Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक कैसे करें (Bihar Board 10th ka Result Kaise Check kare)
    • लेख
    • बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक कैसे करें (Bihar Board 10th ka Result Kaise Check kare)

    बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक कैसे करें (Bihar Board 10th ka Result Kaise Check kare)

    Mithilesh KumarUpdated on 29 Mar 2026, 02:32 PM IST

    बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक कैसे करें- बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2026 बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 29 मार्च 2026 को दोपहर 1.15 बजे जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट matricresult2026.com और matricbiharboard.com पर स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी किया है। मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इन वेबसाइट्स पर जाकर बिहार बोर्ड मैट्रिक का परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवार अक्सर इस असमंजस में पड़ जाते हैं कि बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक कैसे करें (Bihar Board 10th ka Result Kaise Check kare)। इस लेख में उन सामान्य चरणों का उल्लेख किया है, जिसके माध्यम से छात्र आसानी से बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
    बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 चेक करने का डायरेक्ट लिंक
    बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2026 चेक करने का सीधा लिंक

    बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक कैसे करें (Bihar Board 10th ka Result Kaise Check kare)
    बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक कैसे करें

    बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जांच करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट matricresult2026.com या matricbiharboard.com पर जाना होगा। उम्मीदवार अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके अपना बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2026 देख सकेंगे। कई बार अधिक ट्रैफिक की वजह से रिजल्ट वेबसाइट काम नहीं करती है तो वैकल्पिक माध्यम जैसे एसएमएस या डिजीलॉकर में माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा रिजल्ट में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त विषयवार अंक, ग्रेड, योग्यता स्थिति जैसे और अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल होते है। छात्र ऑनलाइन माध्यम के अलावा बीएसईबी 10वीं परीक्षा रिजल्ट 2026 को एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक कैसे करें, पर लेख को पूरा पढ़ें।

    यह भी पढ़ें

    रिजल्ट जारी होने के बाद कई बार वेबसाइट क्रैश होने जैसी समस्या आ जाती है। स्टूडेंट्स मोबाइल फोन पर SMS के जरिए भी परिणाम देख सकते हैं. एसएमएस से रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपने मोबाइल पर Bihar 10 टाइप करके रोल नंबर टाइप कर इस मैसेज को 56263 पर भेजना होगा।

    बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 पर एक अवलोकन (Bihar board 10th Result 2026 Overview)

    बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की मुख्य विशेषताओं के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देखे:

    बोर्ड का नाम

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति

    परीक्षा का नाम

    बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा 2026

    रिजल्ट का नाम

    बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026

    बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की तारीख

    29 मार्च 2026 (दोपहर 1.15 बजे)

    बीएसईबी 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल

    रोल नंबर और रोल कोड

    बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट

    • result.biharboardonline.org

    • matricbiharboard.com

    • biharboardonline.bihar.gov.in

    • matricbiharboard.com


    बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 डेट्स (Bihar Board 10th Result 2026 Dates in Hindi)

    बिहार बोर्ड 10 वीं रिजल्ट 2026 की प्रतीक्षा कर रहे छात्र बिहार बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी घटनाओं की सभी तिथियों को जानने के लिए निम्नलिखित तालिका देख सकते हैं।

    घटनाएं

    तिथि 2026

    तिथि 2025

    बीएसईबी कक्षा 10 परीक्षा तिथियां 2026

    17 फरवरी से 25 फरवरी 2026

    17 से 25 फरवरी 2025

    बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 तारीख

    29 मार्च 2026 (दाेपहर 1.15 बजे)

    29 मार्च 2025 दोपहर 12 बजे

    बीएसईबी 10वीं स्क्रूटनी आवेदन तिथि

    अप्रैल 2026

    4-12 अप्रैल 2025

    बिहार 10वीं कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड की तारीखें

    अप्रैल-मई 2026

    22 अप्रैल से 7 मई 2025

    बिहार 10वीं कंपार्टमेंट प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें

    अप्रैल 2026

    29 और 30 अप्रैल, 2025

    बिहार 10वीं कंपार्टमेंट थ्योरी परीक्षा की तारीखें

    मई 2026

    2 से 7 मई 2025

    बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा रिजल्ट 2026 तारीख

    मई 2026

    31 मई 2025



    महत्वपूर्ण लेख :

    बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जाँचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट (Bihar Board Matric Result Websites)

    • result.biharboardonline.org
    • matricbiharboard.com
    • biharboardonline.bihar.gov.in

    • biharboardonline.com

    • results.biharboardonline.com

    • bsebmatric.org

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download EBook

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    ऑनलाइन बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक कैसे करें? (How to Check Bihar Board Madhyamik Result 2026 Online?)

    बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की ऑनलाइन जांच करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यदि आप यह जानना चाहते हैं कि बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक कैसे करें तो नीचे लिखी प्रक्रिया का अनुसरण करें :

    • बीएसईबी 10वीं कक्षा का रिजल्ट जांचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट result.biharboardonline.org और matricbiharboard.com पर जाएं

    • 'नवीनतम अपडेट' सेक्शन के अंतर्गत, 'बिहार बोर्ड हाई स्कूल 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

    • बीएसईबी 10वीं रोल नंबर जैसे पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें। यदि कैप्चा कोड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो तो उसे दर्ज करें।

    • बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।

    • बिहार बोर्ड ऑनलाइन कक्षा 10वीं 2026 का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। रिजल्ट में दिए गए विवरण सत्यापित करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।

    एसएमएस के माध्यम से बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे जांचें? (How to check Bihar Board 10th Result 2026 through SMS?)

    बिहार बोर्ड बीएसईबी 10वीं कक्षा के रिजल्ट 2026 को एसएमएस के माध्यम से जांचने की सुविधा प्रदान करता है। अपना बिहार बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2026 एसएमएस के माध्यम से प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें :

    • मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन पर जाएं।

    • दिए गए प्रारूप में एक संदेश टाइप करें: BIHAR10 <स्पेस>रोल-नंबर।

    • अब, संदेश को एक निर्दिष्ट नंबर पर भेजें : 56263।

    • बिहार बोर्ड उसी नंबर पर बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 भेजेगा।

    आइए एसएमएस के माध्यम से बीएसईबी 10वीं रिजल्ट बिहार बोर्ड 2026 पर अधिक स्पष्टीकरण के लिए एक उदाहरण दें। यदि किसी छात्र का रोल नंबर 12345678 है, तो निम्न प्रारूप में एसएमएस भेजकर रिजल्ट प्राप्त करें:

    • BIHAR10 12345678 टाइप करें।

    • अब इसे 56263 पर भेजें।

    • बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 एक एसएमएस के रूप में मोबाइल पर प्राप्त होगा।

    यह भी देखें

    Bihar Board 10th Class Result 2026 : DigiLocker पर BSEB का रिजल्ट कैसे देखें?

    Step 1: DigiLocker की ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।

    Step 2: अपने मौजूदा क्रेडेंशियल्स से लॉग इन करें या नया अकाउंट बनाने के लिए साइन अप करें।

    Step 3: “Education” या “Results” टैब के तहत, BSEB मैट्रिक रिजल्ट सेक्शन पर जाएं।

    Step 4: निर्देशानुसार BSEB मैट्रिक Class 10th का रोल नंबर, स्कूल नंबर और अन्य ज़रूरी डिटेल्स डालें।

    Step 5: ज़रूरी जानकारी डालने के बाद, आप अपना BSEB मैट्रिक रिजल्ट 2026 देख पाएंगे।

    बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 में उल्लिखित विवरण (Details Mentioned in Bihar Board Matric Result 2026)

    ऑनलाइन रिजल्ट कक्षा 10 biharboardonline.gov.in में निम्नलिखित विवरण होंगे :

    • रोल कोड

    • रोल नंबर

    • पंजीकरण संख्या

    • उम्मीदवार का नाम

    • विषय

    • अधिकतम अंक

    • उत्तीर्ण अंक

    • थ्योरी में प्राप्त अंक

    • इंटरनल/प्रैक्टिकल में मिले अंक

    • विषय में कुल अंक

    • मैट्रिक बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 स्थिति (उत्तीर्ण/असफल)

    • डिवीजन

    • कुल अंक

    बिहार बोर्ड कक्षा 10 के रिजल्ट के बाद क्या? (What After Bihar Board Result Class 10?)

    • जिन छात्रों को बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2026 में उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा, उन्हें कक्षा 11 में प्रवेश लेना होगा। उन्हें सावधानीपूर्वक विश्लेषण के बाद और अपनी रुचि के अनुसार विषय स्ट्रीम का चयन करना चाहिए।

    • जो छात्र बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026 उत्तीर्ण नहीं कर पाएंगे, वे अपने शैक्षणिक वर्ष को बचाने के लिए पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं या कंपार्टमेंट सह विशेष परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

    • बीएसईबी 10वीं स्क्रूटनी रिजल्ट की अप्रैल 2026 में घोषणा की जाएगी।

    बीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंट 2026

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा बीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंट 2026 रिजल्ट मई में जारी किया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट matricresult2026.com, matricbiharboard.com और results.biharboardonline.com पर अपना बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट देख सकते हैं।

    अन्य लेख:

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to Bihar Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to Bihar Board 10th ?

    Hi Prakash Kumar

    Click on the link below for the BSEB Class 10 Maths 2017 model paper:

    https://school.careers360.com/download/sample-papers/bihar-board-10th-maths-model-papers-2017-set-1-10

    If you mean Class 12, please specify Class 10 or 12 so I can give the correct link.



    Dear Student,

    BSEB Dummy Registration Card 2027 check karne ke liye Bihar School Examination Board (BSEB) ki official website par visit krein. Agar aapke Dummy Registration Card 2027 me koi mistake hai to use aap nirdharit Correction Window ki samaysima ke under sudhar krein.