Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीजी बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2026 जारी @ cgbse.nic.in, मार्कशीट डाउनलोड करें
    • लेख
    • सीजी बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2026 जारी @ cgbse.nic.in, मार्कशीट डाउनलोड करें

    सीजी बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2026 जारी @ cgbse.nic.in, मार्कशीट डाउनलोड करें

    Mithilesh KumarUpdated on 13 Jun 2026, 02:16 PM IST

    CG Board Class 5th Result: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 5वीं की वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट 30 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया। इस बार छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग ने सीजी बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2026 को सीधे स्कूलों के माध्यम से जारी किया है। छात्र और उनके अभिभावक अपने संबंधित विद्यालय में पहुंचकर परीक्षा रिजल्ट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
    ये भी पढ़ें : सीजी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026सीजी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2026

    This Story also Contains

    1. छत्तीसगढ़ बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2026 : एक नजर
    2. सीजी बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
    3. सीजी बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2026 में सुधार
    4. सुकमा में 5वीं परीक्षा परिणाम घोषित 99ः से अधिक सफलता, बेटियों ने किया शानदार प्रदर्शन
    5. सक्ती जिले में कक्षा 5वीं के मेधावी छात्रों ने बढ़ाया जिले का मान
    6. जगदलपुर : 5वीं की मेरिट सूची में बेटियों ने रचा इतिहास
    7. विभाग ने जारी किया आधिकारिक आदेश
    8. सीजी बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2026 Passing Criteria : पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?
    9. सीजी बोर्ड 5वीं परीक्षा तिथि 2026
    सीजी बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2026 जारी @ cgbse.nic.in, मार्कशीट डाउनलोड करें
    सीजी बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2026 जारी

    छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग एवं लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार कक्षा 5वीं की केंद्रीकृत परीक्षा वर्ष 2026 का परिणाम 30 अप्रैल 2026 गुरुवार को जारी किया गया। परिणाम की घोषणा दोपहर 12 बजे की गई। शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम संबंधित विद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल पर भी रिजल्ट की स्थिति जांची जा सकती है। छात्र अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in से रिजल्ट को चेक करें।

    शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई है। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर अपने स्कूल प्रबंधन से संपर्क करें। फेल होने पर पूरक परीक्षा का मौका मिलेगा, लेकिन अगली कक्षा में प्रवेश मिल जाएगा। मूल्यांकन 15 अप्रैल तक पूरा हुआ था। यह पहला या शुरुआती वर्ष है, जब 5वीं की बोर्ड पैटर्न वाली केंद्रीकृत परीक्षाएं पूर्ण रूप से (कैबिनेट फैसले के बाद) लागू हुई।

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2026 : एक नजर

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 5वीं कक्षा के छात्र रिजल्ट से जुड़ी जानकारी प्राप्त करें।

    विषय

    विवरण

    बोर्ड का नाम

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE)

    कक्षाएं

    5वीं

    सीजी बोर्ड 5वीं परीक्षा तिथि 2026

    16 मार्च से 25 मार्च 2026

    सीजी बोर्ड 5वीं परीक्षा कॉपियों का मूल्यांकन
    15 अप्रैल तक पूरा

    सीजी बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2026

    30 अप्रैल 2026

    रिजल्ट की स्थिति

    जारी

    चेक करने का तरीका

    ऑनलाइन / स्कूल स्तर पर

    ऑफिशियल वेबसाइट

    cgbse.nic.in

    सीजी बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

    सीजी बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप का पालन कर सकते हैं :

    1. छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर लॉगिन करें।

    2. होमपेज पर 'Class 5th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

    3. अपना रोल नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरें।

    4.'Submit' बटन दबाते ही आपकी मार्कशीट सामने आ जाएगी।

    5. भविष्य के लिए अपनी डिजिटल मार्कशीट का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    सीजी बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2026 में सुधार

    छत्तीसगढ़ में 5वीं की केंद्रीकृत परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में रायपुर जिले में 5वीं कक्षा में 96.65% छात्र सफल रहे हैं। पिछले साल 2025 में 5वीं में 95.46% विद्यार्थी पास हुए थे। इस प्रकार, 5वीं में लगभग 1% का सुधार देखा गया है।

