Aakash Re-NEET 2026 Batch
Enrol for Aakash Re-NEET 2026 Victory Batch at Rs. 99 only. Batch start 16th May.
ओएफएसएस बिहार मेरिट लिस्ट 2026 जारी - बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में कक्षा 11 में प्रवेश प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए छात्रों के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रणाली (OFSS) दी है। बिहार बोर्ड की कक्षा 11 में एडमिशन के लिए पहली चयन सूची 5 मई 2026 को सुबह 11 बजे प्रकाशित की गई। पहली चयन सूची में कॉलेजवार कटऑफ जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने कटऑफ अंक पार कर लिया है, वे अपने चयनित कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं। पहली चयन सूची में चयनित छात्रों को अपने आवंटित संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। Online Facilitation System for Students (OFSS) बिहार की दूसरी चयन सूची जुलाई 2026 में जारी की जाएगी। दूसरी चयन सूची में चयनित सभी छात्र अपने आवंटित +2 विद्यालयों में प्रवेश ले सकते हैं।
ओएफएसएस बिहार मेरिट लिस्ट और कटऑफ 2026 चेक करने का डायरेक्ट लिंक
This Story also Contains
बिहार बोर्ड ओएफएसएस मेरिट लिस्ट (OFSS Bihar Board Merit List 2026) चेक करने का विंडो


Get your results instantly with our calculator!
मेरिट लिस्ट (चयन सूची) में नाम आने के बाद संबंधित संस्थान में नामांकन के लिए आपको मुख्य रूप से निम्नलिखित दस्तावेजों और चीजों की आवश्यकता होगी:
OFSS के माध्यम से मान्यता प्राप्त उच्चतर श्रेणी के सभी शिक्षा संस्थानों में शैक्षणिक सत्र के प्रथम चरण में प्रथम चयन सूची (First Selection List) का निर्माण निम्नांकित बिन्दुओं के आधार पर किया जा रहा है :-
(i) इण्टरमीडिएट शिक्षा संस्थानों में 11वीं कक्षा में नामांकन हेतु उपलब्ध सीट की संख्या कुल संख्या
(ii) विद्यार्थियों द्वारा OFSS Portal पर किये गये ऑनलाइन आवेदन में भरे गये सूचना / संख्या का वास्तव
(iii) विद्यार्थियों के कक्षा 10वीं का प्रातिक प्रतिशत
(iv) आरक्षण संबंधी राज्य सरकार के प्रमाणी प्रावधान
(v) वैसे संस्थानों में, जहां 12वीं की पढ़ाई के साथ 10वीं की पढ़ाई भी होती है, वैसे संस्थानों से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों ने यदि 12वीं की पढ़ाई हेतु विद्यालय में अपने विद्यालय (जहां से उन्होंने 10वीं की कक्षा उत्तीर्ण की है) का विकल्प दिया है, तो ऐसे मामलों में उन विद्यार्थियों को राज्य सरकार के नियमानुसार अपने मूल संस्थान में नामांकन हेतु प्राथमिकता दी गयी है। अर्थात यदि उनको अपने मूल संस्थान से ऊपर का विकल्प नामांकन हेतु प्राथमिकता सूची में नहीं मिलता है, तो उनका चयन अपने मूल संस्थान में नामांकन हेतु किया जायेगा।
उदाहरणस्वरूप अगर किसी विद्यार्थी ने अपने विद्यालय का विकल्प, जहां से उन्होंने 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है, को छठे स्थान पर दिया है और उनका चयन उनके मेरा एवं आरक्षण के आधार पर आवेदन संख्या के विकल्प में होता है तो उस परिस्थिति में उन्हें छठे नंबर के अपने मूल संस्थान में नामांकन के लिये चयनित किया जाएगा, परन्तु अगर ऐसे विद्यार्थी का चयन तीसरे विकल्प (जो छठे विकल्प से ऊपर है) के संस्थान हेतु होता है, तो उस स्थिति में उनका चयन तीसरे विकल्प के लिए किया जाएगा।
किन्तु शिक्षण संस्थान के लिये यह प्रावधान उनकी अधिकतम स्वीकृत सीट की संख्या के सीमा के अन्तर्गत ही अनुमान्य है। अर्थात यदि किसी संस्थान में अधिकतम स्वीकृत सीट संख्या से अधिक उसी संस्थान में विद्यार्थियों ने इण्टर में नामांकन के लिये आवेदन दिया है तो वैसी स्थिति में आरक्षण श्रेणीगत मेरा सूची में ऊपर के अधिकतम सीट संख्या के अनुरूप ही उस संस्थान में प्राथमिकता के आधार पर इस प्रथम सूची में नामांकन किया जायेगा। शेष विद्यार्थी (जो आरक्षण श्रेणीगत मेरा सूची में नीचे हैं) को वह संस्थान नहीं दिया जायेगा, बल्कि उनके द्वारा भरे गये विकल्पों के आधार पर उनका चयन संस्थान आवंटित किया जायेगा।

सभी विद्यार्थियों जिनकी प्रथम चयन सूची (First Selection List) दिनांक 05.05.2026 को पूर्वाह्न 11.00 बजे जारी की गई, जिन्हें संबंधित इण्टरमीडिएट शिक्षा संस्थानों के उनके Login ID पर जारी की गई। इण्टरमीडिएट शिक्षा संस्थानों के वेबसाइट पर उपलब्ध Cut Off Percentage (आवश्यक श्रेणी) भी समिति के Website पर दिनांक 05.05.2026 को जारी किया किया गया, जिसे आवेदक https://ofssbihar.net पर जाकर देख सकते हैं।
इनके साथ ही सभी आवेदकों को उनका Login ID, प्रथम चयन सूची (Intimation Letter) भी जारी की जा रही है, जिससे OFSS Portal पर अपना User ID एवं Password अपडेट कर देख सकते हैं। Reference ID/Barcode No. पर अपना आवेदन संख्या भी डाउनलोड भी कर सकते हैं। इस हेतु चयनित आवेदकों को SMS भी भेजा गया है। हालांकि कई जगह एसएमएस नहीं आया है तो आप अपने लॉगिन से इसे चेक कर सकते हैं कि आपका चयन हुआ है या नहीं।

ये भी पढ़ें : बिहार ओएफएसएस इंटरमीडिएट कटऑफ 2026
प्रथम चयन सूची (First Selection List) के आधार पर आवंटित संस्थानों में 05.05.2026 से 12.05.2026 तक अपने आवंटित शिक्षा संस्थान में नामांकन लेना सुनिश्चित करना होगा। प्रथम चयन सूची के आधार पर संबंधित विद्यार्थी OFSS Portal से अपना सूचना पत्र (Intimation Letter) का प्रिंट निकालकर संबंधित शिक्षा संस्थान में प्राथमिक/प्रवेश हेतु सम्पर्क करेंगे।
संबंधित प्रावधान उक्त सूचना पत्र (Intimation Letter) के साथ सम्पर्क समिति द्वारा नियमानुसार नामांकन प्रक्रिया के अंतर्गत ही एवं OFSS Portal पर प्रदर्शित प्रक्रिया का अनुसरण करते हुए अपना User ID एवं Password के माध्यम से नामांकन (Update) करें।
अगर कोई आवेदक उक्त चयनित इण्टरमीडिएट शिक्षा संस्थान में नामांकन नहीं लेते हैं तो उनका चयन रद्द कर दिया जाएगा तथा उनका नाम OFSS System से हटा दिया जाएगा और नामांकन हेतु आगे की चयन सूची जारी की जाएगी।
