Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीजी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 (CGBSE 10th Time Table 2027) : प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षा शेड्यूल चेक करें
    • लेख
    • सीजी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 (CGBSE 10th Time Table 2027) : प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षा शेड्यूल चेक करें

    सीजी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 (CGBSE 10th Time Table 2027) : प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षा शेड्यूल चेक करें

    Mithilesh KumarUpdated on 19 Nov 2026, 03:39 PM IST
    Trusted Source Image

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर ने कक्षा 10वीं मुख्य परीक्षा 2027 की समय-सारणी जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा (CG Board High School Exam 2027) में शामिल होने वाले विद्यार्थी अब विषयवार परीक्षा तिथि और परीक्षा का समय चेक कर सकते हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीजी बोर्ड 10वीं की थ्योरी परीक्षाएं (Theory Exams) 13 मार्च से 5 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं (Practical Exams) और प्रायोजना कार्य (Project Work) 1 जनवरी से 20 जनवरी 2027 के बीच संबंधित विद्यालयों में संपन्न कराए जाएंगे।
    सीजी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 पीडीएफ डाउनलोड करें 

    This Story also Contains

    1. सीजी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 (CGBSE Class 10 Date Sheet 2027)
    2. सीजी बोर्ड 10वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2027 (CGBSE 10th Practical Exam 2027)
    3. सीजीबीएसई 10वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का समय (CGBSE 10th Practical Exam Timing 2027)
    4. सीजी बोर्ड 10वीं प्रायोगिक परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश
    5. सीजी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2027 का समय (CGBSE 10th Exam Timing 2027)
    6. सीजी बोर्ड 10वीं व्यावसायिक विषय परीक्षा 2027 (CGBSE 10th Vocational Exam 2027)
    7. सीजीबीएसई 10वीं परीक्षा 2027 के लिए महत्वपूर्ण निर्देश (CGBSE Class 10 Exam Guidelines)
    8. सीजी बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2027 (CGBSE 10th Admit Card 2027)
    9. सीजी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2027 (CGBSE 10th Result 2027)
    सीजी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 (CGBSE 10th Time Table 2027) : प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षा शेड्यूल चेक करें
    सीजी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027

    सीजीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2027 में नियमित (Regular), स्वाध्यायी (Private) और तृतीय अवसर के परीक्षार्थी शामिल होंगे। थ्योरी परीक्षाओं का आयोजन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक किया जाएगा। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। इसके अलावा, नियमित विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख और समय की जानकारी अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी।

    सीजी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 (CGBSE Class 10 Date Sheet 2027)

    छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं मार्च और अप्रैल 2027 में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा की शुरुआत 13 मार्च को तृतीय भाषा के पेपर से होगी। इसके बाद अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, हिंदी और गणित की परीक्षाएं होंगी। विद्यार्थी नीचे दी गई सीजी बोर्ड 10वीं डेट शीट 2027 (CG Board 10th Date Sheet 2027) में सभी विषयों की परीक्षा तिथि और विषय कोड देख सकते हैं।

    University of York, Mumbai

    Applications are now open for 2027 intakes for both UG & PG programs.

    सीजी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 (CGBSE Class 10 Time Table 2027)

    क्रमांक

    दिन

    परीक्षा तिथि

    विषय एवं कोड

    1

    शनिवार

    13 मार्च 2027

    तृतीय भाषा – संस्कृत (090), मराठी (071), उर्दू (072), पंजाबी (073), सिंधी (074), बंगाली (075), गुजराती (076), तेलुगु (077), तमिल (078), मलयालम (079), कन्नड़ (081), उड़िया (082)

    2

    मंगलवार

    16 मार्च 2027

    द्वितीय भाषा – अंग्रेजी (080)

    3

    गुरुवार

    18 मार्च 2027

    सामाजिक विज्ञान (300)

    4

    शनिवार

    20 मार्च 2027

    विज्ञान (200)

    5

    गुरुवार

    25 मार्च 2027

    प्रथम भाषा – हिंदी (070)

    6

    मंगलवार

    30 मार्च 2027

    गणित (100)

    7

    गुरुवार

    1 अप्रैल 2027

    व्यावसायिक पाठ्यक्रम (901–915)

    आर्गनॉइज्ड रिटेलिंग (901),इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (902), आटोमोबाईल सर्विस टेक्नीशियन (903), हेल्थ केयर (904), एग्रीकल्चर (905), मिडिया एण्ड इंटरटेनमेंट (906). टेली कम्यूनिकेशन (907), बैंकिग फाइनेंसियल सर्विसेस एण्ड इन्शुरेंस [BFSI] (908) ब्यूटी एण्ड वेलनेस (909), इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड हार्डवेयर (910), परिधान, मेड-अप और होम फर्निशिंग (911), कंस्ट्रक्शन (912),प्लंविंग (913), पॉवर (914), पर्यटन और अतिथि सत्कार (915) 

    8

    सोमवार

    5 अप्रैल 2027

    केवल दृष्टिहीन विद्यार्थियों के लिए संगीत (161) एवं केवल मूक-बधिर विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग एंड पेंटिंग (162)



    सीजी बोर्ड 10वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2027 (CGBSE 10th Practical Exam 2027)

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं मुख्य परीक्षा 2027 के नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा (Practical Exam) और प्रायोजना कार्य (Project Work) के आयोजन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मंडल की अधिसूचना के अनुसार, नियमित विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं और प्रायोजना कार्य 1 जनवरी से 20 जनवरी 2027 के बीच संबंधित विद्यालयों में आयोजित किए जाएंगे।

    सीजीबीएसई के निर्देशों के अनुसार, प्रायोगिक परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों को अपने स्कूल से प्रैक्टिकल परीक्षा की निर्धारित तारीख और पाली की जानकारी प्राप्त करनी होगी।

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    सीजीबीएसई 10वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का समय (CGBSE 10th Practical Exam Timing 2027)

    परीक्षा पाली

    समय

    पहली पाली

    सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक

    दूसरी पाली

    दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

    सीजी बोर्ड के उपयोगी लिंक

    CGBSE 10th 2027 Syllabus
    Check the CGBSE 10th Syllabus 2027 with subject-wise topics, exam pattern and marking scheme. Download the latest syllabus PDF and plan your board preparation effectively.
    Check Now

    सीजी बोर्ड 10वीं प्रायोगिक परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश

    मंडल ने प्रैक्टिकल परीक्षा और प्रायोजना कार्य में शामिल होने वाले नियमित विद्यार्थियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।

    1. नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं और प्रायोजना कार्य 1 जनवरी से 20 जनवरी 2027 के बीच संबंधित विद्यालयों में आयोजित किए जाएंगे।

    2. प्रायोगिक परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। विद्यार्थी अपने स्कूल से परीक्षा की निर्धारित तिथि और समय की जानकारी प्राप्त करें।

    3. प्रायोगिक परीक्षा या प्रायोजना कार्य में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को किसी भी परिस्थिति में विशेष अनुमति नहीं दी जाएगी।

    4. अनुपस्थित विद्यार्थियों के लिए प्रायोगिक परीक्षा या प्रायोजना कार्य दोबारा आयोजित नहीं किया जाएगा।

    महत्वपूर्ण: विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने विद्यालय से प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल पहले ही प्राप्त कर लें और निर्धारित तिथि पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

    ये भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं प्रायोगिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल जारी ; अनुपस्थित छात्रों को नहीं मिलेगा मौका

    सीजी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2027 का समय (CGBSE 10th Exam Timing 2027)

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की थ्योरी परीक्षा सुबह की पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने, उत्तर पुस्तिका और प्रश्नपत्र वितरण के लिए भी समय निर्धारित किया गया है। सीजीबीएसई 10वीं परीक्षा का पूरा टाइमिंग शेड्यूल नीचे दिया गया है।

    परीक्षा गतिविधि

    निर्धारित समय

    परीक्षा केंद्र पर स्थान ग्रहण

    सुबह 9:00 बजे

    उत्तर पुस्तिका वितरण

    सुबह 9:05 बजे

    प्रश्नपत्र वितरण

    सुबह 9:10 बजे

    उत्तर लेखन प्रारंभ

    सुबह 9:15 बजे

    उत्तर लेखन समाप्त

    दोपहर 12:15 बजे

    विद्यार्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए। परीक्षा शुरू होने से पहले उन्हें उत्तर पुस्तिका और प्रश्नपत्र से संबंधित आवश्यक निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।

    सीजी बोर्ड 10वीं व्यावसायिक विषय परीक्षा 2027 (CGBSE 10th Vocational Exam 2027)

    सीजी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 के अनुसार, व्यावसायिक पाठ्यक्रम (Vocational Subjects) की परीक्षा 1 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 15 व्यावसायिक विषय शामिल हैं। विद्यार्थी अपने एडमिट कार्ड में दिए गए विषय और कोड के अनुसार परीक्षा में शामिल होंगे।

    क्रमांक

    व्यावसायिक विषय

    विषय कोड

    1

    ऑर्गनाइज्ड रिटेलिंग (Organized Retailing)

    901

    2

    इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (Information Technology)

    902

    3

    ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन (Automobile Service Technician)

    903

    4

    हेल्थ केयर (Health Care)

    904

    5

    एग्रीकल्चर (Agriculture)

    905

    6

    मीडिया एंड एंटरटेनमेंट (Media and Entertainment)

    906

    7

    टेलीकम्युनिकेशन (Telecommunication)

    907

    8

    बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस (BFSI)

    908

    9

    ब्यूटी एंड वेलनेस (Beauty and Wellness)

    909

    10

    इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर (Electronics and Hardware)

    910

    11

    परिधान, मेड-अप और होम फर्निशिंग (Apparel, Made-ups and Home Furnishing)

    911

    12

    कंस्ट्रक्शन (Construction)

    912

    13

    प्लंबिंग (Plumbing)

    913

    14

    पावर (Power)

    914

    15

    पर्यटन और अतिथि सत्कार (Tourism and Hospitality)

    915

    ये भी पढ़ें : सीजीबीएसई 12वीं प्रश्न पत्र  | सीजीबीएसई 12वीं रिजल्ट | सीजीबीएसई 2027 12वीं टॉपर सूची

    सीजीबीएसई 10वीं परीक्षा 2027 के लिए महत्वपूर्ण निर्देश (CGBSE Class 10 Exam Guidelines)

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल मुख्य परीक्षा 2027 के लिए विद्यार्थियों को कुछ जरूरी निर्देश दिए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा से पहले इन नियमों की जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए।

    1. नियमित, स्वाध्यायी और तृतीय अवसर के परीक्षार्थियों की थ्योरी परीक्षा जारी समय-सारणी के अनुसार आयोजित की जाएगी।

    2. नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा और प्रायोजना कार्य 1 जनवरी से 20 जनवरी 2027 के बीच संबंधित विद्यालयों में होंगे।

    3. स्वाध्यायी विद्यार्थियों की प्रायोगिक एवं प्रायोजना परीक्षाएं परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएंगी।

    4. स्वाध्यायी विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं आवश्यकता पड़ने पर अवकाश के दिनों में भी आयोजित की जा सकती हैं। इसकी जानकारी केंद्राध्यक्ष से प्राप्त करें।

    5. प्रायोगिक परीक्षा या प्रायोजना कार्य में अनुपस्थित रहने वाले नियमित विद्यार्थियों को विशेष अनुमति नहीं मिलेगी और न ही दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।

    6. मंडल आवश्यकता पड़ने पर बिना पूर्व सूचना के परीक्षा की तिथि और समय में बदलाव कर सकता है।

    7. परीक्षा कक्षा 10वीं के निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।

    8. शासन की ओर से सार्वजनिक, ऐच्छिक या स्थानीय अवकाश घोषित होने पर भी थ्योरी परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी।

    ये भी पढ़ें : सीजीबीएसई 12वीं सिलेबस | सीजीबीएसई 10वीं मॉडल पेपर

    सीजी बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2027 (CGBSE 10th Admit Card 2027)

    सीजी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए एडमिट कार्ड (Admit Card) एक आवश्यक दस्तावेज होगा। इसमें परीक्षार्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम, विषय और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारियां दर्ज होंगी।

    नियमित विद्यार्थियों को अपना प्रवेश पत्र संबंधित स्कूल से प्राप्त करना होगा। स्वाध्यायी विद्यार्थियों को मंडल द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा। एडमिट कार्ड प्राप्त होने के बाद उसमें दर्ज नाम, विषय और अन्य विवरणों की जांच जरूर कर लें।

    सीजी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2027 (CGBSE 10th Result 2027)

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं की थ्योरी परीक्षाएं समाप्त होने के बाद सीजी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2027 (CG Board 10th Result 2027) घोषित किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

    सीजीबीएसई 10वीं परिणाम देखने के लिए विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। ऑनलाइन मार्कशीट में विषयवार प्राप्त अंक, कुल अंक और परीक्षा परिणाम की स्थिति देखी जा सकेगी। विद्यार्थियों को रिजल्ट से जुड़े नवीनतम अपडेट के लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Karnataka SSLC Board Application Date

    9 Oct'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CGBSE 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to CGBSE 10th ?

    Dear Student,

    Currently, we do not have the CGBSE Class 10 question papers for the last 5 years or the 2017 paper available on Careers360. However, you can access the CGBSE Class 10 Question Paper 2026 here:

    CGBSE Class 10 Question Paper 2026

    You can download the available question papers

    Hi Sudha Kaushik

    For CG Board Class 10 previous-year question papers, you can check the Careers360 page below. It includes subject-wise papers from previous years such as 2025, 2024, 2023 and 2022.

    https://school.careers360.com/hi/articles/cgbse-10th-question-paper-2026

    You can also check the CGBSE Class 10 Sample Papers and Question Bank here:

    https://school.careers360.com/download/cgbse-10th-sample-papers-previous-years

    Hi Student,

    For CG Board Science preparation, you can practise chapter-wise questions along with previous-year papers. If you are preparing for CGBSE Class 10, the question bank can help you revise important question types and the complete syllabus.

    You can check CGBSE Class 10 Question Bank here:

    https://school.careers360.com/boards/cgbse/cgbse-class-10-science-question-paper-2026

    https://school.careers360.com/download/ebooks/cgbse-class-10-science-question-paper-2026

    Hope