मध्य प्रदेश आरटीई लॉटरी रिजल्ट 2026 : मध्यप्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रदेश में आरटीई के अंतर्गत निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश के लिए द्वितीय चरण की प्रक्रिया 4 मई से शुरू हुई। द्वितीय चरण के लिए ऑनलाइन लॉटरी 20 मई 2026 को जारी होगी। स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्यवय को निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश में आरटीई के तहत प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। प्रथम चरण की प्रक्रिया के बाद जिन विद्यालयों में सीटें रिक्त रह गई हैं, उन सभी विद्यालयों को उनकी रिक्त सीटों सहित द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया के लिए पोर्टल पर प्रदर्शित किया गया है। आवेदक जनशिक्षा केंद्रों पर जाकर 4 से 9 मई 2026 तक सत्यापन करा सकते थे। आवेदकों को 11 से 16 मई 2026 तक रिक्त सीटों वाले विद्यालयों के लिए अपनी चॉइस अपडेट करना होगा।
This Story also Contains
राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने बताया कि द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया में कोई नया पंजीयन नहीं किया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केवल उन्हीं आवेदकों को शामिल किया जाएगा, जिन्होंने पहले चरण में आवेदन किया था। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2026 को अवकाश निर्धारित होने तथा संशोधन उपरांत 30 मार्च 2026 को अवकाश घोषित किए जाने के कारण कुछ अभिभावक अपने बच्चों का दस्तावेज़ सत्यापन निर्धारित समय पर नहीं करा सके। ऐसे में बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुए ऐसे सभी आवेदकों को एक और अवसर दिया गया है। जिन विद्यार्थियों ने इस सत्र में आवेदन किया है लेकिन सत्यापन नहीं करा पाए हैं, वे आवेदन के समय चयनित जनशिक्षा केंद्र पर जाकर सत्यापन करा सकते हैं। सत्यापन में पात्र पाये जाने पर संबंधित आवेदक द्वितीय चरण में स्कूलों की चॉइस अपडेट कर सकेंगे।
द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अंतर्गत सभी जनशिक्षा केंद्रों पर सत्यापन कार्य के लिए अधिकतम दो सत्यापन अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, प्रथमत: जनशिक्षकों को भी इस कार्य में लगाया जाएगा, जिससे निर्धारित समय-सीमा में आने वाले सभी आवेदकों का सत्यापन सुचारू रूप से किया जा सके। इसके अतिरिक्त, यदि किसी पालक को जनशिक्षा केंद्र पर सत्यापन कराने में किसी प्रकार की असुविधा होती है, तो वे संबंधित विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (BRCC) कार्यालय में जाकर भी अपने बच्चे का सत्यापन करा सकते हैं।
ऐसे आवेदक, जिन्होंने प्रथम चरण में आवेदन किया था और सत्यापन उपरांत पात्र पाए गए, लेकिन उन्हें कोई भी विद्यालय आवंटित नहीं हुआ, वे द्वितीय चरण के लिए विद्यालयों की चॉइस अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा, जिन आवेदकों को प्रथम चरण में विद्यालय आवंटित हुआ था, लेकिन विद्यालय पसंद न आने या अन्य कारणों से उन्होंने प्रवेश नहीं लिया, वे भी द्वितीय चरण की प्रक्रिया में शामिल होकर अपनी पसंद के अनुसार विद्यालयों की चॉइस फिर से अपडेट कर सकेंगे।
कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12 (1) (ग) के अंतर्गत पात्र बच्चों को अशासकीय, गैर-अनुदान प्राप्त निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश प्रदान किया जाता है।
Get your results instantly with our calculator!
