमएमएस उत्तर प्रदेश आवेदन देखें | एनएमएमएस परीक्षा महत्वपूर्ण तिथियां देखें
एनएमएमएस यूपी 2026-27 परीक्षा नवंबर, 2026 में आयोजित होगी। नीचे दी गई तालिका में, हमने एनएमएमएस यूपी रिजल्ट तिथि से संबंधित घटनाओं की प्रमुख तिथियां सारणीबद्ध की हैं। जांच करें -
विवरण | तिथियां 2026-27 |
एनएमएमएस यूपी आवेदन तिथियां | 18 अगस्त से 29 सितंबर 2026 |
एनएमएमएस यूपी परीक्षा तिथि | 1 नवंबर 2026 |
एनएमएमएस यूपी आंसर की जारी करने की तारीख | दिसंबर 2026 |
एनएमएमएस यूपी परिणाम डेट 2026-27 | मार्च 2027 |
एनएमएमएस यूपी 2025-26 परीक्षा 1 दिसंबर, 2025 में आयोजित की गई। संदर्भ के लिए नीचे दी गई तालिका में, हमने एनएमएमएस यूपी रिजल्ट तिथि से संबंधित घटनाओं की प्रमुख तिथियां सारणीबद्ध की हैं। जांच करें -
विवरण | तिथियां 2025-26 | तिथियां 2024-25 |
एनएमएमएस यूपी आवेदन तिथियां | 27 अगस्त से 4 अक्टूबर 2025 | 5 अगस्त से 5 सितंबर 2024 |
एनएमएमएस यूपी परीक्षा तिथि | 9 नवंबर 2025 | 10 नवंबर 2024 |
एनएमएमएस यूपी आंसर की जारी करने की तारीख | 1 दिसंबर 2025 | 21 नवंबर 2024 |
एनएमएमएस यूपी परिणाम डेट 2025-26 | 1 मार्च 2026 | 28 फरवरी 2025 (जारी) |
ये भी देखें :
Get your results instantly with our calculator!
एनएमएमएस यूपी रिजल्ट (nmms result 2027 up in hindi) आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रकाशित किया जाएगा। जिलेवार यूपी एनएमएमएस परिणाम मेरिट सूची entdata.co.in के माध्यम से जारी की जाएगी। एनएमएमएस रिजल्ट उत्तर प्रदेश की पीडीएफ डाउनलोड करने की प्रक्रिया जानने के लिए नीचे दिए गए चरणों की जाँच करें।
जिला-वार एनएमएमएस यूपी मेरिट सूची 2026-27 डाउनलोड करने के चरण (Steps to Download District-Wise NMMS UP Merit List 2026-27)
वेबसाइट entdata.co.in पर जाएं।
होमपेज पर 'एनएमएमएस परीक्षा रिजल्ट यूपी 2026-27' पर क्लिक करें।
अब, संबंधित जिले के नाम पर क्लिक करें।
एनएमएमएस मेरिट सूची उत्तर प्रदेश संबंधित जिले की स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी।
अपने डिवाइस पर एनएमएमएस यूपी मेरिट सूची 2026-27 की पीडीएफ डाउनलोड करें।
अन्य महत्वपूर्ण लेख :
एनएमएमएस उत्तर प्रदेश की मेरिट सूची में निम्नलिखित विवरणों का उल्लेख होता है:
करियर संबंधी महत्वपूर्ण लेख :
अर्हता प्राप्त करने के लिए, छात्रों को MAT और SAT दोनों पेपरों में न्यूनतम 40% कुल अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए 32%)।
पात्रता के लिए कक्षा 8 की परीक्षा में न्यूनतम 55% अंक या समकक्ष ग्रेड आवश्यक है (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए 50%)।
ये भी पढ़ें -
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (एनएमएमएस)-परीक्षा 2026 का रिजल्ट उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) ने घोषित कर दिया है। यूपी एनएमएमएस परीक्षा 2026 का रिजल्ट 1 मार्च 2026 रविवार को दोपहर बाद ऑफिशियल वेबसाइट https://entdata.co.in पर जारी किया गया। पीएनपी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी के अनुसार परीक्षाफल 15 मार्च तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थी इस अवधि में प्रिंटआउट ले सकेंगे।
एनएमएमएस यूपी रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक
लेटेस्ट : यूपी एनएमएमएस मेरिट लिस्ट जिलावार पीडीएफ चेक करें

9 नवंबर को पूरे उत्तर प्रदेश भर में बनाए गए 394 केंद्रों पर यूपी एनएमएमएस परीक्षा 2026 कराई गई थी। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कक्षा आठ में पढ़ाई करने वाले 1,57,721 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराए थे, लेकिन परीक्षा में 1,24,089 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें मेरिट के आधार पर चयनित किए गए छात्र-छात्राओं को इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई के दौरान एक हजार रुपये प्रतिमाह या 12,000 रुपये वार्षिक दिया जाएगा।
एनएमएमएस यूपी रिजल्ट 2026 इस तरह कक्षा नौ से 12 की पढ़ाई के दौरान छात्रवृत्ति चार वर्ष तक प्रदान की जाएगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में सहयोग मिल सकेगा। इसके पूर्व छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 में 14,493 छात्र-छात्राएं मेरिट के आधार पर सफल घोषित किए थे। इस तरह इस वर्ष चयनित विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश, प्रयागराज ने 1 मार्च 2026 को एनएमएमएस यूपी रिजल्ट 2025-26 की घोषणाकी। यूपी एनएमएमएस रिजल्ट 2025-26 चयनित उम्मीदवारों की मेरिट सूची के रूप में जारी किया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट entdata.co.in से जिलेवार मेरिट सूची पीडीएफ देख सकते हैं। एनएमएमएस यूपी परीक्षा 9 नवंबर 2025 को आयोजित की गई। एनएमएमएस रिजल्ट पीडीएफ में छात्रों के नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणियां, सैट और मैट अंक और रैंक जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।
जिले का मेरिट लिस्ट पीडीएफ चेक करें
पिछले सत्र में परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश, प्रयागराज ने एनएमएमएस यूपी रिजल्ट 2025 की घोषणा 28 फरवरी को की। परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश, प्रयागराज ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना, परीक्षा 2025 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया। छात्र आधिकारिक वेबसाइट entdata.co.in से जिलेवार मेरिट सूची पीडीएफ देख सकते हैं। एनएमएमएस यूपी परीक्षा 10 नवंबर, 2024 को आयोजित की गई थी।
Frequently Asked Questions (FAQs)
एनएमएमएस यूपी 2026-27 का रिजल्ट मार्च 2027 में जारी होगा। पिछले सत्र में 1 मार्च 2026 को दोपहर बाद रिजल्ट जारी किया गया।
उत्तर प्रदेश एनएमएमएस रिजल्ट entdata.co.in पर ऑनलाइन चेक किया जा सकता है।
नहीं, ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। घोषित रिजल्ट को अंतिम माना जाएगा।
On Question asked by student community
Hello Student,
You can check the resource provided below:
https://school.careers360.com/articles/nmms-question-papers
Hope this helps!
Hello student!
You can download the UP NMMS 2026 question paper in Hindi using the link below. You can also explore other NMMS question papers to practise different question types and understand the exam pattern.
UP NMMS Question Paper 2026:
https://school.careers360.com/download/ebooks/nmms-uttar-pradesh-question-paper-2026
NMMS Previous-Year Question Papers:
https://school.careers360.com/articles/nmms-question-papers
Hope it helps!
Hello Student,
You can check the resource provided below:
Telangana NMMS Question Paper 2026 and Previous Papers
Hope this helps!
Hello Dasrath,
Here are the requested links. Hope they help!
Hello Student,
You can check the resources provided below:
Hope this helps!