यदि किसी आवेदक प्रथम सूची के तहत उन्हें आवंटित किए जाने वाले इण्टरमीडिएट शिक्षा संस्थान/संकाय से संतुष्ट नहीं है और दूसरा इण्टरमीडिएट शिक्षा संस्थान/संकाय चुनना चाहते हैं तो ऐसे आवेदकों के लिये यह इण्टरमीडिएट शिक्षा संस्थान/संकाय में नामांकन के लिये किन्तु प्रथम चयन सूची के तहत आवंटित किया गया है, उस इण्टरमीडिएट शिक्षा संस्थान में नामांकन अवश्य करेंगे। अन्यथा उनका आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। आवंटित संस्थान में नामांकन करने के बाद ही वे द्वितीय/तृतीय चयन सूची जारी होने पर उसे लेकर प्राथमिकता वाले संस्थानों में नामांकन ले सकेंगे, जिनके लिये उन्हें हूबहू उक्त प्रक्रिया करनी है।

प्रथम चयन सूची में चयनित विद्यार्थी दिनांक 05.05.2026 से 12.05.2026 तक अपने द्वारा भरे गये उच्चतर विकल्प (Higher Preference) हेतु ऑनलाइन विकल्प भर सकते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिये यह प्रक्रिया की निम्नलिखित तिथि दिनांक 05.05.2026 से 12.05.2026 तक की अवधि में नामांकन चयनित संस्थान / संस्थाओं में अध्ययन करना होगा। नामांकन नहीं कराने की स्थिति में उनके नाम पर द्वितीय / तृतीय चयन सूची में विचार नहीं किया जाएगा अर्थात उनका नाम सूची से हटा दिया जाएगा। यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि अमान्य Slide Up विकल्प में नया संस्थान / संकाय न तो बदल सकते हैं और न ही कोई नया संस्थान / संकाय जोड़ सकते हैं। अर्थात अगर आवेदक प्रथम चरण में निचली प्राथमिकता वाले संस्थान में चुने जाने पर संतुष्ट नहीं हैं, तो वे विद्यार्थी दिनांक 05.05.2026 से 12.05.2026 तक OFSS वेबसाइट के माध्यम से Student Login में जाकर उनके द्वारा दिये गये उच्च प्राथमिकता वाले संस्थानों में नामांकन की संभावना हेतु Slide Up विकल्प पर सहमति दे सकते हैं, परन्तु नये संस्थान / संकाय का विकल्प न तो जोड़ सकते हैं और न ही बदल सकते हैं। Slide Up पर सहमति देने के पश्चात संबंधित विद्यार्थी को उनके द्वारा अवलंबित पत्र में पहले से भरे गये उच्च प्राथमिकता वाले विकल्पों में दूसरी सूची में चयन होने की सम्भावना है।
इण्टरमीडिएट शिक्षा संस्थानों में नामांकन के लिये जारी प्रथम चयन सूची के अनुसार चयनित आवेदक को संबंधित संस्थान में नामांकन करना अनिवार्य है। आवेदकों को पुनः सलाह दी जाती है कि नामांकन की तिथि और अन्य औपचारिकताओं के लिये उन्हें आवंटित शिक्षण संस्थान से सम्पर्क करना चाहिए और नामांकन की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। अगर चयनित आवेदक अपने प्रथम चयन सूची में आवंटित इण्टरमीडिएट शिक्षा संस्थान / संकाय से संतुष्ट नहीं हैं तो भी उन्हें उस आवंटित संस्थान / संकाय में नामांकन लेना अनिवार्य है, ताकि Slide Up विकल्प भरने के बाद उनको दूसरी / तीसरी सूची में अन्य इण्टरमीडिएट शिक्षा संस्थान / संकाय आवंटित करने पर विचार किया जा सके। अगर वे प्रथम सूची में आवंटित संस्थान / संकाय में नामांकन नहीं करते हैं तो उनका आवेदन स्वतः रद्द कर दिया जाएगा और उनका नाम OFSS System से हटा दिया जाएगा। वर्तमान सत्र में जो द्वितीय / तृतीय चयन सूची जारी की जायेगी, उसमें भी उनके आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।.