प्रक्रिया | तिथि |
जनशिक्षा केंद्रों पर जाकर सत्यापन की तिथि | 4 से 9 मई 2026 |
आवेदकों को रिक्त सीटों वाले विद्यालयों के लिए अपनी चॉइस अपडेट करने की तिथि | 11 से 16 मई 2026 |
द्वितीय चरण के लिए ऑनलाइन लॉटरी | 20 मई 2026 |
आवंटन के बाद संबंधित विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया एवं संबंधित विद्यालय द्वारा आरटीई मोबाइल ऐप के माध्यम से जानकारी दर्ज की जाएगी | 20 मई से 10 जून 2026 |
मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा 2 अप्रैल 2026 को दोपहर 2 बजे आरटीई एमपी लॉटरी 2026 के रिजल्ट जारी कर दिया गया। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत अपने बच्चों के मुफ्त प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभिभावक आधिकारिक पोर्टल rteportal.mp.gov.in के माध्यम से एमपी आरटीई लॉटरी 2026 का रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। साथ ही नीचे दिए गए लिंक पर आवेदन क्रमांक और आवेदन के साथ दिए गए मोबाइल नंबर की मदद से आवंटनपत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं।
आरटीई एमपी लॉटरी रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक
आरटीई एमपी लॉटरी रिजल्ट आवंटन पत्र डाउनलोड करने का सीधा लिंक
आरटीई एमपी लॉटरी रिजल्ट 2026 घोषित होने के कार्यक्रम का यूट्यूब वीडियो लिंक देखें
एमपी में प्राइवेट स्कूल में आरटीई के तहत कुल एक लाख छह हजार बच्चों का लॉटरी रिजल्ट के माध्यम से चयन किया गया है। इनमें से 91543 बच्चों को उनकी प्रथम च्वॉइस वाला स्कूल आवंटित किया गया है।

आरटीई एमपी स्कूल आवंटन सूची 2026 में उन बच्चों के नाम प्रदर्शित हैं जिन्हें ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए चुना गया है। आवेदकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आवंटन स्थिति के बारे में एसएमएस अलर्ट भी प्राप्त होंगे। लॉटरी रिजल्ट घोषित होने के बाद आगे की प्रक्रिया के बारे में अधिक विस्तृत जानकारी के लिए आगे पढ़ें।
विवरण | तिथियां और विवरण |
योजना का नाम | |
प्राधिकरण का नाम | राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश |
आरटीई एमपी लॉटरी की तिथि और समय | 2 अप्रैल, 2026, दोपहर 2 बजे |
आरटीई एमपी लॉटरी के रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट | rteportal.mp.gov.in |
आरटीई एमपी की अंतिम प्रवेश तिथियां | 3 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2026 तक |
आरटीई एमपी लॉटरी के रिजल्ट राज्य शिक्षा केंद्र के यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित किया गया। लॉटरी के रिजल्ट देखने के लिए नीचे आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करने के चरण दिए गए हैं। हालांकि लॉटरी रिजल्ट का लाइव प्रसारण यूट्यूब लिंक https://youtube.com/live/ffjjYeJU3vo?feature=share पर किया गया।
आधिकारिक आरटीई एमपी पोर्टल - rteportal.mp.gov.in या यूट्यूब चैनल पर जाएं।
होमपेज पर, ‘आरटीई लॉटरी रिजल्ट 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
आवेदन संख्या या पंजीकृत पहचान पत्र जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
रिजल्ट देखने के लिए जानकारी सबमिट करें।
अपने बच्चे के स्कूल आवंटन की स्थिति की जांच करें।
आवंटन पत्र को डाउनलोड करके प्रिंट करें और दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के दौरान इसे अपने साथ ले जाएं।
राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा गुरुवार दोपहर 2 बजे निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत अशासकीय स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई, जिसका सीधा प्रसारण राज्य शिक्षा केन्द्र के यूट्यूब चैनल https://youtube.com/live/ffjjYeJU3vo?feature=share पर किया गया।
आवेदक दोपहर 2:15 बजे के बाद बच्चों को आवंटित शाला की जानकारी आरटीई पोर्टल www.rteportal.mp.gov.in पर देख सकते हैं। साथ ही आवंटन पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आवेदकों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से जानकारी भेजी जायेगी।
आवंटन पत्र डाउनलोड करने की विंडो
शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा 12(1)(C) के अंतर्गत, गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में, वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को कक्षा-1 या प्री-स्कूल की प्रथम प्रवेशित कक्षा में न्यूनतम 25 प्रतिशत सीटों पर निःशुल्क प्रवेश का प्रावधान है। इसके लिए मध्यप्रदेश में पूर्णत: पारदर्शी प्रक्रिया अंतर्गत आवेदन एवं शाला आवंटन ऑनलाइन तरीके से किया जाता है। इस वर्ष दस्तावेज सत्यापन उपरांत ऑनलाइन लॉटरी के लिए लगभग 1 लाख 78 हज़ार 714 बच्चे ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया के लिए पात्र हैं।
ऑनलाइन लॉटरी द्वारा चयनित बच्चों को इस वर्ष प्रदेश के पात्र लगभग 22 हज़ार निजी विद्यालयों की 1 लाख 22 हज़ार 551 सीटों पर प्रवेश मिलेगा।
ऑनलाइन लॉटरी में शाला आवंटन के बाद चयनित बच्चों के अभिभावकों के द्वारा 3 से 15 अप्रैल 2026 के मध्य उन्हें आवंटित शालाओं में जाकर अपने बच्चों का नि:शुल्क प्रवेश कराया जा सकेगा। अभिभावक एडमिशन के लिए आवंटिक प्राइवेट स्कूल में जाएंगे और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कराएंगे। प्रथम चरण में जो सीटें खाली रह जाएंगी वह लॉटरी के दूसरे चरण में भरी जाएंगी।

आरटीई एमपी रिजल्ट 2026 में 66219 बच्चों को नर्सरी, 31970 बच्चों को केजी-1 और 7862 बच्चों को कक्षा 1 का आवंटन मिला है।

इसमें 54746 छात्राओं को और 51305 छात्रों को स्कूल आवंटित किया गया है। इसमें 48 प्रतिशत छात्राओं और 52 प्रतिशत छात्रों को सीट आवंटन किया गया है।

एमपी आरटीई सीट आवंटन में सर्वाधिक बीपीएल परिवार के 65237 बच्चों को सीटें आवंटित हुई हैं। इसके बाद एससी कटेगरी के 30582, एसटी कटेगरी के 9417, विमुक्त जाति के 658, सीडब्ल्यूएसएन के 71, वनवासी के 68, एचआईवी पॉजिटिव के 7 बच्चों के साथ 10 अनाथ बच्चे और कोविड में अनाथ एक बच्चे को सीट आवंटित की गई है।
आरटीई एमपी लॉटरी 2026 का रिजल्ट घोषित होते ही अभिभावकों को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। स्कूल में दाखिले और अंतिम प्रवेश की तारीखें 3 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक हैं, इसलिए सीट सुरक्षित करने के लिए समय पर कार्रवाई करना बेहद जरूरी है।
अभिभावकों को अपने बच्चे के लिए आवंटित स्कूल की जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लेनी चाहिए ताकि सभी विवरण सही हों। उन्हें प्रवेश प्रक्रिया के दौरान संदर्भ के लिए सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करके प्रिंट कर लेना चाहिए। यदि लागू हो, तो अभिभावकों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस पुष्टिकरण की प्रतीक्षा करनी चाहिए।
अभिभावकों को पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र जैसे सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार कर लेने चाहिए। इसके बाद, प्रवेश संबंधी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए अभिभावकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवंटित विद्यालय में जाना होगा। किसी भी समस्या या भ्रम की स्थिति में, वे सहायता के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
सीट आवंटन प्रक्रिया में पड़ोस और वार्ड आधारित वरीयता जैसे प्राथमिकता नियमों का पालन किया जाता है। लॉटरी में केवल वैध और सही ढंग से जमा किए गए आवेदनों पर ही विचार किया जाता है। आरटीई एमपी 2026 के तहत अंतिम प्रवेश आवंटित स्कूल में दस्तावेज़ सत्यापन के बाद पूरा किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है:
लॉटरी में चयनित छात्रों को आवंटित निजी स्कूल में रिपोर्ट करना होगा।
स्कूल सभी जमा किए गए दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे।
सफल सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
प्रत्येक विद्यालय में आवेदकों की सहायता के लिए एक नामित नोडल अधिकारी हो सकता है।
निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी न करने पर आवंटित सीट रद्द हो सकती है।
स्कूल शिक्षा केंद्र द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के अंतर्गत गुरुवार को ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई, जिसमें एक लाख 6 हजार 51 बच्चों को उनकी पसंद के निजी स्कूलों में ही प्रवेश दिया गया। इनमें से 91 हजार 543 बच्चों को उनके द्वारा चयनित प्रथम वरीयता वाले स्कूलों में ही प्रवेश मिला है। लॉटरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा इसका सीधा प्रसारण भी किया गया।
संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र हरजिंदर सिंह ने आरटीई के अंतर्गत निजी विद्यालयों की प्रथम प्रवेशित कक्षा में वंचित समूह और कमजोर वर्ग के बच्चों के निःशुल्क प्रवेश के लिये ऑनलाइन लॉटरी का बटन क्लिक किया। इस प्रक्रिया का सीधा प्रसारण राज्य शिक्षा केन्द्र के यूट्यूब चैनल https://youtube.com/live/ffjjYeJU3vo?feature=share पर किया गया।मध्यप्रदेश देश भर में आरटीई के तहत ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम अपनाने वाला अग्रणी राज्य है। इस पारदर्शी व्यवस्था से अभिभावकों को ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से उनके क्षेत्र के स्कूलों में उनके बच्चों को नि:शुल्क अध्ययन के लिए सीट आवंटित हो जाएगी।
आरटीई के अंतर्गत इस वर्ष लॉटरी के लिए दस्तावेज सत्यापन के उपरांत 1 लाख 78 हज़ार 714 बच्चे पात्र हुए थे। जिनमें से 1 लाख 6 हजार 051 बच्चों को उनके द्वारा चयनित स्कूलों का आवंटन किया गया है। इनमें से 54 हजार 746 बालक एवं 51 हजार 305 बालिकाएं हैं। जिन्हे गुरुवार को ऑनलाइन लॉटरी में शामिल करते हुए रेंड़म पद्वति से स्कूल का आवंटन किया गया है। जिन बच्चों को स्कूल का आवंटन हुआ है, उन्हें उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी सूचना दी जा रही है। बच्चे आवंटित स्कूलों में 3 अप्रैल से 15 अप्रैल तक जाकर प्रवेश ले सकेंगे। इन बच्चों की फीस सरकार द्वारा नियमानुसार सीधे स्कूल के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की जाएगी।
ऑनलाइन लॉटरी में विभिन्न प्रायवेट स्कूलों की नर्सरी कक्षा में 66 हजार 219, केजी-1 में 31 हज़ार 970 और कक्षा पहली में 07 हज़ार 862 बच्चों को नि:शुल्क प्रवेश के लिए सीटों का आवंटन हुआ है। इनमें से 91 हजार 543 बच्चों को उनकी प्रथम वरीयता (फर्स्ट चॉइस) के स्कूलों का, 7 हजार 496 को द्वितीय वरीयता के स्कूलों का, 03 हजार 580 को तृतीय वरीयता के स्कूलों का, 01 हजार 245 को चतुर्थ वरीयता के स्कूलों का, 874 को पांचवीं वरीयता के स्कूलों का, 501 को 6वीं वरीयता के स्कूलों का, 315 को सातवीं वरीयता के स्कूलों का, 221 को आठवीं वरीयता के स्कूलों का, 160 को नवीं वरीयता के स्कूलों का और 116 को उनकी दसवीं वरीयता के स्कूलों का आवंटन हुआ है। सबसे अधिक संख्या में विभिन्न श्रेणियों के गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवारों के लगभग 01 लाख 14 हजार से अधिक बच्चों के आवेदन लॉटरी प्रक्रिया के लिए पात्र पाए गए हैं।
प्रथम चरण की लॉटरी में जिन बच्चों को किसी भी स्कूल में सीट आवंटन नही हुआ है उन्हें शासन द्वारा स्कूलवार रिक्त रहीं सीटों पर प्रवेश के लिए द्वितीय अवसर प्रदान किया जायेगा। इसके लिए द्वितीय चरण के आवेदन प्रारंभ होने पर वे आवेदक जिन्होंने प्रथम चरण में आवेदन किया हुआ है पोर्टल पर प्रदर्शित स्कूलों में रिक्त सीट्स के अनुसार अपनी वरीयता की प्रविष्टि कर सकेंगे।
Frequently Asked Questions (FAQs)
आरटीई एमपी के लॉटरी रिजल्ट 2026 में चयनित बच्चों का एडमिशन 3 अप्रैल 2026 से आरंभ होगा। ऑनलाइन लॉटरी में शाला आवंटन के बाद चयनित बच्चों के अभिभावकों के द्वारा 3 से 15 अप्रैल 2026 के मध्य उन्हें आवंटित शालाओं में जाकर अपने बच्चों का नि:शुल्क प्रवेश कराया जा सकेगा।
मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा 2 अप्रैल 2026 को दोपहर 2 बजे आधिकारिक पोर्टल rteportal.mp.gov.in पर आरटीई एमपी लॉटरी 2026 के रिजल्ट जारी किया गया।
आरटीई मध्य प्रदेश लॉटरी रिजल्ट 2026 के बाद आवेदक दोपहर 2:15 से बच्चों को आवंटित शाला की जानकारी आरटीई पोर्टल www.rteportal.mp.gov.in पर देख सकते हैं। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा गुरुवार दोपहर 2 बजे निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत अशासकीय स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई। आरटीई मध्य प्रदेश लॉटरी रिजल्ट 2026 के बाद आवेदक आवंटन पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आवेदकों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से जानकारी भेजी जायेगी।
On Question asked by student community
Hello Students,
Click on the link given below to access and download the MP Board Class 10 Science Question Paper 2026 with Solution.
https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-10-science-question-paper-2026
Hi Vivek Saket
MP Board Class 10 Half-Yearly Syllabus 2026-27 is based on the latest MPBSE Class 10 syllabus. You can check the subject-wise syllabus and marking scheme on Careers360 here:
https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-10th-syllabus
Hello Student,
You can download the Question Paper PDF from the Careers360 link provided below:
Hope this helps!
Check the useful resource link:
https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-10-maths-question-paper-2026
Hello Student,
You can check the MP Board Class 9 Trimasik Pariksha Hindi Blueprint 2026-27 from the link given below. The blueprint includes the subject-wise exam pattern and marks distribution.
https://school.careers360.com/download/ebooks/mp-board-quarterly-exam-blueprint-2026-27-for-classes-9-12-subject-wise-blueprint
Hope this helps with your exam preparation. Good luck!
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs