Careers360 Logo
ask-icon
share
    मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड परीक्षा 2026–27 : 10वीं-12वीं उर्दू माध्यम के ऑनलाइन आवेदन की तिथि जारी
    • लेख
    • मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड परीक्षा 2026–27 : 10वीं-12वीं उर्दू माध्यम के ऑनलाइन आवेदन की तिथि जारी

    मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड परीक्षा 2026–27 : 10वीं-12वीं उर्दू माध्यम के ऑनलाइन आवेदन की तिथि जारी

    Mithilesh KumarUpdated on 08 May 2026, 11:59 AM IST

    मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड परीक्षा 2026–27 : मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं की मदरसा बोर्ड की परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित होगी। एमपी मदरसा बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 15 नवम्बर 2026 से एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। म.प्र. राज्य ओपन स्कूल द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार परीक्षा आयोजित की जाएगी। मप्र मदरसा बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा से संबंधित सभी विवरण इस लेख में देख सकते हैं।

    This Story also Contains

    1. म.प्र. मदरसा बोर्ड आवेदन कैसे करें
    2. मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2026–27 : शैक्षणिक कैलेण्डर की महत्वपूर्ण तिथियां
    3. मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2026–27 : MP Madrasa Board 10th-12th Exam आवेदन
    4. MP Madrasa Board 10th-12th Exam : निर्धारित शुल्क के साथ करना होगा आवेदन
    5. मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026–27 टाइम टेबल : MP Madrasa Board 10th Exam Time Table
    6. मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026–27 टाइम टेबल : MP Madrasa Board 12th Exam Time Table
    मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड परीक्षा 2026–27 : 10वीं-12वीं उर्दू माध्यम के ऑनलाइन आवेदन की तिथि जारी
    मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2026

    म.प्र. मदरसा बोर्ड द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी (उर्दू माध्यम) परीक्षा आवेदन पत्र आमंत्रित करने की तिथियों का शैक्षणिक कैलेण्डर जारी किया गया है। छात्र स्वंय अथवा अध्ययन केन्द्रों दोनों माध्यमों से ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भर सकेंगे।

    म.प्र. मदरसा बोर्ड आवेदन कैसे करें

    मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड ने हाई स्कूल और हायर सेकंडरी (उर्दू माध्यम) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियों का शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। विद्यार्थी स्वयं या अपने अध्ययन केंद्र के माध्यम से परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन भर सकेंगे।

    बोर्ड के अनुसार, जो विद्यार्थी स्वयं ऑनलाइन आवेदन करेंगे, उन्हें अपने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी या मदरसा प्रभारी से आवेदन पत्र का सत्यापन कराकर निर्धारित समय सीमा में मप्र मदरसा बोर्ड को भेजना होगा।

    मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2026–27 : शैक्षणिक कैलेण्डर की महत्वपूर्ण तिथियां

    चरण

    तिथि

    शुल्क

    मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड परीक्षा आवेदन सामान्य शुल्क

    31 जुलाई तक

    सामान्य शुक्ल


    परीक्षा आवेदन विलम्ब शुल्क

    01 अगस्त-15 अगस्त

    सामान्य शुल्क + विलम्ब शुल्क 200/-

    16 अगस्त-31 अगस्त

    सामान्य शुल्क + विलम्ब शुल्क 500/-

    01 सितम्बर-05 सितम्बर

    सामान्य शुल्क विलम्ब शुल्क 1000/-

    परीक्षा आवेदन में त्रुटि सुधार

    07 सितम्बर तक

    200/- प्रति फार्म एवं 200/- प्रति विषय

    Unpaid आवेदनों का भुगतान

    6 सितम्बर-7 सितम्बर

    सामान्य शुल्क + विलम्ब शुल्क 1000/-

    Admit Card

    15 नवम्बर से (संभावित)

    परीक्षार्थी / अध्ययन केन्द्र द्वारा ऑनलाइन डाउनलोड

    मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं वार्षिक परीक्षा

    माह दिसम्बर में

    म.प्र. राज्य ओपन स्कूल द्वारा जारी समय सारणी अनुसार निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर

    मप्र मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित

    माह जनवरी-फरवरी (संभावित)

    म.प्र. मदरसा बोर्ड की वेबसाइट mpmb.org.in पर

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: Percentage = CGPA × 9.5

    मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2026–27 : MP Madrasa Board 10th-12th Exam आवेदन

    छात्रों द्वारा सीधे ऑनलाइन आवेदन करने पर अपने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी/ मदरसा प्रभारी से ऑनलाइन आवेदन पत्र का सत्यापन कराकर निर्धारित तिथियों में म.प्र. मदरसा बोर्ड को भेजना होगा। क्रेडिट योजनांतर्गत सम्मिलित होने वाले छात्रों को संबंधित मंडल से अंकसूची का सत्यापन कराकर सत्यापन एवं मूल अंकसूची परीक्षा आवेदन के साथ भेजना होगा। स्वंय अंकसूची का सत्यापन न कराने वाले छात्रों को बोर्ड द्वारा निर्धारित सत्यापन शुल्क 1000/-ऑनलाइन/चालान के माध्यम से जमा करना होंगे। शैक्षणिक कैलेण्डर एवं शुल्क संरचना म.प्र. मदरसा बोर्ड की वेबसाईट mpmb.org.in पर उपलब्ध है।

    MP Madrasa Board 10th-12th Exam : निर्धारित शुल्क के साथ करना होगा आवेदन

    क्रेडिट योजना के अंतर्गत शामिल होने वाले विद्यार्थियों को संबंधित मंडल से अपनी अंकसूची का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। सत्यापित अंकसूची की प्रति परीक्षा आवेदन पत्र के साथ जमा करनी होगी। यदि कोई विद्यार्थी स्वयं अंकसूची का सत्यापन नहीं कराता है, तो उसे बोर्ड द्वारा निर्धारित एक हजार रुपये का सत्यापन शुल्क ऑनलाइन या चालान के माध्यम से जमा करना होगा। शैक्षणिक कैलेंडर और शुल्क संरचना की विस्तृत जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

    1778221158463

    मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि, मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड ने हाई स्कूल और हायर सेकण्डरी (उर्दू माध्यम) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित करने की तिथियों का शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार छात्र खुद या अध्ययन केन्द्रों के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। खुद आवेदन करने वाले छात्रों को अपने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी या मदरसा प्रभारी से आवेदन का सत्यापन कर निर्धारित तिथियों में बोर्ड को भेजना होगा।

    मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026–27 टाइम टेबल : MP Madrasa Board 10th Exam Time Table

    म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल द्वारा मदरसा बोर्ड हाईस्कूल (10वी) प्रमाण पत्र परीक्षा दिसंबर 2026 समय-सारणी जारी की जाएगी। परीक्षा दोपहर: 02:00 से 05:00 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। नीचे टेबल में पिछले वर्ष 2025 के आधार पर मप्र मदरसा बोर्ड 10वीं का संभावित टाइम टेबल दिया गया है। आधिकारिक रूप में टाइम टेबल जारी होने के बाद इसे अपडेट किया जाएगा।

    क्र.

    दिनांक

    दिन

    विषय कक्षा 10 वी (हाईस्कूल)

    1

    14-12-2026

    सोमवार

    हिंदी (402), अंग्रेजी (403), अरबी (404)

    2

    15-12-2026

    मंगलवार

    गणित (410), वाणिज्य (414)

    3

    16-12-2026

    बुधवार

    विज्ञान (411)

    4

    17-12-2026

    गुरुवार

    उर्दू (401)

    5

    18-12-2026

    शुक्रवार

    सामाजिक विज्ञान (412)

    6

    19-12-2026

    शनिवार

    गृह विज्ञान (415)

    7

    21-12-2026

    साेमवार

    अर्थशास्त्र (413)

    8

    22-12-2026

    मंगलवार

    तर्जुमा तफसीर कुरान (406)

    9

    24-12-2026

    गुरुवार

    तारीखे इस्लाम (409)

    10

    26-12-2025

    शनिवार

    फिका इस्लामी (408)

    11

    28-12-2025

    सोमवार

    हदीस उलूमे हदीस (407)

    Mp-madrsa

    मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026–27 टाइम टेबल : MP Madrasa Board 12th Exam Time Table

    म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल द्वारा मदरसा बोर्ड हायर सेकण्डरी (12 वीं) प्रमाण पत्र परीक्षा दिसंबर 2026 का टाइम टेबल जारी किया जाएगा। परीक्षा समय-सारणी के अनुसार दोपहर: 02:00 से 05:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। नीचे पिछले वर्ष के आधार पर संभावित टाइम टेबल दिया गया है जिसे ऑफिशियल रूप से जारी होने पर अपडेट किया जाएगा।

    क्र.

    दिनांक

    दिन

    विषय कक्षा 12 वीं (हायर सेकण्डरी)

    1

    15-12-2026

    मंगलवार

    उर्दू (501)

    2

    16-12-2026

    बुधवार

    भूगोल (517), जीव विज्ञान (512), गणित (510)

    3

    17-12-2026

    गुरुवार

    इतिहास (518), वाणिज्य (515)

    4

    18-12-2026

    शुक्रवार

    अर्थशास्त्र (514)

    5

    19-12-2026

    शनिवार

    भौतिक शास्त्र (513), लेखांकन (516)

    6

    21-12-2026

    सोमवार

    राजनीति विज्ञान (519)

    7

    22-12-2026

    मंगलवार

    गृह विज्ञान (520), रसायन शास्त्र (511)

    8

    23-12-2026

    बुधवार

    हिंदी (503), अरबी (504), अंग्रेजी (502)

    9

    24-12-2026

    गुरुवार

    हदीस उलूमे हदीस (507)

    10

    26-12-2026

    शनिवार

    फिका इस्लामी (508)

    11

    28-12-2026

    सोमवार

    तारीखे इस्लाम (509)

    12

    29-12-2026

    मंगलवार

    तर्जुमा तफसीर कुरान (506)

    1778221158770

    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    CBSE Class 10th Admit Card Date

    5 May'26 - 21 May'26 (Online)

    Ongoing Dates
    NBSE HSLC Application Date

    11 May'26 - 16 May'26 (Online)

    Ongoing Dates
    TS Intermediate 1st Year Admit Card Date

    12 May'26 - 21 May'26 (Online)