    छत्तीसगढ़ 5वीं कक्षा का परिणाम 2026: रायपुर जिले में उत्तीर्ण प्रतिशत की तुलना

    कक्षा

    2025 उत्तीर्ण प्रतिशत

    2026 उत्तीर्ण प्रतिशत

    सुधार

    कक्षा 5वीं

    95.46%

    96.65%

    +1.19%

    1777626142998

    परीक्षा के आंकड़ों पर एक नजर

    इस वर्ष परीक्षाओं के संचालन और छात्रों की उपस्थिति का विवरण नीचे दी गई तालिका में स्पष्ट है:

    1777626143104

    सुकमा में 5वीं परीक्षा परिणाम घोषित 99ः से अधिक सफलता, बेटियों ने किया शानदार प्रदर्शन

    सुकमा जिले में जिला स्तरीय केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा 2025-26 के तहत कक्षा 5वीं के परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल 2026 को घोषित किए गए। जिले का प्रदर्शन इस बार बेहद उत्कृष्ट रहा, जहाँ कक्षा 5वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.80ः और कक्षा 8वीं का 99.48ः दर्ज किया गया। कक्षा 5वीं की परीक्षा में कुल 4555 विद्यार्थी शामिल हुए, जिसमें छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में शीर्ष स्थान हासिल किए। आई.एम.एस.टी. अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सुकमा की कु. धृती ने 98.15ः अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं स्वामी आत्मानंद स्कूल छिंदगढ़ की कु. चंचल जैन (98.05ः) द्वितीय तथा आई.एम.एस.टी. दोरनापाल की कु. सना बानो (98.00ः) तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 5वीं में कुल 3889 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।

    सक्ती जिले में कक्षा 5वीं के मेधावी छात्रों ने बढ़ाया जिले का मान

    छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिला सक्ती में सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं की केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा का परिणाम 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजे जारी कर दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी वाघ द्विवेदी ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से परिणामों की आधिकारिक घोषणा की।

    शिक्षा विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार कक्षा 5वीं में इस वर्ष कुल 12,407 छात्र पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 11,936 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 11,794 छात्र सफल रहे और परीक्षा परिणाम 95.05 प्रतिशत दर्ज किया गया। जिले की अस्थाई प्रावीण्य सूची में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा 5वीं में धनुष प्रथम चौहान, सरस्वती शिशु मंदिर इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल चंद्रपुर ने 98.95 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

    जगदलपुर : 5वीं की मेरिट सूची में बेटियों ने रचा इतिहास

    बस्तर जिले में कक्षा 5वीं की केन्द्रीकृत वार्षिक परीक्षा-2026 के परिणाम घोषित किए गए। दोनों ही कक्षाओं की मेरिट सूची में छात्राओं ने अपनी मेधा का परिचय देते हुए एकतरफा बढ़त बनाई है।

    प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 5वीं के परिणामों ने इस वर्ष शीर्ष स्थान पर एक या दो नहीं, बल्कि चार विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से अपना परचम लहराया है। सक्सेस कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल जगदलपुर की कौशल्या यादव, इंडियन पब्लिक स्कूल आड़ावाल के आदित्य ठाकुर, पीएम श्री सेजेस लोहण्डीगुडा के ऋषि कुमार गोटे और पीएम श्री सेजेस करपावण्ड की सिया गुप्ता ने 200 में से 195 अंक अर्जित कर 97.50 प्रतिशत के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सफलता का यह कारवां यहीं नहीं थमा, दूसरे स्थान पर भी छह मेधावियों ने 194 अंकों के साथ अपनी जगह बनाई, जिनमें आकृति सोनकर, यंशिका कश्यप, खिलेश्वरी मण्डावी, भावना पाण्डेय, रितिका बघेल, डिकेश्वरी कश्यप और बकावण्ड के ओम देवांगन शामिल हैं। 5वीं की इस सूची में विशेष बात यह रही कि ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी आश्रम शालाओं और पीएम श्री स्कूलों ने निजी संस्थानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

    विभाग ने जारी किया आधिकारिक आदेश

    सीजी बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2026 जारी करने से पहले स्कूल शिक्षा विभाग और लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने एक आधिकारिक सूचना जारी की थी जिसके अनुसार, परीक्षा परिणामों की घोषणा निर्धारित समय पर की जाएगी। विभाग ने अपने आदेश में कहा कि: "कक्षा 5वीं की केंद्रीकृत परीक्षा वर्ष 2026 के सफल आयोजन के बाद, परीक्षा परिणाम की घोषणा दिनांक 30 अप्रैल.2026 को दोपहर 12:00 बजे की जाएगी।"

    1777626143288


    सीजी बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2026 Passing Criteria : पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?

    छत्तीसगढ़ बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को अगली कक्षा में प्रोमोट होने के लिए हर सब्जेक्ट में कुल मिलाकर कम से कम 33% मार्क्स प्राप्त करना अनिवार्य है।

    • ग्रेडिंग सिस्टम: बोर्ड मार्क्स के साथ-साथ ग्रेड (A, B, C, D) भी प्रदान करता है।

    • सप्लीमेंट्री एग्जाम: जो छात्र किसी एक या दो विषय में पास नहीं हो पाए हैं, उन्हें विभाग द्वारा आयोजित सप्लीमेंट्री एग्जाम में बैठने का मौका दिया जाएगा।

    CGBSE 10th 2027 Syllabus
    Check the CGBSE 10th Syllabus 2027 with subject-wise topics, exam pattern and marking scheme. Download the latest syllabus PDF and plan your board preparation effectively.
    Check Now

    सीजी बोर्ड 5वीं परीक्षा तिथि 2026

    लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी समय सारणी अनुसार कक्षा 5वीं की केंद्रीकृत परीक्षाएँ प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार गणित विषय की परीक्षा 16 मार्च 2026 (सोमवार), अंग्रेजी विषय की परीक्षा 19 मार्च 2026 (गुरुवार), हिंदी विषय की परीक्षा 23 मार्च 2026 (सोमवार) तथा पर्यावरण अध्ययन विषय की परीक्षा 25 मार्च 2026 (बुधवार) को आयोजित की गई।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    UP Board 10th Others

    18 Jun'26 - 30 Sep'26 (Online)

    Ongoing Dates
    UP Board 12th Others

    18 Jun'26 - 28 Sep'26 (Online)

    Ongoing Dates
    TOSS Intermediate Late Fee Application Date

    29 Jun'26 - 30 Sep'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CGBSE 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to CGBSE 10th ?

    Dear Student,

    Currently, we do not have the CGBSE Class 10 question papers for the last 5 years or the 2017 paper available on Careers360. However, you can access the CGBSE Class 10 Question Paper 2026 here:

    CGBSE Class 10 Question Paper 2026

    You can download the available question papers

    Hi Sudha Kaushik

    For CG Board Class 10 previous-year question papers, you can check the Careers360 page below. It includes subject-wise papers from previous years such as 2025, 2024, 2023 and 2022.

    https://school.careers360.com/hi/articles/cgbse-10th-question-paper-2026

    You can also check the CGBSE Class 10 Sample Papers and Question Bank here:

    https://school.careers360.com/download/cgbse-10th-sample-papers-previous-years

    Hi Student,

    For CG Board Science preparation, you can practise chapter-wise questions along with previous-year papers. If you are preparing for CGBSE Class 10, the question bank can help you revise important question types and the complete syllabus.

    You can check CGBSE Class 10 Question Bank here:

    https://school.careers360.com/boards/cgbse/cgbse-class-10-science-question-paper-2026

    https://school.careers360.com/download/ebooks/cgbse-class-10-science-question-paper-2026

    Hope

    Dear Student,
    The CGBSE Class 10 Maths Formula Sheet is currently not available. However, you can refer to the CBSE Class 10 Maths Formula Sheet , as the syllabus and key mathematical concepts are largely similar. It can be a useful resource for quick revision and practising important formulas for