Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीबीएसई प्राइवेट कैंडिडेट फॉर्म 2027 कक्षा 10वीं, 12वीं जारी - रजिस्ट्रेशन, अंतिम तिथि, आवेदन कैसे करें
    • लेख
    • सीबीएसई प्राइवेट कैंडिडेट फॉर्म 2027 कक्षा 10वीं, 12वीं जारी - रजिस्ट्रेशन, अंतिम तिथि, आवेदन कैसे करें

    सीबीएसई प्राइवेट कैंडिडेट फॉर्म 2027 कक्षा 10वीं, 12वीं जारी - रजिस्ट्रेशन, अंतिम तिथि, आवेदन कैसे करें

    Mithilesh KumarUpdated on 08 Oct 2026, 12:08 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए सीबीएसई प्राइवेट कैंडिडेट फॉर्म 2027 8 अक्टूबर 2026 को जारी कर दिया है। जिन विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं या 12वीं की परीक्षा पास नहीं की है और जिनका परिणाम फेल (Fail) या एसेंशियल रिपीट (Essential Repeat) घोषित किया गया है, वे दोबारा प्राइवेट कैंडिडेट के रूप में परीक्षा दे सकते हैं। सीबीएसई प्राइवेट कैंडिडेट परीक्षा के लिए विद्यार्थी 23 अक्टूबर 2026 तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    This Story also Contains

    1. सीबीएसई प्राइवेट कैंडिडेट आवेदन फॉर्म 2027 की तिथियां
    2. सीबीएसई प्राइवेट कैंडिडेट फॉर्म 2027 पात्रता
    3. सीबीएसई क्लास 12 की योग्यता मानदंड
    4. सीबीएसई प्राइवेट कैंडिडेट परीक्षा 2027 के लिए आवेदन कैसे करें?
    5. सीबीएसई प्राइवेट कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन फीस 2027
    सीबीएसई प्राइवेट कैंडिडेट फॉर्म 2027 कक्षा 10वीं, 12वीं जारी - रजिस्ट्रेशन, अंतिम तिथि, आवेदन कैसे करें
    सीबीएसई प्राइवेट कैंडिडेट फॉर्म 2027

    सीबीएसई प्राइवेट कैंडिडेट आवेदन फॉर्म 2027: यहां उपलब्ध है

    जो विद्यार्थी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा प्राइवेट कैंडिडेट के रूप में देने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in/newsite/private पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई 10वीं और 12वीं प्राइवेट कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन 2027 पूरा करने के बाद विद्यार्थी आवंटित परीक्षा केंद्रों पर प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। नियमित विद्यार्थियों की तरह सीबीएसई प्राइवेट परीक्षा 2027 भी फरवरी 2027 में आयोजित की जाएगी।

    सीबीएसई प्राइवेट कैंडिडेट आवेदन फॉर्म 2027 की तिथियां

    कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए सीबीएसई प्राइवेट कैंडिडेट आवेदन फॉर्म 2027 ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। जो विद्यार्थी इस अवधि में आवेदन नहीं कर पाएंगे, वे 24 से 30 अक्टूबर 2026 तक 2,000 रुपये के विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे।

    सीबीएसई 10वीं और 12वीं प्राइवेट कैंडिडेट आवेदन 2027 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं।

    विवरण

    संभावित तिथियां

    सीबीएसई प्राइवेट कैंडिडेट आवेदन फॉर्म जारी होने की तिथि

    8 अक्टूबर 2026

    आवेदन की अंतिम तिथि

    8 से 23 अक्टूबर 2026 (बिना विलंब शुल्क)

    24 से 30 अक्टूबर 2026 (विलंब शुल्क के साथ)

    सीबीएसई प्राइवेट कैंडिडेट परीक्षा एडमिट कार्ड 2027

    फरवरी 2027

    सीबीएसई कक्षा 10वीं प्राइवेट कैंडिडेट परीक्षा 2027

    फरवरी 2027

    सीबीएसई कक्षा 12वीं प्राइवेट कैंडिडेट परीक्षा 2027

    फरवरी 2027

    सीबीएसई प्राइवेट कैंडिडेट परीक्षा परिणाम

    अप्रैल 2027

    लेटेस्ट : सीबीएसई 12वीं प्रश्न पत्र 2026 | सीबीएसई 12वीं आंसर की 2026

    सीबीएसई 10वीं प्रश्न पत्र 2026 | सीबीएसई 10वीं आंसर की 2026

    सीबीएसई प्राइवेट कैंडिडेट फॉर्म 2027 पात्रता

    सीबीएसई प्राइवेट कैंडिडेट परीक्षा 2027 के लिए आवेदन करने से पहले विद्यार्थियों को बोर्ड द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंड की जांच कर लेनी चाहिए। कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए निर्धारित नवीनतम पात्रता मानदंड नीचे दिए गए हैं।

    सीबीएसई 10वीं प्राइवेट उम्मीदवारों की पात्रता

    श्रेणी

    पात्रता मानदंड

    पूर्ण विषय (5/6/7 विषय)

    (A) वे अभ्यर्थी जिनका परिणाम माध्यमिक परीक्षा (कक्षा X) 2026 में ESSENTIAL REPEAT घोषित किया गया है।
    अथवा

    (B) वे अभ्यर्थी जिनका परिणाम माध्यमिक विद्यालय परीक्षा (कक्षा X) में वर्षों 2021, 2022, 2023, 2024, 2025 एवं 2026 में FAIL/ESSENTIAL REPEAT घोषित किया गया है।
    अथवा

    (C) वे अभ्यर्थी जिन्होंने नियमित अध्ययन का कोर्स पूरा किया था और माध्यमिक परीक्षा में बैठने के लिए रोल नंबर आवंटित किया गया था, लेकिन चिकित्सा कारणों से (उपस्थिति की कमी को छोड़कर) कक्षा X की परीक्षा में नहीं बैठ सके — माध्यमिक परीक्षा (कक्षा X) 2026।
    अथवा

    (D) वे अभ्यर्थी जिन्हें दो विषयों में कम्पार्टमेंट में रखा गया है, वे 5/6/7 विषयों में बैठने का विकल्प चुन सकते हैं जिनमें उन्होंने बोर्ड की परीक्षाओं 2026 में भाग लिया था। ऐसे अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करते समय अपनी श्रेणी ESSENTIAL REPEAT के रूप में चुननी चाहिए।

    कम्पार्टमेंट


    वे छात्र जिनका परिणाम बोर्ड की मुख्य एवं पूरक परीक्षाओं 2026 में COMPARTMENT घोषित किया गया है, वे केवल उसी विषय/विषयों में आवेदन कर सकते हैं जिनमें उन्हें कम्पार्टमेंट में रखा गया है। ऐसे छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करते समय अपनी श्रेणी COMPARTMENT के रूप में चुननी चाहिए।

    प्रदर्शन में सुधार (IMPROVEMENT OF PERFORMANCE)

    केवल वे छात्र जिन्होंने बोर्ड की परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण की है, एक या अधिक विषयों में अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उन्होंने 2026 में आयोजित परीक्षा में उन्हीं विषयों में भाग लिया हो।

    नोट

    केवल वे छात्र जिन्होंने 2026 में PASS घोषित किया गया है, अन्य शर्तों की पूर्ति के अधीन प्रदर्शन सुधार (Improvement of Performance) के लिए आवेदन कर सकते हैं।


    1791433091427

    ये भी पढ़ें :

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    सीबीएसई क्लास 12 की योग्यता मानदंड

    श्रेणी

    पात्रता मानदंड

    पूर्ण विषय (5/6 विषय)

    (A) वे अभ्यर्थी जिनका परिणाम सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (कक्षा XII) 2026 में ESSENTIAL REPEAT घोषित किया गया है।
    अथवा


    (B) वे अभ्यर्थी जिनका परिणाम सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (कक्षा XII) में वर्षों 2021, 2022, 2023, 2024, 2025 एवं 2026 में FAIL/ESSENTIAL REPEAT घोषित किया गया है।
    अथवा


    (C) वे अभ्यर्थी जिन्होंने नियमित अध्ययन का कोर्स पूरा किया था और सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में बैठने के लिए रोल नंबर आवंटित किया गया था, लेकिन चिकित्सा कारणों से (उपस्थिति की कमी को छोड़कर) कक्षा XII की परीक्षा में नहीं बैठ सके — सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (कक्षा XII) 2026।
    अथवा


    (D) वे अभ्यर्थी जिन्हें एक विषय में कम्पार्टमेंट में रखा गया है, वे उन सभी विषयों में बैठने का विकल्प चुन सकते हैं जिनमें उन्होंने बोर्ड की परीक्षाओं 2026 में भाग लिया था। ऐसे अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करते समय अपनी श्रेणी ESSENTIAL REPEAT के रूप में चुननी चाहिए।

    कम्पार्टमेंट

    वे अभ्यर्थी जिनका परिणाम बोर्ड की मुख्य एवं पूरक परीक्षाओं 2026 में COMPARTMENT घोषित किया गया है, वे केवल उसी विषय में आवेदन कर सकते हैं जिसमें उन्हें कम्पार्टमेंट में रखा गया है। ऐसे छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करते समय अपनी श्रेणी COMPARTMENT के रूप में चुननी चाहिए।

    प्रदर्शन में सुधार (IMPROVEMENT OF PERFORMANCE)

    केवल वे छात्र जिन्होंने बोर्ड की परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण की है, एक या अधिक विषयों में अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उन्होंने 2026 में आयोजित परीक्षा में उन्हीं विषयों में भाग लिया हो।


    नोट
    केवल वे छात्र जिन्होंने 2026 में PASS घोषित किया गया है, अन्य शर्तों की पूर्ति के अधीन प्रदर्शन सुधार (Improvement of Performance) के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    1791433109954

    ये भी पढ़ें :

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download EBook

    सीबीएसई प्राइवेट कैंडिडेट परीक्षा 2027 के लिए आवेदन कैसे करें?

    विद्यार्थी सीबीएसई प्राइवेट कैंडिडेट आवेदन फॉर्म 2027 ऑनलाइन भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

    1. सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

    2. ‘Main Website’ पर क्लिक करें और ‘Private Candidates’ सेक्शन चुनें।

    3. ‘Submission of Examination Form by Private Candidates for Class X/XII Exam 2027’ लिंक पर जाएं।

    4. आवेदन करने से पहले पिछले वर्ष की आवश्यक जानकारी तैयार रखें। इसमें मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड और प्रोविजनल मार्कशीट आदि शामिल हैं।

    5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें। फॉर्म जमा करने के बाद विद्यार्थियों को एक आवेदन संख्या (Application Number) प्राप्त होगी।

    6. स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

    7. अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें, ताकि विलंब शुल्क से बचा जा सके।

    8. इसके बाद ‘Generate Confirmation Page’ पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म जमा करें।

    ये भी पढ़ें :

    सीबीएसई प्राइवेट कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन फीस 2027

    नीचे कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए सीबीएसई प्राइवेट कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन फीस 2027 दी गई है।

    कक्षा 10वीं

    शुल्क स्लैब | परीक्षा शुल्क (INR में) | परीक्षा फॉर्म एवं शुल्क जमा करने की समय-सारणी

    शुल्क स्लैब

    भारत (कक्षा X)

    नेपाल (कक्षा X)

    अन्य देश (कक्षा X)

    समय-सारणी

    सामान्य शुल्क

    320/- प्रति विषय प्रति अभ्यर्थी (अतिरिक्त विषयों के लिए)

    1100/- प्रति विषय प्रति अभ्यर्थी (अतिरिक्त विषयों के लिए)

    2200/- प्रति विषय प्रति अभ्यर्थी (अतिरिक्त विषयों के लिए)

    08.10.2026 (गुरुवार) से 23.10.2026 (शुक्रवार) तक

    विलंब शुल्क सहित

    उपरोक्त निर्धारित सामान्य शुल्क के अतिरिक्त 2000/- प्रति अभ्यर्थी विलंब शुल्क

    उपरोक्त निर्धारित सामान्य शुल्क के अतिरिक्त 2000/- प्रति अभ्यर्थी विलंब शुल्क

    उपरोक्त निर्धारित सामान्य शुल्क के अतिरिक्त 2000/- प्रति अभ्यर्थी विलंब शुल्क

    24.10.2026 (शनिवार) से 30.10.2026 (शुक्रवार) तक

    माइग्रेशन सर्टिफिकेट
    सीबीएसई माइग्रेशन सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी अनिवार्य रूप से जारी नहीं करेगा। आवश्यकतानुसार छात्र परिणाम घोषणा के बाद ऑनलाइन आवेदन करके इसे प्राप्त कर सकते हैं।


