Careers360 Logo
ask-icon
share
    BSEB बिहार बोर्ड 10वीं की मार्कशीट 2026 जारी पीडीएफ matricbiharboard.com से डाउनलोड करें
    • लेख
    • BSEB बिहार बोर्ड 10वीं की मार्कशीट 2026 जारी पीडीएफ matricbiharboard.com से डाउनलोड करें

    BSEB बिहार बोर्ड 10वीं की मार्कशीट 2026 जारी पीडीएफ matricbiharboard.com से डाउनलोड करें

    Mithilesh KumarUpdated on 30 Sep 2026, 05:14 PM IST

    BSEB बिहार बोर्ड 10वीं की मार्कशीट 2026 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक विशेष परीक्षा और माध्यमिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 में शामिल विद्यार्थियों के अंक पत्र वितरण को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड के अनुसार, 20 अगस्त 2026 से परीक्षार्थियों के अंक पत्र और औपबंधिक प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। बिहार बोर्ड की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, माध्यमिक विशेष परीक्षा 2026 और माध्यमिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 का अंक पत्र (Marksheet) एवं औपबंधिक प्रमाण पत्र (Provisional Certificate) संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय में उपलब्ध है। इसके अलावा, स्क्रूटनी के बाद जिन विद्यार्थियों के अंकों में बदलाव हुआ है, उनके संशोधित अंक पत्र भी DEO कार्यालय में उपलब्ध कराए गए हैं। बिहार बोर्ड ने माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानों से कहा है कि वे अपने संस्थान के विद्यार्थियों के अंक पत्र संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त करें। इसके बाद विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके अंक पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।

    BSEB बिहार बोर्ड 10वीं की मार्कशीट 2026 जारी पीडीएफ matricbiharboard.com से डाउनलोड करें
    BSEB बिहार बोर्ड 10वीं की मार्कशीट 2026 पीडीएफ matricbiharboard.com से डाउनलोड करें

    बिहार बोर्ड 2026 के 10वीं-12वीं के दस्तावेज अब डिजिलॉकर पर उपलब्ध

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2026 में आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। बोर्ड के अनुसार, वर्ष 2026 में हुई परीक्षाओं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट डिजिलॉकर (DigiLocker) पर उपलब्ध हैं। विद्यार्थी अपने शैक्षणिक दस्तावेज डिजिलॉकर के माध्यम से डिजिटल रूप में प्राप्त कर सकेंगे।

    बिहार बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि वर्ष 2026 की पूर्व में आयोजित परीक्षाओं के मार्कशीट एवं सर्टिफिकेट जल्द ही डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को अपने दस्तावेज प्राप्त करने और उनका उपयोग करने में आसानी होगी।

    डिजिलॉकर पर मिलेंगे बिहार बोर्ड के दस्तावेज

    डिजिलॉकर पर दस्तावेज उपलब्ध होने के बाद विद्यार्थी घर बैठे अपनी 10वीं और 12वीं की मार्कशीट एवं सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे। डिजिटल दस्तावेजों का उपयोग उच्च शिक्षा में प्रवेश, छात्रवृत्ति, नौकरी और अन्य सेवाओं के लिए किया जा सकेगा।

    डिजिलॉकर के माध्यम से दस्तावेज प्राप्त करने से विद्यार्थियों को कई फायदे होंगे। इसमें दस्तावेजों की प्रमाणिकता सुनिश्चित होना और फर्जी दस्तावेजों की समस्या से बचाव प्रमुख है। उच्च शिक्षा में प्रवेश, छात्रवृत्ति, नौकरी एवं अन्य सेवाओं के लिए दस्तावेजों का सत्यापन भी आसान होगा।

    बिहार बोर्ड के दस्तावेज डिजिलॉकर से कैसे प्राप्त करें?

    विद्यार्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपने दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे:

    1. सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं या डिजिलॉकर मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।

    2. आधार से सत्यापित मोबाइल नंबर की मदद से साइन अप या लॉगिन करें।

    3. Issued Documents/Search Documents सेक्शन में जाएं।

    4. यहां Bihar School Examination Board का चयन करें।

    5. कक्षा 10वीं या 12वीं का संबंधित दस्तावेज चुनें।

    6. आवश्यक जानकारी जैसे रोल कोड, रोल नंबर और वर्ष 2026 दर्ज करें।

    7. विवरण जमा करने के बाद विद्यार्थी अपना डिजिटल दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे।

    विद्यार्थियों के लिए क्या है फायदा?

    डिजिलॉकर पर दस्तावेज उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को मूल प्रमाणपत्र या मार्कशीट की हार्ड कॉपी हर जगह ले जाने की जरूरत कम होगी। डिजिटल रूप से जारी दस्तावेज सीधे संबंधित बोर्ड से प्राप्त होंगे, जिससे उनकी प्रमाणिकता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, दस्तावेज खो जाने या क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में भी डिजिटल कॉपी उपयोगी रहेगी।

    HTYwIFcbkAAmQqP

    छात्र अपने विद्यालय से करें संपर्क

    माध्यमिक विशेष परीक्षा या कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 में शामिल परीक्षार्थियों को अपने अंक पत्र और औपबंधिक प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए संबंधित विद्यालय से संपर्क करना होगा। बोर्ड ने विद्यार्थियों से सीधे DEO कार्यालय जाने के बजाय विद्यालय के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने को कहा है। स्क्रूटनी के बाद जिन छात्रों के अंकों में संशोधन हुआ है, उनके नए अंक पत्र भी वितरण के लिए उपलब्ध हैं। ऐसे विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने विद्यालय से संपर्क कर संशोधित मार्कशीट प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी लें।

    HQJ_Y2aa4AESBTT

    बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने साल 2026 की इंटरमीडिएट विशेष सह कम्पार्टमेंटल परीक्षा की मार्कशीट जारी कर दी है। जो छात्र बिहार बोर्ड की इन परीक्षाओं में सफल हुए हैं, वे अपने संबंधित स्कूलों से अपनी ओरिजिनल मार्कशीट ले सकते हैं। बोर्ड ने इस संबंध में अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी साझा की है। बोर्ड ने पहले प्रोविजनल मार्कशीट जारी की थी, अब ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स स्कूलों के जरिए बांटे जा रहे हैं। मार्कशीट, प्रोविजनल-सह-माइग्रेशन सर्टिफिकेट, सीटीआर और बदली हुई मार्कशीट (स्क्रूटनी के बाद) 7 अगस्त से संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के कार्यालयों में उपलब्ध हैं।

    BSEB 12th Marksheet 2026: संबंधित स्कूलों से प्राप्त करें मार्कशीट

    +2 स्कूलों और कॉलेजों के प्रिंसिपलों को अपने छात्रों के लिए डीईओ कार्यालय से ये दस्तावेज लेने होंगे। इसके बाद, छात्र अपनी मार्कशीट और दूसरे सर्टिफिकेट पाने के लिए अपने संबंधित +2 स्कूलों या कॉलेजों से संपर्क कर सकते हैं।

    HPG6RIYa4AAMq1c

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के अंक पत्र, औपबंधिक प्रमाण पत्र तथा क्रॉस लिस्ट/सारणीयन पंजी के वितरण संबंधी महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा 2026 में शामिल विद्यार्थी अपनी मार्कशीट अपने विद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। समिति द्वारा ये दस्तावेज जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालयों को भेज दिए गए हैं। विद्यालय प्रधानों को निर्देश दिया गया है कि वे संबंधित कार्यालय से अभिलेख प्राप्त कर विद्यार्थियों में शीघ्र वितरित करें तथा प्राप्ति रसीद और रिकॉर्ड सुरक्षित रखें। यदि किसी छात्र का अंक पत्र उपलब्ध न हो तो इसकी सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी और समिति को दें।

    बोर्ड ने 9 जून को जारी सूचना में कहा है कि वितरण से पहले विद्यालय प्रधान अंक पत्रों का विद्यालय अभिलेखों से मिलान अवश्य करें। यदि किसी अंक पत्र में गलत फोटो, किसी अन्य छात्र का फोटो, फोटो का अभाव या अस्पष्ट फोटो जैसी त्रुटि हो, तो उसे छात्र को न दें। ऐसे त्रुटिपूर्ण दस्तावेज आवश्यक प्रमाणों सहित 20 जून 2026 तक समिति के संबंधित परीक्षा प्रभाग में जमा कराना अनिवार्य है। निर्धारित समय के बाद प्राप्त मामलों पर विचार नहीं किया जाएगा तथा जिम्मेदारी विद्यालय प्रधान की होगी। साथ ही, गलत विद्यालय के छात्रों के दस्तावेज मिलने पर उन्हें तुरंत संबंधित कार्यालय को वापस करना होगा।

    mr

    बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) ने 23 मई, 2026 को शाम 4 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 के रिजल्ट जारी कर दिया। बीएसईबी की 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट interbiharboard.com और compartment.biharboardonline.org की आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन देख सकते हैं।

    ये भी पढ़ें :

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download EBook

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    बिहार बोर्ड मार्कशीट त्रुटि सुधार प्रक्रिया शुरू

    बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट (कक्षा 12) और माध्यमिक (कक्षा 10) की वार्षिक, कंपार्टमेंटल एवं विशेष परीक्षा 2025 के परीक्षार्थियों के अंक पत्र (Marksheet) और मूल प्रमाण पत्र (Original Certificate) में छूटी या गलत हुई त्रुटियों को सुधारने के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी की है। जिन छात्रों के अंक पत्र या मूल प्रमाण पत्र में छोटी/बड़ी त्रुटि रह गई है, वे सुधार करा सकते हैं।

    • आवेदन कैसे करें:

      1. छात्र/छात्रा को अपने स्कूल/कॉलेज के प्रधानाचार्य के माध्यम से आवेदन करना होगा।

      2. आवेदन के साथ स्व-सत्यापित फोटोकॉपी और शपथ-पत्र (Affidavit) संलग्न करना अनिवार्य है।

      3. प्रधानाचार्य आवेदन की जाँच कर संबंधित प्रमंडलीय क्षेत्रीय कार्यालय (Divisional Office) में निर्धारित शुल्क सहित जमा करेंगे।

      4. जाँच के बाद बोर्ड द्वारा अंक पत्र/प्रमाण पत्र में सुधार कर संशोधित (Revised) दस्तावेज जारी किए जाएंगे।

    AA8Yxk

    बिहार बोर्ड मैट्रिक विशेष परीक्षा 2026 और माध्यमिक कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2026 स्क्रूटनी आवेदन शुरू

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक विशेष परीक्षा 2026 और माध्यमिक कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं की स्क्रूटनी (पुनः जाँच) 25 मई से शुरू हुई। परीक्षा परिणाम 23 मई 2026 को जारी किया गया। जो छात्र अपने अंकों से असंतुष्ट हैं, वे स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की तिथि: 25 मई 2026 से 29 मई 2026 तक है। स्क्रूटनी शुल्क: ₹120 प्रति विषय देना होगा। आवेदन ऑनलाइन वेबसाइट matric.biharboardscrutiny.com और biharboardonline.com पर होगा।

    आवेदन प्रक्रिया:

    1. वेबसाइट पर जाकर “Apply for Scrutiny” लिंक पर क्लिक करें।

    2. रोल कोड, रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर पासवर्ड बनाएं।

    3. लॉगिन करके जिन विषयों की स्क्रूटनी चाहिए, उन्हें चुनें।

    4. ऑनलाइन भुगतान (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) करें।

    स्क्रूटनी में क्या जांचा जाएगा:

    • अंकों का सही जोड़ हुआ है या नहीं।

    • कोई उत्तर बिना जाँचे तो नहीं रह गया।

    • अंदर के पन्नों के अंक मुख्य पृष्ठ पर सही चढ़ाए गए हैं या नहीं।

    महत्वपूर्ण:

    • स्क्रूटनी के बाद अंक बढ़, घट या जैसे के तैसे रह सकते हैं।

    • भुगतान के बाद आवेदन की स्थिति की पुष्टि करना जरूरी है।

    AAN9yq


    BSEB बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026

    बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 29 मार्च 2026 को दोपहर 1.15 बजे बीएसईबी 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। छात्र आधिकारिक वेबसाइट result.biharboardonline.org और matricbiharboard.com से अपनी बिहार बोर्ड 10वीं की मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद बोर्ड ने बीएसईबी कक्षा 10वीं की मार्कशीट डाउनलोड करने का लिंक सक्रिय कर दिया। उम्मीदवार इस लिंक का उपयोग करके अपना बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके अपनी मार्कशीट देख सकते हैं और एसएमएस के माध्यम से उसे डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि यह मार्कशीट प्रोविजनल है। मूल मार्कशीट छात्रों को उनके संबंधित स्कूल से रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद दिया जाता है।
    बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 चेक करने का डायरेक्ट लिंक
    बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2026 चेक करने का सीधा लिंक

    बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026

    बीएसईबी 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, परीक्षा में राज्य के 15,12,687 स्टूडेंट शामिल हुए थे। बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट के अनुसार, सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय छौड़ाही, वैशाली की सबरीन प्रवीण ने 492 अंक (98.4%) के साथ रैंक 1 हासिल किया है।

    बीएसईबी की 10वीं की मार्कशीट 2026 में छात्र का नाम, रोल नंबर और कोड, विषयवार अंक, कुल अंक, ग्रेड, योग्यता स्थिति आदि जैसी जानकारी शामिल होती है। बिहार बोर्ड का रिजल्ट कक्षा 10वीं की ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई मार्कशीट प्रोविजनल मानी जाती है। छात्र कुछ दिनों बाद अपने संबंधित विद्यालयों से अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 10वीं की मार्कशीट 2026 के बारे में अधिक जानने के लिए लेख पढ़ें।

