Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीजी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2026 जारी : परिणाम चेक करें
    • लेख
    • सीजी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2026 जारी : परिणाम चेक करें

    सीजी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2026 जारी : परिणाम चेक करें

    Mithilesh KumarUpdated on 15 Jun 2026, 10:09 AM IST

    CG Board Class 8th Result: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 8वीं की वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट 30 अप्रैल 2026 को जारी किया। शिक्षा विभाग ने इस बार सीजी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2026 को सीधे स्कूलों के माध्यम से घोषित किया है। सीजी बोर्ड 8वीं परीक्षा 2026 में शामिल विद्यार्थी और उनके अभिभावक अपने संबंधित विद्यालय से परीक्षा रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
    ये भी पढ़ें : सीजी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026 | सीजी बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2026

    This Story also Contains

    1. छत्तीसगढ़ बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2026 : एक नजर
    2. सीजी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
    3. सीजी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2026 में सुधार
    4. सीजी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2026 : सुकमा में 5वीं-8वीं परीक्षा परिणाम घोषित 99ः से अधिक सफलता
    5. सक्ती जिले में कक्षा 8वीं के मेधावी छात्रों ने बढ़ाया जिले का मान
    6. जगदलपुर : 8वीं की मेरिट सूची में बेटियों ने रचा इतिहास
    7. विभाग ने जारी किया आधिकारिक आदेश
    8. सीजी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2026 Passing Criteria: पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?
    9. सीजी बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा तिथि
    सीजी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2026 जारी : परिणाम चेक करें
    CG Board Class 8th Result 2026

    शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई है। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर अपने स्कूल प्रबंधन से संपर्क करें। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग एवं लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार कक्षा 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा वर्ष 2026 का परिणाम 30 अप्रैल 2026 गुरुवार को जारी कर दिया गया। परिणाम की घोषणा दोपहर 12 बजे की गई। शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम संबंधित विद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल पर भी रिजल्ट जारी किया गया है। छात्र अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in से रिजल्ट को चेक करें।

    फेल होने पर पूरक परीक्षा का मौका मिलेगा, लेकिन अगली कक्षा में प्रवेश मिल जाएगा। मूल्यांकन 15 अप्रैल तक पूरा हुआ था। यह पहला या शुरुआती वर्ष है, जब 5वीं-8वीं की बोर्ड पैटर्न वाली केंद्रीकृत परीक्षाएं पूर्ण रूप से (कैबिनेट फैसले के बाद) लागू हुई।

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2026 : एक नजर

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 8वीं कक्षा के विद्यार्थी रिजल्ट से जुड़ी प्रमुख जानकारी के लिए विवरण देखें।

    विषय

    विवरण

    बोर्ड का नाम

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE)

    कक्षाएं

    8वीं

    सीजी बोर्ड 8वीं परीक्षा तिथि 2026

    17 मार्च से 6 अप्रैल 2026

    सीजी बोर्ड 8वीं परीक्षा कॉपियों का मूल्यांकन
    15 अप्रैल तक पूरा

    सीजी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2026

    30 अप्रैल 2026

    रिजल्ट की स्थिति

    जारी (Declared)

    चेक करने का तरीका

    ऑनलाइन / स्कूल स्तर पर

    ऑफिशियल वेबसाइट

    cgbse.nic.in

    सीजी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

    सीजी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए आप नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं :

    1. सीजी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर लॉगिन करें।

    2. होमपेज पर 'Class 8th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

    3. अपना रोल नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरें।

    4.'Submit' बटन दबाते ही आपकी मार्कशीट सामने आ जाएगी।

    5. भविष्य के लिए अपनी डिजिटल मार्कशीट का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    सीजी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2026 में सुधार

    छत्तीसगढ़ में 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में रायपुर जिले में 8वीं कक्षा का रिजल्ट 90.86% रहा। पिछले साल 2025 में 8वीं में 86.93% छात्र पास हुए थे। इस प्रकार, 8वीं में करीब 4% का सुधार देखा गया है।

    छत्तीसगढ़ 8वीं कक्षा का परिणाम 2026: रायपुर जिले में उत्तीर्ण प्रतिशत की तुलना

    कक्षा

    2025 उत्तीर्ण प्रतिशत

    2026 उत्तीर्ण प्रतिशत

    सुधार

    कक्षा 8वीं

    86.93%

    90.86%

    +3.93%

    1777627324193

    परीक्षा के आंकड़ों पर एक नजर

    इस वर्ष परीक्षाओं के संचालन और छात्रों की उपस्थिति का विवरण नीचे दी गई तालिका में स्पष्ट है:

    1777627324221

    सीजी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2026 : सुकमा में 5वीं-8वीं परीक्षा परिणाम घोषित 99ः से अधिक सफलता

    सुकमा जिले में जिला स्तरीय केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा 2025-26 के तहत कक्षा 5वीं एवं 8वीं के परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल 2026 को घोषित किए गए। जिले का प्रदर्शन इस बार बेहद उत्कृष्ट रहा, जहाँ कक्षा 8वीं का 99.48ः दर्ज किया गया।

    कक्षा 8वीं के परिणामों में भी जिले ने बेहतरीन उपलब्धि दर्ज की। कुल 3680 परीक्षार्थियों में से 2909 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। सरस्वती शिशु मंदिर तोगपाल की कु. दिव्या साहू ने 94.03ः अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि आई.एम.एस.टी. अंग्रेजी माध्यम स्कूल सुकमा के अंकित भूआर्य (93.87ः) ने दूसरा और कु. वाणी चोंडक (93.77ः) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिले के अधिकारियों ने इस शानदार परिणाम को शिक्षा स्तर में निरंतर हो रहे सुधार और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम बताया।

    सक्ती जिले में कक्षा 8वीं के मेधावी छात्रों ने बढ़ाया जिले का मान

    छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिला सक्ती में सत्र 2025-26 की कक्षा 8वीं की केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा का परिणाम 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजे जारी कर दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी वाघ द्विवेदी ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से परिणामों की आधिकारिक घोषणा की।

    शिक्षा विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार कक्षा 8वीं में 11,534 पंजीकृत छात्रों में से 10,878 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 10,230 छात्र सफल हुए। इस प्रकार कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 88.69 प्रतिशत रहा। जिले की अस्थाई प्रावीण्य सूची में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा 8वीं में इशांत चंद्रा, प्रदीक्षा पब्लिक स्कूल छोटे सीपत ने 98.58 प्रतिशत अंक के साथ जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया।

    जगदलपुर : 8वीं की मेरिट सूची में बेटियों ने रचा इतिहास

    बस्तर जिले में कक्षा 8वीं की केन्द्रीकृत वार्षिक परीक्षा-2026 के परिणाम घोषित किए गए। मेरिट सूची में छात्राओं ने अपनी मेधा का परिचय देते हुए एकतरफा बढ़त बनाई है।

    कक्षा 8वीं के परीक्षा परिणामों में भी छात्राओं का ही वर्चस्व रहा। मैत्री संघ विद्या निकेतन जगदलपुर की छात्रा सोनाक्षी नंदी ने 96.50 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता सिद्ध की। इसी विद्यालय की पूर्वी मंडल ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि एमजीएम स्कूल की महक परवार और माता शबरी कन्या आश्रम चिउरगांव की संतोषी कश्यप ने 95.83 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाकर जिले का मान बढ़ाया। 8वीं की इस मेरिट सूची में शहरी चकाचौंध के बीच ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाएं, जैसे माता शबरी कन्या आश्रम की एकान्त मौर्य और विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय की अनुति टेनेटी ने भी शीर्ष पांच में जगह बनाई।

    विभाग ने जारी किया आधिकारिक आदेश

    सीजी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2026 जारी करने से पहले स्कूल शिक्षा विभाग और लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने एक आधिकारिक सूचना जारी की थी जिसके अनुसार, परीक्षा परिणामों की घोषणा निर्धारित समय पर की जाएगी। विभाग ने अपने आदेश में कहा कि: कक्षा 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा वर्ष 2026 के सफल आयोजन के बाद, परीक्षा परिणाम की घोषणा दिनांक 30 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:00 बजे की जाएगी।

    1777627324248


    सीजी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2026 Passing Criteria: पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?

    छत्तीसगढ़ बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को अगली कक्षा में प्रोमोट होने के लिए हर सब्जेक्ट में कुल मिलाकर कम से कम 33% मार्क्स प्राप्त करना अनिवार्य है।

    • ग्रेडिंग सिस्टम: बोर्ड मार्क्स के साथ-साथ ग्रेड (A, B, C, D) भी प्रदान करता है।

    • सप्लीमेंट्री एग्जाम: जो छात्र किसी एक या दो विषय में पास नहीं हो पाए हैं, उन्हें विभाग द्वारा आयोजित सप्लीमेंट्री एग्जाम में बैठने का मौका दिया जाएगा।

    सीजी बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा तिथि

    सीजी बोर्ड कक्षा 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षाएं प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित की गईं। निर्धारित समय-सारणी के अनुसार गणित विषय की परीक्षा 17 मार्च 2026 (मंगलवार), हिंदी विषय की परीक्षा 20 मार्च 2026 (शुक्रवार), अंग्रेजी विषय की परीक्षा 24 मार्च 2026 (मंगलवार), सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा 30 मार्च 2026 (सोमवार), विज्ञान विषय की परीक्षा 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) तथा संस्कृत/उर्दू विषय की परीक्षा 6 अप्रैल 2026 (सोमवार) को आयोजित की गईं।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    UP Board 10th Others

    18 Jun'26 - 30 Sep'26 (Online)

    Ongoing Dates
    UP Board 12th Others

    18 Jun'26 - 28 Sep'26 (Online)

    Ongoing Dates
    TOSS Intermediate Late Fee Application Date

    29 Jun'26 - 30 Sep'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CGBSE 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to CGBSE 10th ?

    Dear Student,

    Currently, we do not have the CGBSE Class 10 question papers for the last 5 years or the 2017 paper available on Careers360. However, you can access the CGBSE Class 10 Question Paper 2026 here:

    CGBSE Class 10 Question Paper 2026

    You can download the available question papers

    Hi Sudha Kaushik

    For CG Board Class 10 previous-year question papers, you can check the Careers360 page below. It includes subject-wise papers from previous years such as 2025, 2024, 2023 and 2022.

    https://school.careers360.com/hi/articles/cgbse-10th-question-paper-2026

    You can also check the CGBSE Class 10 Sample Papers and Question Bank here:

    https://school.careers360.com/download/cgbse-10th-sample-papers-previous-years

    Hi Student,

    For CG Board Science preparation, you can practise chapter-wise questions along with previous-year papers. If you are preparing for CGBSE Class 10, the question bank can help you revise important question types and the complete syllabus.

    You can check CGBSE Class 10 Question Bank here:

    https://school.careers360.com/boards/cgbse/cgbse-class-10-science-question-paper-2026

    https://school.careers360.com/download/ebooks/cgbse-class-10-science-question-paper-2026

    Hope

    Dear Student,
    The CGBSE Class 10 Maths Formula Sheet is currently not available. However, you can refer to the CBSE Class 10 Maths Formula Sheet , as the syllabus and key mathematical concepts are largely similar. It can be a useful resource for quick revision and practising important formulas for