Careers360 Logo
ask-icon
share
    पीएम-यूएसपी छात्रवृत्ति 2026 : कक्षा 12 में 80% अंक पर मिलेगी 20,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति
    • लेख
    • पीएम-यूएसपी छात्रवृत्ति 2026 : कक्षा 12 में 80% अंक पर मिलेगी 20,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    पीएम-यूएसपी छात्रवृत्ति 2026 : कक्षा 12 में 80% अंक पर मिलेगी 20,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Mithilesh KumarUpdated on 01 Oct 2026, 04:26 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) ने कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप (CSSS) के आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। यह छात्रवृत्ति प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन (PM-USP) योजना के तहत प्रदान की जाती है। पीएम-यूएसपी छात्रवृत्ति 2026 के लिए नवीनीकरण आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 थी।

    This Story also Contains

    1. पीएम-यूएसपी छात्रवृत्ति आवेदन तिथियां 2026
    2. पीएम-यूएसपी CSSS छात्रवृत्ति नए आवेदन की तिथियां
    3. पीएम-यूएसपी छात्रवृत्ति 2026: प्रमुख विशेषताएं
    4. CSSS छात्रवृत्ति 2026: पात्रता मानदंड
    5. पीएम-यूएसपी छात्रवृत्ति: आरक्षण और आवंटन
    6. पीएम-यूएसपी छात्रवृत्ति 2026 आवेदन प्रक्रिया (NSP)
    7. पीएम-यूएसपी CSSS छात्रवृत्ति राशि
    8. पीएम-यूएसपी छात्रवृत्ति 2026 नवीनीकरण की आवश्यकताएं
    पीएम-यूएसपी छात्रवृत्ति 2026 : कक्षा 12 में 80% अंक पर मिलेगी 20,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति
    पीएम-यूएसपी छात्रवृत्ति 2026 : कक्षा 12 में 80% अंक पर मिलेगी 20,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    PM-USP CSSS 2026 के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

    पीएम-यूएसपी CSSS छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्र होने के लिए छात्रों को कक्षा 12 में कम से कम 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है। हर वर्ष लगभग 82,000 नई छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं।

    PM-USP CSSS छात्रवृत्ति स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में अध्ययन करने वाले छात्रों को दी जाती है। चयनित छात्रों को उनके पाठ्यक्रम और स्ट्रीम के आधार पर 12,000 रुपये से 20,000 रुपये प्रति वर्ष तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

    PM-USP छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के माध्यम से किया जाता है।

    पीएम-यूएसपी छात्रवृत्ति आवेदन तिथियां 2026

    पीएम-यूएसपी छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। छात्र नवीनीकरण (Renewal) और नए (Fresh) आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई तालिकाओं में देख सकते हैं।

    पीएम-यूएसपी CSSS नवीनीकरण आवेदन तिथियां

    गतिविधि

    तिथि

    पीएम-यूएसपी योजना शुरू होने की तिथि (नवीनीकरण के लिए)

    1 जून 2026

    पीएम-यूएसपी छात्र आवेदन की अंतिम तिथि (नवीनीकरण के लिए)

    30 सितंबर 2026 (बंद)

    दोषपूर्ण आवेदन सत्यापन की अंतिम तिथि (नवीनीकरण के लिए)

    15 अक्टूबर 2026

    संस्थान सत्यापन की अंतिम तिथि (नवीनीकरण के लिए)

    15 अक्टूबर 2026

    DNO/SNO/MNO सत्यापन की अंतिम तिथि (नवीनीकरण के लिए)

    30 अक्टूबर 2026

    पीएम-यूएसपी CSSS छात्रवृत्ति नए आवेदन की तिथियां

    गतिविधि

    संभावित तिथियां

    पीएम-यूएसपी योजना शुरू होने की तिथि

    घोषित की जाएगी

    पीएम-यूएसपी छात्र आवेदन की अंतिम तिथि

    घोषित की जाएगी

    दोषपूर्ण आवेदन सत्यापन की अंतिम तिथि

    घोषित की जाएगी

    संस्थान सत्यापन की अंतिम तिथि

    घोषित की जाएगी

    DNO/SNO/MNO सत्यापन की अंतिम तिथि

    घोषित की जाएगी

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    पीएम-यूएसपी छात्रवृत्ति 2026: प्रमुख विशेषताएं

    विवरण

    जानकारी

    छात्रवृत्ति का नाम

    कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए पीएम-यूएसपी सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप

    मंत्रालय

    शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार

    प्रकार

    मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति

    नई छात्रवृत्तियां

    हर वर्ष 82,000 तक

    छात्राओं के लिए आवंटन

    50% छात्रवृत्तियां

    आवेदन पोर्टल

    नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP)

    भुगतान का माध्यम

    डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT)

    अधिकतम अवधि

    नवीनीकरण की शर्तों के अधीन 5 वर्ष तक


    CSSS छात्रवृत्ति 2026: पात्रता मानदंड

    पीएम-यूएसपी छात्रवृत्ति की राशि आधार से जुड़े बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे भेजी जाती है। छात्र पीएम-यूएसपी छात्रवृत्ति की पात्रता नीचे देख सकते हैं।

    • शैक्षणिक योग्यता: छात्र को संबंधित कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा (CBSE, CISCE या राज्य बोर्ड) में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त होने चाहिए।

    • कोर्स का प्रकार: छात्र AICTE/UGC से मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित और पूर्णकालिक डिग्री कोर्स (स्नातक/इंटीग्रेटेड) कर रहा हो। पत्राचार, दूरस्थ शिक्षा या डिप्लोमा कोर्स करने वाले छात्र पात्र नहीं हैं।

    • पारिवारिक आय: छात्र के माता-पिता/परिवार की सकल वार्षिक आय 4.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

    • दोहरी छात्रवृत्ति नहीं: छात्र को किसी अन्य सरकारी छात्रवृत्ति या पूर्ण शुल्क माफी (Full Fee Waiver) का लाभ नहीं मिल रहा होना चाहिए।

    • गैप ईयर: कक्षा 12वीं के बाद एक वर्ष का गैप लेने वाले छात्र आमतौर पर नए आवेदन (Fresh Application) के लिए पात्र नहीं होते।

    पीएम-यूएसपी छात्रवृत्ति: आरक्षण और आवंटन

    कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए पीएम-यूएसपी सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप (CSSS) में छात्रवृत्तियों के निष्पक्ष वितरण के लिए लिंग, शैक्षणिक स्ट्रीम, सामाजिक श्रेणी और दिव्यांग छात्रों के आधार पर आवंटन एवं आरक्षण की व्यवस्था है।

    1. लड़के और लड़कियों के लिए 50:50 आवंटन

    पीएम-यूएसपी CSSS योजना के तहत छात्रवृत्तियों का समान रूप से वितरण किया जाता है:

    श्रेणी

    आवंटन

    लड़के

    50%

    लड़कियां

    50%

    कुल

    100%


    2. स्ट्रीम के अनुसार आवंटन

    CSSS छात्रवृत्तियों का वितरण तीन प्रमुख शैक्षणिक स्ट्रीम में 3:1:3 के अनुपात में किया जाता है:

    स्ट्रीम

    अनुपात

    लगभग हिस्सा

    विज्ञान

    3

    42.86%

    वाणिज्य

    1

    14.29%

    मानविकी

    3

    42.86%

    कुल

    7

    100%


    3. SC, ST और OBC छात्रों के लिए आरक्षण

    पीएम-यूएसपी CSSS योजना में पात्र छात्रों के लिए भारत सरकार की आरक्षण नीति का पालन किया जाता है:

    श्रेणी

    आरक्षण

    अनुसूचित जाति (SC)

    15%

    अनुसूचित जनजाति (ST)

    7.5%

    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

    27%

    ये भी पढ़ें :

    पीएम-यूएसपी छात्रवृत्ति 2026 आवेदन प्रक्रिया (NSP)

