Careers360 Logo
ask-icon
share
    एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी @bseh.org.in, हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 परिणाम, वेबसाइट लिंक
    • लेख
    • एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी @bseh.org.in, हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 परिणाम, वेबसाइट लिंक

    एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी @bseh.org.in, हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 परिणाम, वेबसाइट लिंक

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 14 May 2026, 03:39 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 (HBSE 10th Result 2026 in Hindi) : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 14 मई 2026 को दोपहर 1 बजे जारी किया। इसकी आधिकारिक सूचना जारी की गई। इससे पहले 12वीं का रिजल्ट 12 मई को जारी किया गया लेकिन सर्वर पर अधिक ट्रैफिक की वजह से 10वीं का रिजल्ट एक दिन बाद अगले दिन जारी करने का निर्णय लिया गया। एचबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध कराया गया है लेकिन भारी ट्रैफिक की वजह से अभी वेबसाइट ठीक से काम नहीं कर रही है। छात्रों को अपना एचबीएसई रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। एचबीएसई 10वीं परीक्षा डेट शीट 2026 के अनुसार 26 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गई।
    हरियाणा बोर्ड बीएसईएच 10वीं रिजल्ट 2026 डिजीलॉकर से चेक करें : डायरेक्ट लिंक
    हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 चेक करने का वेबसाइट लिंक
    ये भी पढ़ें : एचबीएसई 10वीं टॉपर 2026 | एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026

    This Story also Contains

    1. हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा? (haryana board 10 ka result kab aayega)
    2. एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 - महत्वपूर्ण तिथियां (HBSE 10th Result 2026 - Important Dates)
    3. हरियाणा बोर्ड एचबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट 2026 - अवलोकन (Haryana Board HBSE Class 10 Result 2026 - Overview)
    4. एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें? (How to Check HBSE 10th Result 2026 online?)
    5. एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 नाम वार (HBSE 10th Result 2026 Name Wise)
    6. एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 (HBSE 10th result 2026 in hindi) - पुनर्मूल्यांकन
    7. कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 (HBSE 10th result 2026 for Compartmental Exam)
    8. एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 आंकड़े (HBSE 10th result 2026 Statistics)
    9. एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 - टॉपर्स की सूची
    10. हरियाणा बोर्ड 10वीं टॉपर 2026
    एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी @bseh.org.in, हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 परिणाम, वेबसाइट लिंक
    HBSE 10th result 2026

    हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट डिजीलॉकर पर भी जारी किया जाएगा। रिजल्ट डिजीलॉकर पर जारी किए जाने की सूचना दी गई है। हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट जब 12 मई को जारी किया गया था तो एक साथ 14 करोड़ लोगों के वेबसाइट पर आ जाने की वजह से वेबसाइट क्रैश हो गई थी और कई घंटे तक विद्यार्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने में असमर्थ थे। ऐसे आप डिजीलॉकर अकाउंट अपना पहले से एक्टिव करके रखें तो रिजल्ट जारी होने के बाद इसके माध्यम से तुरंत रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

    1778737015748

    हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए डिजीलॉकर कैसे एक्टिव करें?

    हरियाणा बोर्ड (HBSE) 10वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए DigiLocker पहले से एक्टिव रखना बेहतर है। आमतौर पर प्रक्रिया इस प्रकार होती है:

    1. DigiLocker Official Website https://www.digilocker.gov.in/ या https://results.digilocker.gov.in/ या DigiLocker ऐप खोलें।

    2. “Sign Up” पर क्लिक करें।

    3. मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP से वेरिफाई करें।

    4. आधार नंबर जोड़ें (यदि उपलब्ध हो)।

    5. यूज़रनेम और पासवर्ड बनाएं।

    6. यदि बोर्ड/स्कूल द्वारा 6-अंकों का Access Code या Security PIN दिया गया हो, तो उसे दर्ज करें।

    7. अकाउंट एक्टिव होने के बाद रिजल्ट जारी होने पर “Issued Documents” में मार्कशीट दिखाई देगी।

    hbse 10th result : एचबीएसई 10वीं रिजल्ट देखने के लिए बाद में:

    • DigiLocker में लॉगिन करें

    • “Education” / “Board Results” सेक्शन खोलें

    • Board of School Education Haryana चुनें

    • रोल नंबर आदि भरें

    • डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें।

    अगर स्कूल ने Security PIN नहीं दिया है, तो अपने स्कूल से संपर्क करें।

    हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा? (haryana board 10 ka result kab aayega)

    हरियाणा बोर्ड ने 10वीं से पहले 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी किया। हरियाणा बोर्ड सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) का रिजल्ट 12 मई 2026 को जारी किया गया। वहीं सेकेंडरी (कक्षा 10वीं) का परिणाम 14 मई 2026 को दोपहर 1 बजे घोषित किया गया। बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि रिजल्ट में किसी भी तरह की गलती न रहे। इसलिए आंसरशीट्स को दो बार चेक किया गया है।

    इस साल लगभग साढ़े 6 लाख छात्रों ने हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2026 दी थी। इनमें 10वीं क्लास के कुल 3,70,663 और 12वीं क्लास के कुल 2,95,478 स्टूडेंट्स शामिल हैं। इन छात्रों का परिणाम इसी सप्ताह में घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपनी डिजिटल मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

    हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 10वीं परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार के अनुसार, सेकेंडरी (10वीं) कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 2 अप्रैल से शुरू हुआ। यह प्रक्रिया 22 जिलों के 75 मूल्यांकन केंद्रों पर आयोजित की गई। इसके लिए करीब 6,969 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई और मूल्यांकन 24 अप्रैल तक चला।

    मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए बोर्ड ने सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की है। पहले दिन प्रत्येक परीक्षक 15 कॉपियां जांचेगा, जबकि उसके बाद रोजाना 30 कॉपियां जांचनी होंगी। साथ ही, जांची गई 10% कॉपियों का रैंडम वेरिफिकेशन चीफ एग्जामिनर द्वारा किया जाएगा। इस वर्ष हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हुई थीं। 10वीं की परीक्षाएं 20 मार्च तक चलीं।

    पिछले साल, बोर्ड ने 17 मई, 2025 को दोपहर 12:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हरियाणा बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित किया था। हरियाणा बोर्ड ने 28 फरवरी से 19 मार्च, 2025 तक एचबीएसई 10वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं। 2026 में 10वीं कक्षा के हरियाणा बोर्ड परीक्षा परिणाम में विषयवार एचबीएसई 10वीं के प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, योग्यता स्थिति और उम्मीदवार का विवरण जैसे विवरण शामिल होंगे। एचबीएसई 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र जून/जुलाई 2026 में अपने संबंधित स्कूलों से अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। एचबीएसई माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2026, पुनर्मूल्यांकन परिणाम, कम्पार्टमेंट परिणाम विवरण और अन्य जाँचने के चरणों के बारे में अधिक जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
    ये भी पढ़ें : एचबीएसई 10वीं एडमिट कार्ड 2026

    एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 - महत्वपूर्ण तिथियां (HBSE 10th Result 2026 - Important Dates)

    छात्र एचबीएसई कक्षा 10 बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 (HBSE class 10 board examination result 2026 in hindi) से संबंधित सभी घटनाओं को ट्रैक करने के लिए नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।

    एचबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट 2026 - तिथियां (HBSE Class 10 Result 2026 - Dates)

    इवेंट्स

    तिथि

    एचबीएसई कक्षा 10वीं एग्जाम डेट्स 2026

    26 फरवरी से 20 मार्च 2026

    एचबीएसई 10वीं भिवानी बोर्ड रिजल्ट डेट्स

    14 मई 2026 को दोपहर 1 बजे

    एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 पुनर्मूल्यांकन रिजल्ट

    जून, 2026

    एचबीएसई कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट एग्जाम 2026

    जुलाई, 2026

    हरियाणा बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट डेट्स

    अगस्त, 2026

    एचबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट 2025 - तिथियां (HBSE Class 10 Result 2025 - Dates)

    संदर्भ के लिए आप पिछले शैक्षणिक सत्र की तिथियां देख सकते हैं, जिससे आपको विभिन्न तिथियों का अनुमान लगाने में मदद मिलेगी।

    इवेंट्स

    तिथि

    एचबीएसई कक्षा 10वीं एग्जाम डेट्स 2025

    28 फरवरी-19 मार्च, 2025

    एचबीएसई 10वीं भिवानी बोर्ड रिजल्ट डेट्स

    17 मई 2025 को दोपहर 12.30 बजे

    एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 पुनर्मूल्यांकन रिजल्ट

    जून, 2025

    एचबीएसई कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट एग्जाम 2025

    5 से 14 जुलाई, 2025

    हरियाणा बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट डेट्स

    8 अगस्त, 2025

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: Percentage = CGPA × 9.5

    हरियाणा बोर्ड एचबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट 2026 - अवलोकन (Haryana Board HBSE Class 10 Result 2026 - Overview)

    एचबीएसई 10वीं कक्षा रिजल्ट 2026 (haryana board 10th result) की मुख्य विशेषताएं नीचे दी गई हैं। एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 (HBSE 10th result 2026 in hindi) के पहलुओं के बारे में एक नज़र में जानने के लिए छात्र निम्नलिखित तालिका को देख सकते हैं।

    एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 - हाइलाइट्स (HBSE 10th Result 2026- Highlights)

    बोर्ड का नाम

    स्कूल शिक्षा बोर्ड, हरियाणा

    परीक्षा का नाम

    हरियाणा माध्यमिक परीक्षा बोर्ड

    रिजल्ट का नाम

    हरियाणा बोर्ड माध्यमिक परीक्षा रिजल्ट 2026

    एचबीएसई 10वीं रिजल्ट डेट और टाइम 2026

    14 मई 2026 को दोपहर 1 बजे

    एचबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट वेबसाइट

    bseh.org.in

    आवश्यक क्रेडेंशियल

    एचबीएसई 10वीं रोल नंबर तथा डीओबी

    रिजल्ट का तरीका

    ऑनलाइन

    रिजल्ट की स्थिति

    जारी

    ये भी पढ़ें : एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 | एचबीएसई 12वीं सिलेबस

    एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें? (How to Check HBSE 10th Result 2026 online?)

    बीएसईएच भिवानी बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर भिवानी बोर्ड 10 वीं रिजल्ट 2026 (HBSE 10th Result 2026 in hindi) ऑनलाइन घोषित करेगा। 10वीं कक्षा 2026 हरियाणा बोर्ड भिवानी के रिजल्ट (10th class 2026 haryana board bhivani result) की जांच कैसे करें, यह जानने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

    • आधिकारिक वेबसाइट results.bseh.org.in पर जाएं। (bseh org in result 2026 link)

    • होमपेज पर 'HBSE 10th result 2026' लिंक पर क्लिक करें।

    • रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

    • 'submit' बटन पर क्लिक करें।

    • एचबीएसई हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 (HBSE 10th Result 2026 in hindi) स्क्रीन पर खुल जाएगा।

    • हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 (HBSE 10th Result 2026 in hindi) को सेव करें और डाउनलोड करें।

    JEE Main Important Physics formulas

    As per latest syllabus. Physics formulas, equations, & laws of class 11 & 12th chapters

    JEE Main Important Chemistry formulas

    As per latest syllabus. Chemistry formulas, equations, & laws of class 11 & 12th chapters

    ऑनलाइन एचबीएसई 10 वीं रिजल्ट 2026 विंडो नीचे दी गई इमेज की तरह दिखेगी-

    1640146186504

    हरियाणा बोर्ड परिणाम: पिछले वर्षों की रिजल्ट रिलीज़ तिथियां

    छात्र नीचे दी गई तालिका में पिछले वर्षों के परिणाम तिथियां देख सकते हैं:

    वर्षपरिणाम तिथियां

    2026

    14 मई, 2026

    2025

    17 मई, 2025

    2024

    12 मई, 2024

    2023

    16 मई, 2023

    2022

    17 जून, 2022

    2021

    11 जून, 2021

    2020

    10 जुलाई,2021
    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Check Now


    एसएमएस के जरिए एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? (How to check HBSE 10th Result 2026 via SMS?)

    • 10वीं कक्षा 2026 एचबीएसई का रिजल्ट (10th Class 2026 HBSE Result in hindi) इंटरनेट के जरिए चेक करने के अलावा छात्र एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

    • दिए गए प्रारूप में एसएमएस भेजने के बाद, हरियाणा बोर्ड उम्मीदवार के मोबाइल फोन पर एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 (HBSE 10th Result 2026 in hindi) भेज देगा।

    • इस प्रारूप में एसएमएस टाइप करें - RESULTHB10 (space) ROLL NUMBER और इसे 56263 पर भेजें।

    JEE Main high scoring chapters and topics

    As per latest 2024 syllabus. Study 40% syllabus and score upto 100% marks in JEE

    JEE Main Important Mathematics Formulas

    As per latest syllabus. Maths formulas, equations, & theorems of class 11 & 12th chapters

    एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 रोल नंबर अनुसार (HBSE 10th Result 2026 Roll Number wise)

    छात्र 10वीं कक्षा 2026 के लिए एचबीएसई रिजल्ट इंडियारिजल्ट.com जैसी तृतीय-पक्ष की वेबसाइटों के माध्यम से भी देख सकेंगे। कभी-कभी, हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा के दिन, आधिकारिक वेबसाइट धीमी हो सकती है। ऐसा आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण होता है। इसलिए, छात्र अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके अन्य वेबसाइटों से भी अपना हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 (bseh result 2026) देख सकेंगे।

    एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 नाम वार (HBSE 10th Result 2026 Name Wise)

    हरियाणा बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट कक्षा 10 हरियाणा बोर्ड रिजल्ट नाम-वार जांचने का विकल्प प्रदान नहीं करती है। छात्रों को ऑनलाइन एचबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट प्राप्त करने के लिए एचबीएसई 10वीं रोल नंबर, छात्र का नाम, मां का नाम जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करने की आवश्यकता होती है।

    बोर्ड के ऐप के माध्यम से एचबीएसई 10वीं के रिजल्ट 2026 की जांच कैसे करें? (how to check HBSE 10th result 2026 via Board App?)

    हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 'बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ऐप' लॉन्च किया है। छात्र इस एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप के माध्यम से एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 (hbse.org.in result 2026) की जांच करने के लिए चरणों का पालन करें।

    • प्ले स्टोर खोलें और 'Board of School Education, Haryana' खोजें।

    • ऐप ओपन करने के बाद अपना नाम, ईमेल आईडी तथा मोबाइल नंबर डालकर खुद को रजिस्टर करें।

    • एक बार पंजीकरण हो जाने के बाद, पेज के नीचे 'result' के टैब पर क्लिक करें।

    • अब, स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा। छात्रों को कोर्स चुनना होगा और रोल नंबर दर्ज करना होगा।

    • भिवानी बोर्ड एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 (Bhivani Board HBSE 10th result 2026 in Hindi) स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। भविष्य में उपयोग के लिए इसे डाउनलोड करें।

    एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 (HBSE 10th result 2026 in hindi) - पुनर्मूल्यांकन

    जो छात्र एचबीएसई हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 (HBSE 10th Result 2026 in Hindi) में अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसलिए, वे बोर्ड द्वारा अपनी प्रतियों की दोबारा जांच करवा सकेंगे।

    • छात्र बीएसईएच 10वीं रिजल्ट 2026 (BSEH 10th Result 2026 in hindi) के पुनर्मूल्यांकन के लिए जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

    • उन्हें याद रखना चाहिए कि एक बार जब वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करते हैं, तो उनके अंक कम भी हो सकते हैं।

    • रि-इवेल्युएशन का अनुरोध एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 (HBSE 10th result 2026 hindi) की घोषणा के एक या दो सप्ताह के भीतर किया जाना चाहिए। उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए छात्रों को प्रति विषय एक विशेष राशि का भुगतान करना होगा।

    • वे अपने पुनर्मूल्यांकन हरियाणा बोर्ड 10 वीं रिजल्ट 2026 (HBSE 10th Result 2026 in hindi) को संभावित रूप से मई 2026 में प्राप्त कर सकेंगे।

    कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 (HBSE 10th result 2026 for Compartmental Exam)

    जो छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाए हैं, उन्हें अपने चेहरे पर मायूसी लाने की जरूरत नहीं है क्योंकि हरियाणा बोर्ड ऐसे छात्रों को दूसरा मौका देता है। इसलिए, वे चाहें तो उस विषय की एचबीएसई हाईस्कूल परीक्षा के लिए फिर से उपस्थित हो सकते हैं जिसमें वे अनुत्तीर्ण हुए और बदले में, अपना एक वर्ष ख़राब होने से बचा सकते हैं। कंपार्टमेंट के लिए एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 (HBSE 10th Result 2026 in hindi) के बारे में अधिक जानने के लिए इस नीचे दी गई जानकारी देखें।

    • छात्र संभावित रूप से जून 2026 में कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

    • इस परीक्षा की तैयारी में कोई कसर न छोड़कर छात्रों को रणनीतिक ढंग से तैयारी करने के लिए पाठ्यक्रम की मदद लेनी चाहिए।

    • कंपार्टमेंट के लिए हरियाणा बोर्ड दसवीं का रिजल्ट (Haryana Board 10th Result in hindi) अगस्त 2026 में जारी किया जाता है।

    • परीक्षा आयोजक संस्था कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए अलग से एचबीएसई कक्षा 10 समय सारणी जारी करती है।

    बीएसईएच कक्षा 10 रिजल्ट 2026 के बाद क्या करें? (What after BSEH Class 12 Result 2026?)

    • एचबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट 2026 (HBSE 10th Result 2026 in hindi) की घोषणा के बाद छात्र अपने संबंधित स्कूल प्राधिकारियों से अपनी मूल अंकसूचियां (original mark sheets) प्राप्त कर सकेंगे।

    • छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स में से एक स्ट्रीम चुननी होगी।

    • छात्रों को बहुत समझदारी से अपने स्ट्रीम का चयन करना चाहिए तथा उसके अनुसार ही अपनी पढ़ाई की योजना बनानी चाहिए। उच्च लक्ष्य स्थापित करना और प्राप्त करना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे कॅरियर की राह सुगम और अधिक आसान बन जाती है।

    एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 आंकड़े (HBSE 10th result 2026 Statistics)

    नीचे पिछले वर्षों के एचबीएसई कक्षा 10 के रिजल्ट (HBSE Class 10 result in Hindi) से जुड़े आंकड़े दिए गए हैं।

    हरियाणा बोर्ड 10वीं के रिजल्ट के आंकड़े (bseh 10th result 2026)

    वर्ष

    कुल उत्तीर्ण

    बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत

    बालिकओं का उत्तीर्ण प्रतिशत

    2025

    92.49%91.07%94.06%

    2024

    95.2294.22 %96.32 %

    2023

    65.43%

    61.41%

    69.81%

    2022

    शासकीय स्कूल- 88.21%

    निजी स्कूल- 63.54%

    70.50

    76.26

    2021

    100%

    100%

    100%

    2020

    64.59%

    -

    -

    2019

    57.39%

    -

    -

    2018

    51.15%

    47.61%

    55.34%

    2017

    97%

    95%

    96%

    2016

    96.45%

    95.27%

    94.68%

    2015

    93.48%

    92.37%

    91.89%

    2014

    90.45%

    90.67%

    89.7%

    एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 - टॉपर्स की सूची

    हरियाणा भिवानी बोर्ड, एचबीएसई 10वीं 2026 रिजल्ट घोषित (HBSE 10th Result 2026) होने के बाद हरियाणा बोर्ड टॉपर विवरण भी जारी करेगा। छात्र पिछले वर्ष के हरियाणा टॉपर्स के नाम और अंक नीचे दी गई टेबल से चेक कर सकते हैं।

    हरियाणा बोर्ड 10वीं टॉपर 2026

    Roll No

    नाम

    स्कूल

    कुल प्राप्तांक

    1026147047

    दीपिका

    आदर्श SR Sec School, मिरान (भिवानी)

    499

    1026621500

    रोनक

    B S M SR Sec School, बिगोवा (चरखी दादरी)

    498

    1026262226

    खुशी

    N C V M High School, पुठी सामैन (हिसार)

    498

    1026247623

    अंतु

    Swami Viveka Nand SR Sec School, खेड़ी जलाब (हिसार)

    498

    1026398966

    दीपांशु

    Bala Ji SR Sec School, भुंगरका (मोहिंदरगढ़)

    498

    1026523756

    काव्यांश

    Govt SR Sec School, शाहपुर तुर्क (सोनीपत)

    497

    1026261893

    दीक्षा

    Tagore SR Sec School, रावत खेड़ा रोड, मंगाली (हिसार)

    497

    1026263686

    साक्षी

    Shree Balbir Singh SR Sec School, मढाढा (हिसार)

    497

    1026199801

    आरजू

    Pink City High School, बिसला (फतेहाबाद)

    497

    1026344026

    मानसी

    Aaryavart SR Sec School, देओबन (कैथल)

    497

    1026145171

    आयुष

    Holy SR Sec School, सिवानी मंडी (भिवानी)

    497

    1026429668

    मनुराज

    Modern Shiksha Sadan, देहरा (पानीपत)

    497

    1026263690

    स्कोमल

    Shree Balbir Singh SR Sec School, मढाढा (हिसार)

    497

    1026475654

    गीता

    Govt Girls High School, सुंदाना (रोहतक)

    497

    026147797

    महक

    आर्य हाई स्कूल, मंढोली कलां (भिवानी)

    497

    1026308622

    वंश देव

    महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, नरवाना (जींद)

    497

    वर्ष 2025 और वर्ष 2024 में हरियाणा बोर्ड 10वीं टॉपर की लिस्ट जारी नहीं की गई। बोर्ड का मानना है कि स्टूडेंट्स को गैर जरूरी प्रतिस्पर्धा और मानसिक तनाव से दूर रखने के लिए इस बार के रिजल्ट में शिक्षा बोर्ड ने टॉपर लिस्ट जारी नहीं की। नई शिक्षा नीति और सीबीएसई की तर्ज यह फैसला लिया गया।

