Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 जारी - आरबीएसई 12वीं पुन: संशोधित टाइम टेबल देखें
    • लेख
    • राजस्थान बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 जारी - आरबीएसई 12वीं पुन: संशोधित टाइम टेबल देखें

    राजस्थान बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 जारी - आरबीएसई 12वीं पुन: संशोधित टाइम टेबल देखें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 17 Nov 2026, 10:10 AM IST
    Trusted Source Image
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    राजस्थान बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 जारी (RBSE 12th Half Yearly Exam 2026-27) - राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षाओं की समय-सारणी में संशोधन किया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर की ओर से जारी नए आदेश के अनुसार, जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) के कारण कुछ विषयों की परीक्षा तिथि और समय में बदलाव किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, अब अर्धवार्षिक परीक्षाएं 25 नवंबर से 12 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

    This Story also Contains

    1. राजस्थान अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27: किन कक्षाओं की परीक्षाओं में बदलाव हुआ?
    2. 28 नवंबर को पहली पाली में नहीं होगी परीक्षा
    3. राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 (RBSE 12th Half Yearly Exam 2026-27)
    4. अन्य परीक्षा तिथियों में बदलाव नहीं
    5. राजस्थान बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27: एक नजर
    6. राजस्थान बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 कैसे डाउनलोड करें?
    7. राजस्थान बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27
    8. राजस्थान बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 की तैयारी के टिप्स
    राजस्थान बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 जारी - आरबीएसई 12वीं पुन: संशोधित टाइम टेबल देखें
    राजस्थान बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 (RBSE 12th Half Yearly Exam 2026-27)

    इससे पहले राजस्थान बोर्ड की कक्षा 9वीं से 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 15 से 29 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित थीं। बाद में पंचायत चुनावों के कारण परीक्षा कार्यक्रम को बदलकर 25 नवंबर से 7 दिसंबर 2026 किया गया था। अब नए संशोधन के तहत कुछ विषयों की परीक्षाओं की तारीख और पाली में फिर बदलाव किया गया है।

    नए परीक्षा कार्यक्रम में 28 नवंबर को होने वाली परीक्षाओं के समय में बदलाव किया गया है। इस दिन पहली पाली में कोई परीक्षा आयोजित नहीं होगी। कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों का सामाजिक विज्ञान का पेपर दूसरी पाली में होगा। वहीं, कक्षा 11वीं और 12वीं के कुछ विषयों की परीक्षाएं भी संशोधित समय के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

    राजस्थान अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27: किन कक्षाओं की परीक्षाओं में बदलाव हुआ?

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के कुछ विषयों की परीक्षाओं में बदलाव किया गया है। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम का विवरण नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।

    कक्षा

    विषय

    संशोधित परीक्षा तिथि

    परीक्षा का समय

    9वीं

    सामाजिक विज्ञान

    28 नवंबर 2026

    दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक

    10वीं

    सामाजिक विज्ञान

    28 नवंबर 2026

    दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक

    11वीं

    एग्रीकल्चरल केमिस्ट्री, इतिहास और बिजनेस स्टडीज

    28 नवंबर 2026

    दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक

    12वीं

    रसायन विज्ञान

    28 नवंबर 2026

    दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक

    11वीं और 12वीं

    अर्थशास्त्र

    12 दिसंबर 2026

    सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

    28 नवंबर को पहली पाली में नहीं होगी परीक्षा

    संशोधित समय-सारणी के अनुसार, 28 नवंबर 2026 को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक पहली पाली में कोई परीक्षा नहीं होगी। इस दिन दूसरी पाली की परीक्षा का समय भी बदल दिया गया है। पहले दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1:15 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित थी, जिसे अब दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक कर दिया गया है।

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 (RBSE 12th Half Yearly Exam 2026-27)

    राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षाएं संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 25 नवंबर से 12 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। पहले इन परीक्षाओं का आयोजन 15 से 29 अक्टूबर 2026 तक किया जाना था। पंचायत चुनावों के साथ परीक्षा कार्यक्रम की तारीखें टकराने के कारण विभाग ने परीक्षा अवधि में बदलाव किया था। इसके बाद जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के चलते कुछ विषयों की परीक्षा तिथियों और समय में दोबारा संशोधन किया गया है।

    राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27 की पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। विद्यार्थी इस पीडीएफ में विषयवार परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश देख सकते हैं।

    अन्य परीक्षा तिथियों में बदलाव नहीं

    माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के संशोधित आदेश में जिन विषयों और तारीखों का उल्लेख किया गया है, केवल उन्हीं के परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अन्य विषयों की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आयोजित होंगी। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले अपनी कक्षा और विषय के अनुसार संशोधित टाइम टेबल जरूर जांच लें।

    ये भी पढ़ें :

    University of York, Mumbai

    Applications are now open for 2027 intakes for both UG & PG programs.

