Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपीएसओएस रुक जाना नहीं रिजल्ट लिंक जारी (MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 Link), ऐसे करें चेक
    • लेख
    • एमपीएसओएस रुक जाना नहीं रिजल्ट लिंक जारी (MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 Link), ऐसे करें चेक

    एमपीएसओएस रुक जाना नहीं रिजल्ट लिंक जारी (MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 Link), ऐसे करें चेक

    Mithilesh KumarUpdated on 04 Sep 2026, 10:38 AM IST

    MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 Link: मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (MPSOS) द्वारा रुक जाना नहीं (Ruk Jana Nahi) परीक्षा 2026 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpsosresults.in/rjn या mpsos.nic.in पर ऑनलाइन जारी किया गया। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने रोल नंबर या अन्य आवश्यक लॉगिन विवरण की मदद से परिणाम देख सकते हैं। इस लेख में एमपीएसओएस रुक जाना नहीं रिजल्ट लिंक, रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका, ऑनलाइन मार्कशीट में उपलब्ध विवरण और महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। एमपीएसओएस रूक जाना नहीं रिजल्ट लिंक जून सत्र 2026 7 अगस्त को जारी किया गया।
    एमपीएसओएस रूक जाना नहीं रिजल्ट जुलाई 2026 चेक करने का डायरेक्ट लिंक
    एमपीएसओएस रिजल्ट लिंक 2026 डायरेक्ट चेक करें

    This Story also Contains

    1. एमपीएसओएस रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 कक्षा 10, 12 तिथियां
    2. एमपीएसओएस रुक जाना नहीं 2026 रिजल्ट अवलोकन
    3. MPSOS रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 लिंक
    4. एमपीएसओएस रूक जाना नहीं जुलाई 2026 रिजल्ट 10वीं और 12वीं कैसे चेक करें
    5. MPSOS रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
    6. MPSOS रुक जाना नहीं ऑनलाइन मार्कशीट में क्या-क्या विवरण होंगे?
    7. MPSOS रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 के बाद क्या करें?
    8. MPSOS रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026: महत्वपूर्ण बातें
    एमपीएसओएस रुक जाना नहीं रिजल्ट लिंक जारी (MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 Link), ऐसे करें चेक
    एमपीएसओएस रुक जाना नहीं रिजल्ट लिंक

    मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल द्वारा जुलाई 2026 सत्र की विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम 7 अगस्त 2026 शुक्रवार को घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम mpsosresults.in/rjn या www.mp.govt.in⁠, MP eSeva और MP e-Services पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए परीक्षार्थी कार्यालय के कंट्रोल रूम दूरभाष 0755-2552106 पर कार्यालयीन समय में संपर्क भी कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें : एमपीएसओएस माइग्रेशन सर्टिफिकेट

    बोर्ड द्वारा "रुक जाना नहीं" योजना, "आ लौट चलें" योजना, ओपन स्कूल (परम्परागत), आईटीआई 12वीं, सीबीएसई ऑन डिमांड कक्षा 12वीं और कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षाएं 3 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं में कुल 98,410 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। "रुक जाना नहीं" योजना की कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 59.89 प्रतिशत और कक्षा 12वीं का परिणाम 52.44 प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम बोर्ड द्वारा निर्धारित ऑनलाइन पोर्टलों पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    1786117983335

    एमपीएसओएस रुक जाना नहीं (Ruk Jana Nahi) परीक्षा वर्ष में दो बार जून और दिसंबर सत्र में आयोजित की जाती है। ऑनलाइन जारी की जाने वाली रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 की मार्कशीट केवल अस्थायी (प्रोविजनल) होती है। छात्रों को मूल अंकसूची बाद में संबंधित अध्ययन केंद्र या प्राधिकरण से प्राप्त करनी होगी।

    छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन मार्कशीट में दर्ज अपने नाम, रोल नंबर, प्राप्तांक, ग्रेड और अन्य सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें। रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 कक्षा 10वीं और 12वीं की तिथि, रिजल्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और अन्य विवरण जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    एमपीएसओएस रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 कक्षा 10, 12 तिथियां

    यहां हमने मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 'रुक जाना नहीं' के रिजल्ट 2026 की घोषणा से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां दी हैं।

    कार्यक्रम

    तिथि

    एमपीएसओएस आरजेएन और एएलसी की 10वीं कक्षा की परीक्षा तिथियां (जून सत्र)

    3 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक (कक्षा 10)


    एमपीएसओएस आरजेएन और एएलसी की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा तिथियां (जून सत्र)

    3 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक (कक्षा 12)

    एमपीएसओएस कक्षा 10वीं आरजेएन और एएलसी रिजल्ट तिथि (जून सत्र)

    7 अगस्त 2026

    एमपीएसओएस कक्षा 12वीं आरजेएन और एएलसी रिजल्ट तिथि (जून सत्र)

    7 अगस्त 2026

    कक्षा 10 की रुक जाना नहीं परीक्षा तिथि (दिसंबर सत्र)

    दिसंबर 2026 (दसवीं कक्षा)


    कक्षा 12 की रुक जाना नहीं परीक्षा तिथि (दिसंबर सत्र)

    दिसंबर 2026 (12वीं कक्षा)

    कक्षा 10 रुक जाना नहीं परीक्षा का रिजल्ट आने की तिथि (दिसंबर सत्र)

    फरवरी 2027

    कक्षा 12 रुक जाना नहीं परीक्षा का रिजल्ट आने की तिथि (दिसंबर सत्र)