प्रथम चयन सूची में जिन आवेदकों का चयन (उनके द्वारा भरे गये विकल्पों में से उनके प्राथमिकता प्रतिष्ठित एवं आरक्षण के आधार पर) किसी भी शिक्षण संस्थानों में नहीं होता है, वैसे आवेदक पूर्ण: दिनांक 05.05.2026 से 12.05.2026 तक OFSS वेबसाइट में Login करके अन्य नये शिक्षण संस्थान का विकल्प नामांकन हेतु दोबारा भर सकते हैं। नये विकल्प भरने हेतु आवेदक विकल्प के रूप में नये इण्टरमीडिएट शिक्षण संस्थान में संकाय का चुनाव कर सकते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को न्यूनतम 10 (दस) विकल्प एवं अधिकतम 20 (बीस) विकल्प आवेदन पत्र में दोबारा भरना होगा।
इन भरे गये विकल्पों के आधार पर दूसरी चयन सूची के लिये उनका यह नया आवेदन (CAF) मान्य होगा। इस कार्य हेतु आवेदकों को दोबारा किसी प्रकार का कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। ऐसे आवेदकों को उनके दसवीं परीक्षा में प्राप्त अंक प्रतिशत इत्यादि के आधार पर द्वितीय चयन सूची (Second Selection List) में शिक्षण संस्थान आवंटित करने हेतु विचार किया जायेगा।
ऑनलाइन आवेदन करते समय विद्यार्थी से कुल 350/- रुपये आवेदन शुल्क लिया गया था, जिसमें 150/- रुपये आवेदन शुल्क एवं 200/- रुपये संस्थान शुल्क निहित था। अतः सभी इण्टरमीडिएट शिक्षा संस्थानों को सूचित किया जाता है कि प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय सूची के तहत नामांकन के बाद कुल जितने विद्यार्थियों का नामांकन उनके इण्टरमीडिएट शिक्षा संस्थानों में होगा उन सभी विद्यार्थियों की कुल संख्या के अनुरूप 200/- रुपये प्रति नामांकित विद्यार्थी का दर से कुल राशि Demand Draft/RTGS/NEFT के माध्यम से समिति द्वारा उन इण्टरमीडिएट शिक्षा संस्थानों को भेज दी जायेगी। अतः कोई भी इण्टरमीडिएट शिक्षा संस्थान किसी विद्यार्थी से कोई आवेदन शुल्क (Application Fee) अलग से नहीं लेंगे, सिर्फ नामांकन शुल्क (Admission Fee) एवं नियमानुसार अन्य देय शुल्क (Other Applicable Fee) ही लेंगे।

आवेदकगण Computer से अपना सूचना पत्र (Intimation Letter) की प्रति प्राप्त करने के लिये अपने Common Application Form (CAF) की प्रति एवं यूनिक बारकोड संख्या जो उन्हें CAF भरते समय उपयोग किया था, अपने पास सुरक्षित रखेंगे।
इवेंट | तारीख |
1st मेरिट लिस्ट जारी | 5 मई 2026 |
offs 2026 एडमिशन की शुरुआत | 5 मई 2026 |
offs 2026 एडमिशन की अंतिम तिथि | 12 मई 2026 |
offs 2026 स्लाइड-अप/अपग्रेड ऑप्शन | 5 मई से 12 मई 2026 |
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वेबसाइट पर राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 11वीं (सत्र 2026-28) में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गयी है। राज्यभर के 10,003 शिक्षण संस्थानों में 17.50 लाख से अधिक सीटों पर नामांकन के लिए 5 मई को पहली मेधा सूची जारी की गई। 12 मई तक प्रथम सूची के अनुसार नामांकन होगा। आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, कृषि और वोकेशनल कोर्स में नामांकन लिया जा सकेगा। छात्रों के द्वारा आवेदन के दौरान न्यूनतम 10 और अधिकतम 20 विकल्प चुना गया है। प्रतिदिन नामांकित छात्रों की विवरणी को अगले दिन अनिवार्य रूप से ओएफएसएस वेबसाइट पर अपडेट करना संस्थानों के लिए अनिवार्य है। स्कूलों में नामांकन की पर्याप्त व्यवस्था भी संबंधित संस्थान करेंगे। वैसे छात्र जो 10वीं में भी उसी स्कूल में पढ़ते थे और 12वीं में भी उसी स्कूल में नामांकन लेना चाहते हैं, उन्हें प्राथमिकता दी गयी है।