    बिहार बोर्ड कक्षा 10 की मार्कशीट 2026 की मुख्य विशेषताएं

    जो छात्र बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में उपस्थित हुए वे नीचे दी गई तालिका को देखकर बीएसईबी कक्षा 10 की मार्कशीट 2026 की मुख्य विशेषताओं को जान सकते हैं।

    विषय

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    बिहार बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा 2026

    मार्कशीट का नाम

    बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की मार्कशीट 2026

    प्राधिकरण

    बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी)

    आधिकारिक वेबसाइट

    result.biharboardonline.org और matricbiharboard.com

    बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथि

    17 से 25 फरवरी, 2026

    बीएसईबी 10वीं के रिजल्ट की तिथि

    29 मार्च 2026 को दोपहर 1.15 बजे

    आवश्यक प्रमाण पत्र

    छात्र का रोल नंबर और रोल कोड

    मार्कशीट जारी होने की स्थिति

    जारी

    बीएसईबी 10वीं की मार्कशीट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    बीएसईबी 10वीं कक्षा 2026 की रिजल्ट मार्कशीट बिहार बोर्ड की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। बीएसईबी 10वीं ऑनलाइन रिजल्ट मार्कशीट 2026 डाउनलोड करने के चरण नीचे दिए गए हैं:

    • चरण 1: result.biharboardonline.org और matricbiharboard.com पर आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • चरण 2: बिहार बोर्ड 10वीं का एडमिट कार्ड में दिए गए रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।

    • चरण 3: कैप्चा सत्यापन करें।

    • चरण 4: ‘व्यू’ बटन पर क्लिक करें।

    • चरण 5: बिहार बोर्ड 10वीं की मार्कशीट 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

    • चरण 6: ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट की पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

    बीएसईबी मैट्रिक मार्कशीट 2026 में उल्लिखित विवरण

    छात्रों को बिहार बोर्ड की 10वीं की मार्कशीट में दी गई सभी जानकारियों की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए। किसी भी प्रकार की विसंगति या त्रुटि होने पर, छात्र को सुधार हेतु बोर्ड अधिकारियों के ध्यान में लाना चाहिए। बिहार बोर्ड की 10वीं की मार्कशीट (वर्ष 2026) में निम्नलिखित जानकारियां दी गई हैं।

    • छात्र का नाम

    • पिता का नाम

    • स्कूल के नाम

    • रोल कोड

    • रोल नंबर

    • पंजीकरण संख्या

    • विषयवार पूर्ण और उत्तीर्ण अंक

    • विषयवार सैद्धांतिक और व्यावहारिक में प्राप्त अंक

    • विषयवार कुल अंक

    • कुल अंक

    • बीएसईबी कक्षा 10 का रिजल्ट/डिवीजन

    एसएमएस के माध्यम से बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा 2026 की मार्कशीट कैसे प्राप्त करें?

    बिहार बोर्ड एसएमएस के माध्यम से बीएसईबी 10वीं कक्षा के रिजल्ट (मार्कशीट) 2026 की जांच करने की सुविधा प्रदान करता है। एसएमएस सुविधा का उपयोग करके मार्कशीट प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

    • अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें।

    • दिए गए प्रारूप में एक संदेश टाइप करें: BIHAR10 <space>ROLL-NUMBER.

    • अब, इस संदेश को निर्दिष्ट नंबर 56263 पर भेजें।

    • बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 उसी नंबर पर भेजेगा।

    मैं अपनी बिहार बोर्ड 10वीं की मूल मार्कशीट 2026 कहाँ से प्राप्त कर सकता हूं?

    विद्यार्थी अपनी बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की मार्कशीट अपने-अपने विद्यालयों से प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा मार्कशीट प्रकाशित, मुद्रित और संबंधित विद्यालयों को सीधे वितरण के लिए भेजी जाएगी। रिजल्ट घोषित होने के कुछ दिनों बाद विद्यार्थी व्यक्तिगत रूप से अपनी बीएसईबी 10वीं की मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट 2026 कब घोषित करेगा?
    A:

    बिहार बोर्ड ने 29 मार्च 2026 को दोपहर 1.15 बजे 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया।

    Q: मैं अपनी बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा की मार्कशीट 2026 को कहां से प्राप्त और डाउनलोड कर सकता हूं?
    A:

    छात्र बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं की मार्कशीट 2026 को देखने और डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट matricbiharboard.com पर जा सकते हैं।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to Bihar Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to Bihar Board 10th ?