Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीजी बोर्ड 12वीं डेटशीट 2027 (CG Board 12th Date Sheet 2027) : थ्योरी और प्रैक्टिकल टाइम टेबल देखें
    • लेख
    • सीजी बोर्ड 12वीं डेटशीट 2027 (CG Board 12th Date Sheet 2027) : थ्योरी और प्रैक्टिकल टाइम टेबल देखें

    सीजी बोर्ड 12वीं डेटशीट 2027 (CG Board 12th Date Sheet 2027) : थ्योरी और प्रैक्टिकल टाइम टेबल देखें

    Mithilesh KumarUpdated on 19 Nov 2026, 04:38 PM IST
    Trusted Source Image

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर ने हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2027 के लिए कक्षा 12वीं की समय-सारणी जारी कर दी है। सीजी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थी अब विषयवार परीक्षा तिथि, परीक्षा समय और प्रैक्टिकल शेड्यूल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जारी सीजीबीएसई 12वीं डेटशीट 2027 (CGBSE 12th Date Sheet 2027) के अनुसार, थ्योरी परीक्षाएं 12 मार्च से 8 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी।
    सीजी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027 पीडीएफ डाउनलोड करें 

    This Story also Contains

    1. सीजी बोर्ड 12वीं डेटशीट 2027 (CGBSE Class 12 Time Table 2027)
    2. सीजी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2027 (CGBSE 12th Practical Exam 2027)
    3. सीजी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का समय (CGBSE 12th Practical Exam Timing 2027)
    4. सीजीबीएसई 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश
    5. सीजीबीएसई 12वीं परीक्षा 2027 का समय (CGBSE 12th Exam Timing 2027)
    6. सीजी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2027 के लिए महत्वपूर्ण निर्देश (CGBSE Class 12 Exam Guidelines)
    7. सीजी बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2027 (CGBSE 12th Admit Card 2027)
    8. सीजी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2027 (CGBSE 12th Result 2027)
    सीजी बोर्ड 12वीं डेटशीट 2027 (CG Board 12th Date Sheet 2027) : थ्योरी और प्रैक्टिकल टाइम टेबल देखें
    सीजी बोर्ड 12वीं डेटशीट 2027: थ्योरी और प्रैक्टिकल टाइम टेबल

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की मुख्य परीक्षा में नियमित (Regular), स्वाध्यायी (Private) और तृतीय अवसर के परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी लिखित परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 9 बजे तक अपना स्थान ग्रहण करना होगा। उत्तर पुस्तिका का वितरण सुबह 9:05 बजे और प्रश्नपत्र का वितरण सुबह 9:10 बजे किया जाएगा। उत्तर लिखने का कार्य सुबह 9:15 बजे से शुरू होगा।

    वहीं, नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं (Practical Exams) और प्रायोजना कार्य (Project Work) 1 जनवरी से 20 जनवरी 2027 के बीच संबंधित विद्यालयों में आयोजित किए जाएंगे। प्रैक्टिकल परीक्षा दो पालियों में होगी। विद्यार्थी अपने स्कूल से प्रायोगिक परीक्षा की निर्धारित तारीख और समय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    University of York, Mumbai

    Applications are now open for 2027 intakes for both UG & PG programs.

    सीजी बोर्ड 12वीं डेटशीट 2027 (CGBSE Class 12 Time Table 2027)

    छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं मार्च और अप्रैल 2027 में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा की शुरुआत 12 मार्च को हिंदी विषय के पेपर से होगी, जबकि अंतिम परीक्षा 8 अप्रैल को मनोविज्ञान विषय की होगी। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सीजी बोर्ड 12वीं विषयवार टाइम टेबल 2027 नीचे दिया गया है।

    सीजी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027 (CGBSE Class 12 Time Table 2027)

    क्रमांक

    दिन

    परीक्षा तिथि

    विषय एवं कोड

    1

    शुक्रवार

    12 मार्च 2027

    हिंदी (010/810)

    2

    सोमवार

    15 मार्च 2027

    राजनीति विज्ञान (103), रसायन शास्त्र (202), लेखा शास्त्र (301), फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र (420), वस्तु चित्रण एवं आलेखन (520), शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा (फिजियोलॉजी एंड फर्स्ट एड) (620). 

