Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना 2026: आवेदन, पात्रता, प्रोत्साहन राशि, स्टेटस व जरूरी दस्तावेज
    • लेख
    • बिहार मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना 2026: आवेदन, पात्रता, प्रोत्साहन राशि, स्टेटस व जरूरी दस्तावेज

    बिहार मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना 2026: आवेदन, पात्रता, प्रोत्साहन राशि, स्टेटस व जरूरी दस्तावेज

    Mithilesh KumarUpdated on 22 Aug 2026, 12:02 PM IST

    बिहार मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना 2026: बिहार बोर्ड से जिन छात्राओं ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 (इंटर) प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया है, उनके लिए सरकार एक योजना चलाती है, जिसके तहत छात्राओं को आर्थिक मदद दी जाती है। बिहार मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण पात्र छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन और अन्य जानकारी के लिए यह पूरा लेख पढ़े और medhasoft.bihar.gov.in पर विजिट करें।

    This Story also Contains

    1. मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना 2026: Highlights
    2. बिहार में मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना क्या है?
    3. बिहार मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
    4. मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना आवेदन की स्थिति (Status) कैसे चेक करें?
    5. मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना 2026 आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान
    6. मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य
    7. मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना 2026 के लाभ
    8. मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना 2026 की पात्रता
    9. मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज
    10. मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना 2026 : महत्वपूर्ण बिंदु
    बिहार मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना 2026: आवेदन, पात्रता, प्रोत्साहन राशि, स्टेटस व जरूरी दस्तावेज
    मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना 2026

    1785159050558

    ये भी पढ़ें : भारत की शिक्षा व्यवस्था : आंकड़ों में शिक्षा की तस्वीर और सुधार की जरूरत

    जो छात्राएं बिहार में मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना का लाभ लेना चाहती हैं, उन्हें निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आवेदन से पहले पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और बैंक खाते से जुड़ी सभी जानकारी सही होना जरूरी है। इस लेख में मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

    मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना 2026: Highlights

    विवरण

    जानकारी

    योजना

    मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना

    राज्य

    बिहार

    संचालित विभाग

    शिक्षा विभाग, बिहार सरकार

    लाभार्थी

    BSEB से इंटर प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण छात्राएं

    प्रोत्साहन राशि

    ₹25,000

    आवेदन प्रक्रिया

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क

    नहीं

    भुगतान का माध्यम

    DBT

    आधिकारिक पोर्टल

    Medhasoft

    बिहार में मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना क्या है?

    बिहार में मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना बिहार सरकार की छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन योजनाओं में शामिल एक महत्वपूर्ण योजना है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से छात्राओं की सहायता करना और उन्हें इंटरमीडिएट के बाद स्नातक तथा अन्य उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना का लाभ लेने के लिए पात्र छात्राओं को methasoft पोर्टल पर आवेदन करना होता है।

    बिहार सरकार राज्य की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना संचालित करती है। इस योजना के तहत बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा प्रथम श्रेणी (First Division) से उत्तीर्ण करने वाली पात्र छात्राओं को ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है।
    ये भी पढ़ें : बिहार स्कॉलरशिप

    1785159050577

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    बिहार मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

    आवेदन करने के लिए इन चरणों का पालन करें :

    स्टेप 1: Medhasoft पोर्टल पर जाएं।

    स्टेप 2: मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना के लिंक पर क्लिक करें।

    स्टेप 3: पात्रता सूची में अपना नाम देखें।

    स्टेप 4: Apply Online विकल्प चुनें।

    स्टेप 5: व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी भरें।

    स्टेप 6: बैंक खाते का विवरण दर्ज करें।

    स्टेप 7: सभी जानकारी जांचकर आवेदन सबमिट करें।

    स्टेप 8: आवेदन का प्रिंट या PDF सुरक्षित रखें।

    मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना आवेदन की स्थिति (Status) कैसे चेक करें?

    आवेदन की स्थिति जानने के लिए :

    1. Medhasoft पोर्टल खोलें।

    2. Application Status विकल्प चुनें।

    3. रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

    4. Submit बटन पर क्लिक करें।

    5. स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति दिखाई देगी।

    मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना 2026 आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

    • नाम और जन्मतिथि बोर्ड रिकॉर्ड के अनुसार भरें।

    • बैंक खाता सक्रिय होना चाहिए।

    • आधार और बैंक खाता लिंक होना चाहिए।

    • IFSC Code सही दर्ज करें।

    • आवेदन सबमिट करने से पहले सभी विवरण जांच लें।

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download EBook

    मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य

    बिहार में योजना के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं :

    • बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना।

    • इंटर के बाद उच्च शिक्षा के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित करना।

    • आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं की सहायता करना।

    • बालिकाओं के ड्रॉपआउट को कम करना।

    • महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना।

    मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना 2026 के लाभ

    • पात्र छात्राओं को ₹25,000 की आर्थिक सहायता।

    • उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने में आर्थिक सहयोग।

    • आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन।

    • राशि सीधे बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है।

    • आवेदन प्रक्रिया पारदर्शी और सरल।

    मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना 2026 की पात्रता

    बिहार में योजना का लाभ लेने के लिए छात्रा को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी :

    • बिहार की स्थायी निवासी हो।

    • बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

    • इंटरमीडिएट परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की हो।

    • लाभार्थी सूची में नाम शामिल हो।

    • छात्रा के नाम से बैंक खाता हो।

    • बैंक खाते से आधार लिंक हो।

    • आवेदन में दी गई जानकारी सही हो।

    मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

    बिहार में आवेदन के दौरान निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है :

    • आधार कार्ड

    • इंटरमीडिएट मार्कशीट

    • एडमिट कार्ड

    • बैंक पासबुक

    • आधार से लिंक मोबाइल नंबर

    • ईमेल आईडी (यदि उपलब्ध हो)

    मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना 2026 : महत्वपूर्ण बिंदु

    • केवल पात्र छात्राओं को योजना का लाभ मिलेगा।

    • आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाते हैं।

    • आवेदन के बाद स्टेटस समय-समय पर जांचते रहें।

    • गलत बैंक विवरण देने पर भुगतान में देरी हो सकती है।

    • DBT के लिए बैंक खाते का आधार से लिंक होना आवश्यक है।

    यह भी देखें

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना क्या है?
    A:

    यह बिहार सरकार की योजना है जिसके तहत इंटर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण पात्र छात्राओं को ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

    Q: मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना के लिए कौन पात्र है?
    A:

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से इंटर प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण पात्र छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।

    Q: मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना में कितनी राशि मिलती है?
    A:

    पात्र छात्राओं को ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।

    Q: मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
    A:

    आधिकारिक Medhasoft पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

    Q: मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना का स्टेटस कैसे देखें?
    A:

    Medhasoft पोर्टल पर Application Status विकल्प के माध्यम से आवेदन की स्थिति देखी जा सकती है।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to Bihar Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to Bihar Board 10th ?

    Hi Prakash Kumar

    Click on the link below for the BSEB Class 10 Maths 2017 model paper:

    https://school.careers360.com/download/sample-papers/bihar-board-10th-maths-model-papers-2017-set-1-10

    If you mean Class 12, please specify Class 10 or 12 so I can give the correct link.



    Dear Student,

    BSEB Dummy Registration Card 2027 check karne ke liye Bihar School Examination Board (BSEB) ki official website par visit krein. Agar aapke Dummy Registration Card 2027 me koi mistake hai to use aap nirdharit Correction Window ki samaysima ke under sudhar krein.