    राजस्थान बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27: एक नजर

    राजस्थान बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27 8 अक्टूबर को जारी किया गया। पिछले वर्ष राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा की तारीखें 28 अक्टूबर 2025 को जारी की गई थीं। वर्ष 2025 में अर्धवार्षिक परीक्षाएं 20 नवंबर से 2 दिसंबर 2025 तक आयोजित हुई थीं। राजस्थान बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

    विवरण

    जानकारी

    बोर्ड का नाम

    माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (BSER)

    परीक्षा का नाम

    राजस्थान बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2026

    आधिकारिक वेबसाइट

    rajeduboard.rajasthan.gov.in

    राजस्थान बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2026 की तारीख

    15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026

    25 नवंबर से 7 दिसंबर 2026

    25 नवंबर से 12 दिसंबर 2026

    पहले यह सूचना जारी की गई थी जिसे अब बदल दिया गया है।

    1791433360593

    लेटेस्ट : आरबीएसई 12वीं प्रश्न पत्र 2026 | आरबीएसई 12वींं आंसर की 2026 | आरबीएसई 10वीं प्रश्न पत्र 2026 | आरबीएसई 10वीं आंसर की 2026 

    राजस्थान बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 कैसे डाउनलोड करें?

    विद्यार्थी नीचे दिए गए आसान चरणों की मदद से राजस्थान बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

    1. सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    2. होम पेज पर दिए गए ‘Latest Dates and Notifications’ सेक्शन को देखें।

    3. यहां ‘Rajasthan Board Class 12 Half-Yearly Exam Timetable 2026-27’ लिंक पर क्लिक करें।

    4. स्क्रीन पर राजस्थान बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 की पीडीएफ दिखाई देगी।

    5. परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    50+ Entrance Exams after 12th
    Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
    Download Now

    ये भी पढ़ें : आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 | आरबीएसई 12वीं टॉपर्स 2026

    राजस्थान बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27

    राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 जारी कर दी है। राजस्थान बोर्ड 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 15 अक्टूबर से 7 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थी नीचे दी गई तालिका में राजस्थान बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा की तारीख, समय और विषय की जानकारी देख सकते हैं।

    राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 टाइम टेबल

    क्र. सं.

    दिनांक

    पारी

    विषय

    1

    25.11.2026 (बुधवार)

    प्रथम पारी (प्रातः 09:30 से अपराह्न 12:45 तक)

    समाज शास्त्र



    द्वितीय पारी (अपराह्न 01:15 से सायं 04:30 तक)

    अंग्रेजी अनिवार्य

    2

    26.11.2026 (गुरुवार)

    प्रथम पारी (प्रातः 09:30 से अपराह्न 12:45 तक)

    चित्रकला / टंकण अंग्रेजी



    द्वितीय पारी (अपराह्न 01:15 से सायं 04:30 तक)

    हिन्दी अनिवार्य

    3

    27.11.2026 (शुक्रवार)

    प्रथम पारी (प्रातः 09:30 से अपराह्न 12:45 तक)

    ऐच्छिक गणित



    द्वितीय पारी (अपराह्न 01:15 से सायं 04:30 तक)

    कृषि जीवविज्ञान / राजनीति विज्ञान / जीव विज्ञान / टंकण हिन्दी

    4

    28.11.2026 (शनिवार)

    प्रथम पारी (प्रातः 09:30 से अपराह्न 12:45 तक)

    अर्थशास्त्र



    द्वितीय पारी (अपराह्न 01:15 से सायं 04:30 तक)

    द्वितीय पारी (दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक)

    कृषि रसायन / इतिहास / व्यावसायिक अध्ययन / रसायन विज्ञान

    5

    29.11.2026 (रविवार)

    –

    अवकाश

    6

    30.11.2026 (सोमवार)

    प्रथम पारी (प्रातः 09:30 से अपराह्न 12:45 तक)

    गृह विज्ञान



    द्वितीय पारी (अपराह्न 01:15 से सायं 04:30 तक)

    कम्प्यूटर विज्ञान

    7

    01.12.2026 (मंगलवार)

    –

    अन्तराल

    8

    02.12.2026 (बुधवार)

    –

    अन्तराल

    9

    03.12.2026 (गुरुवार)

    –

    अन्तराल

    10

    04.12.2026 (शुक्रवार)

    प्रथम पारी (प्रातः 09:30 से अपराह्न 12:45 तक)

    भूगोल



    द्वितीय पारी (अपराह्न 01:15 से सायं 04:30 तक)

    अंग्रेजी साहित्य

    11

    05.12.2026 (शनिवार)

    प्रथम पारी (प्रातः 09:30 से अपराह्न 12:45 तक)

    संस्कृत साहित्य / कृषि विज्ञान



    द्वितीय पारी (अपराह्न 01:15 से सायं 04:30 तक)

    सिन्धी साहित्य / पंजाबी साहित्य / हिन्दी साहित्य / उर्दू साहित्य / राजस्थानी साहित्य / लेखाशास्त्र / भौतिक विज्ञान

    12

    06.12.2026 (रविवार)

    –

    अवकाश

    13

    07.12.2026 (सोमवार)

    द्वितीय पारी (अपराह्न 01:15 से सायं 04:30 तक)

    लोकप्रशासन

    14

    12.11.2026 (शनिवार)

    प्रथम पारी (प्रातः 09:30 से अपराह्न 12:45 तक)

    अर्थशास्त्र

    1791962989402

    1791962989427


    ये भी पढ़ें : आरबीएसई 10th क्लास मॉडल पेपर | राजस्थान बोर्ड 12वीं मॉडल पेपर |  आरबीएसई 12वीं टाइम टेबल |  आरबीएसई 10वीं टाइम टेबल

    महत्वपूर्ण निर्देश / नोट्स

    क्र. सं.

    विवरण

    1

    प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाये रखने की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संस्थाप्रधान की होगी।

    2

    संस्था प्रधान प्रश्नपत्रों को खोलने से पूर्व परीक्षा कार्यक्रम से मिलान के पश्चात् ही प्रश्नपत्रों का वितरण करावें।

    3

    यदि किसी कारणवश राज्य सरकार द्वारा परीक्षा अवधि में अवकाश घोषित किया जाता है तो उस दिन की परीक्षा, परीक्षा समाप्ति तिथि के बाद विभाग द्वारा निर्धारित कार्यदिवस वाली तिथि में करवाई जावेगी।

    4

    जो विषय परीक्षा कार्यक्रम में नहीं दिखाये गये हैं उनके प्रश्नपत्रों की व्यवस्था संस्थाप्रधान स्वयं अपने स्तर पर करेंगे।

    5

    कक्षा 11 में जीवन कौशल विषय के 30 अंक का सतत् मूल्यांकन, 30 अंक का प्रोजेक्ट एवं 40 अंक की वार्षिक परीक्षा लिखित परीक्षा होगी। इसकी अर्द्धवार्षिक परीक्षा नहीं होगी।

    6

    विशेष आवश्यकता वाले वे विद्यार्थी जिनके लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा अलग श्रेणी में प्रश्न-पत्र उपलब्ध करवाया जाता है, उनके लिए आवश्यकतानुसार प्रश्न-पत्र/पत्रों का निर्माण संबंधित संस्था–प्रधान/विद्यालय प्रशासन के माध्यम से ही करवाया जाना सुनिश्चित किया जावे।

    7

    परीक्षा के समय विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों हेतु माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर के नियमानुसार अतिरिक्त समय एवं श्रुतलेखक की उपलब्धता सुनिश्चित की जावे।

    राजस्थान बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 की तैयारी के टिप्स

    राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। परीक्षा की तैयारी के दौरान इन बातों का ध्यान रखें:

    • सबसे पहले एक रणनीतिक अध्ययन योजना बनाएं और परीक्षा से पहले राजस्थान बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक पाठ्यक्रम 2026-27 पूरा करें।

    • सभी विषयों के महत्वपूर्ण टॉपिक्स को अच्छी तरह पढ़ें और शिक्षकों द्वारा बताए गए महत्वपूर्ण अध्यायों पर विशेष ध्यान दें।

    • समय प्रबंधन और प्रश्न हल करने की गति बेहतर करने के लिए पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और राजस्थान बोर्ड अर्धवार्षिक मॉडल पेपर 2026-27 हल करें।

    • परिभाषाओं, सूत्रों और महत्वपूर्ण तथ्यों के लिए छोटे-छोटे नोट्स तैयार करें, ताकि परीक्षा से पहले उनका आसानी से रिवीजन किया जा सके।

    • प्रत्येक विषय के लिए नियमित रूप से रिवीजन करें और जिन टॉपिक्स में कठिनाई हो, उन्हें दोबारा पढ़ें।

    राजस्थान बोर्ड परीक्षा से संबंधित अन्य लेख पढ़ें

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Karnataka SSLC Board Application Date

    9 Oct'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to RBSE 12th

    On Question asked by student community

    Have a question related to RBSE 12th ?

    Hello Om,

    These are the links you requested. I hope you find them helpful.

    It is in English. Please translate it using Google Translate.