Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीजी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026 जारी : परिणाम चेक करें
    • लेख
    • सीजी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026 जारी : परिणाम चेक करें

    सीजी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026 जारी : परिणाम चेक करें

    Mithilesh KumarUpdated on 01 May 2026, 03:58 PM IST

    CG Board Class 5th & 8th Result: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 5वीं और 8वीं के फाइनल एग्जाम का रिजल्ट 30 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया। अभिभावकों और छात्रों के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बार विभाग ने सीजी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026 को सीधे स्कूलों के माध्यम से साझा किया है। छात्र और उनके अभिभावक अपने संबंधित विद्यालय में जाकर परीक्षा रिजल्ट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    ये भी पढ़ें : सीजी बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2026सीजी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2026

    This Story also Contains

    1. छत्तीसगढ़ बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026 : एक नजर
    2. सीजी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
    3. सीजी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026 में सुधार
    4. सुकमा में 5वीं-8वीं परीक्षा परिणाम घोषित 99ः से अधिक सफलता, बेटियों ने किया शानदार प्रदर्शन
    5. सक्ती जिले में कक्षा 5वीं और 8वीं के मेधावी छात्रों ने बढ़ाया जिले का मान
    6. जगदलपुर : 5वीं और 8वीं की मेरिट सूची में बेटियों ने रचा इतिहास
    7. विभाग ने जारी किया आधिकारिक आदेश
    8. सीजी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026 Passing Criteria: पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?
    9. सीजी बोर्ड 5वीं परीक्षा तिथि 2026
    10. सीजी बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा तिथि
    सीजी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026 जारी : परिणाम चेक करें
    सीजी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026

    छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग एवं लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार कक्षा 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा वर्ष 2026 का रिजल्ट गुरुवार 30 अप्रैल 2026 को जारी किया गया। CG Board Class 5th & 8th Result की घोषणा दोपहर 12 बजे की गई। शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम संबंधित विद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल पर भी रिजल्ट की स्थिति जांची जा सकती है। छात्र अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in से रिजल्ट को चेक करें।

    शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई है। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर अपने स्कूल प्रबंधन से संपर्क करें। फेल होने पर पूरक परीक्षा का मौका मिलेगा, लेकिन अगली कक्षा में प्रवेश मिल जाएगा। मूल्यांकन 15 अप्रैल तक पूरा हुआ था। यह पहला या शुरुआती वर्ष है, जब 5वीं-8वीं की बोर्ड पैटर्न वाली केंद्रीकृत परीक्षाएं पूर्ण रूप से (कैबिनेट फैसले के बाद) लागू हुई।

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026 : एक नजर

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्र रिजल्ट से जुड़ी जानकारी के लिए टेबल को चेक करें।

    विषय

    विवरण

    बोर्ड का नाम

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE)

    कक्षाएं

    5वीं और 8वीं

    सीजी बोर्ड 5वीं परीक्षा तिथि 2026

    16 मार्च से 25 मार्च 2026

    सीजी बोर्ड 8वीं परीक्षा तिथि 2026

    17 मार्च से 6 अप्रैल 2026

    सीजी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026

    30 अप्रैल 2026

    रिजल्ट की स्थिति

    जारी (Declared)

    चेक करने का तरीका

    ऑनलाइन / स्कूल स्तर पर

    ऑफिशियल वेबसाइट

    cgbse.nic.in

    सीजी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

    सीजी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए आप नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं :

    1. ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर लॉगिन करें।

    2. होमपेज पर 'Class 5th Result 2026' या 'Class 8th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

    3. अपना रोल नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरें।

    4.'Submit' बटन दबाते ही आपकी मार्कशीट सामने आ जाएगी।

    5. भविष्य के लिए अपनी डिजिटल मार्कशीट का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

    सीजी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026 में सुधार

    छत्तीसगढ़ में 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार, रायपुर जिले में 5वीं कक्षा में 96.65% छात्र सफल रहे हैं, जबकि 8वीं कक्षा का परिणाम 90.86% रहा। इस साल के नतीजों ने शिक्षा के स्तर में सुधार के संकेत दिए हैं, जिसमें दोनों ही कक्षाओं के उत्तीर्ण प्रतिशत में पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले साल 5वीं में 95.46% और 8वीं में 86.93% छात्र पास हुए थे। इस प्रकार, 5वीं में लगभग 1% और 8वीं में करीब 4% का सुधार देखा गया है।

    1777614572323

    परीक्षा के आंकड़ों पर एक नजर

    इस वर्ष परीक्षाओं के संचालन और छात्रों की उपस्थिति का विवरण नीचे दी गई तालिका में स्पष्ट है:

    1777614572435

    सुकमा में 5वीं-8वीं परीक्षा परिणाम घोषित 99ः से अधिक सफलता, बेटियों ने किया शानदार प्रदर्शन

    सुकमा जिले में जिला स्तरीय केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा 2025-26 के तहत कक्षा 5वीं एवं 8वीं के परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल 2026 को जिला कलेक्टर अमित कुमार द्वारा घोषित किए गए। जिले का प्रदर्शन इस बार बेहद उत्कृष्ट रहा, जहाँ कक्षा 5वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.80ः और कक्षा 8वीं का 99.48ः दर्ज किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी जी.आर. मंडावी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

    कक्षा 5वीं की परीक्षा में कुल 4555 विद्यार्थी शामिल हुए, जिसमें छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में शीर्ष स्थान हासिल किए। आई.एम.एस.टी. अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सुकमा की कु. धृती ने 98.15ः अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं स्वामी आत्मानंद स्कूल छिंदगढ़ की कु. चंचल जैन (98.05ः) द्वितीय तथा आई.एम.एस.टी. दोरनापाल की कु. सना बानो (98.00ः) तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 5वीं में कुल 3889 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।

    कक्षा 8वीं के परिणामों में भी जिले ने बेहतरीन उपलब्धि दर्ज की। कुल 3680 परीक्षार्थियों में से 2909 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। सरस्वती शिशु मंदिर तोगपाल की कु. दिव्या साहू ने 94.03ः अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि आई.एम.एस.टी. अंग्रेजी माध्यम स्कूल सुकमा के अंकित भूआर्य (93.87ः) ने दूसरा और कु. वाणी चोंडक (93.77ः) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

    सक्ती जिले में कक्षा 5वीं और 8वीं के मेधावी छात्रों ने बढ़ाया जिले का मान

    छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिला सक्ती में सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा का परिणाम 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजे जारी कर दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी वाघ द्विवेदी ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से परिणामों की आधिकारिक घोषणा की।

    शिक्षा विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार कक्षा 5वीं में इस वर्ष कुल 12,407 छात्र पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 11,936 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 11,794 छात्र सफल रहे और परीक्षा परिणाम 95.05 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं कक्षा 8वीं में 11,534 पंजीकृत छात्रों में से 10,878 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 10,230 छात्र सफल हुए। इस प्रकार कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 88.69 प्रतिशत रहा। जिले की अस्थाई प्रावीण्य सूची में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा 5वीं में धनुष प्रथम चौहान, सरस्वती शिशु मंदिर इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल चंद्रपुर ने 98.95 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 8वीं में इशांत चंद्रा, प्रदीक्षा पब्लिक स्कूल छोटे सीपत ने 98.58 प्रतिशत अंक के साथ जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया।

    जगदलपुर : 5वीं और 8वीं की मेरिट सूची में बेटियों ने रचा इतिहास

    बस्तर जिले में कक्षा 5वीं और 8वीं की केन्द्रीकृत वार्षिक परीक्षा-2026 के परिणाम घोषित किए गए। दोनों ही कक्षाओं की मेरिट सूची में छात्राओं ने अपनी मेधा का परिचय देते हुए एकतरफा बढ़त बनाई है।

    प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 5वीं के परिणामों ने इस वर्ष शीर्ष स्थान पर एक या दो नहीं, बल्कि चार विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से अपना परचम लहराया है। सक्सेस कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल जगदलपुर की कौशल्या यादव, इंडियन पब्लिक स्कूल आड़ावाल के आदित्य ठाकुर, पीएम श्री सेजेस लोहण्डीगुडा के ऋषि कुमार गोटे और पीएम श्री सेजेस करपावण्ड की सिया गुप्ता ने 200 में से 195 अंक अर्जित कर 97.50 प्रतिशत के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सफलता का यह कारवां यहीं नहीं थमा, दूसरे स्थान पर भी छह मेधावियों ने 194 अंकों के साथ अपनी जगह बनाई, जिनमें आकृति सोनकर, यंशिका कश्यप, खिलेश्वरी मण्डावी, भावना पाण्डेय, रितिका बघेल, डिकेश्वरी कश्यप और बकावण्ड के ओम देवांगन शामिल हैं। 5वीं की इस सूची में विशेष बात यह रही कि ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी आश्रम शालाओं और पीएम श्री स्कूलों ने निजी संस्थानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

