Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 एसएमएस के माध्यम से कैसे चेक करें?
    • लेख
    • यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 एसएमएस के माध्यम से कैसे चेक करें?

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 एसएमएस के माध्यम से कैसे चेक करें?

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 25 Apr 2025, 01:53 PM IST

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा 25 अप्रैल 2025 को दोपहर 12.30 बजे यूपी बोर्ड रिजल्ट (UP Board Result in Hindi) जारी किया गया। यूपीएमएसपी द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक आयोजित की गईं। यूपी बोर्ड 2025 रिजल्ट कैसे देखें (How to Check UP Board Result 2025 in hindi), इसको लेकर विद्यार्थियों के सामने एक बड़ी समस्या होती है। खासकर उन क्षेत्र के छात्रों के लिए जहां इंटरनेट की स्पीड कम होती है। इस लेख में छात्रों की सुविधा के लिए ऑनलाइन के अलावा मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से यूपी बोर्ड 2025 रिजल्ट ऑफलाइन देखने का तरीका भी बताया गया है।
    जानिए - यूपी बोर्ड रिजल्ट रोल नंबर से कैसे देखें | यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 डिजीलॉकर के माध्यम से कैसे चेक करें

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 एसएमएस के माध्यम से कैसे चेक करें?
    यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 एसएमएस के माध्यम से कैसे चेक करें?

    वेबसाइट डाउन होने पर यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 (UP board result in hindi) चेक करना और मुश्किल हो जाता है। ऐसे में छात्रों को यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से और अन्य विकल्पों की जानकारी अवश्य होनी चाहिए, ताकि वे अपना परीक्षा परिणाम जान सकें। लेख में यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 एसएमएस के माध्यम से कैसे चेक करें? पर दी गई जानकारी से रिजल्ट चेक करने का तरीका पता लग जाएगा। यूपीएमएसपी रिजल्ट (UP Board Result in Hindi) जारी होने के बाद छात्र इसकी जांच कर सकते हैं।
    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे देखें - तरीका जानें

    यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी किए जाने पर यूपी बोर्ड रिजल्ट (UP board result in hindi) डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक (up board result 2025 link in hindi) इस लेख में दिया गया है। इससे यूपी बोर्ड 2025 का रिजल्ट चेक करने की आपकी समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। इसके अलावा यूपीएमएसपी रिजल्ट 2025 एसएमएस के माध्यम से कैसे जांचें, इसकी जानकारी और एसएमएस से रिजल्ट जानने के चरणों के लिए लेख आगे पढ़ें।
    यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक
    यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2025 नामवार कैसे चेक करें?

    यूपीएमएसपी रिजल्ट 2025 एसएमएस के माध्यम से कैसे देखें (How to Check UPMSP Result 2025 via SMS in hindi)

    यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद कभी-कभी ज्यादा लोड होने के बाद बोर्ड की वेबसाइट्स क्रैश हो जाती है, ऐसे में छात्र अपने मोबाइल फोन के एसएमएस से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। स्टूडेंट कक्षा 10 यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 और कक्षा 12 यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 को एसएमएस के माध्यम से देखने का विकल्प चुन सकते हैं। इसके लिए बोर्ड द्वारा बताए फॉरमेट में मोबाइल से टेक्स्ट मैसेज भेजना होगा। मैसेज कैसे भेजना है, इसे समझने के लिए नीचे स्टेप्स को देखें-

    50+ Entrance Exams after 12th
    Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
    Download Now
    • मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लीकेशन खोलें।

    • अब इस प्रारूप में एक संदेश लिखना होगा:

    • कक्षा 10 के लिए: UP10 <space> Roll_Number

    • कक्षा 12 के लिए: UP12 <space> Roll_Number

    • इसके बाद इस मैसेज को 56263 पर भेजें।

    • थोड़ी देर बाद यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025, 10 वीं या 12 वीं को उसी नंबर पर एसएमएस के रूप में भेज दिया जाएगा।

    इंटरनेट के बिना यूपी बोर्ड रिजल्ट 12वीं कैसे देखें (How to Check UP Board Result 2025 without internet in hindi?)

    • सबसे पहले मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं।

    • अब 12वीं के रिजल्ट के लिए UP12-Roll Number लिखें।

    • इसके बाद आपको इसे 56263 पर भेज दें।

    • कुछ देर के बाद आपके फोन पर आपका रिजल्ट मैसेज के रूप भेजा जाएगा।

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    एसएमएस पर 10वीं का रिजल्ट ऐसे जानें (check UP Board Result 2025 Class 10 through SMS in hindi )

    • सबसे पहले मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं।

    • वहां आपको 10वीं के रिजल्ट के लिए UP10-Roll Number लिखें।

    • इसके बाद आपको इसे 56263 पर भेजना होगा।

    • कुछ देर के बाद आपके फोन पर आपका रिजल्ट मैसेज के इनबॉक्स में भेजा जाएगा।

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कक्षा 10वीं, 12वीं में दिए गए विवरण

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 देखने पर पता चलेगा कि छात्र के कुछ बुनियादी विवरण उसमें शामिल होंगे। आइए उन विवरणों के बारे में जानते हैं जो ऑनलाइन यूपी बोर्ड परिणाम 2025 (UP Board Result 2025 in hindi) में दिए होंगे:

    • कक्षा (10वीं या 12वीं)

    • छात्र का नाम

    • रोल नंबर

    • पिता का नाम

    • माता का नाम

    • जिला / स्कूल कोड

    • समूह कोड

    • विषय-वार अंक

    • कुल अंक

    • अधिकतम अंक

    • परिणाम

    पिछले वर्ष, 20 अप्रैल 2024 को यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी किया गया था। इस साल यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा, इसकाे जवाब का इंतजार कर रहे छात्रों को बता दें कि 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी हो गया। छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइटों upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP Board 12th

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP Board 12th ?

    Hi Mohammad Anas Khan

    You can download the UP Board Class 12 Biology Question Paper 2026 from Careers360. The page provides the original 2026 Biology question paper for practice and revision.

    https://school.careers360.com/download/ebooks/up-board-class-12-biology-question-paper-2026

    You can also check the UP Board Class 12 Biology Answer Key 2026 here:

    https://school.careers360.com/download/ebooks/up-board-class-12-biology-answer-key-2026

    Dear Student, you can download the UP Board Class 12 question papers for 2026 for Hindi, English, Sociology, Political Science (Civics), and other subjects from Careers360.

    UP Board Class 12 Question Papers 2026