Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान आरबीएसई कक्षा 9वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 पीडीएफ जारी- परीक्षा कार्यक्रम देखें
    • लेख
    • राजस्थान आरबीएसई कक्षा 9वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 पीडीएफ जारी- परीक्षा कार्यक्रम देखें

    राजस्थान आरबीएसई कक्षा 9वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 पीडीएफ जारी- परीक्षा कार्यक्रम देखें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 16 Oct 2026, 08:49 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा कक्षा 9वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 8 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया। विद्यार्थी आरबीएसई कक्षा 9वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 की पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या education.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

    This Story also Contains

    1. राजस्थान बोर्ड कक्षा 9वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27: मुख्य बातें
    2. आरबीएसई कक्षा 9वीं अर्धवार्षिक परीक्षा की तारीखें 2026-27
    3. आरबीएसई 9वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 कैसे डाउनलोड करें?
    राजस्थान आरबीएसई कक्षा 9वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 पीडीएफ जारी- परीक्षा कार्यक्रम देखें
    राजस्थान आरबीएसई कक्षा 9वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026

    राज्य शिक्षा विभाग राजस्थान ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया है। अब ये परीक्षाएं 25 नवंबर से 7 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। इससे पहले परीक्षाएं 15 से 29 अक्टूबर तक निर्धारित थीं। यह बदलाव पंचायत चुनावों के साथ परीक्षा की तारीखें टकराने के कारण किया गया है। इससे शिक्षकों की चुनावी ड्यूटी और सरकारी स्कूलों को मतदान केंद्र के रूप में इस्तेमाल किए जाने को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने गुरुवार को निदेशक ललित कुमार के हस्ताक्षर से जारी आदेश में परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम घोषित किया।

    पिछले वर्ष राजस्थान बोर्ड कक्षा 9वीं की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 20 नवंबर से 2 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई थीं। आरबीएसई कक्षा 9वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए आगे पढ़ें।

    ये भी पढ़ें : आरबीएसई 10वीं टाइम टेबल 2027 | आरबीएसई 10वीं एडमिट कार्ड

    राजस्थान बोर्ड कक्षा 9वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27: मुख्य बातें

    विद्यार्थी नीचे दी गई तालिका के माध्यम से आरबीएसई कक्षा 9वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    आरबीएसई कक्षा 9वीं अर्धवार्षिक परीक्षा

    परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) से संबद्ध स्कूल

    आरबीएसई 9वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 जारी होने की तारीख

    8 अक्टूबर 2026

    आरबीएसई कक्षा 9वीं अर्धवार्षिक परीक्षा की तारीख

    15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026

    25 नवंबर से 5 दिसंबर 2026

    परीक्षा का समय

    सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

    आधिकारिक वेबसाइट

    rajeduboard.rajasthan.gov.in, education.rajasthan.gov.in

    इन्हें भी देखें :

    आरबीएसई कक्षा 9वीं अर्धवार्षिक परीक्षा की तारीखें 2026-27

    आरबीएसई कक्षा 9वीं अर्धवार्षिक परीक्षा की विषयवार तारीखें 2026-27 जारी कर दी गई हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए नीचे संभावित परीक्षा कार्यक्रम दिया गया है।

    राजस्थान बोर्ड कक्षा 9 अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 टाइम टेबल

    क्र. सं.

    दिनांक

    पारी

    विषय

    1

    25.11.2026 (बुधवार)

    प्रथम पारी (प्रातः 09:30 से अपराह्न 12:45 तक)

    अंग्रेजी

    2

    26.11.2026 (गुरुवार)

    प्रथम पारी (प्रातः 09:30 से अपराह्न 12:45 तक)

    हिन्दी

    3

    27.11.2026 (शुक्रवार)

    प्रथम पारी (प्रातः 09:30 से अपराह्न 12:45 तक)

    विज्ञान

    4

    28.11.2026 (शनिवार)

    प्रथम पारी (प्रातः 09:30 से अपराह्न 12:45 तक)

    सामाजिक विज्ञान

    5

    29.11.2026 (रविवार)

    –

    अवकाश

    6

    30.11.2026 (सोमवार)

    प्रथम पारी (प्रातः 09:30 से अपराह्न 12:45 तक)

    संस्कृत / उर्दू / पंजाबी / सिन्धी

    7

    01.12.2026 (मंगलवार)

    –

    अन्तराल

    8

    02.12.2026 (बुधवार)

    –

    अन्तराल

    9

    03.12.2026 (गुरुवार)

    –

    अन्तराल

    10

    04.12.2026 (शुक्रवार)

    प्रथम पारी (प्रातः 09:30 से अपराह्न 12:45 तक)

    गणित

    11

    05.12.2026 (शनिवार)

    प्रथम पारी (प्रातः 09:30 से अपराह्न 12:45 तक)

    सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणा



    द्वितीय पारी (अपराह्न 01:15 से सायं 04:30 तक)

    शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा

    12

    06.12.2026 (रविवार)

    –

    अवकाश

    13

    07.12.2026 (सोमवार)

    –

    –

    1792120714346

    1792120714376

    1792120714400

    1792120714424

    ये भी पढ़ें : आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2027 | आरबीएसई 10वीं टॉपर्स 2027

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    आरबीएसई 9वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 कैसे डाउनलोड करें?

    विद्यार्थी नीचे दिए गए चरणों की मदद से आरबीएसई कक्षा 9वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

    • सबसे पहले आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर दिए गए ‘Latest Updates’ सेक्शन को देखें।

    • अब ‘Half-Yearly Exam Timetable 2026-27’ लिंक पर क्लिक करें।

    • समय सारणी की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।

    • पीडीएफ डाउनलोड करें और विषयवार परीक्षा की तारीखों की जांच करें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए समय सारणी का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    50+ Entrance Exams after 12th
    Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
    Download Now

    ये भी पढ़ें :

    महत्वपूर्ण निर्देश / नोट्स

    क्र. सं.

    विवरण

    1

    प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाये रखने की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संस्थाप्रधान की होगी।

    2

    संस्था प्रधान प्रश्नपत्रों को खोलने से पूर्व परीक्षा कार्यक्रम से मिलान के पश्चात् ही प्रश्नपत्रों का वितरण करावें।

    3

    यदि किसी कारणवश राज्य सरकार द्वारा परीक्षा अवधि में अवकाश घोषित किया जाता है तो उस दिन की परीक्षा, परीक्षा समाप्ति तिथि के बाद विभाग द्वारा निर्धारित कार्यदिवस वाली तिथि में करवाई जावेगी।

    4

    जो विषय परीक्षा कार्यक्रम में नहीं दिखाये गये हैं उनके प्रश्नपत्रों की व्यवस्था संस्थाप्रधान स्वयं अपने स्तर पर करेंगे।

    5

    कक्षा 11 में जीवन कौशल विषय के 30 अंक का सतत् मूल्यांकन, 30 अंक का प्रोजेक्ट एवं 40 अंक की वार्षिक परीक्षा लिखित परीक्षा होगी। इसकी अर्द्धवार्षिक परीक्षा नहीं होगी।

    6

    विशेष आवश्यकता वाले वे विद्यार्थी जिनके लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा अलग श्रेणी में प्रश्न-पत्र उपलब्ध करवाया जाता है, उनके लिए आवश्यकतानुसार प्रश्न-पत्र/पत्रों का निर्माण संबंधित संस्था–प्रधान/विद्यालय प्रशासन के माध्यम से ही करवाया जाना सुनिश्चित किया जावे।

    7

    परीक्षा के समय विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों हेतु माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर के नियमानुसार अतिरिक्त समय एवं श्रुतलेखक की उपलब्धता सुनिश्चित की जावे।




    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Mizoram Board 10th Application Date

    5 Oct'26 - 13 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MBSE HSSLC Application Date

    5 Oct'26 - 13 Nov'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to RBSE 12th

    On Question asked by student community

    Have a question related to RBSE 12th ?

    Hello Students,

    For RBSE Class 12 Arts stream model papers for all major subjects, refer to the article given below:

    https://school.careers360.com/boards/rbse/rbse-model-paper-for-class-12


    Hi Nisha

    For RBSE Class 12 English-medium students, you can use the Careers360 English-language page below. The 2026-27 model papers are not yet released, so the page currently provides earlier model papers for reference.

    https://school.careers360.com/boards/rbse/rbse-model-paper-for-class-12

    If you need a specific subject such as Physics, Chemistry, Maths, Biology, or English, tell

    Hi Almaz

    Yes. For Rajasthan Board (RBSE) Class 11 English Compulsory Half-Yearly 2025-26, the question paper is available on Careers360.

    https://school.careers360.com/download/ebooks/rbse-class-11-half-yearly-english-question-paper-2025-26