    इसी तरह कक्षा 8वीं के परीक्षा परिणामों में भी छात्राओं का ही वर्चस्व रहा। मैत्री संघ विद्या निकेतन जगदलपुर की छात्रा सोनाक्षी नंदी ने 96.50 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता सिद्ध की। इसी विद्यालय की पूर्वी मंडल ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि एमजीएम स्कूल की महक परवार और माता शबरी कन्या आश्रम चिउरगांव की संतोषी कश्यप ने 95.83 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाकर जिले का मान बढ़ाया। 8वीं की इस मेरिट सूची में शहरी चकाचौंध के बीच ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाएं, जैसे माता शबरी कन्या आश्रम की एकान्त मौर्य और विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय की अनुति टेनेटी ने भी शीर्ष पांच में जगह बनाई।

    पूरी मेरिट सूची पर नजर डालें तो तोकापाल, दरभा, बकावण्ड और लोहण्डीगुडा जैसे विकासखंडों के बच्चों ने जिस निरंतरता के साथ टॉप 10 में अपनी जगह पक्की की है। 10वें स्थान तक आते-आते मुकाबला इतना कड़ा हो गया कि दर्जनों छात्र 93 प्रतिशत जैसे उत्कृष्ट अंकों के साथ इस सूची का हिस्सा बने।

    विभाग ने जारी किया आधिकारिक आदेश

    सीजी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026 जारी करने से पहले स्कूल शिक्षा विभाग और लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने एक आधिकारिक सूचना जारी की थी जिसके अनुसार, परीक्षा परिणामों की घोषणा निर्धारित समय पर की जाएगी। विभाग ने अपने आदेश में कहा कि: "कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा वर्ष 2026 के सफल आयोजन के बाद, परीक्षा परिणाम की घोषणा आज दिनांक 30.04.2026 को दोपहर 12:00 बजे की जाएगी।"

    1777614572558


    सीजी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026 Passing Criteria: पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?

    छत्तीसगढ़ बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को अगली कक्षा में प्रोमोट होने के लिए हर सब्जेक्ट में कुल मिलाकर कम से कम 33% मार्क्स प्राप्त करना अनिवार्य है।

    • ग्रेडिंग सिस्टम: बोर्ड मार्क्स के साथ-साथ ग्रेड (A, B, C, D) भी प्रदान करता है।

    • सप्लीमेंट्री एग्जाम: जो छात्र किसी एक या दो विषय में पास नहीं हो पाए हैं, उन्हें विभाग द्वारा आयोजित सप्लीमेंट्री एग्जाम में बैठने का मौका दिया जाएगा।

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Check Now

    सीजी बोर्ड 5वीं परीक्षा तिथि 2026

    लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी समय सारणी अनुसार कक्षा 5वीं की केंद्रीकृत परीक्षाएँ प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार गणित विषय की परीक्षा 16 मार्च 2026 (सोमवार), अंग्रेजी विषय की परीक्षा 19 मार्च 2026 (गुरुवार), हिंदी विषय की परीक्षा 23 मार्च 2026 (सोमवार) तथा पर्यावरण अध्ययन विषय की परीक्षा 25 मार्च 2026 (बुधवार) को आयोजित की गई।

    सीजी बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा तिथि

    सीजी बोर्ड कक्षा 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षाएं प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित की गईं। निर्धारित समय-सारणी के अनुसार गणित विषय की परीक्षा 17 मार्च 2026 (मंगलवार), हिंदी विषय की परीक्षा 20 मार्च 2026 (शुक्रवार), अंग्रेजी विषय की परीक्षा 24 मार्च 2026 (मंगलवार), सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा 30 मार्च 2026 (सोमवार), विज्ञान विषय की परीक्षा 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) तथा संस्कृत/उर्दू विषय की परीक्षा 6 अप्रैल 2026 (सोमवार) को आयोजित की गईं।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    TOSS Intermediate Exam Date

    28 Apr'26 - 5 May'26 (Offline)

    Certifications By Top Providers
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CGBSE 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to CGBSE 10th ?

    The CG Board ( CGBSE ) Class 9 annual examinations are either beginning or already in progress in most schools across Chhattisgarh. Unlike the CGBSE Class 10 and CG Board 12 board examinations , which are conducted according to a fixed statewide schedule, the Class 9 annual exams are managed

    Hello

    The Chhattisgarh Board (CG Board) conducts Class 10 exams through the Board of Secondary Education, Raipur. It offers the syllabus in both Hindi and English medium, depending on your school.
    Subjects include Maths, Science, Social Science, English, Hindi, and one optional subject. Each subject is divided into chapter-wise topics

    Hello Candidate,

    The CGBSE Quarterly Exam Question Paper 2024 and all previous year question paper are available on the official website of the Chhattisgarh Board of Secondary Education.

    You can also download it directly from this link:

    https://school.careers360.com/boards/cgbse/cgbse-12th-question-papers