    पीएम-यूएसपी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के माध्यम से ऑनलाइन किया जाता है। छात्रों की शैक्षणिक योग्यता और जाति संबंधी जानकारी को DigiLocker के माध्यम से सत्यापित किया जा सकता है। इसके बाद आवेदन का सत्यापन संबंधित संस्थान और राज्य उच्च शिक्षा विभाग/राज्य नोडल एजेंसी द्वारा किया जाता है।

    1. NSP पर पंजीकरण: नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (scholarships.gov.in) पर पीएम-यूएसपी छात्रवृत्ति के लिए रजिस्ट्रेशन करें और आधार/फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।

    2. छात्रवृत्ति का चयन करें: छात्रवृत्ति की सूची में “PM-USP Central Sector Scheme of Scholarship for College and University Students” का चयन करें।

    3. दस्तावेज अपलोड करें: कक्षा 12वीं की मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और DigiLocker संबंधी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

    4. आवेदन सत्यापन: आवेदन का सत्यापन दो स्तरों पर किया जाता है। पहले संस्थान नोडल अधिकारी (INO) और इसके बाद राज्य नोडल अधिकारी (SNO) आवेदन का सत्यापन करते हैं।

    5. छात्रवृत्ति राशि का भुगतान: छात्रवृत्ति की राशि आधार से जुड़े बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे भेजी जाती है।

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download EBook

    आवेदन जमा करने के बाद छात्र अपने स्टूडेंट लॉगिन के माध्यम से ऑनलाइन NSP भुगतान की स्थिति भी ट्रैक कर सकते हैं।

    पीएम-यूएसपी CSSS छात्रवृत्ति राशि

    अध्ययन स्तर

    छात्रवृत्ति की राशि

    अवधि

    स्नातक (सामान्य/तकनीकी)

    12,000 रुपये प्रति वर्ष

    प्रथम से तृतीय वर्ष

    चौथा और पांचवां वर्ष/इंटीग्रेटेड/प्रोफेशनल

    20,000 रुपये प्रति वर्ष

    चौथे और पांचवें वर्ष (जैसे B.Tech/BE का चौथा वर्ष)

    स्नातकोत्तर (PG)

    20,000 रुपये प्रति वर्ष

    मास्टर डिग्री के प्रथम और द्वितीय वर्ष

    पीएम-यूएसपी छात्रवृत्ति 2026 नवीनीकरण की आवश्यकताएं

    छात्रवृत्ति को अगले वर्षों में जारी रखने के लिए छात्रों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होती हैं:

    • छात्रों को अपनी वार्षिक या सेमेस्टर परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

    • छात्रों की कम से कम 75 प्रतिशत उपस्थिति होनी चाहिए और उन्हें अपने संस्थान में अनुशासन संबंधी नियमों का पालन करना होगा।

    • छात्रवृत्ति सामान्यतः अधिकतम पांच वर्षों तक जारी रह सकती है। इसकी अवधि संबंधित पाठ्यक्रम और नवीनीकरण नियमों पर निर्भर करती है।

    देखें PM USP स्कॉलरशिप 2026 के लिए अप्लाई कैसे करें



    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CBSE Class 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to CBSE Class 10th ?

    Hi Somshiv Rath

    If you mean a CBSE Class 8 Science question paper, Careers360 has a sample paper section where you can check the available Class 8 papers.

    https://learn.careers360.com/school/cbse-8-class-preparation-material/

    https://school.careers360.com/download/sample-papers

    Hey there,

    If you mean CBSE Class 10 rechecking/re-evaluation results 2026, CBSE has already completed the main post-result process for 2026. The Class X second-board results were declared on 18 July 2026, and CBSE has also issued the post-result facilities notice.

    For verification/re-evaluation, CBSE says the result/status is uploaded online

    Please mention important details like your school board, exam, and class to get the exact papers.

    You can explore the useful resources here:

    https://school.careers360.com/download/sample-papers

    Hello Student, kya aap mujhe bata sakte hai ki Class 10 CBSE ke kis aspect ke baare mein information chahiye.