जिन छात्र-छात्राओं का सूची में नाम आ गया है, पहले वे नामांकन करा लें। अगर वे चुने गये संस्थान से संतुष्ट नहीं हैं तो वे वेबसाइट पर लॉगिन कर स्लाइड अप कर सकते हैं। वे अपना चॉइस नहीं बदल सकते। लेकिन जिन छात्रों को उनके सूची में कहीं भी नामांकन नहीं हुआ है, वे फिर से वेबसाइट पर इसी दौरान नए उतने ही विकल्प चुन सकते हैं जैसे पहले आवेदन के वक्त चुना था। उन्हें विकल्प आवेदन दोबारा भरना होगा। नए दिए गए विकल्पों के आधार पर दूसरी चयन सूची जारी की जाएगी। किसी तरह की परेशानी होने पर छात्र हेल्पलाइन नंबर 0612-2230009 या 2230051 पर संपर्क कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड ओएफएसएस बिहार मेरिट लिस्ट 2026 ऑनलाइन जारी करेगा, जिसके आधार पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए BSEB कक्षा 11 में प्रवेश निर्धारित किए जाएंगे। छात्र ओएफएसएस बिहार इंटर मेरिट लिस्ट को आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.org से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार के लिए ओएफएसएस मेरिट लिस्ट विज्ञान, वाणिज्य और कला स्ट्रीम के लिए अलग-अलग जारी की जाती है।
बिहार में कक्षा 11 में एडमिशन की मेरिट सूची कक्षा 11 में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। बिहार कक्षा 10 के परिणाम के अनुसार जिन छात्रों का नाम ओएफएसएस बिहार 2026 (offs 2026) की मेरिट सूची में है, वे कक्षा 11 में दाखिला लेने के पात्र हैं। OFFS बिहार 2026 की मेरिट सूची जारी होने की तारीख और संबंधित अपडेट के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए आगे पढ़ें।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ओएफएसएस बिहार मेरिट लिस्ट 2026 से संबंधित सभी घटनाओं और महत्वपूर्ण तिथियों का विस्तृत विवरण प्राप्त करने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें। इससे उन्हें बिहार में इंटर मेरिट लिस्ट 2026 जारी होने की समय-सीमा के बारे में अद्यतन जानकारी प्राप्त करने और व्यवस्थित रहने में मदद मिलेगी। इन तिथियों को नियमित रूप से देखने से छात्रों को offs 2026 प्रवेश प्रक्रिया के किसी भी महत्वपूर्ण चरण को चूकने से बचने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम | तिथियां (2026) | तिथियां (2025) |
बिहार बोर्ड कक्षा 11 में प्रवेश आवेदन शुरू होने की तिथि | 8 अप्रैल, 2026 | 24 अप्रैल, 2025 |
बीएसईबी कक्षा 11 के आवेदन की अंतिम तिथि | 25 अप्रैल, 2026 | 8 मई, 2025 |
बिहार ओएफएसएस के लिए पहली मेरिट सूची की तिथि | 5 मई 2026 | 4 जून, 2025 |
बिहार ओएफएसएस के लिए दूसरी मेरिट सूची की तिथि | जुलाई 2026 | 14 जुलाई, 2025 |
ओएफएसएस बिहार प्रथम चयन नामांकन तिथि (offs online 11th admission) | 12 मई 2026 तक | 4 जून से 3 जुलाई, 2025 तक |
ओएफएसएस बिहार द्वितीय चयन नामांकन तिथि | जुलाई 2026 | 15 जुलाई से 19 जुलाई, 2025 तक |
offs 2026 अंतिम मेरिट सूची | जुलाई 2026 | 28 जुलाई, 2025 |
(i) प्रथम चयन सूची (First Selection List) के आधार पर आवंटित इंटरमीडिएट शिक्षा संस्थान / संकाय में विद्यार्थी अपना नामांकन करायेंगे।
