Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 की तारीख - रिजल्ट (जारी)
    • लेख
    • आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 की तारीख - रिजल्ट (जारी)

    आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 की तारीख - रिजल्ट (जारी)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 24 Mar 2026, 01:18 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 की तारीख - अजमेर स्थित राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा 24 मार्च, 2026 को दोपहर 1 बजे कक्षा 10 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। छात्रों को आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। वे राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं। आधिकारिक लिंक सक्रिय होने के बाद हम रिजल्ट डाउनलोड करने का सीधा लिंक उपलब्ध कराएंगे।
    राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट लिंक चेक

    This Story also Contains

    1. आरबीएसई 10वीं कक्षा के रिजल्ट 2026 से संबंधित नवीनतम अपडेट
    2. आरबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट 2026 की तिथि
    3. राजस्थान बोर्ड रिजल्ट कब आएगा?
    4. राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा?
    5. 30 हजार से ज्यादा टीचर्स जांच में जुटे
    6. 6195 परीक्षा सेंटर बनाए गए थे
    7. आरबीएसई के इतिहास में पहली बार मार्च में रिजल्ट जारी करने की तैयारी
    8. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं रिजल्ट : पिछले 7 साल कब जारी हुआ रिजल्ट
    9. राजस्थान बोर्ड में रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया जानें
    10. राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?
    11. राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 के रिजल्ट 2026 की मुख्य बातें
    12. राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2026 में उल्लिखित विवरण
    13. राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 के आंकड़े
    आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 की तारीख - रिजल्ट (जारी)
    आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026

    इससे पहले आरबीएसई के सचिव गजेंद्र सिंह राठौर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जानकारी दी थी कि 10वीं कक्षा के आरबीएसई रिजल्ट 2026 20 मार्च तक जारी किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन रिजल्ट जारी करने का काम पूरा नहीं हो सका है इसलिए राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 24 मार्च को जारी किया गया। छात्रों को आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। वे राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं।
    राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट लिंक चेक

    बोर्ड ने आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 12 से 28 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गई। पिछले वर्ष, बोर्ड ने 28 मई, 2025 को आरबीएसई कक्षा 10 के रिजल्ट घोषित किए थे, जिसमें 10,71,460 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी थी। कुल रिजल्ट 93.60% रहा। इस लेख को आगे पढ़कर आप राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026, महत्वपूर्ण तिथियां, डाउनलोड करने का तरीका आदि की और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    आरबीएसई 10वीं कक्षा के रिजल्ट 2026 से संबंधित नवीनतम अपडेट

    • आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी हो गया है।

    • आरबीएसई बोर्ड ने ट्विटर (X) पर एक अधिसूचना जारी कर बताया है कि कक्षा 10 के रिजल्ट 2026 के संबंध में जल्द ही अपडेट जारी किया जाएगा। छात्रों को अपना रोल नंबर तैयार रखना होगा।

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download Now

    1773307510326

    • बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया कि बोर्ड की परीक्षाएं 175 विषयों में आयोजित की गईं।

    • 33 केंद्रीय मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जा रही है।

    • राज्य भर में 30,915 शिक्षकों का मूल्यांकन किया जा रहा है।

    • आरबीएसई की 10वीं कक्षा के रिजल्ट 23 मार्च तक घोषित करने के प्रयास जारी हैं।

    • नए सेमेस्टर से, 10वीं कक्षा की परीक्षाएं दो सत्रों में, फरवरी और मई में आयोजित की जाएंगी।

    आरबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट 2026 की तिथि

    छात्र राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 के रिजल्ट की महत्वपूर्ण तिथियों के संबंध में नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।

    विषय

    विवरण

    आरबीएसई 10वीं परीक्षा तिथियां

    12 से 28 फरवरी, 2026

    कक्षा 10वीं आरबीएसई रिजल्ट तिथि 2026

    24 मार्च 2026 (दोपहर 1 बजे)

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    राजस्थान बोर्ड रिजल्ट कब आएगा?

    RBSE Result 2026 : राजस्थान में वर्ष 2026 में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा संपन्न हो गई है। वहीं आरबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा समाप्त होते ही राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट (Rajasthan Board Result 2026) की संभावित तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार रिजल्ट पिछले वर्ष के मुकाबले जल्द जारी होने वाला है और रिजल्ट (Rajasthan Board Result 2026) के लिए छात्रों का इंतजार भी जल्द समाप्त हो जाएगा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा (RBSE Result Date 2026 )ऐलान किया गया है कि राज्य में 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट का ऐलान इसी महीने यानी मार्च महीने में ही होने वाली है। 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को और 12वीं का परिणाम 31 मार्च से पहले घोषित किए जाएंगे।

    ये भी पढ़ें :

    राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा?

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 11 मार्च को समाप्त हो गईं। दसवीं के पेपर 28 फरवरी को खत्म हो गए थे। वहीं 12वीं का 11 मार्च 2026 को आखिरी पेपर था। इस बार सबसे पहले आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी होगा। ये रिजल्ट 24 मार्च को जारी हो गया है। वहीं अगले साल से दसवीं की परीक्षाएं दो बार होगी। पहली परीक्षा फरवरी और दूसरी परीक्षा मई में होगी।

    बोर्ड के सचिव गजेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की साल- 2026 की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक संचालित हुई हैं। परीक्षाओं के दौरान नकल पर अंकुश लगाया गया और लापरवाही पर कार्रवाई भी की गई। परीक्षा की पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के लिए बोर्ड और शिक्षा विभाग की संयुक्त फ्लाइंग टीमों की ओर से सतत निगरानी रखी गई। लगभग 150 संयुक्त निदेशक एवं जिला शिक्षा अधिकारियों के नेतृत्व में निरीक्षण दल सक्रिय रहे।

    वहीं बोर्ड स्तर पर 27 विशेष फ्लाइंग टीम गठित की गई। प्राप्त शिकायतों के आधार पर अलग-अलग एग्जाम सेंटरों पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई। परीक्षाओं के दौरान जिला शिक्षा अधिकारियों की अनुशंसा के आधार पर 30 परीक्षा सेंटरों को संवेदनशील और 20 परीक्षा सेंटरों को अति संवेदनशील घोषित किया गया। इन पर विशेष निगरानी रखी गई।

    30 हजार से ज्यादा टीचर्स जांच में जुटे

    उत्तर पुस्तिकाओं के संग्रहण के लिए प्रदेशभर में 66 संग्रहण केन्द्र स्थापित किए गए हैं। बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित करने के उद्देश्य से केन्द्रीय मूल्यांकन केन्द्र स्थापित किए गए हैं। वर्तमान में लगभग 30 हजार 915 शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में लगे हुए हैं। बोर्ड का प्रयास है कि सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर 23 मार्च तक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाए।

    6195 परीक्षा सेंटर बनाए गए थे

    माध्यमिक परीक्षा में 10 लाख 68 हजार 78, उच्च माध्यमिक स्तर में 9 लाख 9 हजार 87, प्रवेशिका परीक्षा में 7 हजार 811 तथा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 4 हजार 122 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। बोर्ड परीक्षाएं प्रदेशभर के कुल 6195 परीक्षा सेंटर पर आयोजित की गईं, जहां लगभग 175 प्रश्न-पत्रों की परीक्षाएं सम्पन्न कराई गईं।

    परीक्षा

    पंजीकृत विद्यार्थी

    माध्यमिक परीक्षा

    10 लाख 68 हजार 78

    उच्च माध्यमिक

    9 लाख 9 हजार 87

    प्रवेशिका

    7 हजार 811

    वरिष्ठ उपाध्याय

    4 हजार 122

    आरबीएसई के इतिहास में पहली बार मार्च में रिजल्ट जारी करने की तैयारी

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से 10वीं का रिजल्ट इसी महीने घोषित किया जाएगा। 23 मार्च तक रिजल्ट जारी करने की तैयारी है। अगर ऐसा होता है तो पहली बार होगा कि राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 12वीं के रिजल्ट से पहले जारी होगा। मार्च में रिजल्ट आना भी राजस्थान बोर्ड इतिहास में पहली बार होगा। राज्य सरकार की ओर से एक अप्रैल से नया सत्र शुरू करने के निर्देश हैं। ऐसे में बोर्ड प्रशासन ने 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी है। 12वीं आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स का भी रिजल्ट इसी माह में जारी हो सकता है। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताते हैं- बोर्ड का प्रयास है कि 20 मार्च को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाए। 12वीं का रिजल्ट भी 20 से 30 मार्च के बीच इसी माह जारी करने की तैयारी है।

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं रिजल्ट : पिछले 7 साल कब जारी हुआ रिजल्ट

    साल

    लास्ट एग्जाम डेट

    रिजल्ट डेट

    कितने दिन लगे

    2025

    4 अप्रैल

    28 मई

    55 दिन

    2024

    30 मार्च

    29 मई

    59 दिन

    2023

    11 अप्रैल

    1 जून

    50 दिन

    2022

    26 अप्रैल

    13 जून

    49 दिन

    2021

    परीक्षा नहीं हुई

    30 जुलाई

    ............

    2020

    30 जून

    28 जुलाई

    29 दिन

    2019

    27 मार्च

    3 जून

    69 दिन


    राजस्थान बोर्ड में रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया जानें

    सबसे पहले परीक्षा के बाद एग्जाम सेंटर से कॉपी कलेक्शन होता है। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को लिफाफे में रखकर कपड़े में पैक किया जाता है। इन्हें उसी दिन बोर्ड के कलेक्शन सेंटर पर भेजा जाता है, जहां से अगले दिन के कलेक्शन सेंटर पर भेजा जाता है, जहां से अगले दिन बोर्ड को भेजी जाती है। बोर्ड की ओर से री-पैकिंग और कोड आवंटन के बाद पुनः कलेक्शन सेंटर भेजा जाता है।

    कांपी जांच का काम जारी

    वैल्यूअर्स की ओर से कॉपी जांचने और मार्क्स एंट्री का काम किया जा रहा है। वैल्यूअर्स को कॉपी जांच के लिए करीब 10 दिन का समय दिया गया है। वैल्यूअर्स को घर पर व केन्द्रीकृत मूल्यांकन केन्द्र पर यह काम दिया जा रहा है। कॉपी जांच का काम लगभग पूरा हो चुका है।

    मार्क्स कम्पाइल का काम शुरू

    वैल्यूअर्स की मार्क्स एंट्री करने के बाद सभी सब्जेक्ट के मार्क्स कम्पाइल का काम होगा। पोर्टल पर मार्क्स एंट्री पूरी होने के बाद डेटा रिजल्ट तैयार करने वाली फर्म को भेजा जाएगा। जिलेवार चेक लिस्ट में परीक्षार्थियों की संख्या, उपस्थिति, पास प्रतिशत और लैंगिक अनुपात का विश्लेषण किया जाता है। रोल नंबर के आधार पर मार्कशीट तैयार की जाती है और अंतिम जांच के बाद रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा।

    फिर मिलेगा मार्क्स सुधार का मौका

    राजस्थान बोर्ड के नए सिस्टम के अनुसार, अगले साल से मई-जून के समय बोर्ड एग्जाम्स का दूसरा सेशन होगा, जिसमें स्टूडेंट्स के पास अपने मार्क्स सुधारने का मौका होगा। दोनों ही एग्जाम्स पूरे सिलेबस पर आधारित होंगे। इनमें स्टडी पैटर्न या एग्जाम प्लानिंग का कोई बदलाव नहीं होगा।

    पहला एग्जाम्स देने वाले स्टूडेंट्स दूसरे फेज में मैक्सिमम तीन सब्जेक्ट्स में अपने मार्क्स सुधारने के लिए एग्जाम दे सकते हैं। इसके लिए जिन स्टूडेंट्स ने पहला फेज पूरी तरह से मिस कर दिया है, वो दूसरे फेज में होने वाले बोर्ड एग्जाम में बैठ सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक वैलिड मेडिकल सर्टिफिकेट या जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) का अप्रूवल लेना होगा। दोनों ही अटेम्प्ट्स के लिए एग्जामिनेशन फीस में कोई बदलाव नहीं होगा। RBSE इसके लिए 'बेस्ट ऑफ टू अटेम्प्ट' का फॉर्मूला अपनाएगा। यानी दोनों अटेम्प्ट में से जिसमें भी बेहतर मार्क्स आए हैं, उसी के नंबर फाइनल रिजल्ट में जोड़े जाएंगे।

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड -10वीं पिछले 7 सालों का कैसा रहा रिजल्ट

    वर्ष

    पास प्रतिशत

    2025

    93.06%

    2024

    93.03%

    2023

    90.49%

    2022

    82.89%

    2021

    99.56%

    2020

    80.64%

    2019

    79.85%

    राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

    उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आरबीएसई रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के तरीके के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 10 के लिए ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा आयोजित की जाएगी। छात्रों से अपेक्षा की जाती है कि वे रिजल्ट तिथि से संबंधित नवीनतम जानकारी पर नजर रखें।

    • चरण 1:राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • चरण 2 : होमपेज पर "मुख्य परीक्षा रिजल्ट 2026" पर क्लिक करें।

    • चरण 3 : विकल्पों में से "आरबीएसई माध्यमिक रिजल्ट 2026 "लिंक" चुनें।

    • चरण 4: आवश्यक फ़ील्ड में छात्र का रोल नंबर दर्ज करें।

    • चरण 5: "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।

    • चरण 6:आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2026 देखें और डाउनलोड करें, इसका प्रिंटआउट लें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सुरक्षित रखें।

    आरबीएसई 10वीं के रिजल्ट के लिए लॉगिन विंडो का नमूना चित्र

    Sample Image of the RBSE 10th Result Login Window

    ये भी पढ़ें :

    राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 के रिजल्ट 2026 की मुख्य बातें

    आरबीएसई कक्षा 10 के रिजल्ट 2026 की प्रमुख विशेषताओं के बारे में अधिक जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।

    विषय

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    आरबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026

