Aakash Re-NEET 2026 Batch
Enrol for Aakash Re-NEET 2026 Victory Batch at Rs. 99 only. Batch start 16th May.
ओएफएसएस बिहार बोर्ड मेरिट लिस्ट 2026 ofssbihar.net पर जारी - बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 5 मई, 2026 को ओएफएसएस बिहार मेरिट लिस्ट 2026 के साथ पहली लिस्ट का कटऑफ भी जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net के माध्यम से अपने संबंधित संस्थान के लिए ओएफएसएस की पहली मेरिट लिस्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं और कटऑफ चेक कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने कटऑफ पार कर लिया है, उन्हें बिहार बोर्ड की पहली चयन सूची 2026 में चयनित छात्रों को उनके आवंटित कॉलेज में प्रवेश मिलेगा। ऐसे छात्र 5 से 12 मई, 2026 तक अपने आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट कर सकते हैं और अपना ओएफएसएस कक्षा 11 में एडमिशन सुनिश्चित कर सकते हैं। इसके साथ ही, बोर्ड ने विज्ञान, कला और वाणिज्य में प्रवेश के लिए संस्थानवार कटऑफ जारी कर दी है। प्रवेश कार्यक्रम, स्लाइड-अप प्रक्रिया और पहली मेरिट सूची में चयनित न होने वाले छात्रों के लिए आगे की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानें।
ओएफएसएस बिहार मेरिट लिस्ट 2026 और कटऑफ चेक करने का डायरेक्ट लिंक
This Story also Contains
बिहार बोर्ड ओएफएसएस मेरिट लिस्ट (OFSS Bihar Board Merit List 2026) चेक करने का विंडो


ओएफएसएस बिहार मेरिट लिस्ट से संबंधित बिहार बोर्ड की गाइडलाइन पीडीएफ डाउनलोड करें
आवेदकगण Computer से अपना सूचना पत्र (Intimation Letter) की प्रति प्राप्त करने के लिये अपने Common Application Form (CAF) की प्रति एवं यूनिक बारकोड संख्या जो उन्हें CAF भरते समय उपयोग किया था, अपने पास सुरक्षित रखेंगे।
सर्वप्रथम आवेदक किसी भी वेब ब्राउजर के माध्यम से OFSS वेबसाइट https://ofssbihar.net पर जायेंगे।
उसके बाद होम पेज पर दिये गये लिंक “इंटर / +2 कक्षा में अपने चयन एवं नामांकन संबंधी इंटरमीडिएट शिक्षा संस्थान / संकाय” की जानकारी प्राप्त करने हेतु लिंक पर क्लिक करेंगे।
क्लिक करने के पश्चात एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आवेदक को अपना Application Reference No./ Barcode No. एवं जिस मोबाइल नम्बर के माध्यम से उन्होंने Common Application Form भरा है, उसे दर्ज करना होगा।
आगे बढ़ने के पहले आवेदक अपने द्वारा भरी सभी सूचना पुनः जाँच लें कि सूचनायें सही भरी गयी है।
वांछित सूचना अंकित करने के पश्चात आवेदक चयनित इंटरमीडिएट शिक्षा संस्थान एवं संकाय का उपयोग करेंगे।
उसके पश्चात आवेदक Download Intimation Letter लिंक पर क्लिक करके अपना सूचना पत्र (Intimation Letter) डाउनलोड कर लेंगे।
डाउनलोड एवं प्रिंट किये गये सूचना पत्र (Intimation Letter), Common Application Form का प्रिंट आउट सहित अन्य सभी मूल अभिलेख यथा- 10वीं बोर्ड परीक्षा के अंक पत्र, आवंटित प्रमाण पत्र, विद्यालय परित्याग पत्र, प्रवजन प्रमाण पत्र, आधार प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा कोई अन्य प्रमाण पत्र जो आवंटित इंटरमीडिएट शिक्षा संस्थान द्वारा मांगी जाय तथा उन प्रमाण पत्रों की स्वहस्ताक्षरित दो प्रतिलिपि एवं पासपोर्ट आकार के पांच रंगीन फोटो लेकर संबंधित प्रधानाचार्य / प्राचार्य से सम्पर्क कर अपना नामांकन करेंगे।
बिहार में कक्षा 11 में प्रवेश के लिए मेरिट सूची कक्षा 10 के परिणामों में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। छात्रों को प्रवेश संबंधी सभी सूचनाओं से अवगत रहना चाहिए ताकि वे कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी न चूकें।
कार्यक्रम | तिथियां (2026) |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 8 अप्रैल, 2026 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 25 अप्रैल, 2026 |
बिहार ओएफएसएस के लिए पहली मेरिट सूची की तिथि | 5 मई, 2026 |
पहली मेरिट सूची के लिए प्रवेश तिथियां | 5 मई से 12 मई, 2026 तक |
स्लाइड-अप प्रक्रिया विंडो | 5 मई से 12 मई, 2026 तक |
ये भी पढ़ें : बिहार ओएफएसएस इंटरमीडिएट कटऑफ 2026
Get your results instantly with our calculator!