(ii) दिनांक 05.05.2026 से 12.05.2026 के बीच किसी भी दिन ऐसे विद्यार्थी OFSS के वेबसाइट https://ofssbihar.net अथवा Students Login पर अपना User ID एवं Password से Login करेंगे, स्लाइड अप (Slide Up) Option पर Click करेंगे तथा स्लाइड अप (Slide Up) हेतु वेबसाइट पर सहमति दें। इसके लिये निम्न प्रक्रिया है:–
(क) अपना User ID एवं Password से अपना पेज खोलें।
(ख) क्लिक करने के पश्चात एक नया पेज खुलेगा, जिसमें Slide Up Option दिखेगा।
(ग) Slide Up Option हेतु इच्छुक विद्यार्थी Slide Up Option के सामने दिये गये बटन को क्लिक करेंगे।
(iii) विद्यार्थी Slide Up पर सहमति देने के क्रम में कोई संस्थान / संकाय न तो बदल सकते हैं और न ही नया कोई संस्थान / संकाय जोड़ सकते हैं। किन्तु यहाँ पुनः स्पष्ट किया जाता है कि द्वितीय चयन सूची के लिये सिर्फ वैसे ही विद्यार्थियों के Slide Up Option पर विचार किया जायेगा, जो प्रथम चयन सूची में नामांकित संस्थान में नामांकन ले लेंगे। यदि वे प्रथम चयन सूची में आवंटित शिक्षण संस्थान में नामांकन नहीं कराते हैं, तो उनका आवेदन [Candidature] रद्द कर दिया जायेगा तथा उनके द्वारा भरे गये Slide Up Option पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
विद्यार्थी द्वारा दिये गये Choices (विकल्प) वाले शिक्षण संस्थान के Cut Off Marks से कम अंक होने के कारण अथवा संकाय की न्यूनतम अहर्ता (Minimum Criteria) पूर्ण नहीं करने के कारण जिन विद्यार्थियों का प्रथम चयन सूची (First Selection List) में चयन नहीं हो सका है, वैसे विद्यार्थियों के लिये महत्वपूर्ण निर्देश निम्नवत् है:–
(i) विद्यार्थी OFSS Portal पर उपलब्ध सभी शिक्षण संस्थानों के सभी संकायों का प्रथम कटऑफ मार्क्स (First Cut Off List) देख लें कि किन-किन शिक्षण संस्थानों / संकायों में किन-किन आरक्षण कोटि के अंतिम चयनित विद्यार्थियों का क्या अंक प्रतिशत है।
(ii) दिनांक 05.05.2026 से 12.05.2026 के बीच ऐसे विद्यार्थी OFSS Portal पर अपना User ID एवं Password के माध्यम से अपना वेब पेज खोलेंगे।
(iii) प्रथम चयन सूची के कट ऑफ मार्क्स को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थी दिनांक 05.05.2026 से 12.05.2026 के बीच OFSS Portal पर न्यूनतम 10 एवं अधिकतम 20 विकल्प भरेंगे।
वैसे विद्यार्थी जिनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र (CAF) भरा गया है, परंतु किसी कारण से उनका भुगतान नहीं हो सका है, तो वे अपने डैशबोर्ड आइडेंटिफायर का उपयोग करते हुए वेबसाइट पर Login करके भुगतान कर सकते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के नाम पर द्वितीय / तृतीय चयन सूची के प्रकाशन के क्रम में विचार किया जा सकेगा।
1st Selection List प्रथम चयन सूची जारी करने के बाद :–
(i) प्रथम चयन सूची जारी होने की तिथि:– दिनांक 05.05.2026
(ii) नामांकन की अवधि:– दिनांक 05.05.2026 से 12.05.2026 तक
(iii) शिक्षण संस्थान द्वारा OFSS वेबसाइट https://ofssbihar.net से Login कर Cut Off का अपडेट किये जाने की अंतिम तिथि:– दिनांक 13.05.2026 तक
(iv) विद्यार्थियों द्वारा नामांकन के पश्चात Slide Up का विकल्प देने के लिये सहमति देने की अवधि:– दिनांक 05.05.2026 से 12.05.2026 तक
(v) जिस विद्यार्थी का चयन प्रथम चयन सूची में किसी भी शिक्षण संस्थान में नहीं होता है, उसके लिये नया विकल्प भरने अथवा पूर्व विकल्प में परिवर्तन करने की अवधि:– दिनांक 05.05.2026 से 12.05.2026 तक
ओएफएसएस का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन देखा जा सकता है। छात्र ओएफएसएस बिहार इंटरमीडिएट मेरिट लिस्ट 2026 प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
ओएफएसएस बिहार की आधिकारिक वेबसाइट https://ofssbihar.net/Higher-Education/index.html पर जाएं।
होमपेज पर, ' ओएफएसएस बिहार मेरिट सूची 2026' लिंक पर क्लिक करें।
चयन सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
स्कूल और जिले का चयन करें, फिर 'शो' बटन पर क्लिक करें।
कॉलेजों की एक सूची दिखाई देगी।
प्रत्येक स्ट्रीम और श्रेणी के लिए कटऑफ की जांच करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए ओएफएसएस बिहार मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड करें।
बिहार बोर्ड छात्रों की सुविधा के लिए ओएफएसएस मेरिट लिस्ट की जानकारी कई माध्यमों से साझा करता है। इन तरीकों से छात्रों को कक्षा 11 में प्रवेश के लिए अपनी चयन स्थिति का पता जल्दी चल जाता है। ओएफएसएस बिहार मेरिट लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के तरीके जानने के लिए नीचे दिए गए विकल्पों को देखें। इन माध्यमों से जानकारी प्राप्त करते रहने से छात्र किसी भी महत्वपूर्ण अपडेट से वंचित नहीं रहेंगे।
एसएमएस
ई-मेल
आधिकारिक वेबसाइट (ofssbihar.net)
यह भी पढ़ें:
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए विशिष्ट आरक्षण मानदंडों का पालन करता है और श्रेणी-आधारित आरक्षण प्रदान करता है। बिहार इंटरमीडिएट आरक्षण योजना (ओएफएसएस) का विवरण नीचे दिया गया है।
वर्ग | कुल सीटें |
अनुसूचित जाति (एससी) | 20% |
अनुसूचित जनजाति (एसटी) | 02% |
Extremely Backward Class (अत्यंत पिछड़ा वर्ग) | 25% |
पिछड़ा वर्ग | 18% |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) | 10% |
नोट : उपरोक्त के अलावा, दिव्यांग छात्रों के लिए सीटें संबंधित श्रेणी में आरक्षित रहेंगी।
छात्रों को बीएसईबी ओएफएसएस प्रवेश आवेदन के समय दस्तावेज जमा करने होंगे।
कक्षा 10वीं की मार्कशीट
पासपोर्ट आकार की तस्वीर
एसएसएलसी प्रमाणपत्र
जन्म प्रमाण पत्र
आवेदन फार्म।
इसके अलावा, यह भी देखें:
महत्वपूर्ण प्रश्न
ofss bihar merit list 2026 : ओएफएसएस बिहार मेरिट लिस्ट 2026
प्रश्न 1:OFSS के माध्यम से प्रथम चयन सूची (First Selection List) कैसे तैयार की जाती है?
उत्तर: OFSS के माध्यम से मान्यता प्राप्त उच्चतर श्रेणी के सभी शिक्षा संस्थानों में शैक्षणिक सत्र के प्रथम चरण में प्रथम चयन सूची निम्न बिन्दुओं के आधार पर तैयार की जाती है:
(i) इंटरमीडिएट शिक्षा संस्थानों में 11वीं कक्षा में उपलब्ध सीटों की कुल संख्या
(ii) विद्यार्थियों द्वारा OFSS Portal पर भरे गए ऑनलाइन आवेदन में दी गई सूचना/संख्या
(iii) विद्यार्थियों के कक्षा 10वीं के प्राप्तांक प्रतिशत
(iv) आरक्षण संबंधी राज्य सरकार के प्रावधान
(v) 10वीं एवं 12वीं दोनों एक ही संस्थान में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को उनके मूल संस्थान में प्राथमिकता
प्रश्न 2: ofss bihar 11th admission 2026 प्रथम चयन सूची कब जारी होगी और उसकी सूचना कैसे मिलेगी?
उत्तर: प्रथम चयन सूची 05 मई 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे जारी की गई। विद्यार्थियों को उनके Login ID पर Intimation Letter जारी किया गया। OFSS वेबसाइट (https://ofssbihar.net) पर Cut Off Percentage भी जारी किया गया। चयनित आवेदकों को SMS भी भेजा गया है।
प्रश्न 3: 11th merit list 2026 प्रथम चयन सूची के आधार पर नामांकन कब तक करना अनिवार्य है?
उत्तर: नामांकन 05 मई 2026 से 12 मई 2026 तक संबंधित संस्थान में करना अनिवार्य है।
प्रश्न 4: ofss bihar 2026 Slide Up प्रक्रिया क्या है और कौन इसका लाभ ले सकता है?
उत्तर: Slide Up प्रक्रिया उन विद्यार्थियों के लिए है जिन्हें प्रथम चयन सूची में कम प्राथमिकता वाले संस्थान में सीट मिली है। वे 05.05.2026 से 12.05.2026 तक OFSS पोर्टल पर Login करके अपने उच्चतर विकल्प (Higher Preference) भर सकते हैं। नए संस्थान/संकाय नहीं जोड़ सकते।
प्रश्न 5: यदि कोई विद्यार्थी ofss bihar merit list 2026 प्रथम सूची में किसी भी संस्थान में चयनित नहीं होता है तो क्या कर सकता है?
उत्तर: ऐसे विद्यार्थी 05.05.2026 से 12.05.2026 तक OFSS वेबसाइट पर Login करके नए संस्थान/संकाय के विकल्प भर सकते हैं (न्यूनतम 10, अधिकतम 20 विकल्प)। यह दूसरी चयन सूची के लिए मान्य होगा।
प्रश्न 6: नामांकन के बाद शुल्क की व्यवस्था क्या है?
उत्तर: आवेदन के समय लिए गए ₹350/- में ₹200/- संस्थान शुल्क था। नामांकन के बाद सभी संस्थानों को विद्यार्थी संख्या के अनुसार ₹200/- प्रति छात्र की दर से Demand Draft/RTGS/NEFT द्वारा भेजा जाएगा। संस्थान विद्यार्थियों से अलग से Application Fee नहीं ले सकेंगे, केवल Admission Fee और अन्य देय शुल्क ही ले सकते हैं।
प्रश्न 7: यदि विद्यार्थी प्रथम सूची वाले संस्थान में नामांकन नहीं करता है तो क्या होगा?
उत्तर: उसका चयन रद्द कर दिया जाएगा, नाम OFSS सिस्टम से हटा दिया जाएगा और आगे की सूचियों (द्वितीय/तृतीय) में विचार नहीं किया जाएगा।
प्रश्न 8: Slide Up विकल्प भरने के बाद क्या होगा?
उत्तर: Slide Up भरने के बाद यदि उच्च प्राथमिकता वाले संस्थान में सीट मिलती है तो उसमें नामांकन हो सकेगा, लेकिन इसके लिए पहले प्रथम सूची वाले संस्थान में नामांकन करना अनिवार्य है।
On Question asked by student community
Hi Student
The examination form for the Bihar Board 12th is usually released in August/September. Students can fill out the form, apply for the board exam, and pay the required fees. You can apply for the improvement exam based on your Bihar Board 12th result . Click on the link
Hi Student
If you have chosen Physics, Chemistry, Biology (PCB) in your Bihar Board 12th , and taken Mathematics as an additional subject, and you have scored more marks in Maths than Biology, then your additional marks will not be added to the Total Percentage. You need to score higher
Hi Rupam Kumari,
You can get the Bihar board Class 12 Hindi answer key by visiting the Careers360 website.
Dear Student,
Please download Bihar Board 12th Biology Question Paper 2026 PDF
Enrol for Aakash Re-NEET 2026 Victory Batch at Rs. 99 only. Batch start 16th May.
Study at a world-renowned UK university in India | Admissions open for UG & PG programs.
Apply for UG & PG programmes from Victoria University, Delhi NCR Campus
Admissions open for UG & PG programs at Illinois Tech Mumbai
Apply for UG & PG courses at University of Aberdeen, Mumbai Campus
UG & PG Admissions open for CS/AI/Business/Economics & other programmes.