Careers360 Logo
ask-icon
share
    एनएमएमएस यूपी आवेदन पत्र 2027-28: पात्रता, आवेदन कैसे करें, डॉक्यूमेंट और जरूरी निर्देश
    • लेख
    • एनएमएमएस यूपी आवेदन पत्र 2027-28: पात्रता, आवेदन कैसे करें, डॉक्यूमेंट और जरूरी निर्देश

    एनएमएमएस यूपी आवेदन पत्र 2027-28: पात्रता, आवेदन कैसे करें, डॉक्यूमेंट और जरूरी निर्देश

    Mithilesh KumarUpdated on 28 Sep 2026, 10:02 AM IST

    एनएमएमएस यूपी आवेदन पत्र 2027-28 : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2027-28, जिसे संक्षेप में एनएमएमएस यूपी परीक्षा 2027-28 कहा जाता है, के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा का आयोजन 1 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। एनएमएमएस यूपी 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 अगस्त 2026 से शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर से बढ़ाकर 29 सितंबर 2026 तक कर दिया गया है। आवेदन और परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस लेख को देखें और आधिकारिक वेबसाइट www.entdata.co.in पर जा सकते हैं।
    एनएमएमएस यूपी आवेदन 2027 का डायरेक्ट लिंक

    This Story also Contains

    1. एनएमएमएस यूपी परीक्षा तिथि 2027-28
    2. एनएमएमएस यूपी परीक्षा 2027-28 के लिए पात्रता
    3. एनएमएमएस यूपी परीक्षा 2027-28: आवेदन कैसे करें?
    4. एनएमएमएस यूपी परीक्षा 2027-28: महत्वपूर्ण योग्यता एवं शर्तें
    5. एनएमएमएस यूपी छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक निर्देश
    6. एनएमएमएस यूपी परीक्षा 2027-28: परीक्षा पैटर्न
    7. एनएमएमएस यूपी परीक्षा 2027-28: परीक्षा तिथि और समय
    8. एनएमएमएस यूपी आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
    9. एनएमएमएस यूपी परीक्षा 2027-28 के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
    10. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
    11. एनएमएमएस यूपी आवेदन में परेशानी होने पर हेल्पलाइन
    एनएमएमएस यूपी आवेदन पत्र 2027-28: पात्रता, आवेदन कैसे करें, डॉक्यूमेंट और जरूरी निर्देश
    एनएमएमएस यूपी आवेदन पत्र 2027

    1789617265511

    एनएमएमएस यूपी परीक्षा तिथि 2027-28

    एनएमएमएस यूपी परीक्षा 2027-28 की महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं:

    कार्यक्रम

    तारीख

    एनएमएमएस यूपी आवेदन शुरू होने की तिथि

    18 अगस्त 2026

    एनएमएमएस यूपी आवेदन की अंतिम तिथि

    16 सितंबर 2026

    29 सितंबर 2026

    एनएमएमएस यूपी आवेदन सुधार की तिथि

    17 से 19 सितंबर 2026

    30 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026

    एनएमएमएस यूपी एडमिट कार्ड डाउनलोड

    अक्टूबर 2026

    एनएमएमएस यूपी परीक्षा तिथि

    1 नवंबर 2026

    एनएमएमएस यूपी आंसर की जारी होने की तारीख

    नवंबर 2026

    एनएमएमएस यूपी आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की तिथि

    नवंबर 2026

    एनएमएमएस यूपी फाइनल आंसर की

    दिसंबर 2026

    एनएमएमएस यूपी रिजल्ट

    मार्च 2027

    उपरोक्त तिथियां उपलब्ध परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार हैं।

    एनएमएमएस यूपी परीक्षा 2027-28 के लिए पात्रता

    राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2027-28 में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को निम्न पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी:

    • अभ्यर्थी ने सत्र 2025-26 में कक्षा 7 की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी गई है।

    • अभ्यर्थी सत्र 2026-27 में कक्षा 8 में राजकीय, स्थानीय निकाय या अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत होना चाहिए।

    • जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आवासीय विद्यालय, समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत आने वाले विद्यालय और निजी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं हैं।

    • अभ्यर्थी के माता-पिता/अभिभावक की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

    • परीक्षा के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

    • आवेदन के समय तहसीलदार/सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।

    • आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आवश्यकतानुसार जाति एवं आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा। निर्धारित समय तक प्रमाण पत्र अपलोड नहीं करने पर अभ्यर्थी को सामान्य श्रेणी का माना जाएगा।

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    notice

    एनएमएमएस यूपी परीक्षा 2027-28: आवेदन कैसे करें?

    एनएमएमएस यूपी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया को पांच चरणों में पूरा किया जा सकता है। एक मोबाइल नंबर से केवल एक आवेदन किया जा सकता है।

    चरण 1: रजिस्ट्रेशन करें

    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रथम चरण में रजिस्ट्रेशन करें।

    चरण 2: विद्यालय प्रमाण पत्र डाउनलोड करें

    रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके विद्यालय प्रमाण पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालें। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक/प्रधानाध्यापिका से प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करवाएं।

    चरण 3: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें

    तीसरे चरण में निम्न दस्तावेज अपलोड करने होंगे:

    • हस्ताक्षर किया हुआ विद्यालय प्रमाण पत्र

    • तहसीलदार द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र

    • पासपोर्ट साइज की स्पष्ट फोटो

    • अभ्यर्थी के हस्ताक्षर

    चरण 4: आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र अपलोड करें

    चौथे चरण में आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र अपलोड करें। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए संबंधित प्रमाण पत्र आवश्यक है। पात्र होने पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित परिवार से संबंधित प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा।

    चरण 5: आवेदन का प्रिंट निकालें

    आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पांचवें चरण में फाइनल प्रिंट निकालकर उसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

    1787051420084

    एनएमएमएस यूपी परीक्षा 2027-28: महत्वपूर्ण योग्यता एवं शर्तें

    एनएमएमएस यूपी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित पात्रता शर्तों के साथ कुछ अन्य महत्वपूर्ण नियमों का भी ध्यान रखना होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए कक्षा 7 में निर्धारित अंक प्राप्त करना और वर्तमान सत्र में पात्र विद्यालय में कक्षा 8 में अध्ययनरत होना आवश्यक है। अभिभावक की वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

    यदि अभ्यर्थी ने नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर पहले से वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) किया है, तो आवेदन पत्र में अपना OTR नंबर भी दर्ज करना होगा।

    एनएमएमएस यूपी छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक निर्देश

    परीक्षा में चयन के बाद पात्र विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर अपना डेटा अपलोड करना होगा। पोर्टल पर निर्धारित अवधि के दौरान आवेदन और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करना आवश्यक है। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद छात्रवृत्ति के लिए कोई दावा या आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक, किसी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक या कोर बैंकिंग सुविधा वाले अनुसूचित बैंक में होना चाहिए और खाते को आधार से लिंक कराना अनिवार्य है।

    एनएमएमएस यूपी परीक्षा 2027-28: परीक्षा पैटर्न

    एनएमएमएस यूपी परीक्षा एक ही सत्र में दो भागों में आयोजित की जाएगी:

    1. सामान्य मानसिक योग्यता परीक्षण (MAT): इसमें 90 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।

    2. शैक्षिक अभिरुचि परीक्षण (SAT): इसमें कुल 90 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। इनमें 35 प्रश्न विज्ञान, 35 प्रश्न सामाजिक विज्ञान और 20 प्रश्न गणित से होंगे।

    प्रत्येक भाग के लिए 90 मिनट का समय निर्धारित है। शारीरिक रूप से दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्रत्येक भाग के लिए 120 मिनट दिए जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है और परीक्षा में ऋणात्मक अंकन नहीं है।

    ये भी पढ़ें :

    एनएमएमएस यूपी परीक्षा 2027-28: परीक्षा तिथि और समय

    एनएमएमएस यूपी परीक्षा 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। शारीरिक रूप से दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है।

    अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना चाहिए। परीक्षा कक्ष में कैलकुलेटर, गणितीय टेबल या किसी अन्य प्रकार की रेडी रेकनर सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं है। उत्तर देने के लिए केवल नीले या काले बॉल प्वाइंट पेन का प्रयोग करना होगा।

    एनएमएमएस यूपी आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

    आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। इनमें मुख्य रूप से निम्न शामिल हैं:

    • विद्यालय प्रमाण पत्र

    • आय प्रमाण पत्र

    • पासपोर्ट साइज फोटो

    • हस्ताक्षर

    • जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो

    • आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र, यदि लागू हो

    • दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यदि लागू हो

    • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित से संबंधित प्रमाण पत्र, यदि लागू हो

    • ओटीआर नंबर, यदि पहले से पंजीकृत है

    आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अपने नाम से जारी संबंधित प्रमाण पत्र ही अपलोड करना होगा।

    एनएमएमएस यूपी परीक्षा 2027-28 के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

    आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

  • परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र की प्रति साथ लेकर जाएं।

  • परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचें।

  • परीक्षा कक्ष में कैलकुलेटर या अन्य प्रतिबंधित सामग्री न ले जाएं।

  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है और ऋणात्मक अंकन नहीं है।

  • उत्तर पत्र पर अपना नाम नहीं लिखना है।

  • कक्ष निरीक्षक के सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।

  • परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पत्र कक्ष निरीक्षक को जमा करना होगा।

  • प्रश्न पत्र परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी को दिया जाएगा।

  • एनएमएमएस यूपी आवेदन में परेशानी होने पर हेल्पलाइन

    एनएमएमएस यूपी आवेदन से संबंधित किसी समस्या के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।

    ईमेल: exam.helpus@gmail.com
    व्हाट्सऐप: 9335096928

    ईमेल के माध्यम से संपर्क करते समय रजिस्ट्रेशन आईडी, नाम और पिता का नाम उपलब्ध कराना होगा।

    ये भी पढ़ें :

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एनएमएमएस यूपी परीक्षा 2027-28 कब आयोजित की जाएगी?
    A:

    एनएमएमएस यूपी परीक्षा 2027-28 का आयोजन 1 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

    Q: एनएमएमएस यूपी आवेदन 2027-28 कब शुरू हुआ?
    A:

    ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 से शुरू हुई है

    Q: एनएमएमएस यूपी आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
    A:

    आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

    Q: एनएमएमएस यूपी परीक्षा के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
    A:

    सत्र 2025-26 में कक्षा 7 की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण करने वाले और सत्र 2026-27 में पात्र विद्यालय में कक्षा 8 में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। एससी और एसटी विद्यार्थियों को न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी गई है।

    Q: एनएमएमएस यूपी परीक्षा के लिए अभिभावक की आय कितनी होनी चाहिए?
    A:

    अभिभावक की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

    Q: एनएमएमएस यूपी आवेदन के लिए कितना शुल्क देना होगा?
    A:

    एनएमएमएस यूपी परीक्षा के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

    Q: एनएमएमएस यूपी परीक्षा में कितने प्रश्न पूछे जाएंगे?
    A:

    परीक्षा में दो भाग होंगे। सामान्य मानसिक योग्यता परीक्षण (MAT) में 90 और शैक्षिक अभिरुचि परीक्षण (SAT) में 90 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे।

    Q: क्या एनएमएमएस यूपी परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी?
    A:

    नहीं, परीक्षा में ऋणात्मक अंकन नहीं होगा।

    Q: एनएमएमएस यूपी परीक्षा का समय क्या है?
    A:

    सामान्य अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। शारीरिक रूप से दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक है।

    Q: एनएमएमएस यूपी आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
    A:

    आवेदन के दौरान विद्यालय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को आवश्यकतानुसार जाति एवं आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NMMS

    On Question asked by student community

    Have a question related to NMMS ?

    Hi Premsai

    If you mean NMMS exam question papers, you can download previous-year papers with answer keys from Careers360:

    https://school.careers360.com/articles/nmms-question-papers

    If you need papers for a specific state such as Bihar, Karnataka, Haryana, or Rajasthan, tell me the state, and I’ll give you the relevant link.

    Hi Priyanshu Kumar

    You can download NMMS Bihar previous years' question papers along with answer keys from the Careers360 link below. The page includes papers for both MAT and SAT.

    https://school.careers360.com/articles/nmms-bihar-previous-year-question-paper

    Hello student!

    You can access the NMMS Madhya Pradesh previous-year question papers from the link below. The page includes question papers from previous years, which can help you understand the exam pattern, practice different types of questions and prepare for the NMMS examination.

    Given below is the link to access: