Careers360 Logo
ask-icon
share
    एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2026 आवेदन फॉर्म - अंतिम तिथि, चयन प्रक्रिया, राशि
    • लेख
    • एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2026 आवेदन फॉर्म - अंतिम तिथि, चयन प्रक्रिया, राशि

    एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2026 आवेदन फॉर्म - अंतिम तिथि, चयन प्रक्रिया, राशि

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 05 Oct 2026, 11:48 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2026 आवेदन फॉर्म - भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवेदन फॉर्म जारी कर दिया है। पात्र छात्र 2 सितंबर से 15 अक्टूबर तक एलआईसी स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 तक थी। एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2026 का आवेदन फॉर्म भरने के लिए छात्रों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, राज्य, पता, पारिवारिक आय, बैंक खाता विवरण और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
    एलआईसी गोल्डन जुबली फाउंडेशन स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवेदन का डायरेक्ट लिंक

    This Story also Contains

    1. एलआईसी स्कॉलरशिप आवेदन फॉर्म 2026 - महत्वपूर्ण जानकारी
    2. एलआईसी स्कॉलरशिप आवेदन फॉर्म 2026 - महत्वपूर्ण तिथियां
    3. एलआईसी स्कॉलरशिप 2026 आवेदन फॉर्म कैसे भरें?
    4. एलआईसी स्कॉलरशिप आवेदन फॉर्म 2026 में भरने वाली जानकारी
    5. एलआईसी स्कॉलरशिप राशि 2026
    एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2026 आवेदन फॉर्म - अंतिम तिथि, चयन प्रक्रिया, राशि
    एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2026

    एलआईसी स्कॉलरशिप आवेदन फॉर्म 2026 - महत्वपूर्ण जानकारी

    एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता देने के लिए प्रदान की जाती है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) एलआईसी स्कॉलरशिप मेरिट लिस्ट 2026 जारी करेगा। मेरिट लिस्ट PDF में स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाले छात्रों के नाम और अन्य आवश्यक विवरण शामिल होंगे। एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2026 के आवेदन फॉर्म, अंतिम तिथि, पात्रता और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    HTgk2bBbQAAk9hJ

    एलआईसी स्कॉलरशिप आवेदन फॉर्म 2026 - महत्वपूर्ण तिथियां

    नीचे एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप आवेदन फॉर्म 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां दी गई हैं:

    विवरण

    तिथि

    एलआईसी स्कॉलरशिप ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

    30 सितंबर 2026

    15 अक्टूबर 2026

    मेरिट लिस्ट जारी होने की संभावित अवधि

    नवंबर-दिसंबर 2026

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    एलआईसी स्कॉलरशिप 2026 आवेदन फॉर्म कैसे भरें?

    एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2026 का रजिस्ट्रेशन फॉर्म जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

    1. एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाएं।

    2. होमपेज पर “LIC Golden Jubilee Scholarship 2026” लिंक पर क्लिक करें।

    3. स्क्रीन पर एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप का आवेदन फॉर्म प्रदर्शित होगा।

    4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, लिंग, राज्य, जन्म तिथि, राष्ट्रीयता, पिन कोड, ईमेल आईडी, पारिवारिक आय, बैंक विवरण, प्राप्त अंकों आदि को दर्ज करें।

    5. सभी जानकारी भरने के बाद पेज के अंत में दिए गए चेकबॉक्स पर क्लिक करें।

    6. अब ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।

    7. आवेदन जमा होने के बाद प्राप्त Acknowledgement Number को भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

    एलआईसी स्कॉलरशिप आवेदन विंडो की तस्वीर

    1788409194312

    ये भी पढ़ें :

    एलआईसी स्कॉलरशिप आवेदन फॉर्म 2026 में भरने वाली जानकारी

    छात्रों को एलआईसी स्कॉलरशिप 2026 के आवेदन फॉर्म में निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी:

    • नाम और लिंग

    • पिता का नाम

    • जन्म तिथि

    • मोबाइल नंबर

    • ईमेल आईडी

    • राज्य का नाम

    • जिला

    • शैक्षणिक विवरण

    • पता

    • श्रेणी

    • माता-पिता की वार्षिक आय

    • पाठ्यक्रम की अवधि

    • बैंक खाते का विवरण

    एलआईसी स्कॉलरशिप राशि 2026

    एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप के तहत चयनित छात्रों को उनके पाठ्यक्रम के अनुसार अलग-अलग राशि प्रदान की जाएगी।

    • मेडिकल की पढ़ाई: चयनित नियमित छात्रों को ₹50,000 प्रति वर्ष दिए जाएंगे। यह राशि ₹25,000 की दो किस्तों में दी जाएगी।

    • इंजीनियरिंग की पढ़ाई: चयनित नियमित छात्रों को ₹40,000 प्रति वर्ष दिए जाएंगे। यह राशि ₹20,000 की दो किस्तों में दी जाएगी।

    • ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या इंटीग्रेटेड कोर्स: चयनित छात्रों को ₹20,000 प्रति वर्ष की स्कॉलरशिप दी जाएगी।

    • 10+2 में पढ़ने वाली विशेष बालिकाएं: पात्र छात्राओं को ₹15,000 की राशि दी जाएगी। यह राशि ₹7,500 की दो किस्तों में देय होगी।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: LIC स्कॉलरशिप में कितनी राशि दी जाती है?
    A:

    LIC गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप के तहत छात्रों को उनकी श्रेणी के आधार पर ₹10,000 से ₹50,000 तक की स्कॉलरशिप राशि दी जाती है।

    Q: LIC स्कॉलरशिप योजना के लिए कौन पात्र है?
    A:

    जिन उम्मीदवारों ने कक्षा 10वीं या 12वीं में कम से कम 60% अंक प्राप्त किए हैं, वे LIC गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    HPBOSE 12th Application Date

    8 Sep'26 - 15 Oct'26 (Online)