    1791433151651


    ये भी पढ़ें :


    कक्षा 12वीं के लिए शुल्क

    शुल्क स्लैब | परीक्षा शुल्क (INR में) | परीक्षा शुल्क एवं फॉर्म जमा करने की समय-सारणी

    शुल्क स्लैब

    भारत (कक्षा XII)

    नेपाल (कक्षा XII)

    अन्य देश (कक्षा XII)

    समय-सारणी

    सामान्य शुल्क

    320/- प्रति विषय प्रति अभ्यर्थी (अतिरिक्त विषयों के लिए)

    1100/- प्रति विषय प्रति अभ्यर्थी (अतिरिक्त विषयों के लिए)

    2200/- प्रति विषय प्रति अभ्यर्थी (अतिरिक्त विषयों के लिए)

    08.10.2026 (गुरुवार) से 23.10.2026 (शुक्रवार) तक

    विलंब शुल्क सहित

    उपरोक्त निर्धारित सामान्य शुल्क के अतिरिक्त 2000/- प्रति अभ्यर्थी विलंब शुल्क

    उपरोक्त निर्धारित सामान्य शुल्क के अतिरिक्त 2000/- प्रति अभ्यर्थी विलंब शुल्क

    उपरोक्त निर्धारित सामान्य शुल्क के अतिरिक्त 2000/- प्रति अभ्यर्थी विलंब शुल्क

    24.10.2026 (शनिवार) से 30.10.2026 (शुक्रवार) तक


    प्रैक्टिकल शुल्क (केवल कक्षा XII के लिए)
    (i) भारत के स्कूलों के लिए: 150/- प्रति प्रैक्टिकल विषय प्रति अभ्यर्थी
    (ii) नेपाल के स्कूलों के लिए: 175/- प्रति प्रैक्टिकल विषय प्रति अभ्यर्थी
    (iii) अन्य देशों के स्कूलों के लिए: 375/- प्रति प्रैक्टिकल विषय प्रति अभ्यर्थी

    माइग्रेशन सर्टिफिकेट
    सीबीएसई माइग्रेशन सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी अनिवार्य रूप से जारी नहीं करेगा। आवश्यकतानुसार छात्र परिणाम घोषणा के बाद ऑनलाइन आवेदन करके इसे प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, कक्षा XII के छात्रों के लिए परिणाम घोषणा के तुरंत बाद माइग्रेशन सर्टिफिकेट की सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध करा दी जाएगी।

    1791433196241

    ये भी पढ़ें :

    सीबीएसई कक्षा 12वीं पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CBSE Class 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to CBSE Class 10th ?

    Hello student!

    You can refer to the CBSE Class 10 Mathematics Question Paper 2026 to practise questions and prepare for the Mathematics examination.

    https://school.careers360.com/boards/cbse/cbse-class-10-maths-question-paper-2026

    Hope it helps!

    Hi Smriti Lama

    The CBSE Class 10 Board Exam 2026-27 question paper pattern includes the latest exam structure, subject-wise marking scheme and question types. You can check the detailed pattern on Careers360:

    https://school.careers360.com/exams/cbse-class-10th

    Hi Somshiv Rath

    If you mean a CBSE Class 8 Science question paper, Careers360 has a sample paper section where you can check the available Class 8 papers.

    https://learn.careers360.com/school/cbse-8-class-preparation-material/

    https://school.careers360.com/download/sample-papers

    Hey there,

    If you mean CBSE Class 10 rechecking/re-evaluation results 2026, CBSE has already completed the main post-result process for 2026. The Class X second-board results were declared on 18 July 2026, and CBSE has also issued the post-result facilities notice.

    For verification/re-evaluation, CBSE says the result/status is uploaded online

    Please mention important details like your school board, exam, and class to get the exact papers.

    You can explore the useful resources here:

    https://school.careers360.com/download/sample-papers