    फरवरी 2027

    इसके अलावा, यह भी देख सकते हैं : एमपीएसओएस प्रवेश पत्र 2026

    एमपीएसओएस रुक जाना नहीं 2026 रिजल्ट अवलोकन

    एमपीएसओएस कक्षा 10, 12 के रिजल्ट बोर्ड द्वारा अगस्त 2026 में रिजल्ट घोषित किया जाएगा। रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 के बारे में अधिक जानने के लिए तालिका देखें।

    कार्यक्रम

    विवरण

    संचालन निकाय

    मध्य प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय (एमपीएसओएस)

    रिजल्ट का नाम

    एमपीएसओएस रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 (जून सत्र)

    रिजल्ट तिथि

    7 अगस्त 2026

    आधिकारिक वेबसाइट

    mpsosresults.in/rjn या mpsos.nic.in

    स्थिति

    जारी


    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    MPSOS रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 लिंक

    एमपीएसओएस रुक जाना नहीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट घोषित होने पर होमपेज पर "Ruk Jana Nahi Result 2026" का लिंक सक्रिय किया गया है।

    एमपीएसओएस रूक जाना नहीं जुलाई 2026 रिजल्ट 10वीं और 12वीं कैसे चेक करें

    मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) के “रुक जाना नहीं” जुलाई 2026 रिजल्ट का रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे बताया गया है। रिजल्ट पेज पर रोल नंबर और कैप्चा भरकर रिजल्ट देखा जा सकता है।

    रिजल्ट चेक करने का तरीका

    1. सबसे पहले यह वेबसाइट खोलें:
      MPSOS Ruk Jana Nahi Result July 2026
      https://july2026.mpsosresults.in/rjn

    2. स्क्रीन पर “Ruk Jana Nahi July 2026 Exam” दिखाई देगा।

    3. कक्षा 10वीं या 12वीं का चयन करें।

    4. Your Roll Number / OS Roll Number वाले बॉक्स में अपना रोल नंबर दर्ज करें।

    5. नीचे दिखाई दे रहा Captcha Code ध्यान से भरें।

    6. इसके बाद नीचे दिए गए Submit/Login बटन पर क्लिक करें।

    7. आपका MPSOS Ruk Jana Nahi July 2026 Result स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    8. रिजल्ट में अपने अंक, पास/फेल स्थिति और अन्य विवरण जांच लें और भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट/स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लें।

    ध्यान दें: MPSOS की आधिकारिक वेबसाइट के Result सेक्शन में भी “Ruk Jana Nahi” योजना कक्षा 10वीं एवं 12वीं के रिजल्ट का विकल्प दिया गया है।

    MPSOS रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

    एमपीएसओएस रूक जाना नहीं रिजल्ट लिंक और रिजल्ट चेक करने का तरीका स्टेपवाइज नीचे दिया गया है। इसका पालन करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

    रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

    स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट mpsosresults.in/rjn या mpsos.nic.in पर जाएं।
    स्टेप 2: होमपेज पर 'Ruk Jana Nahi Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
    स्टेप 3: अपना रोल नंबर या मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
    स्टेप 4: Submit बटन पर क्लिक करें।
    स्टेप 5: स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा।
    स्टेप 6: भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

    एमपीएसओएस रुक जाना नहीं रिजल्ट लॉगिन विंडो का नमूना चित्र

    MPSOS Ruk Jana Nahi Result


    MPSOS रुक जाना नहीं ऑनलाइन मार्कशीट में क्या-क्या विवरण होंगे?

    रिजल्ट जारी होने के बाद ऑनलाइन मार्कशीट में सामान्यतः निम्नलिखित जानकारी उपलब्ध होगी:

    • छात्र का नाम

    • रोल नंबर

    • परीक्षा का नाम

    • कक्षा (10वीं/12वीं)

    • विषयवार अंक

    • कुल अंक

    • प्राप्त ग्रेड (यदि लागू हो)

    • उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण (Pass/Fail) की स्थिति

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन मार्कशीट में दर्ज सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो तुरंत एमपीएसओएस या संबंधित अध्ययन केंद्र से संपर्क करें।

    MPSOS रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 के बाद क्या करें?

    रिजल्ट घोषित होने के बाद सफल छात्र आगे की पढ़ाई या प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। वहीं, जिन छात्रों का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है, वे एमपीएसओएस द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले अगले परीक्षा अवसर या अन्य विकल्पों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

    MPSOS रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026: महत्वपूर्ण बातें

    • रिजल्ट केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा।

    • ऑनलाइन मार्कशीट अस्थायी (Provisional) होगी।

    • मूल अंकसूची संबंधित प्राधिकरण से प्राप्त करनी होगी।

    • रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर सुरक्षित रखें।

    • किसी भी अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: MPSOS रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 कहां जारी होगा?
    A:

    MPSOS रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट  www.mp.govt.in⁠, MP eSeva और MP e-Services पोर्टल पर जारी किया गया है।

    Q: MPSOS रुक जाना नहीं रिजल्ट चेक करने के लिए क्या चाहिए?
    A:

    MPSOS रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सामान्यतः रोल नंबर या वेबसाइट पर मांगी गई लॉगिन जानकारी की आवश्यकता होगी।

    Q: क्या MPSOS रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 की ऑनलाइन मार्कशीट अंतिम होगी?
    A:

    नहीं। MPSOS रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 की ऑनलाइन उपलब्ध मार्कशीट प्रोविजनल होती है। मूल अंकसूची बाद में संबंधित प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। 

    Q: MPSOS रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 में गलती होने पर क्या करें?
    A:

    किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत एमपीएसओएस या संबंधित अध्ययन केंद्र से संपर्क करें। 

    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)