Careers360 Logo
ask-icon
share
    नवोदय विद्यालय 2025 एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?
    • लेख
    • नवोदय विद्यालय 2025 एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?

    नवोदय विद्यालय 2025 एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 01 Apr 2025, 02:51 PM IST

    नवोदय विद्यालय समिति ने नवोदय विद्यालय कक्षा 6 सत्र 2 एडमिट कार्ड 19 मार्च को जारी कर दिया गया है। नवोदय विद्यालय कक्षा 6 चरण 2 परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। नवोदय विद्यालय 2025 एडमिट कार्ड (Navodaya vidyalaya admit card 2025 in hindi) डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज विवरण की जांच कर लेनी चाहिए। यदि छात्रों को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड में कोई गलती मिलती है तो उसे सुधार के लिए परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क कर जल्द से जल्द ठीक करा लेना चाहिए। इस लेख में एनवीएस एडमिट कार्ड में गलती होने पर सुधार से तरीकों की जानकारी दी गई है।
    छात्रों को एनवीएस एडमिट कार्ड 2025 (NVS admit card 2025 in hindi) डाउनलोड करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर तथा जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। एनवीएस 2025 एडमिट कार्ड (NVS 2025 admit card in hindi) में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र समेत कई मुख्य जानकारियां होती हैं। छात्रों को नवोदय परीक्षा के दिन एनवीएस एडमिट कार्ड ले जाना बेहद जरूरी है। यदि वे ऐसा नहीं करते है तो उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।

    This Story also Contains

    1. नवोदय विद्यालय 2025 एडमिट कार्ड में त्रुटि दिखे तो क्या करें? (What to do if there is a mistake in the NVS 2025 Admit Card?)
    2. नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के चरण (Steps to Download Navodaya Vidyalaya Admit Card 2025 in hindi)
    3. जेएनवी एडमिट कार्ड 2025 पर उल्लिखित विवरण (Details Mentioned on JNV Admit Card 2025 In hindi)
    4. नवोदय विद्यालय प्रवेश पत्र 2025 - परीक्षा दिवस निर्देश (Navodaya Vidyalaya Admit Card 2025 - Exam Day Instructions)
    नवोदय विद्यालय 2025 एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?
    नवोदय विद्यालय 2025 एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?

    नवोदय विद्यालय 2025 एडमिट कार्ड में त्रुटि दिखे तो क्या करें? (What to do if there is a mistake in the NVS 2025 Admit Card?)

    नवोदय विद्यालय 2025 प्रवेश पत्र में गलती दिखने पर, छात्रों को इस संबंध में नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए और संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करना चाहिए। छात्रों की सुविधा के लिए हम यहां नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड त्रुटि सुधार (Navodaya vidyalaya admit card error correction in hindi) के लिए कुछ जरूरी चरणों की जानकारी दे रहे हैं-

    1. नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें किसी भी त्रुटि या विसंगति की जांच करें।

    2. नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं और एनवीएस एडमिट कार्ड से संबंधित सूचनाओं को ध्यान से पढ़ें।

    3. नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड में त्रुटि हो तो तुरंत संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करें।

    4. एडमिट कार्ड त्रुटि सुधार के लिए क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आवश्यक दस्तावेजों की सूची (जैसे कि जन्म प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, आदि) के बारे में जानकारी प्राप्त करें और उन्हें समय पर जमा करें।

    5. कार्यालय द्वारा एनवीएस प्रवेश पत्र 2025 में त्रुटि की पुष्टि पर त्रुटि को ठीक कर आपको नया एनवीएस एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

    छात्रों को नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड 2025 में गलती सुधार समय पर करवा लेना महत्वपूर्ण है, इसलिए जल्द से जल्द संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करें।

    नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के चरण (Steps to Download Navodaya Vidyalaya Admit Card 2025 in hindi)

    यदि आप यह जानना चाहते हैं कि नवोदय का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? तो एनवीएस प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें। छात्र जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश पत्र 2025 कक्षा 6वीं/9वीं ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं :

    • एनवीएस एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर 'कक्षा 6 जेएनवीएसटी एडमिट कार्ड 2025' / 'कक्षा 9 जेएनवीएसटी एडमिट कार्ड 2025’ लिंक पर क्लिक करें।

    • अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

    • स्क्रीन पर दिखाए अनुसार कैप्चा कोड दर्ज करें।

    • 'आगे बढ़ें' पर क्लिक करें। नवोदय विद्यालय प्रवेश पत्र 2025 स्क्रीन पर खुल जाएगा।

    • जेएनवी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।

    नवोदय प्रवेश पत्र 2025 डाउनलोड विंडो इमेज :

    1743498857613

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    जेएनवी एडमिट कार्ड 2025 पर उल्लिखित विवरण (Details Mentioned on JNV Admit Card 2025 In hindi)

    निम्नलिखित विवरण जेएनवीएसटी एडमिट कार्ड 2025 पर उल्लिखित होंगे। छात्रों को उल्लिखित विवरण सत्यापित करना चाहिए और किसी भी विसंगति के मामले में, वे एनवीएस वेबसाइट पर उल्लिखित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड 2025 में उल्लिखित कुछ विवरण देखें:

    • छात्र का नाम

    • रोल नंबर

    • जेएनवीएसटी परीक्षा तिथि 2025

    • परीक्षा का समय

    • परीक्षा केंद्र का पता

    • महत्वपूर्ण निर्देश

    नवोदय विद्यालय प्रवेश पत्र 2025 - परीक्षा दिवस निर्देश (Navodaya Vidyalaya Admit Card 2025 - Exam Day Instructions)

    एनवीएस 2025 में जेएनवीएसटी परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा दिवस दिशानिर्देश जारी करता है। उम्मीदवारों को निम्नलिखित निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए :

    • नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

    • परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन और कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की अनुमति नहीं है।

    • जेएनवीएसटी परीक्षा में बैठने की अनुमति के लिए एनवीएस एडमिट कार्ड 2025 ले जाएं।

    • 'दिव्यांग' (अलग तरह से सक्षम) छात्रों को पेपर पूरा करने के लिए अतिरिक्त 30 मिनट दिए जाएंगे।

    • ओएमआर शीट पर लिखने के लिए केवल नीले या काले बॉलपॉइंट पेन की अनुमति है।

    • पेंसिल का प्रयोग सख्त वर्जित है।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JNVST

    On Question asked by student community

    Have a question related to JNVST ?

    Hello, JNV Class 6 admission ke forms ki dates har admission cycle ke according change hoti hain. Agar aap Navodaya Class 6 admission ke next session ke liye form bharna chahte hain, to student ki current Class aur date of birth bata dijiye. Main aapko eligibility aur form bharne ka

    Hello Student,

    The Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) for Class 6 is scheduled to be held on November 28, 2026.

    Hello there,

    If you are asking for the JNVST Class 11 2027 PDF, please clarify whether you want the official notification or prospectus PDF, the application form, or the list of JNV schools for Class 11 admission. I can then provide the correct information.

    Best wishes!

    Dear Student,

    The JNVST Class 11 Question Paper 2027 will be available after the examination is conducted. Currently, you can prepare using the available JNVST Class 11 p revious year question papers and sample papers on Careers360 .