    रिजल्ट का नाम

    आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2026

    रिजल्ट जारी करने वाली संस्था

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई)

    रिजल्ट तिथि

    23 मार्च 2026 तक (संभावित)

    आवश्यक प्रमाण पत्र

    छात्र रोल नंबर

    रिजल्ट मोड

    ऑनलाइन

    आधिकारिक वेबसाइट लिंक

    rajeduboard.rajasthan.gov.in

    रिजल्ट जारी होने की स्थिति

    घोषित किया जाएगा

    राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2026 में उल्लिखित विवरण

    आरबीएसई की 10वीं कक्षा की मार्कशीट में छात्र की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दस्तावेज़ में दी गई सभी जानकारी सही हो। किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर, उन्हें सुधार के लिए तुरंत विद्यालय या बोर्ड के अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। विवरण नीचे देखें।

    • छात्र का नाम

    • रोल नंबर

    • परीक्षा केंद्र का नाम

    • माता-पिता का नाम

    • बोर्ड का नाम

    • कुल प्राप्त अंक

    • सैद्धांतिक और व्यावहारिक विषयों के अंक

    • विषय के नाम और कोड

    • पास होने के लिए ग्रेड

    • पात्रता स्थिति

    • रिजल्ट प्रतिशत

    आरबीएसई 10वीं के रिजल्ट की मार्कशीट का नमूना चित्र

    RBSE 10th Result Marksheet

    राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 के आंकड़े

    आरबीएसई बोर्ड रिजल्ट घोषणा के साथ ही आंकड़े भी जारी करता है। रिजल्ट घोषणा के तुरंत बाद हम 2026 के आंकड़े उपलब्ध कराएंगे। तब तक, छात्र नीचे दी गई तालिका में पिछले वर्ष के आरबीएसई 10वीं कक्षा के रिजल्ट के आंकड़े देख सकते हैं।

    विषय

    विवरण

    कुल पंजीकृत छात्र

    प्रदान किया जाएगा

    कुल छात्र उपस्थित हुए

    प्रदान किया जाएगा

    कुल छात्र उत्तीर्ण हुए

    प्रदान किया जाएगा

    कुल उत्तीर्ण प्रतिशत

    प्रदान किया जाएगा

    लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत

    प्रदान किया जाएगा

    लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत

    प्रदान किया जाएगा

    पिछले वर्ष के आरबीएसई 10वीं के रिजल्ट के आंकड़े 2025

    विवरण

    विवरण

    कुल पंजीकृत छात्र

    10,94,186

    कुल छात्र उपस्थित हुए

    10,71,460

    कुल छात्र उत्तीर्ण हुए

    10,02,987

    कुल उत्तीर्ण प्रतिशत

    93.60%

    लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत

    93.16%

    लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत

    94.08%

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट 2026 कब घोषित करेगा?
    A:

    बोर्ड के सचिव के अनुसार, आरबीएसई द्वारा राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट 24 मार्च, 2026 को जारी कर  दिया है।

    Q: मैं अपना आरबीएसई 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 कहां से देख और डाउनलोड कर सकता हूं?
    A:

    छात्र आरबीएसई कक्षा 10 का रिजल्ट 2026 देखने और डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं।

    Q: आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए कौन-कौन से क्रेडेंशियल आवश्यक हैं?
    A:

    राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 देखने के लिए उम्मीदवारों को रिजल्ट लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    1 Aug'26 - 30 Sep'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    1 Aug'26 - 30 Sep'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to RBSE 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to RBSE 10th ?

    Dear Student,

    You can check the RBSE Class 10 Science Half-Yearly (Ardhvarshik) Question Paper 2025-26 on Careers360. It can help you practise and prepare for your examination.

    RBSE Class 10 Science Half-Yearly Question Paper 2025-26

    Dear Student, you can download the RBSE Class 10 Half-Yearly Question Papers 2025-26 from Careers360. Subject-wise papers for Mathematics, Science, Social Science, English, Hindi and Sanskrit are available for practice and revision.

    RBSE Class 10 Half-Yearly Question Papers 2025-26

    You can use these previous papers to understand the exam pattern

    Hello Student,

    The RBSE Class 10 exam pattern includes details about the marks distribution, types of questions, exam duration, and internal assessment. You can check the complete exam pattern from the link given below:
    https://school.careers360.com/boards/rbse/rbse-class-10-exam-pattern

    Hello students,

    If you are preparing for the RBSE Class 10 Half-Yearly Exam, you can practise the 2025–26 Half-Yearly Question Papers from the link below. Subject-wise papers for Maths, Science, Social Science, English, Hindi and Sanskrit are available.
    https://school.careers360.com/boards/rbse/rbse-class-10-half-yearly-exam-question-paper-2025-26