    3

    बुधवार

    17 मार्च 2027

    संस्कृत (030/830)

    4

    शुक्रवार

    19 मार्च 2027

    जीव विज्ञान (203/803), अर्थशास्त्र (303), पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी, मत्स्य एवं कुक्कुट पालन (430), भारतीय कला का इतिहास (530), विज्ञान के तत्व (631)

    5

    बुधवार

    24 मार्च 2027

    समाजशास्त्र (104)

    6

    सोमवार

    29 मार्च 2027

    गणित (204/804), कम्प्यूटर एप्लीकेशन (कला एवं वाणिज्य) (151), भारतीय संगीत (161), चित्रकला (162),नृत्य कला (163), स्टेनो टायपिंग (164), कृषि (कला) (165),गृह विज्ञान (कला) (168), वाणिज्यिक गणित (169/869),औद्योगिक संगठन के मूल तत्व (332) 

    7

    बुधवार

    31 मार्च 2027

    अंग्रेजी (020/820)

    8

    शनिवार

    3 अप्रैल 2027

    इतिहास (101), व्यवसाय अध्ययन (302), कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित (410),ड्राईग एंड पेंटिंग (510). आहार एवं पोषण (फूड एण्ड न्यूट्रीशन) (610) 

    9

    सोमवार

    5 अप्रैल 2027

    भूगोल (102), भौतिक शास्त्र (201)

    10

    मंगलवार

    6 अप्रैल 2027

    रिटेल मार्केटिंग मैनेजमेंट (951), इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (952), आटोमोबाईल सर्विस टेक्निशियन (953), हेल्थ केयर (954), एग्रीकल्चर (955), मीडिया एण्ड इंटरटेनमेंट (956),टेलीकम्यूनिकेशन (957), बैंकिग फाइनेंसियल सर्विसेस एण्ड इन्श्युरेंस (BFSI) (958), ब्यूटी एण्ड वेलनेस (959) इलेक्ट्रानिक्स एण्ड हार्डवेयर (960) 

    11

    बुधवार

    7 अप्रैल 2027

    मराठी (031/831),उर्दू (032/832), पंजाबी (033/833), सिंधी (034/834), बंगाली (035/835), गुजराती (036/836),तेलगू (037/837), तमिल (038/838), मलयालम (039/839), कन्नड़ (041/841), उड़िया (042/842) 

    12

    गुरुवार

    8 अप्रैल 2027

    मनोविज्ञान (105)

    महत्वपूर्ण जानकारी: 29 मार्च और 6 अप्रैल 2027 को एक से अधिक विषयों की परीक्षाएं निर्धारित हैं। विद्यार्थी अपने स्ट्रीम और विषय संयोजन (Subject Combination) के अनुसार डेटशीट देखें। सभी विषय प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अनिवार्य नहीं हैं।

    ये भी पढ़ें : सीजीबीएसई 12वीं प्रश्न पत्र  | सीजीबीएसई 12वीं रिजल्ट | सीजीबीएसई 2027 12वीं टॉपर सूची

    सीजी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2027 (CGBSE 12th Practical Exam 2027)

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 12वीं मुख्य परीक्षा 2027 के नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा (Practical Exam) और प्रायोजना कार्य (Project Work) के आयोजन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मंडल की अधिसूचना के अनुसार, नियमित विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं और प्रायोजना कार्य 1 जनवरी से 20 जनवरी 2027 के बीच संबंधित विद्यालयों में आयोजित किए जाएंगे।

    सीजीबीएसई के निर्देशों के अनुसार, प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित है। विद्यार्थियों को अपनी प्रैक्टिकल परीक्षा की निर्धारित तारीख और पाली की जानकारी संबंधित स्कूल से प्राप्त करनी होगी।

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    सीजी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का समय (CGBSE 12th Practical Exam Timing 2027)

    परीक्षा पाली

    निर्धारित समय

    पहली पाली

    सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक

    दूसरी पाली

    दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

    सीजीबीएसई 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश

    मंडल ने नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाओं और प्रायोजना कार्य के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। विद्यार्थियों को इन नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

    1. नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं और प्रायोजना कार्य 1 जनवरी से 20 जनवरी 2027 तक संबंधित विद्यालयों में आयोजित किए जाएंगे।

    2. प्रायोगिक परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 8 से 11 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी।

    3. विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख और समय की जानकारी अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त करनी होगी।

    4. प्रायोगिक परीक्षा या प्रायोजना कार्य में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को किसी भी परिस्थिति में विशेष अनुमति नहीं दी जाएगी।

    5. अनुपस्थित विद्यार्थियों के लिए प्रायोगिक परीक्षा या प्रायोजना कार्य दोबारा आयोजित नहीं किया जाएगा।

    50+ Entrance Exams after 12th
    Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
    Download Now

    विद्यार्थियों के लिए सलाह: प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख की जानकारी स्कूल से पहले ही प्राप्त कर लें। निर्धारित दिन परीक्षा में उपस्थित होना जरूरी है, क्योंकि अनुपस्थिति की स्थिति में दोबारा परीक्षा का अवसर नहीं मिलेगा।

    ये भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं प्रायोगिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल जारी ; अनुपस्थित छात्रों को नहीं मिलेगा मौका

    सीजीबीएसई 12वीं परीक्षा 2027 का समय (CGBSE 12th Exam Timing 2027)

    छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं की सभी लिखित परीक्षाएं सुबह की पाली में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिका और प्रश्नपत्र वितरण से लेकर उत्तर लिखने तक का समय निर्धारित किया गया है। सीजी बोर्ड 12वीं परीक्षा का पूरा टाइमिंग शेड्यूल नीचे देख सकते हैं।

    परीक्षा गतिविधि

    समय

    परीक्षार्थियों के लिए स्थान ग्रहण

    सुबह 9:00 बजे

    उत्तर पुस्तिका वितरण

    सुबह 9:05 बजे

    प्रश्नपत्र वितरण

    सुबह 9:10 बजे

    उत्तर लेखन प्रारंभ

    सुबह 9:15 बजे

    उत्तर लेखन समाप्त

    दोपहर 12:15 बजे

    विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से पहले ही परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं। परीक्षा के दौरान समय का सही प्रबंधन करें और प्रश्नपत्र में दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद उत्तर लिखना शुरू करें।

    सीजी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2027 के लिए महत्वपूर्ण निर्देश (CGBSE Class 12 Exam Guidelines)

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले इन नियमों की जानकारी होनी चाहिए।

    1. नियमित, स्वाध्यायी और तृतीय अवसर के परीक्षार्थियों की लिखित परीक्षाएं निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आयोजित होंगी।

    2. नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं और प्रायोजना कार्य 1 जनवरी से 20 जनवरी 2027 तक संबंधित स्कूलों में आयोजित किए जाएंगे।

    3. स्वाध्यायी परीक्षार्थियों की प्रायोगिक एवं प्रायोजना परीक्षाएं संबंधित परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएंगी।

    4. आवश्यकता पड़ने पर स्वाध्यायी विद्यार्थियों की प्रायोगिक एवं प्रायोजना परीक्षाएं अवकाश के दिनों में भी आयोजित की जा सकती हैं। इसकी जानकारी के लिए केंद्राध्यक्ष से संपर्क करें।

    5. प्रायोगिक परीक्षा या प्रायोजना कार्य में अनुपस्थित रहने वाले नियमित विद्यार्थियों को विशेष अनुमति नहीं दी जाएगी और न ही दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।

    6. मंडल आवश्यकता पड़ने पर बिना पूर्व सूचना के परीक्षा की तिथि और समय में बदलाव कर सकता है।

    7. कक्षा 12वीं की परीक्षा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।

    8. परीक्षा अवधि के दौरान शासन द्वारा सार्वजनिक, ऐच्छिक या स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने पर भी परीक्षाएं जारी समय-सारणी के अनुसार आयोजित होंगी।

    9. विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा।

    10. एक ही दिन निर्धारित कई विषयों में से विद्यार्थी अपने स्ट्रीम और विषय संयोजन के अनुसार परीक्षा में शामिल होंगे।

    ये भी पढ़ें : सीजीबीएसई 12वीं सिलेबस | सीजीबीएसई 10वीं मॉडल पेपर

    सीजी बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2027 (CGBSE 12th Admit Card 2027)

    सीजी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए एडमिट कार्ड (Admit Card) एक आवश्यक दस्तावेज है। इसमें परीक्षार्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का विवरण, विषय और परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारियां दर्ज होती हैं।

    नियमित विद्यार्थियों को अपना एडमिट कार्ड संबंधित विद्यालय से प्राप्त करना होगा। वहीं, स्वाध्यायी विद्यार्थियों को मंडल द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रवेश पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। एडमिट कार्ड प्राप्त होने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच कर लें। किसी प्रकार की गलती होने पर संबंधित स्कूल या परीक्षा केंद्र से संपर्क करें।

    परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड साथ रखना अनिवार्य है। इसके बिना विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने में परेशानी हो सकती है।

    सीजी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2027 (CGBSE 12th Result 2027)

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने के बाद सीजी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2027 (CG Board 12th Result 2027) जारी किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

    सीजीबीएसई 12वीं रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। ऑनलाइन परिणाम में विषयवार अंक, कुल प्राप्त अंक और परीक्षा परिणाम की स्थिति की जानकारी मिलेगी। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

    सीजी बोर्ड के उपयोगी लिंक

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Karnataka SSLC Board Application Date

    9 Oct'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CGBSE 12th

    On Question asked by student community

    Have a question related to CGBSE 12th ?

    Hello Student,

    Check the link below to download CGBSE Class 12 previous year question papers in PDF format for all subjects.

    https://school.careers360.com/boards/cgbse/cgbse-12th-question-papers

    Hi Student

    Click on the link below to get the CGBSE English paper answer key 2026 for Class 12, along with the other subjects.

    The important topics vary for various subjects for the CGBSE 12th exams . Refer to the CG board 12th syllabus and previous years’ CGBSE 12th question papers to identify frequently asked topics. Focus on these areas while ensuring you cover the entire syllabus.

    How can I prepare for the CGBSE 12th Geography exam to score highest marks?
    To prepare effectively for the CGBSE 12th Geography exam, review the syllabus and exam pattern, create a structured study plan, and use textbooks and past papers for practice. Focus on key topics with visual aids and