Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 कब आएगा?- 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे
    • लेख
    • एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 कब आएगा?- 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे

    एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 कब आएगा?- 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे

    Mithilesh KumarUpdated on 14 Apr 2026, 09:36 AM IST

    एमपी बोर्ड 12वीं और 10वीं रिजल्ट 2026 (MP Board 10th 12th Result 2026 kab aayega) - मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 घोषित करेगा। इस वर्ष एमपी बोर्ड पिछले वर्षों के मुकाबले जल्दी रिजल्ट जारी कर रहा है। जैसा कि हमने पहले बताया था कि एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 15 अप्रैल तक जारी हो सकता है। तो बोर्ड इस लक्ष्य के अनुसार रिजल्ट जारी कर रहा है। इस वर्ष बिहार और राजस्थान बोर्ड ने मार्च में ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। अब एमपी बाेर्ड रिजल्ट (mp board result 2026) हाईस्कूल और 12वीं 15 अप्रैल को जारी किया जाएगा। रिजल्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यह लेख पढ़ें।

    This Story also Contains

    1. एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 (mp board result) डेट और टाइम जारी
    2. एमपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 रिजल्ट 2026 महत्वपूर्ण तिथियां
    3. एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?
    4. एमपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन पूरा
    5. एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 15 अप्रैल तक जारी करने का लक्ष्य
    6. MP बोर्ड के पिछले वर्षों का रिजल्ट डेट
    7. एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026
    8. एमपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं रिजल्ट 2026 में उल्लिखित विवरण
    एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 कब आएगा?- 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे
    एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026

    एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 (mp board result) डेट और टाइम जारी

    माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की 10वीं 12वीं का परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास के समत्व सभागार में प्रातः 11 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एमपी बोर्ड 2026 रिजल्ट जारी करेंगे। एमपी बोर्ड की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (D.P.S.E.) मुख्य परीक्षा 2026 के परीक्षा परिणाम दिनांक 15 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास (समत्व भवन) पर माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा घोषित किये जाएंगे।

    मण्डल द्वारा विभिन्न पोर्टल के माध्यम से परीक्षा परिणाम ज्ञात करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वे वेबसाइट जिन पर परिणाम उपलब्ध रहेगा:

    1. https://mpbse.mponline.gov.in

    2. https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers

    3. www.mpbse.nic.in

    MOBILE APPS पर परिणाम प्राप्त करने के लिए:

    छात्र Digilocker के माध्यम से परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त छात्र Google Play Store पर MPBSE MOBILE App अथवा MP Mobile App डाउनलोड करें। “Know Your Result” विकल्प चुनने के बाद अपना Roll Number तथा Application Number दर्ज (submit) कर परिणाम प्राप्त करें।


    1776139078594

    एमपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 13 फ़रवरी से 6 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक चलीं। एमपी 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। एमपीबीएसई 10वीं और का रिजल्ट देखने के लिए, छात्रों को रिजल्ट लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालना होगा। रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद हम इस आर्टिकल में ऑनलाइन एमपीबीएसई 10वीं क्लास का रिजल्ट 2026 देखने और डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी देंगे।
    एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 | एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक करें

    एमपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 रिजल्ट 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

    एमपीबीएसई आधिकारिक वेबसाइट (www.mpbse.nic.in 2026) के माध्यम से राज्य शिक्षा केंद्र 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित करेगा। एमपीबीएसई परिणाम कक्षा 10 2026 से संबंधित घटनाओं की तारीखों और समय जानने के लिए छात्र निम्न तालिका का संदर्भ ले सकते हैं।

    एमपी बोर्ड एचएससी रिजल्ट 2026 तिथियां (MP Board HSC Result 2026 Dates in hindi)

    विवरण

    तिथियां (संभावित)

    एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथियां 2026

    11 फ़रवरी से 2 मार्च, 2026

    13 फ़रवरी से 6 मार्च, 2026

    एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा तिथियां 2026

    10 फरवरी से 7 मार्च 2026

    एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट की तिथि

    15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे

    एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट की तिथि

    15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे

    पुनर्मूल्यांकन परिणाम

    अप्रैल 2026

    एमपी बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री सह द्वितीय परीक्षा 2026

    7 से 19 मई, 2026

    एमपी बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 की तारीख

    जून 2026

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

    हमने कक्षा 10 रिजल्ट 2026 एमपी बोर्ड ऑनलाइन जांचने के लिए चरण-दर-चरण प्रक्रिया प्रदान की है। छात्र अपने 10वीं बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

    • एमपी बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट (mp board result website) - ‘mpbse.nic.in’ पर जाएं।

    • होमपेज पर ‘एग्जाम रिजल्ट’ विकल्प पर क्लिक करें।

    • अब, ‘एमपीबीएसई - एचएससी (कक्षा 10वीं) मेन एग्जामिनेशन रिजल्ट - 2026’ विकल्प पर क्लिक करें।

    • परिणाम लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।

    • अब ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें। mpresults.nic.in 2026 10वीं कक्षा का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए 10वीं एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download Now

    एमपी बोर्ड एचएससी परिणाम लॉगिन विंडो की सैंपल इमेज

    Screenshot%20Capture%20-%202024-04-24%20-%2016-04-33

    इन्हें भी देखें

    एमपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन पूरा

    माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। 23 मार्च से मूल्यांकन का चौथा और अंतिम चरण शुरू हुआ। एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में करीब 16 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। इन छात्रों की 90 लाख से ज्यादा कॉपियों की जांच पूरी हो गई है। इस प्रक्रियां में करीब 18 हजार शिक्षक शामिल थे। मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंकों का डाटा ऑनलाइन चढ़ाया जाएगा। इसके बाद रिजल्ट की घोषणा होगी। संभावना है कि अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक एमपी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। 15 अप्रैल तक 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अप्रैल के शुरुआत में मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई।

    एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 15 अप्रैल तक जारी करने का लक्ष्य

    मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 15 अप्रैल को जारी करने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन इस बार प्राचार्यों की लापरवाही के कारण देरी की संभावना थी। लेकि अब सब काम समय पर पूरा हो गया है। इससे पहले कई स्कूलों ने प्रायोगिक परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन के अंक अब तक ऑनलाइन दर्ज करने में देरी की। मंडल द्वारा पहले 12 मार्च तक अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि की समय-सीमा तय की गई थी, लेकिन कार्य पूरा नहीं होने पर इसे बढ़ाकर 29 मार्च किया गया। मंडल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालय निर्धारित समय-सीमा तक हर हाल में अंक ऑनलाइन दर्ज करें, ताकि परिणाम समय पर जारी हो सके। सचिव द्वारा जारी पत्र में चेतावनी दी गई कि यदि 29 मार्च तक अंक प्रविष्ट नहीं किए गए, तो संबंधित विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन का कॉलम रिक्त छोड़कर ही परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके बाद किसी प्रकार का संशोधन या पुनः प्रविष्टि की अनुमति नहीं होगी।

    द्वितीय बोर्ड परीक्षा 7 मई से

    मंडल इस वर्ष अप्रैल के दूसरे सप्ताह में परिणाम जारी करना चाहता है, क्योंकि द्वितीय बोर्ड परीक्षा 7 मई से शुरू होनी है, इसका टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। लेकिन आंतरिक अंकों की प्रविष्टि में देरी से परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। मंडल ने तीन वर्ष पहले परीक्षा पद्धति में बदलाव करते हुए लिखित परीक्षा के साथ प्रायोगिक और प्रोजेक्ट कार्य को शामिल किया था। 100 अंकों में 80 अंक लिखित परीक्षा और 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन के होते हैं। ये आंतरिक अंक स्कूल स्तर पर तैयार किए जाते हैं और उनकी ऑनलाइन प्रविष्टि की जिम्मेदारी प्राचार्यों की होती है। मंडल अधिकारियों के अनुसार कई जिलों के स्कूलों ने अभी तक यह कार्य पूरा नहीं किया था, लेकिन अंतत: यह पूरा कर लिया गया।
    ये भी पढ़ें : एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा टाइम टेबल 2026 जारी

    MP बोर्ड के पिछले वर्षों का रिजल्ट डेट

    MP बोर्ड पिछले वर्षों में अप्रैल–मई के महीने में रिजल्ट जारी करता रहा हैं। हालांकि पिछले वर्ष 2025 में रिजल्ट मई में जारी किया गया। लेकिन इस बार रिजल्ट पिछली बार से जल्दी जारी करने की तैयारी है। एमपी बोर्ड के पिछले वर्षों के 10वीं और 12वीं रिजल्ट के बारे में कुछ जानकारी पाने के लिए आप नीचे दी गई तालिकाओं पर भी एक नज़र डाल सकते हैं।

    एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट तिथि : पिछले वर्षों की

    वर्ष

    एमपी बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट तिथि

    2025

    6 मई 2025

    2024

    24 अप्रैल, 2024

    2023

    25 मई, 2023

    2022

    29 अप्रैल, 2022

    2021

    14 जुलाई, 2021

    2020

    4 जुलाई, 2020


    एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट तिथि (mp board result 2026) : पिछले वर्षों की

    वर्ष

    एमपी बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट तिथि

    2025

    6 मई 2025

    2024

    24 अप्रैल, 2024

    2023

    25 मई, 2023

    2022

    29 अप्रैल, 2022

    2021

    29 जुलाई, 2021

    2020

    27 जुलाई, 2020

    एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026

    स्टूडेंट्स अपने एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 रोल नंबर के हिसाब से पाने के लिए एसएमएस सुविधा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑनलाइन एमपी बोर्ड क्लास 10 का रिजल्ट 2026 प्रोविज़नल है; इसलिए, उन्हें क्लास 10 का रिजल्ट घोषित होने के कुछ दिनों बाद अपने-अपने स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट लेनी होगी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, मध्य प्रदेश (एमपीबीएसई) द्वारा 6 मई 2025 को एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 (MP Board 10th results 2025 in hindi) सुबह 9.15 बजे ऑनलाइन घोषित किया गया। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक 2026 (MP 10th result link 2026 in hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएग। इसलिए, स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 से जुड़े किसी भी ज़रूरी अपडेट को मिस न करने के लिए रेगुलर रूप से ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहें।
    एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 चेक करने का सीधा लिंक

    एमपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं रिजल्ट 2026 में उल्लिखित विवरण

    एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम 2026 (mpbse-nic-in 2026 in Hindi) में निम्नलिखित विवरण शामिल होंगे। छात्रों को एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 में इसकी पुष्टि करनी होगी तथा यदि उन्हें इसमें कोई गलत जानकारी या विसंगति मिलती है तो तुरंत स्कूल प्राधिकारियों को सूचित करना होगा।

    • स्कूल कोड

    • केंद्र कोड

    • छात्र का प्रकार

    • नामांकन संख्या

    • रोल नंबर

    • आवेदन संख्या

    • पिता का नाम

    • छात्र का नाम

    • जन्म तिथि

    • माता का नाम

    • थ्योरी अंक

    • विषय कोड और नाम

    • प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक

    • कुल अंक

    • प्रैक्टिकल/इंटरनल अंक

    • रिमार्क्स

    • परिणाम स्थिति

    ऑनलाइन एमपीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 की मार्कशीट कुछ इस तरह दिखेगी:

    1693652526734

    इन्हें भी देखें:

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to MP Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to MP Board 10th ?

    Hello Students,

    Click on the link given below to access and download the MP Board Class 10 Science Question Paper 2026 with Solution.

    https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-10-science-question-paper-2026

    Hello Student,

    You can check the MP Board Class 9 Trimasik Pariksha Hindi Blueprint 2026-27 from the link given below. The blueprint includes the subject-wise exam pattern and marks distribution.
    https://school.careers360.com/download/ebooks/mp-board-quarterly-exam-blueprint-2026-27-for-classes-9-12-subject-wise-blueprint
    Hope this helps with your exam preparation. Good luck!

    Hi Ayush,

    Here you can download the class 9th mp board question paper.

    https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-9-question-paper-2026

    if you need any other resources, please let us know.