    एचबीएसई कक्षा 10 टॉपर्स 2023 (HBSE Class 10 Toppers 2023)

    रैंक

    टॉपर

    प्राप्तांक

    1

    सोनू

    498

    1

    हिमेशा

    498

    1

    वर्षा

    498

    2

    सिमरन

    497

    2

    दीपेश शर्मा

    497

    2

    मनही

    497

    3

    शिवानी शर्मा, स्वीटी कुमारी, यशी, मोंटी, तमन्ना, आशादीप, दीपांशी, रिया, ज्योति रानी

    496


    एचबीएसई 10वीं टॉपर सूची 2022 (HBSE Class 10 Toppers 2022)

    रैंक

    टॉपर

    अंक

    1

    अमीषा

    499

    2

    सुनैना

    497

    2

    खुशी

    497

    2

    मंजू

    497

    3

    सुहानी

    496

    3

    रीना

    496

    3

    लवकुश

    496

    3

    हिमांशी

    496

    3

    हिमानी

    496

    करियर संबंधित लेख

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: रोल नंबर भूल जाने पर एचबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे देखा जा सकता है?
    A:

    छात्रों को रिजल्ट घोषित होने तक एचबीएसई कक्षा 10 एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखना चाहिए क्योंकि इसमें सभी आवश्यक जानकारी दी हुई होती है। इसके न होने पर स्कूल से अपना बीएसईएच दसवीं रिजल्ट देखने के लिए संपर्क करना चाहिए।

    Q: हरियाणा बोर्ड दसवीं का रिजल्ट कब आएगा?
    A:

    हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 (HBSE 10th result 2026 in hindi) 14 मई 2026 को जारी किया जाएगा।

    Q: क्या एचबीएसई हाईस्कूल रिजल्ट 2026 की टेंपरेरी मार्कशीट की प्रति रखना महत्वपूर्ण है?
    A:

    हां, छात्रों को एचबीएसई कक्षा 10 की अंकसूची की प्रतिलिपि पास रखनी चाहिए क्योंकि रिजल्ट की घोषणा के कुछ सप्ताह बाद ही मूल अंकसूची उपलब्ध हो पाती है।

    Q: क्या 3 विषयों में फेल होने पर भी एचबीएसई कक्षा 10 कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 के लिए आवेदन किया जा सकता है?
    A:

    नहीं, जो छात्र दो से अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण होंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। इसलिए उन्हें अगले साल फिर से कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।

    Q: मैं एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 के पुनर्मूल्यांकन के लिए कब आवेदन कर सकता हूं?
    A:

    जो छात्र अपने अंकों से असंतुष्ट होंगे, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच करवा सकते हैं।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    AP Intermediate 1st year Admit Card Date

    16 May'26 - 4 Jun'26 (Offline)

    Ongoing Dates
    AP SSC Board Admit Card Date

    18 May'26 - 4 Jun'26 (Online)

    Ongoing Dates
    NIOS Class 12 Application Date

    21 May'26 - 20 Jun'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University of Nottingham, Nottingham
    University Park, Nottingham NG7 2RD
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ
    English-taught MBBS Universities in Italy
    5 minMay 20, 2026 12:05 PM IST
    English-Taught Medical Universities in Russia
    6 minMay 20, 2026 06:05 AM IST

    Questions related to HBSE 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to HBSE 10th ?

    Hello,

    If you are looking for the HBSE Board History question paper 2026, you can download it from Careers360 after the exam is conducted. These papers help me understand the latest exam pattern, important topics, and marking scheme for the Haryana Board exams.

    You can check and download the HBSE

    Hi Student

    The Haryana Board Class 10 Maths examination was held on February 26, 2026. Check out the link below to get the HBSE 10th Class question paper 2026 for the Maths subject.

    Hello,

    The HBSE class 10 data sheet 2026 has not been released yet.

    The final HBSE 10th data sheet 2026 is expected to be released in January 2026.

    You can check this link for more details on datasheet HBSE class 10 2026:

    https://school.careers360.com/exams/hbse-10th

    I hope this answer helps you!


    Hello,

    HBSE (Haryana Board) usually releases its date sheet for September exams in August end on the official board site. The compartment/improvement exams normally run in the first half of September.

    For more information visit: https://school.careers360.com/exams/hbse-10th

    Thank you!