बिहार बोर्ड ने ओएफएसएस बिहार मेरिट लिस्ट 2026 जारी करते हुए सूचना जारी की है जिसमें कहा है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा राज्य के +2 विद्यालयों में सत्र 2026-28 के लिए 11वीं कक्षा में नामांकन हेतु बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा प्रथम चयन सूची (First Selection List) जारी किया गया।

मेरिट लिस्ट (चयन सूची) में नाम आने के बाद संबंधित संस्थान में नामांकन के लिए आपको मुख्य रूप से निम्नलिखित दस्तावेजों और चीजों की आवश्यकता होगी:
OFSS के माध्यम से मान्यता प्राप्त उच्चतर श्रेणी के सभी शिक्षा संस्थानों में शैक्षणिक सत्र के प्रथम चरण में प्रथम चयन सूची (First Selection List) का निर्माण निम्नांकित बिन्दुओं के आधार पर किया जा रहा है :-
(i) इण्टरमीडिएट शिक्षा संस्थानों में 11वीं कक्षा में नामांकन हेतु उपलब्ध सीट की संख्या कुल संख्या
(ii) विद्यार्थियों द्वारा OFSS Portal पर किये गये ऑनलाइन आवेदन में भरे गये सूचना / संख्या का वास्तव
(iii) विद्यार्थियों के कक्षा 10वीं का प्रातिक प्रतिशत
(iv) आरक्षण संबंधी राज्य सरकार के प्रमाणी प्रावधान
(v) वैसे संस्थानों में, जहां 12वीं की पढ़ाई के साथ 10वीं की पढ़ाई भी होती है, वैसे संस्थानों से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों ने यदि 12वीं की पढ़ाई हेतु विद्यालय में अपने विद्यालय (जहां से उन्होंने 10वीं की कक्षा उत्तीर्ण की है) का विकल्प दिया है, तो ऐसे मामलों में उन विद्यार्थियों को राज्य सरकार के नियमानुसार अपने मूल संस्थान में नामांकन हेतु प्राथमिकता दी गयी है। अर्थात यदि उनको अपने मूल संस्थान से ऊपर का विकल्प नामांकन हेतु प्राथमिकता सूची में नहीं मिलता है, तो उनका चयन अपने मूल संस्थान में नामांकन हेतु किया जायेगा।
उदाहरणस्वरूप अगर किसी विद्यार्थी ने अपने विद्यालय का विकल्प, जहां से उन्होंने 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है, को छठे स्थान पर दिया है और उनका चयन उनके मेरा एवं आरक्षण के आधार पर आवेदन संख्या के विकल्प में होता है तो उस परिस्थिति में उन्हें छठे नंबर के अपने मूल संस्थान में नामांकन के लिये चयनित किया जाएगा, परन्तु अगर ऐसे विद्यार्थी का चयन तीसरे विकल्प (जो छठे विकल्प से ऊपर है) के संस्थान हेतु होता है, तो उस स्थिति में उनका चयन तीसरे विकल्प के लिए किया जाएगा।
किन्तु शिक्षण संस्थान के लिये यह प्रावधान उनकी अधिकतम स्वीकृत सीट की संख्या के सीमा के अन्तर्गत ही अनुमान्य है। अर्थात यदि किसी संस्थान में अधिकतम स्वीकृत सीट संख्या से अधिक उसी संस्थान में विद्यार्थियों ने इण्टर में नामांकन के लिये आवेदन दिया है तो वैसी स्थिति में आरक्षण श्रेणीगत मेरा सूची में ऊपर के अधिकतम सीट संख्या के अनुरूप ही उस संस्थान में प्राथमिकता के आधार पर इस प्रथम सूची में नामांकन किया जायेगा। शेष विद्यार्थी (जो आरक्षण श्रेणीगत मेरा सूची में नीचे हैं) को वह संस्थान नहीं दिया जायेगा, बल्कि उनके द्वारा भरे गये विकल्पों के आधार पर उनका चयन संस्थान आवंटित किया जायेगा।

सभी विद्यार्थियों जिनकी प्रथम चयन सूची (First Selection List) दिनांक 05.05.2026 को पूर्वाह्न 11.00 बजे जारी की गई, जिन्हें संबंधित इण्टरमीडिएट शिक्षा संस्थानों के उनके Login ID पर जारी की गई। इण्टरमीडिएट शिक्षा संस्थानों के वेबसाइट पर उपलब्ध Cut Off Percentage (आवश्यक श्रेणी) भी समिति के Website पर दिनांक 05.05.2026 को जारी किया किया गया, जिसे आवेदक https://ofssbihar.net पर जाकर देख सकते हैं।
इनके साथ ही सभी आवेदकों को उनका Login ID, प्रथम चयन सूची (Intimation Letter) भी जारी की जा रही है, जिससे OFSS Portal पर अपना User ID एवं Password अपडेट कर देख सकते हैं। Reference ID/Barcode No. पर अपना आवेदन संख्या भी डाउनलोड भी कर सकते हैं। इस हेतु चयनित आवेदकों को SMS भी भेजा जाएगा।

प्रथम चयन सूची (First Selection List) के आधार पर आवंटित संस्थानों में 05.05.2026 से 12.05.2026 तक अपने आवंटित शिक्षा संस्थान में नामांकन लेना सुनिश्चित करना होगा। प्रथम चयन सूची के आधार पर संबंधित विद्यार्थी OFSS Portal से अपना सूचना पत्र (Intimation Letter) का प्रिंट निकालकर संबंधित शिक्षा संस्थान में प्राथमिक/प्रवेश हेतु सम्पर्क करेंगे।
संबंधित प्रावधान उक्त सूचना पत्र (Intimation Letter) के साथ सम्पर्क समिति द्वारा नियमानुसार नामांकन प्रक्रिया के अंतर्गत ही एवं OFSS Portal पर प्रदर्शित प्रक्रिया का अनुसरण करते हुए अपना User ID एवं Password के माध्यम से नामांकन (Update) करें।
अगर कोई आवेदक उक्त चयनित इण्टरमीडिएट शिक्षा संस्थान में नामांकन नहीं लेते हैं तो उनका चयन रद्द कर दिया जाएगा तथा उनका नाम OFSS System से हटा दिया जाएगा और नामांकन हेतु आगे की चयन सूची जारी की जाएगी।
यदि किसी आवेदक प्रथम सूची के तहत उन्हें आवंटित किए जाने वाले इण्टरमीडिएट शिक्षा संस्थान/संकाय से संतुष्ट नहीं है और दूसरा इण्टरमीडिएट शिक्षा संस्थान/संकाय चुनना चाहते हैं तो ऐसे आवेदकों के लिये यह इण्टरमीडिएट शिक्षा संस्थान/संकाय में नामांकन के लिये किन्तु प्रथम चयन सूची के तहत आवंटित किया गया है, उस इण्टरमीडिएट शिक्षा संस्थान में नामांकन अवश्य करेंगे। अन्यथा उनका आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। आवंटित संस्थान में नामांकन करने के बाद ही वे द्वितीय/तृतीय चयन सूची जारी होने पर उसे लेकर प्राथमिकता वाले संस्थानों में नामांकन ले सकेंगे, जिनके लिये उन्हें हूबहू उक्त प्रक्रिया करनी है।

प्रथम चयन सूची में चयनित विद्यार्थी दिनांक 05.05.2026 से 12.05.2026 तक अपने द्वारा भरे गये उच्चतर विकल्प (Higher Preference) हेतु ऑनलाइन विकल्प भर सकते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिये यह प्रक्रिया की निम्नलिखित तिथि दिनांक 05.05.2026 से 12.05.2026 तक की अवधि में नामांकन चयनित संस्थान / संस्थाओं में अध्ययन करना होगा। नामांकन नहीं कराने की स्थिति में उनके नाम पर द्वितीय / तृतीय चयन सूची में विचार नहीं किया जाएगा अर्थात उनका नाम सूची से हटा दिया जाएगा। यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि अमान्य Slide Up विकल्प में नया संस्थान / संकाय न तो बदल सकते हैं और न ही कोई नया संस्थान / संकाय जोड़ सकते हैं। अर्थात अगर आवेदक प्रथम चरण में निचली प्राथमिकता वाले संस्थान में चुने जाने पर संतुष्ट नहीं हैं, तो वे विद्यार्थी दिनांक 05.05.2026 से 12.05.2026 तक OFSS वेबसाइट के माध्यम से Student Login में जाकर उनके द्वारा दिये गये उच्च प्राथमिकता वाले संस्थानों में नामांकन की संभावना हेतु Slide Up विकल्प पर सहमति दे सकते हैं, परन्तु नये संस्थान / संकाय का विकल्प न तो जोड़ सकते हैं और न ही बदल सकते हैं। Slide Up पर सहमति देने के पश्चात संबंधित विद्यार्थी को उनके द्वारा अवलंबित पत्र में पहले से भरे गये उच्च प्राथमिकता वाले विकल्पों में दूसरी सूची में चयन होने की सम्भावना है।
इण्टरमीडिएट शिक्षा संस्थानों में नामांकन के लिये जारी प्रथम चयन सूची के अनुसार चयनित आवेदक को संबंधित संस्थान में नामांकन करना अनिवार्य है। आवेदकों को पुनः सलाह दी जाती है कि नामांकन की तिथि और अन्य औपचारिकताओं के लिये उन्हें आवंटित शिक्षण संस्थान से सम्पर्क करना चाहिए और नामांकन की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। अगर चयनित आवेदक अपने प्रथम चयन सूची में आवंटित इण्टरमीडिएट शिक्षा संस्थान / संकाय से संतुष्ट नहीं हैं तो भी उन्हें उस आवंटित संस्थान / संकाय में नामांकन लेना अनिवार्य है, ताकि Slide Up विकल्प भरने के बाद उनको दूसरी / तीसरी सूची में अन्य इण्टरमीडिएट शिक्षा संस्थान / संकाय आवंटित करने पर विचार किया जा सके। अगर वे प्रथम सूची में आवंटित संस्थान / संकाय में नामांकन नहीं करते हैं तो उनका आवेदन स्वतः रद्द कर दिया जाएगा और उनका नाम OFSS System से हटा दिया जाएगा। वर्तमान सत्र में जो द्वितीय / तृतीय चयन सूची जारी की जायेगी, उसमें भी उनके आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।.

प्रथम चयन सूची में जिन आवेदकों का चयन (उनके द्वारा भरे गये विकल्पों में से उनके प्राथमिकता प्रतिष्ठित एवं आरक्षण के आधार पर) किसी भी शिक्षण संस्थानों में नहीं होता है, वैसे आवेदक पूर्ण: दिनांक 05.05.2026 से 12.05.2026 तक OFSS वेबसाइट में Login करके अन्य नये शिक्षण संस्थान का विकल्प नामांकन हेतु दोबारा भर सकते हैं। नये विकल्प भरने हेतु आवेदक विकल्प के रूप में नये इण्टरमीडिएट शिक्षण संस्थान में संकाय का चुनाव कर सकते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को न्यूनतम 10 (दस) विकल्प एवं अधिकतम 20 (बीस) विकल्प आवेदन पत्र में दोबारा भरना होगा।
इन भरे गये विकल्पों के आधार पर दूसरी चयन सूची के लिये उनका यह नया आवेदन (CAF) मान्य होगा। इस कार्य हेतु आवेदकों को दोबारा किसी प्रकार का कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। ऐसे आवेदकों को उनके दसवीं परीक्षा में प्राप्त अंक प्रतिशत इत्यादि के आधार पर द्वितीय चयन सूची (Second Selection List) में शिक्षण संस्थान आवंटित करने हेतु विचार किया जायेगा।
ऑनलाइन आवेदन करते समय विद्यार्थी से कुल 350/- रुपये आवेदन शुल्क लिया गया था, जिसमें 150/- रुपये आवेदन शुल्क एवं 200/- रुपये संस्थान शुल्क निहित था। अतः सभी इण्टरमीडिएट शिक्षा संस्थानों को सूचित किया जाता है कि प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय सूची के तहत नामांकन के बाद कुल जितने विद्यार्थियों का नामांकन उनके इण्टरमीडिएट शिक्षा संस्थानों में होगा उन सभी विद्यार्थियों की कुल संख्या के अनुरूप 200/- रुपये प्रति नामांकित विद्यार्थी का दर से कुल राशि Demand Draft/RTGS/NEFT के माध्यम से समिति द्वारा उन इण्टरमीडिएट शिक्षा संस्थानों को भेज दी जायेगी। अतः कोई भी इण्टरमीडिएट शिक्षा संस्थान किसी विद्यार्थी से कोई आवेदन शुल्क (Application Fee) अलग से नहीं लेंगे, सिर्फ नामांकन शुल्क (Admission Fee) एवं नियमानुसार अन्य देय शुल्क (Other Applicable Fee) ही लेंगे।

(i) प्रथम चयन सूची (First Selection List) के आधार पर आवंटित इंटरमीडिएट शिक्षा संस्थान / संकाय में विद्यार्थी अपना नामांकन करायेंगे।
(ii) दिनांक 05.05.2026 से 12.05.2026 के बीच किसी भी दिन ऐसे विद्यार्थी OFSS के वेबसाइट https://ofssbihar.net अथवा Students Login पर अपना User ID एवं Password से Login करेंगे, स्लाइड अप (Slide Up) Option पर Click करेंगे तथा स्लाइड अप (Slide Up) हेतु वेबसाइट पर सहमति दें। इसके लिये निम्न प्रक्रिया है:–
(क) अपना User ID एवं Password से अपना पेज खोलें।
(ख) क्लिक करने के पश्चात एक नया पेज खुलेगा, जिसमें Slide Up Option दिखेगा।
(ग) Slide Up Option हेतु इच्छुक विद्यार्थी Slide Up Option के सामने दिये गये बटन को क्लिक करेंगे।
(iii) विद्यार्थी Slide Up पर सहमति देने के क्रम में कोई संस्थान / संकाय न तो बदल सकते हैं और न ही नया कोई संस्थान / संकाय जोड़ सकते हैं। किन्तु यहाँ पुनः स्पष्ट किया जाता है कि द्वितीय चयन सूची के लिये सिर्फ वैसे ही विद्यार्थियों के Slide Up Option पर विचार किया जायेगा, जो प्रथम चयन सूची में नामांकित संस्थान में नामांकन ले लेंगे। यदि वे प्रथम चयन सूची में आवंटित शिक्षण संस्थान में नामांकन नहीं कराते हैं, तो उनका आवेदन [Candidature] रद्द कर दिया जायेगा तथा उनके द्वारा भरे गये Slide Up Option पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
विद्यार्थी द्वारा दिये गये Choices (विकल्प) वाले शिक्षण संस्थान के Cut Off Marks से कम अंक होने के कारण अथवा संकाय की न्यूनतम अहर्ता (Minimum Criteria) पूर्ण नहीं करने के कारण जिन विद्यार्थियों का प्रथम चयन सूची (First Selection List) में चयन नहीं हो सका है, वैसे विद्यार्थियों के लिये महत्वपूर्ण निर्देश निम्नवत् है:–
(i) विद्यार्थी OFSS Portal पर उपलब्ध सभी शिक्षण संस्थानों के सभी संकायों का प्रथम कटऑफ मार्क्स (First Cut Off List) देख लें कि किन-किन शिक्षण संस्थानों / संकायों में किन-किन आरक्षण कोटि के अंतिम चयनित विद्यार्थियों का क्या अंक प्रतिशत है।
(ii) दिनांक 05.05.2026 से 12.05.2026 के बीच ऐसे विद्यार्थी OFSS Portal पर अपना User ID एवं Password के माध्यम से अपना वेब पेज खोलेंगे।
(iii) प्रथम चयन सूची के कट ऑफ मार्क्स को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थी दिनांक 05.05.2026 से 12.05.2026 के बीच OFSS Portal पर न्यूनतम 10 एवं अधिकतम 20 विकल्प भरेंगे।
वैसे विद्यार्थी जिनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र (CAF) भरा गया है, परंतु किसी कारण से उनका भुगतान नहीं हो सका है, तो वे अपने डैशबोर्ड आइडेंटिफायर का उपयोग करते हुए वेबसाइट पर Login करके भुगतान कर सकते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के नाम पर द्वितीय / तृतीय चयन सूची के प्रकाशन के क्रम में विचार किया जा सकेगा।
प्रथम चयन सूची जारी करने के बाद :–
(i) प्रथम चयन सूची जारी होने की तिथि:– दिनांक 05.05.2026
(ii) नामांकन की अवधि:– दिनांक 05.05.2026 से 12.05.2026 तक
(iii) शिक्षण संस्थान द्वारा OFSS वेबसाइट https://ofssbihar.net से Login कर Cut Off का अपडेट किये जाने की अंतिम तिथि:– दिनांक 13.05.2026 तक
(iv) विद्यार्थियों द्वारा नामांकन के पश्चात Slide Up का विकल्प देने के लिये सहमति देने की अवधि:– दिनांक 05.05.2026 से 12.05.2026 तक
(v) जिस विद्यार्थी का चयन प्रथम चयन सूची में किसी भी शिक्षण संस्थान में नहीं होता है, उसके लिये नया विकल्प भरने अथवा पूर्व विकल्प में परिवर्तन करने की अवधि:– दिनांक 05.05.2026 से 12.05.2026 तक
जिन छात्रों के नाम प्रथम चयन सूची में शामिल हैं, उन्हें अपना प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
सबसे पहले, छात्रों को आधिकारिक ओएफएसएस पोर्टल ofssbihar.net से सूचना पत्र डाउनलोड करना होगा।
निर्धारित तिथियों (5 मई से 12 मई) के भीतर आवंटित +2 विद्यालय या महाविद्यालय में अवश्य जाएँ। सूचना पत्र, कक्षा 10 की मार्कशीट और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज ले जाना न भूलें।
दस्तावेजों के सत्यापन के बाद, छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा।
यदि किसी छात्र को वह कॉलेज आवंटित नहीं होता जो उसकी पहली पसंद नहीं थी, तो वह स्लाइड-अप प्रक्रिया का विकल्प चुन सकता है।
चयनित छात्र सबसे पहले आवंटित कॉलेज में प्रवेश लेते हैं। इसके बाद, वे ओएफएसएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन "स्लाइड-अप" के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इससे छात्र को उच्च वरीयता वाले कॉलेज में सीट के लिए पात्र बने रहने में मदद मिलती है, यदि दूसरी या तीसरी योग्यता सूची में रिक्तियां उत्पन्न होती हैं।
जो छात्र पहली मेरिट सूची में चयनित नहीं हुए हैं, वे 5 मई से 12 मई तक लॉग इन करके अपनी कॉलेज संबंधी प्राथमिकताएं बदल सकते हैं या नए विकल्प जोड़ सकते हैं।
प्रवेश के पहले चरण की समाप्ति के बाद, बोर्ड शेष रिक्त सीटों के आधार पर दूसरी मेरिट सूची जारी करेगा। यदि उनका चयन ओएफएसएस बिहार बोर्ड की दूसरी मेरिट सूची 2026 में होता है, तो वे दूसरे चरण में आवंटित कॉलेज में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
ofss bihar merit list 2026 : ओएफएसएस बिहार मेरिट लिस्ट 2026
प्रश्न 1:OFSS के माध्यम से प्रथम चयन सूची (First Selection List) कैसे तैयार की जाती है?
उत्तर: OFSS के माध्यम से मान्यता प्राप्त उच्चतर श्रेणी के सभी शिक्षा संस्थानों में शैक्षणिक सत्र के प्रथम चरण में प्रथम चयन सूची निम्न बिन्दुओं के आधार पर तैयार की जाती है:
(i) इंटरमीडिएट शिक्षा संस्थानों में 11वीं कक्षा में उपलब्ध सीटों की कुल संख्या
(ii) विद्यार्थियों द्वारा OFSS Portal पर भरे गए ऑनलाइन आवेदन में दी गई सूचना/संख्या
(iii) विद्यार्थियों के कक्षा 10वीं के प्राप्तांक प्रतिशत
(iv) आरक्षण संबंधी राज्य सरकार के प्रावधान
(v) 10वीं एवं 12वीं दोनों एक ही संस्थान में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को उनके मूल संस्थान में प्राथमिकता
प्रश्न 2: प्रथम चयन सूची कब जारी होगी और उसकी सूचना कैसे मिलेगी?
उत्तर: प्रथम चयन सूची 05 मई 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे जारी की गई। विद्यार्थियों को उनके Login ID पर Intimation Letter जारी किया गया। OFSS वेबसाइट (https://ofssbihar.net) पर Cut Off Percentage भी जारी किया गया। चयनित आवेदकों को SMS भी भेजा गया है। हालांकि यदि आपको एसएमएस नहीं मिला है तो आप अपने लॉगिन से अपना इंटिमेशन लेटर चेक कर सकते हैं।
प्रश्न 3: प्रथम चयन सूची के आधार पर नामांकन कब तक करना अनिवार्य है?
उत्तर: नामांकन 05 मई 2026 से 12 मई 2026 तक संबंधित संस्थान में करना अनिवार्य है।
प्रश्न 4: Slide Up प्रक्रिया क्या है और कौन इसका लाभ ले सकता है?
उत्तर: Slide Up प्रक्रिया उन विद्यार्थियों के लिए है जिन्हें प्रथम चयन सूची में कम प्राथमिकता वाले संस्थान में सीट मिली है। वे 05.05.2026 से 12.05.2026 तक OFSS पोर्टल पर Login करके अपने उच्चतर विकल्प (Higher Preference) भर सकते हैं। नए संस्थान/संकाय नहीं जोड़ सकते।
प्रश्न 5: यदि कोई विद्यार्थी प्रथम सूची में किसी भी संस्थान में चयनित नहीं होता है तो क्या कर सकता है?
उत्तर: ऐसे विद्यार्थी 05.05.2026 से 12.05.2026 तक OFSS वेबसाइट पर Login करके नए संस्थान/संकाय के विकल्प भर सकते हैं (न्यूनतम 10, अधिकतम 20 विकल्प)। यह दूसरी चयन सूची के लिए मान्य होगा।
प्रश्न 6: नामांकन के बाद शुल्क की व्यवस्था क्या है?
उत्तर: आवेदन के समय लिए गए ₹350/- में ₹200/- संस्थान शुल्क था। नामांकन के बाद सभी संस्थानों को विद्यार्थी संख्या के अनुसार ₹200/- प्रति छात्र की दर से Demand Draft/RTGS/NEFT द्वारा भेजा जाएगा। संस्थान विद्यार्थियों से अलग से Application Fee नहीं ले सकेंगे, केवल Admission Fee और अन्य देय शुल्क ही ले सकते हैं।
प्रश्न 7: यदि विद्यार्थी प्रथम सूची वाले संस्थान में नामांकन नहीं करता है तो क्या होगा?
उत्तर: उसका चयन रद्द कर दिया जाएगा, नाम OFSS सिस्टम से हटा दिया जाएगा और आगे की सूचियों (द्वितीय/तृतीय) में विचार नहीं किया जाएगा।
प्रश्न 8: Slide Up विकल्प भरने के बाद क्या होगा?
उत्तर: Slide Up भरने के बाद यदि उच्च प्राथमिकता वाले संस्थान में सीट मिलती है तो उसमें नामांकन हो सकेगा, लेकिन इसके लिए पहले प्रथम सूची वाले संस्थान में नामांकन करना अनिवार्य है।
On Question asked by student community
Hi Student
The examination form for the Bihar Board 12th is usually released in August/September. Students can fill out the form, apply for the board exam, and pay the required fees. You can apply for the improvement exam based on your Bihar Board 12th result . Click on the link
Hi Student
If you have chosen Physics, Chemistry, Biology (PCB) in your Bihar Board 12th , and taken Mathematics as an additional subject, and you have scored more marks in Maths than Biology, then your additional marks will not be added to the Total Percentage. You need to score higher
Hi Rupam Kumari,
You can get the Bihar board Class 12 Hindi answer key by visiting the Careers360 website.
Dear Student,
Please download Bihar Board 12th Biology Question Paper 2026 PDF
Enrol for Aakash Re-NEET 2026 Victory Batch at Rs. 99 only. Batch start 16th May.
Study at a world-renowned UK university in India | Admissions open for UG & PG programs.
Apply for UG & PG programmes from Victoria University, Delhi NCR Campus
Admissions open for UG & PG programs at Illinois Tech Mumbai
Apply for UG & PG courses at University of Aberdeen, Mumbai Campus
UG & PG Admissions open for CS/AI/Business/Economics & other programmes.