Careers360 Logo
ask-icon
share
    एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 @bseh.org.in, हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 परिणाम ऑनलाइन, डायरेक्ट लिंक
    • लेख
    • एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 @bseh.org.in, हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 परिणाम ऑनलाइन, डायरेक्ट लिंक

    एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 @bseh.org.in, हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 परिणाम ऑनलाइन, डायरेक्ट लिंक

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 27 Jan 2026, 03:10 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 (HBSE 12th Result 2026 in hindi) - हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) मई 2026 में कक्षा 12वीं का एचबीएसई रिजल्ट 2026 जारी करेगा। एचबीएसई 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के माध्यम से अपने हरियाणा बोर्ड 12वीं के परिणाम 2026 ऑनलाइन देख सकेंगे। एचबीएसई 12वीं परिणाम 2026 देखने के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि ज़रूरी है। रोल नंबर एचबीएसई 12वीं के एडमिट कार्ड 2026 पर उपलब्ध होगा। एचबीएसई 12वीं की परीक्षा फरवरी 2026 में आयोजित होने की उम्मीद है।

    This Story also Contains

    1. एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 - डेट्स (HBSE Class 12th Results 2026 - Dates)
    2. हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 हाईलाइट्स (Haryana Board 12th Result 2026 Highlights)
    3. एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 पर उल्लिखित विवरण (Details mentioned on HBSE 12th result 2026)
    4. एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 - ग्रेडिंग सिस्टम (HBSE 12th Result 2026 in hindi - Grading System)
    5. एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 के बाद क्या? (What after HBSE 12th Result 2026?)
    6. एचबीएसई 12वीं कक्षा रिजल्ट 2026 पुनर्मूल्यांकन/रीचेकिंग (HBSE 12th Class Result 2026 Revaluation/Rechecking)
    7. एचबीएसई 12वीं कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2026 (HBSE 12th Compartment Result 2026)
    8. पिछले वर्ष के एचबीएसई 12वीं रिजल्ट आंकड़े (Previous Year's HBSE 12th Result Statistics)
    9. एचबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 टॉपर्स (HBSE 12th Result 2026 Toppers)
    एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 @bseh.org.in, हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 परिणाम ऑनलाइन, डायरेक्ट लिंक
    एचबीएसई रिजल्ट 2026 (HBSE result 2026)

    पिछले साल, बोर्ड ने 13 मई, 2025 को परिणाम घोषित किया था। ऑनलाइन हरियाणा बोर्ड परीक्षा कक्षा 12 परिणाम 2026 में परीक्षार्थी द्वारा प्राप्त विषयवार अंक, कुल अंक, परिणाम योग्यता स्थिति और अन्य विवरण शामिल होते हैं। ऑनलाइन परिणाम अनंतिम है; इसलिए, छात्रों को परिणाम की घोषणा के कुछ दिनों बाद अपने संबंधित स्कूल से मूल एचबीएसई 12वीं की मार्कशीट प्राप्त करनी होगी। हरियाणा बोर्ड परिणाम 12वीं कक्षा 2026 की तारीख, परिणाम डाउनलोड करने के चरण, पुनर्मूल्यांकन परिणाम, कम्पार्टमेंट परिणाम, आँकड़े और अन्य जानकारी के लिए आगे पढ़ें।

    ये भी पढ़ें : एचबीएसई 12वीं डेटशीट | एचबीएसई बोर्ड 12वीं टॉपर्स | एचबीएसई 10वीं टॉपर 2026

    एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 - डेट्स (HBSE Class 12th Results 2026 - Dates)

    हरियाणा बोर्ड एग्जाम रिजल्ट कक्षा 12 2026 (Haryana board exam result Class 12 2026 in hindi) की घोषणा से संबंधित घटनाओं की सभी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित तालिका देखें:

    एचबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट 2026 - तिथियां (HBSE Class 12 Results 2026 - Dates of Events)

    इवेंट्स

    तिथियां

    एचबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा तिथियां 2026

    25 फरवरी से 1 अप्रैल 2026

    एचबीएसई 12वीं भिवानी बोर्ड रिजल्ट तिथि

    मई 2026

    एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 पुनर्मूल्यांकन

    जून 2026

    एचबीएसई कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा तिथियां 2026

    जुलाई 2026

    हरियाणा बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट डेट 2026

    जुलाई 2026

    यं भी पढ़ें : एचबीएसई 12वीं रिजल्ट देखें | एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026

    एचबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट 2025 - तिथियां (HBSE Class 12 Results 2025 - Dates of Events)

    संदर्भ के लिए हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा तिथियां, रिजल्ट और अन्य संबंधित तिथियां जानने के लिए नीचे दी गई पिछले सत्र की तालिका देखें

    इवेंट्स

    तिथियां

    एचबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा तिथियां 2025

    27 फरवरी से 29 मार्च 2025

    एचबीएसई 12वीं भिवानी बोर्ड रिजल्ट तिथि

    13 मई 2025

    एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 पुनर्मूल्यांकन

    19 जून 2025

    एचबीएसई कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा तिथियां 2025

    4 जुलाई 2025

    हरियाणा बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट डेट 2025

    28 जुलाई 2025

    हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 हाईलाइट्स (Haryana Board 12th Result 2026 Highlights)

    निम्नलिखित तालिका में हरियाणा बोर्ड एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 के प्रमुख बिन्दुओं और अवलोकन का उल्लेख किया गया है।

    एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 मुख्य विशेषताएं (Highlights of HBSE Class 12th 2025 Result)

    बोर्ड का नाम

    स्कूल शिक्षा बोर्ड, हरियाणा

    परीक्षा का नाम

    हरियाणा बोर्ड ऑफ सीनियर सेकेंडरी एग्जामिनेशन

    रिजल्ट का नाम

    हरियाणा बोर्ड सीनियर सेकेंडरी एग्जाम रिजल्ट 2026

    एचबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट डेट 2026

    मई 2026

    हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट वेबसाइट

    bseh.org.in

    आवश्यक क्रेडेंशियल

    रिजल्ट जारी करने का तरीका

    ऑनलाइन

    रिजल्ट स्टेटस

    जारी

    एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 ऑनलाइन जांच कैसे करें? (How to Check HBSE 12th Result 2026 Online via the Official Website?)

    एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया जानने के लिए छात्र नीचे दिए गए बिंदुओं की जांच कर सकते हैं:

    • हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट वेबसाइट - bseh.org.in 2026 पर जाएं।

    • नवीनतम अधिसूचना सेक्शन के तहत, 'एचबीएसई सीनियर सेकेंडरी परीक्षा 2026 रिजल्ट' पर क्लिक करें।

    • नियमित उम्मीदवार रोल नंबर, जन्मतिथि जैसे पूछे गए क्रेडेंशियल तथा स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड दर्ज करें।

    • निजी उम्मीदवार अपने पिता का नाम/माता का नाम और जन्मतिथि दर्ज करके कक्षा 12 एचबीएसई 2026 रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।

    • अब, 'सर्च रिजल्ट' विकल्प पर क्लिक करें।

    • भिवानी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसे अपने डिवाइस पर डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लें।

    हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 वेब विंडो की छवि

    1643791916852

    इसे भी देखें- एचबीएसई 12वीं डेट शीट 2026

    एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 पर उल्लिखित विवरण (Details mentioned on HBSE 12th result 2026)

    छात्रों को हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 (Haryana Board 12th Result 2026 in hindi) में नीचे बताए गए विवरण दिखेंगे। उन्हें bseh.org.in 2026 के कक्षा 12वीं रिजल्ट (HBSE class 12 result in hindi) में दिए गए विवरण की सत्यता सुनिश्चित करनी चाहिए।

    • छात्र का नाम
    • रोल नंबर
    • पंजीकरण संख्या
    • ज़िला
    • छात्र की श्रेणी
    • छात्र की स्ट्रीम
    • थ्योरी और प्रैक्टिकल विषयों में मिले अंक
    • रिजल्ट स्थिति
    • हासिल ग्रेड
    • सीजीपीए
    • विषय जिनकी परीक्षा छात्र ने दी/चुना
    • कुल प्राप्त अंक
    HBSE Class 12 Syllabus 2025-26
    Get the updated HBSE Class 12 Syllabus 2025-26 with subject-wise topics and marking scheme to plan your preparation and score better in board exams.
    Download EBook

    एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 - ग्रेडिंग सिस्टम (HBSE 12th Result 2026 in hindi - Grading System)

    छात्रों को हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 (Haryana Board 12th Result 2026 in hindi) उत्तीर्ण करने के लिए सैद्धांतिक (थ्योरी) के साथ-साथ प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षाओं में न्यूनतम 33% अंक लाना आवश्यक होता है। छात्रों को सभी विषयों में अलग से अर्हता प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। नीचे एचबीएसई कक्षा 12वीं ग्रेडिंग प्रणाली दी गई है।

    एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 (HBSE 12th Result 2026 in hindi) - ग्रेडिंग प्रणाली

    प्रतिशत

    ग्रेड

    ग्रेड स्थिति

    ग्रेड महत्व

    90% से 100%

    A+

    उत्कृष्ट

    9

    80% से 89%

    A

    शानदार

    8

    70% से 79%

    B+

    बहुत अच्छा

    7

    60% से 69%

    B

    अच्छा

    6

    50% से 59%

    C+

    औसत से बेहतर

    5

    40% से 49%

    C

    औसत

    4

    30% से 39%

    D+

    सीमा पर

    3

    20% से 29%

    D

    सुधार की जरूरत

    2

    20% से कम

    E

    सुधार की जरूरत

    1

    एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 के बाद क्या? (What after HBSE 12th Result 2026?)

    • एचबीएसई द्वारा कक्षा 12 रिजल्ट 2026 की घोषणा के बाद, छात्र 12वीं के बाद सर्वोत्तम कोर्स का विकल्प चुन सकते हैं।
    • छात्रों को 12वीं के बाद कोर्स चुनने में बहुत सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि यह किसी के भविष्य के करियर पथ के लिए निर्णायक कारक हो सकता है।
    • साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए इंजीनियरिंग, मेडिकल लाइन आदि जैसे करियर विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला है।
    • कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र बी.कॉम, बीसीए डिग्री कोर्स आदि का विकल्प चुन सकते हैं। 12वीं के बाद कई प्रोफेशनल और वोकेशनल कोर्स उपलब्ध हैं।

    एचबीएसई 12वीं कक्षा रिजल्ट 2026 पुनर्मूल्यांकन/रीचेकिंग (HBSE 12th Class Result 2026 Revaluation/Rechecking)

    अगर किसी छात्र को लगता है कि उसे एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 (HBSE 12th Result 2026 in hindi) में कम अंक मिले हैं, तो बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की अनुमति देगा। नीचे पुनर्मूल्यांकन का विवरण देखें-

    • छात्रों को एचबीएसई 12 वीं कक्षा के रिजल्ट 2026 (HBSE 12th class result 2026 in hindi) की घोषणा के 20 दिनों के भीतर पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने की अनुमति है।

    • एचबीएसई 12वीं आवेदन फॉर्म हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

    • पुनर्मूल्यांकन शुल्क 1000 रुपये प्रति विषय होता है, जिसका भुगतान आवेदन पत्र के साथ ऑनलाइन करना होगा।

    • पुनर्मूल्यांकन के लिए हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 (Haryana Board 12th Result 2026 in hindi) संभवत: जून 2026 में घोषित किया जाएगा।

    एचबीएसई 12वीं कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2026 (HBSE 12th Compartment Result 2026)

    यदि कोई छात्र परीक्षा उत्तीर्ण करने में असफल रहे तो उसे परीक्षा उत्तीर्ण करने का एक और मौका मिलता है। वे हरियाणा बोर्ड द्वारा आयोजित कम्पार्टमेंट परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं।

    • छात्रों को हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करके कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने की अनुमति है।

    • कंपार्टमेंट परीक्षा की तैयारी करते समय, छात्रों को एचबीएसई 12वीं पाठ्यक्रम 2026 की मदद लेनी चाहिए।

    • एचबीएसई 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित किए जाने की संभावना है।

    • एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 (HBSE 12th Result 2026 in hindi) में अच्छा स्कोर करने के लिए छात्र एचबीएसई 12वीं प्रश्न पत्र 2026 से अभ्यास करें।

    • कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए एचबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट 2026 (HBSE Class 12 Result 2026 in hindi) अगस्त, 2026 में जारी किए जाने की संभावना है।

    पिछले वर्ष के एचबीएसई 12वीं रिजल्ट आंकड़े (Previous Year's HBSE 12th Result Statistics)

    हरियाणा बोर्ड रिजल्ट की घोषणा के साथ 12वीं कक्षा के लिए एचबीएसई रिजल्ट आंकड़े भी जारी करता है। निम्नलिखित तालिका में, छात्र पिछले वर्षों के रिजल्ट डेटा की जांच कर सकते हैं जैसे - कुल उत्तीर्ण प्रतिशत, परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों की संख्या, लड़के और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत। रिजल्ट की घोषणा के बाद एचबीएसई 2026 रिजल्ट के आंकड़े अपडेट किए जाएंगे।

    पिछले साल के एचबीएसई 12वीं के रिजल्ट के आंकड़े

    एचबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट पिछले वर्ष के आंकड़े (Previous Year's HBSE 12th Result Stats)

    वर्ष

    कुल उत्तीर्ण %

    बालक %

    बालिका %

    शामिल होने वाले कुल छात्र

    202585.31%81.86%89.41%1,93,828
    202485.3182.5288.142.13 लाख लगभग

    2023

    81.65

    76.43

    87.11

    2,63,409

    2022

    87.08

    83.96

    90.51

    2,45,685

    2021

    100

    100

    100

    --

    2020

    80.34

    75.06

    86.30

    लगभग 3 लाख

    2019

    74.4

    68

    82.5

    2 लाख से अधिक

    2018

    63.84

    57.1

    72.38

    2,22,388

    2017

    64.49

    57.58

    73.43

    2,10,867

    2016

    53.96

    45.88

    64.57

    2,58,841

    एचबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 टॉपर्स (HBSE 12th Result 2026 Toppers)

    बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा एचबीएसई वार्षिक परीक्षा रिजल्ट 2026 की घोषणा के साथ एचबीएसई कक्षा 12 टॉपर्स नाम सूची 2026 जारी करेगा। इस बीच, छात्र पिछले वर्ष की एचबीएसई 12वीं टॉपर्स की सूची नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं:

    हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा 13 मई 2025 को एचबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट 2025 जारी किया गया। इस बार कक्षा 12 की परीक्षा में शामिल 85.66 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं। वर्ष 2024 में एचबीएसई रिजल्ट 12वीं के साथ टॉपर्स सूची की घोषणा नहीं की गई थी, लेकिन इस साल बोर्ड से आई सूचना के अनुसार कक्षा 12वीं के अर्पण दीप सिंह ने 497 अंक हासिल किए हैं। हालांकि हरियाणा बोर्ड 12वीं टॉपर के नाम की घोषणा नहीं की गई है। जिला वार टॉपर के तौर पर जिन्द जिला टॉप पर है तो नूंह सबसे नीचे है।

    एचबीएसई 12वीं टॉपर्स 2023 सूची

    रैंक

    टॉपर का नाम

    स्ट्रीम

    प्राप्त अंक

    प्रथम

    नैनी

    कॉमर्स

    498

    द्वितीय

    जसमीत कौर

    कॉमर्स

    497

    तृतीय

    • कनुज

    • मानसी सैनी

    • प्रिया

    • साइंस

    • आर्ट्स

    • कॉमर्स

    496

    इसे भी देखें-

    एचबीएसई 12वीं टाइम टेबल 2026

    एचबीएसई 12वीं पूरक रिजल्ट 2025

    हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 28 जुलाई, 2025 को एचबीएसई 12वीं पूरक रिजल्ट 2025 की घोषणा की। एचबीएसई 12वीं कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध है। छात्र अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके अपने हरियाणा बोर्ड 12वीं कम्पार्टमेंट परिणाम 2025 की जांच कर सकते हैं। एचबीएसई कक्षा 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 4 जुलाई, 2025 को आयोजित की गई थी। इस वर्ष, 71.90 प्रतिशत छात्रों ने एचबीएसई कक्षा 12 कम्पार्टमेंट परीक्षा पास की।
    डायरेक्ट लिंक: एचबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट घोषित: अभी जांचें

    हरियाणा बोर्ड ने सीनियर सेकेंडरी (शैक्षणिक/मुक्त) परीक्षा के लिए पुन: जाँच/पुनर्मूल्यांकन पंजीकरण 14 मई को शुरू कर दिया है। उम्मीदवार 2 जून तक पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) द्वारा 13 मई को एचबीएसई कक्षा 12 बोर्ड रिजल्ट 2025 की घोषणा की गई। हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2025 में विभिन्न श्रेणियों का परीक्षा परिणाम अलग-अलग रहा। नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 85.66 प्रतिशत, स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 63.21 प्रतिशत। नियमित परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत काफी बेहतर रहा। हरियाणा बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि कला संकाय में पास प्रतिशत 85.31, विज्ञान संकाय में 83.05 तथा कॉमर्स संकाय में 92.20 रही है। हरियाणा बोर्ड ने 12वीं परीक्षा 27 फरवरी से 29 मार्च 2025 तक आयोजित की गई।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एचबीएसई 12वीं कक्षा रिजल्ट 2026 की तारीख क्या है?
    A:

    हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2026 संभवत: मई 2026 में जारी किया जाएगा। पिछले शैक्षणिक सत्र में हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 13 मई, 2025 को सुबह 10 बजे जारी किय गया।

    Q: हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए उत्तीर्ण अंक क्या हैं?
    A:

    एचबीएसई परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।

    Q: क्या होगा यदि मैं एचबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2026 में एक विषय में अनुत्तीर्ण हो गया?
    A:

    एचबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट 2026 के एक विषय में फेल छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग लेकर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

    Q: अगर एचबीएसई 12वीं कक्षा रिजल्ट 2026 में मेरा नाम गलत है तो मुझे क्या करना चाहिए?
    A:

    ऑनलाइन हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की स्थिति में छात्रों को संबंधित स्कूलों से संपर्क करना चाहिए।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Kerala DHSE Admit Card Date

    15 Jan'26 - 28 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    ISC 12th Admit Card Date

    27 Jan'26 - 6 Apr'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to HBSE 12th

    On Question asked by student community

    Have a question related to HBSE 12th ?

    Hello,

    If you are looking for the Class 12 HBSE (Haryana Board) question papers for the 2025–26 board exams, you can download previous year question papers and sample papers online. Practicing these papers is very helpful because they allow students to understand the exam pattern, marking scheme, and important topics

    Hello ramesh!

    You can easily find the maths question paper for board of School education, haryana at is official website : Bseh. (https://bseh.org.in/secondary-question-paper-march2024) You will have to go to the section given as old question paper then you will have to select the year as 2024 and then there will

    Hi Aspirant,

    Hope you are doing great as per the question asked by you, as per no dates have been confirmed till now for the results as per the schedule the results will be released in month of May 2022 for class 10th and class 12th.

    For more information you

    Hi aspirant!

    Yes, your uncle can apply for the open schooling in the Haryana Yes, your uncle can apply for the open schooling in the Haryana for this session 2023. Also, he can register directly from the official website of the Open schooling Haryana Board without the help of any