सिमुलतला आवासीय विद्यालय SAV एडमिशन 2027-28 – बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में कक्षा-VI (सत्र 2027-28) में नामांकन हेतु भरे गए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म के आधार पर छात्रों का द्वितीय डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://biharsimultala.com पर जाकर छात्र अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यदि एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो निर्धारित अवधि में ऑनलाइन सुधार करवाया जा सकता है। ऑनलाइन त्रुटि सुधार की तिथि 16 सितंबर 2026 से 22 सितंबर 2026 तक है।
This Story also Contains
छात्रों एवं अभिभावकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के अंदर एडमिट कार्ड की जांच कर लें और जरूरत पड़ने पर आवश्यक सुधार करवा लें।
इससे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में सिमुलतला आवासीय विद्यालय (SAV) प्रवेश की आवेदन तिथियां जारी कीं। इच्छुक छात्र 3 अगस्त से 18 अगस्त 2026 तक SAV 2027-28 के लिए आवेदन पत्र भर सकते थे। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com पर उपलब्ध है। सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2027-28 दो चरणों-प्रारंभिक (Prelims) और मुख्य (Mains)-में आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर 2026 में आयोजित होगी, जबकि मुख्य परीक्षा दिसंबर 2026 में होगी।
पिछले वर्ष सिमुलतला आवासीय विद्यालय (SAV) कक्षा 6 की प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा 31 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई थी। इस वर्ष बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय में कुल 120 सीटों पर प्रवेश की व्यवस्था की है, जिनमें 60 सीटें लड़कों और 60 सीटें लड़कियों के लिए निर्धारित हैं।
राज्य के एकमात्र पूर्णतः आवासीय (रेजिडेंशियल) और सह-शिक्षा (को-एजुकेशनल) सरकारी विद्यालय के रूप में सिमुलतला आवासीय विद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र शिक्षा का वातावरण प्रदान करता है। बिहार सरकार द्वारा वित्तपोषित यह विद्यालय बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना से संबद्ध है और यहां कक्षा 6 से कक्षा 12 तक की पढ़ाई कराई जाती है। आगे इस लेख में सिमुलतला आवासीय विद्यालय (SAV) कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2027-28 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे परीक्षा तिथियां, प्रवेश प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, पात्रता, परीक्षा पैटर्न और अन्य जरूरी विवरण दिए गए हैं।
बिहार के जमुई जिले के सिमुलतला में स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय (SAV) की स्थापना वर्ष 2010 में प्रसिद्ध नेतरहाट आवासीय विद्यालय के सिद्धांतों और शैक्षिक दर्शन को आधार बनाकर की गई थी। इस विद्यालय का उद्देश्य बिहार के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराना है। नीचे शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश से संबंधित संभावित महत्वपूर्ण तिथियां दी गई हैं।
कार्यक्रम | तिथि |
BSEB सिमुलतला आवासीय विद्यालय आवेदन प्रक्रिया | 3 अगस्त से 18 अगस्त 2026 |
सिमुलतला आवासीय विद्यालय द्वितीय डमी एडमिट कार्ड सुधार | 16 सितंबर से 22 सितंबर 2026 |
SAV प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) एडमिट कार्ड जारी | अक्टूबर 2026 |
बिहार सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा | अक्टूबर 2026 |
SAV मुख्य परीक्षा (Mains) एडमिट कार्ड जारी | दिसंबर 2026 |
बिहार सिमुलतला आवासीय विद्यालय मुख्य प्रवेश परीक्षा | दिसंबर 2026 |
विवरण | जानकारी |
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
परीक्षा का नाम | BSEB सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2027-28 |
आवेदन पत्र जारी होने की तिथि | 3 अगस्त से 18 अगस्त 2026 |
संभावित परीक्षा तिथि | प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): अक्टूबर 2026मुख्य परीक्षा (Mains): दिसंबर 2026 |
आधिकारिक वेबसाइट | biharsimultala.com |
सिमुलतला आवासीय विद्यालय (SAV) में कक्षा 6 में प्रवेश बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित दो चरणों की प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाता है। इच्छुक छात्र 3 अगस्त से 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर 2026 में तथा मुख्य परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है। आवेदन और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई के कक्षा 6, सत्र 2027-28 में नामांकन हेतु नोटिफिकेशन किया गया जारी।
आवेदन एवं परीक्षा शुल्क भरने की तिथि: दिनांक 03.08.2026 से 18.08.2026 तक।
उपलब्ध सीटें: छात्र व छात्राओं के लिए 60 सीटें अर्थात कुल 60 सीटें।
ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र एवं शुल्क जमा करने के लिए वेबसाइट -
https://biharsimultala.com

परीक्षा का आयोजन - दो चरणों में।
पहले चरण में प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा - जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Questions) पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में कुल 150 अंकों के 150 प्रश्न होंगे। अर्थात प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।
गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट की होगी। प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी ही मुख्य प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
मुख्य प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
मुख्य परीक्षा की प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 12:30 तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 1:30 बजे से 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। अर्थात परीक्षा कुल 2 घंटे 30 मिनट की होगी।
परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का स्तर - बिहार सरकार द्वारा पाँचवीं कक्षा के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम पर आधारित होगा।
प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 2026 माह के अंतिम सप्ताह तथा मुख्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन दिसम्बर माह में प्रस्तावित है।

Get your results instantly with our calculator!
आयु सीमा: आवेदक की आयु 1 अप्रैल, 2027 को न्यूनतम 10 वर्ष एवं अधिकतम 12 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक बिहार राज्य के मान्यता प्राप्त सरकारी विद्यालय / निजी विद्यालय (RTE Act के तहत मान्यता प्राप्त या CBSE/ICSE बोर्ड से संबद्ध / Affiliated) में कक्षा–V (पाँचवीं) में अध्ययनरत हो।
परीक्षा आवेदन पत्र सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश पत्र जारी होगा। किसी भी परिस्थिति में ऑनलाइन माध्यम को छोड़कर अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने हेतु अपना आधार ID, PEN (Permanent Education Number) की प्रति अपलोड करना होगा, किन्तु यह अनिवार्य नहीं है। ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि दिनांक 03.08.2026 से 18.08.2026 तक की अवधि में स्वीकार किये जाएंगे।
सिमुलतला आवासीय विद्यालय के लिए प्रवेश शुल्क अनारक्षित / अतिपिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों / आर्थिक पिछड़े वर्ग हेतु फीस – 200 /– (दो सौ रुपये) और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति हेतु – 50 /– (पचास रुपये) निर्धारित है।
छात्र / छात्रा अथवा उनके अभिभावक सिमुलतला की वेबसाइट https://biharsimultala.com पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन विवरण (नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, जाति कोटि इत्यादि) शुद्ध–शुद्ध भरेंगे। किसी भी त्रुटिपूर्ण विवरण अथवा आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी अथवा उनके अभिभावक स्वयं होंगे तथा उनका आवेदन–पत्र रद्द कर दिया जाएगा। गृह गये परीक्षा आवेदन पत्र की छवि अपने अभिभावक / अभिरक्षक के विद्यालय पर जा कर उसे जिला विद्यालय के प्रधानाचार्य से अग्रसारित कराकर सुरक्षित रख लें। उपर्युक्त नामांकन हेतु प्रवेश लेने पर उक्त अग्रसारित आवेदन–पत्र की हार्ड कॉपी जिला शिक्षा पदाधिकारी से अग्रसारित कर नामांकन के समय प्राचार्य, सिमुलतला आवासीय विद्यालय, सिमुलतला को अनिवार्य रूप से समर्पित करना है। उक्त नामांकन प्रक्रिया हो सकेगी।
आवेदन–पत्र ऑनलाइन भरने की विधि: समिति की वेबसाइट पर पंजीयन आवेदन पत्र भरने एवं शुल्क भुगतान करने की विधि क्रम निम्नवत् है:–
1. Visit : https://www.biharsimultala.com → 2. Home Page → 3. Register New Candidate → 4. Login → 5. Fill Application Form → 6. Upload Photo & Signature → 7. Save & Preview Application Form → 8. Edit or Make Payment → 9. Submit → 10. Print Application
छात्र / छात्रा के फोटो एवं हस्ताक्षर संबंधी फोटो के संबंध में :–
सिमुलतला प्रवेश परीक्षा का आवेदन पत्र में फोटो एवं हस्ताक्षर निम्नवत् रखना अनिवार्य है:–
A. रंगीन फोटो का साइज:
Image Size : 35mm × 30 mm (40–100 KB के बीच jpg/jpeg फॉर्मेट में) |
Head Size/Face Size : 25 mm × 20 mm (approx 60%–70%)
Background : Plain White or Light Green
B. रंगीन चित्र हस्ताक्षर का साइज (jpg/jpeg): फॉर्मेट (3.5 cm width × 1.5 cm height) हो तथा आकार 10–20 KB का अधिक से अधिक हो।
परीक्षा शुल्क भुगतान की प्रक्रिया: ऑनलाइन आवेदन–पत्र submit करने के पश्चात Fee Payment के लिए पेज पर उपलब्ध Fee Payment Button पर क्लिक करें। परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क की राशि Debit Card/Credit Card/Net Banking/UPI QR Code के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। अभ्यर्थी / उनके अभिभावक भुगतान के पश्चात 24 घंटे के अन्दर अपने बैंक खाता से राशि की निकासी हुई है या नहीं, इसकी जाँच कर स्वयं संतुष्ट हो लेंगे। खाता से राशि की निकासी के पश्चात समिति के खाता में परीक्षा शुल्क जमा नहीं होने की स्थिति में संबंधित आवेदन अपूर्ण मानते हुए स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र समिति की वेबसाइट पर भरने के पश्चात अभ्यर्थी के मोबाइल पर पासवर्ड भेजा जाएगा तथा अभ्यर्थी का मोबाइल नम्बर यूजर आई०डी० होगा। यूजर आई०डी० एवं पासवर्ड की अभ्यर्थी / अभिभावक भविष्य के लिए सुरक्षित रखेंगे एवं इसकी गोपनीयता बनाए रखें। इस यूजर आई०डी० एवं पासवर्ड को समिति कार्यालय में कार्यरत किसी भी व्यक्ति से साझा नहीं करेंगे एवं पासवर्ड के माध्यम से अभ्यर्थी अथवा उनके अभिभावक ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार के त्रुटिपूर्ण विवरण ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने की विधि तक समिति के उक्त वेबसाइट https://biharsimultala.com पर जाकर सुधार कर सकते हैं।
एसएवी में चयन के लिए परीक्षा दो चरणों में संचालित होगी।
(i) प्रारम्भिक प्रवेश परीक्षा: प्रारम्भिक प्रवेश परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्नों पर आधारित होगी। कुल 150 प्रश्न आधारित 150 अंकों की परीक्षा संचालित होगी एवं प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक होगा। गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट की होगी। प्रारम्भिक प्रवेश परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी ही मुख्य प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
(ii) मुख्य प्रवेश परीक्षा: मुख्य प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का स्तर बिहार सरकार द्वारा पाँचवीं कक्षा के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम पर आधारित होगा।
सत्र 2027–28 के लिए प्रारम्भिक प्रवेश परीक्षा एवं मुख्य प्रवेश परीक्षा के लिए विषय एवं अंक निम्नवत् हैं:–
क्र.सं. | विषय | अंक | पत्र |
1 | हिन्दी (वस्तुनिष्ठ) | 30 | पेपर–I (प्रथम पाली) |
2 | अंग्रेजी (वस्तुनिष्ठ) | 30 | |
3 | गणित (वस्तुनिष्ठ) | 40 | पेपर–II (द्वितीय पाली) |
4 | विज्ञान (वस्तुनिष्ठ) | 25 | |
5 | सामाजिक विज्ञान (वस्तुनिष्ठ) | 25 | |
कुल अंक | 150 |
क्र.सं. | विषय | अंक | कुल अंक |
1 | गणित (गैर–वस्तुनिष्ठ) | 100 | 150 |
2 | बौद्धिक क्षमता (गैर–वस्तुनिष्ठ) | 50 | |
1 | हिन्दी (गैर–वस्तुनिष्ठ) | 40 | 150 |
2 | अंग्रेजी (गैर–वस्तुनिष्ठ) | 40 | |
3 | विज्ञान (गैर–वस्तुनिष्ठ) | 40 | |
4 | सामाजिक विज्ञान (गैर–वस्तुनिष्ठ) | 30 | |
कुल अंक | 300 |

परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का स्तर बिहार सरकार द्वारा पाँचवीं कक्षा के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम पर आधारित होगा।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) प्रारंभिक (Prelims) प्रवेश परीक्षा के लिए सिमुलतला आवासीय विद्यालय (SAV) कक्षा 6 एडमिट कार्ड अक्टूबर 2026 में जारी करेगी। वहीं, मुख्य (Mains) परीक्षा का एडमिट कार्ड दिसंबर 2026 में उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र अपना SAV कक्षा 6 एडमिट कार्ड 2027-28 आधिकारिक वेबसाइट savsecondary.biharboardonline.com से डाउनलोड कर सकेंगे।एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। इसके बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश या परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच कर लें और परीक्षा के दिन इसकी प्रिंट कॉपी अपने साथ अवश्य लेकर जाएं।
मुख्य परीक्षा की प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 01:30 बजे से 04:00 बजे तक (कुल अवधि 02:30 घंटे) की होगी। प्रारम्भिक प्रवेश परीक्षा राज्य के प्रत्येक जिला मुख्यालयों में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। किसी जिले में प्रारम्भिक प्रवेश परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या 50 से कम होने पर उस जिले के अभ्यर्थियों को निकटवर्ती जिला मुख्यालय में परीक्षा केन्द्र दिया जाएगा। प्रारम्भिक प्रवेश परीक्षा का आयोजन माह अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है। मुख्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन माह दिसम्बर, 2026 में प्रस्तावित है। उक्त परीक्षा के आयोजन में आवश्यकता पड़ने पर आंशिक रूप से सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के जिला मुख्यालय के परीक्षा केन्द्रों पर आयोजन किया जाएगा।
प्रारम्भिक प्रवेश परीक्षा के परिणाम के आधार पर तैयार कोटिवार मेधा सूची से कोटिवार छात्र / छात्राओं रिक्तियों की संख्या के 10 (दस) गुणकों में कोटिवार अभ्यर्थियों का चयन मुख्य प्रवेश परीक्षा हेतु किया जाएगा।
प्रारम्भिक से मुख्य परीक्षा में उत्तीर्णता हेतु न्यूनतम अर्हतांक:–
सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के संकल्प संख्या–2374 दिनांक 16.07.2007 तथा सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार के संकल्प ज्ञापांक–11 / आ०नि०–06 / 2017 सा०प्र० 962 पत्रांक–15 दिनांक 22.01.2021 द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए निर्धारित न्यूनतम अर्हतांक निम्नवत् है:–
क्र.सं. | कोटि | अर्हतांक |
1. | सामान्य वर्ग | 40% |
2. | पिछड़ा वर्ग | 36.5% |
3. | अत्यन्त पिछड़ा वर्ग | 34% |
4. | अनुसूचित / अनुसू जनजाति / महिला वर्ग / दिव्यांग | 32% |
समान प्राप्तांक की स्थिति में:– मुख्य प्रवेश परीक्षा में समान अंक वाले अभ्यर्थियों में अधिक उम्र वाले अभ्यर्थियों को मेधा सूची में उच्च स्थान पर शामिल किया जाएगा। समान प्राप्तांक एवं समान जन्मतिथि होने की स्थिति में मुख्य प्रवेश परीक्षा के प्रथम पत्र में अधिक प्राप्तांक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के मेधा सूची में चयन किया जाएगा। मुख्य प्रवेश परीक्षा के प्रथम पत्र में भी समान प्राप्तांक तथा समान अंक एवं समान जन्मतिथि होने की स्थिति में लॉटरी (Lottery) के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
मुख्य प्रवेश परीक्षा के परीक्षा परिणाम के आधार पर तैयार कोटिवार मेधा सूची से मेधा क्रम में छात्र / छात्राओं का नामांकन के पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण हेतु चिकित्सा बोर्ड के समक्ष उपस्थित होना पड़ेगा, जिसमें स्वस्थ पाए होने के उपरांत ही उन्हें नामांकन की स्वीकृति दी जाएगी। मुख्य प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण सभी अभ्यर्थियों को नामांकन के समय जाति प्रमाण–पत्र (आरक्षित कोटि के दावा करने वाले अभ्यर्थियों के लिए), आवासीय प्रमाण–पत्र, जन्मतिथि प्रमाण–पत्र, दिव्यांगता प्रमाण–पत्र (दिव्यांग कोटि के दावा करने वाले अभ्यर्थियों के लिए), विद्यालय छोड़ने प्रमाण–पत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति, माता–पिता के आय प्रमाण–पत्र की मूल प्रति तथा छायाप्रति के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा, अन्यथा नामांकन का दावा निरस्त कर दिया जाएगा।
परीक्षा आवेदन भरने से पूर्व अभ्यर्थी / अभिभावक यह सुनिश्चित कर लेंगे कि आवेदन पत्र भरने में सम्मिलित होने एवं नामांकन की निर्धारित पात्रता को पूर्ण करता है। प्रारम्भिक / मुख्य परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र का निर्गमन तथा चयन के उपरान्त अभ्यर्थी की पात्रता को संपुष्ट नहीं करता है। यदि प्रारम्भिक प्रवेश परीक्षा के आयोजन, चयन, मुख्य परीक्षा के आयोजन, चयन, नामांकन हेतु अथवा प्रवेश / नामांकन की प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर यह पाया जाता है कि अभ्यर्थी उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने एवं नामांकन हेतु निर्धारित पात्रता को पूर्ण नहीं करता है, तो उसका अभ्यर्थित्व / नामांकन स्वतः रद्द कर दिया जाएगा।
परीक्षा से संबंधित पूछताछ के लिए हेल्पलाइन नम्बर–9097847744 एवं 7903552332 पर संपर्क किया जा सकता है तथा किसी प्रकार की सूचना E-mail ID-bseb@antiersolutions.com पर भेजा जा सकता है।
बिहार सरकार द्वारा संस्थापित सिमुलतला आवासीय विद्यालय, सिमुलतला, जमुई (अंगीभूत विद्यालय) के कक्षा–VI (सत्र 2027–28) में नामांकन हेतु योग्य छात्र–छात्राओं / अभ्यर्थियों का सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, 2027 का परीक्षा आवेदन पत्र सिर्फ ऑनलाइन (Online) माध्यम से भरा जाएगा। कक्षा–VI में नामांकन हेतु कुल 120 छात्र / छात्राओं के लिए क्रमशः लड़का–साठ (60–60) सीटें निर्धारित हैं। परीक्षा आवेदन पत्र भरने हेतु अभ्यर्थी का बिहार का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
(क) नामांकन प्रक्रिया के अन्तर्गत बिहार (शैक्षणिक संस्थान में नामांकन) में आरक्षण अधिनियम, 2003 (बिहार अधिनियम 16, 2003) एवं शैक्षणिक नामांकन में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षण अधिनियम, 2019 की संशोधित अधिसूचना सं–11 / आलो०–03 / 2019–2622 दिनांक 26.02.2019 के अनुसार 10 प्रतिशत आरक्षण की प्रावधान है। देय आरक्षण कोटिवार / छात्र–छात्रा विवरण निम्नवत् है :–
क्र.सं. | कोटि | छात्र | छात्रा |
1 | अनारक्षित (UR) | 24 | 24 |
2 | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 06 | 06 |
3 | अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 11 | 11 |
4 | पिछड़ा वर्ग (BC) | 07 | 07 |
5 | पिछड़े वर्ग की महिला BC (Female) | - | 02 |
6 | अनुसूचित जाति (SC) | 11 | 09 |
7 | अनुसूचित जनजाति (ST) | 01 | 01 |
कुल | 60 | 60 |
(ख) दिव्यांग कोटि (Differently Abled): सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार, पटना के द्वारा समय–समय पर निर्गत निर्देश के आलोक में दिव्यांग कोटि के अभ्यर्थियों को 5% क्षैतिज आरक्षण का लाभ देय है। दिव्यांगता का स्तर 40 प्रतिशत से कम नहीं होना चाहिए।
On Question asked by student community
Hi Priyanshu!
Given below are the links to access the BSEB Class 10th Previous Year Question Papers:
https://school.careers360.com/boards/bseb-10th-previous-years-question-papers-pdf-download
https://school.careers360.com/boards/bseb/bihar-board-10th-last-5-years-question-papers
Hi Sakshi Raj
Check the links given below for last 5 years' Bihar Board final exam question papers
Hi Prakash Kumar
Click on the link below for the BSEB Class 10 Maths 2017 model paper:
If you mean Class 12, please specify Class 10 or 12 so I can give the correct link.
Dear Student,
Aap Bihar Board Class 10th Science 2026 ka question paper aur answer key yahan dekh sakte hain: Bihar Board Class 10 Science Question Paper 2026 PDF Download with Solution
Dear Student,
BSEB Dummy Registration Card 2027 check karne ke liye Bihar School Examination Board (BSEB) ki official website par visit krein. Agar aapke Dummy Registration Card 2027 me koi mistake hai to use aap nirdharit Correction Window ki samaysima ke under sudhar krein.
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs