Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा रिजल्ट 2026 जारी @mpbse.mponline.gov.in, लिंक देखें
    • लेख
    • एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा रिजल्ट 2026 जारी @mpbse.mponline.gov.in, लिंक देखें

    एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा रिजल्ट 2026 जारी @mpbse.mponline.gov.in, लिंक देखें

    Mithilesh KumarUpdated on 13 Jun 2026, 10:27 AM IST

    एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा रिजल्ट 2026 (mp board 12th result 2026 second exam) : माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) 12 जून 2026 को शाम 4 बजे एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं द्वितीय मुख्य परीक्षा (Second Main Exam) का रिजल्ट घोषित किया। जिन छात्रों ने एमपीबीएसई 12वीं सेकंड मेन परीक्षा 2026 में भाग लिया था, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या (Application Number) दर्ज करनी होगी।
    एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा रिजल्ट 2026 चेक करने का डायरेक्ट लिंक

    This Story also Contains

    1. एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा रिजल्ट 2026 (mp board result 2026 second exam) : मुख्य बिंदु
    2. एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा रिजल्ट 2026 @mpbse.mponline.gov.in, डायरेक्ट लिंक देखें
    3. mp board second exam result 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां
    4. हायर सेकंडरी द्वितीय परीक्षा में बेटियों ने मारी बाजी
    5. एमपी बोर्ड हायर सेकंडरी (12वीं) द्वितीय परीक्षा परिणाम 2026: प्रमुख आंकड़े
    6. एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा 2026: नियमित विद्यार्थियों का परिणाम
    7. क्या है द्वितीय मुख्य परीक्षा (Second Main Exam)?
    8. एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा रिजल्ट 2026 में उपलब्ध विवरण
    9. पिछले वर्ष कब जारी हुआ था रिजल्ट?
    एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा रिजल्ट 2026 जारी @mpbse.mponline.gov.in, लिंक देखें
    एमपीबीएसई एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा रिजल्ट 2026

    एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा रिजल्ट 2026 (mp board result 2026 second exam) : मुख्य बिंदु

    विवरण

    जानकारी

    बोर्ड का नाम

    माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE)

    परीक्षा का नाम

    एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय मुख्य परीक्षा 2026

    रिजल्ट का नाम

    MP Board 12th Second Exam Result 2026

    रिजल्ट तिथि

    12 जून 2026

    रिजल्ट समय

    शाम 4 बजे

    आधिकारिक वेबसाइट

    mpbse.mponline.gov.in

    आवश्यक विवरण

    रोल नंबर और आवेदन संख्या

    एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा रिजल्ट 2026 @mpbse.mponline.gov.in, डायरेक्ट लिंक देखें

    1781253552027

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    mp board second exam result 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां

    कार्यक्रम

    तिथि

    एमपी बोर्ड 12वीं मुख्य परीक्षा रिजल्ट

    15 अप्रैल 2026

    एमपी बोर्ड द्वितीय मुख्य परीक्षा तिथि

    7 से 26 मई 2026

    एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा रिजल्ट

    12 जून 2026, शाम 4 बजे

    हायर सेकंडरी द्वितीय परीक्षा में बेटियों ने मारी बाजी

    माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश की हायर सेकंडरी द्वितीय परीक्षा वर्ष-2026 का नियमित एवं स्वाथ्यायी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को शाम 4 बजे घोषित कर दिया गया। इसमें बेटियों ने बाजी मारी है। इस परीक्षा में 62.31 प्रतिशत नियमित छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं , जबकि 57.36 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यार्थी परीक्षा परिणाम मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। हायर सेकंडरी की द्वितीय परीक्षा में प्रदेश से 1 लाख 42 हजार 468 नियमित विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा था। इसमें से 1 लाख 42 हजार 467 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। शुक्रवार 12 जून को घोषित हुए परीक्षा परिणाम में 84 हजार 871 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

    33 हजार 334 स्वाध्यायी विद्यार्थियों ने भरा था फॉर्म

    हायर सेकंडरी की द्वितीय परीक्षा में 33 हजार 334 स्वाध्यायी विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा था। परीक्षा में 33 हजार 315 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें 14 हजार 24 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। स्वाध्यायी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 42.10 प्रतिशत है। इसमें बेटियों के पास होने का प्रतिशत 44.7 है, जबकि छात्रों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 40.53 हैं।

    एमपी बोर्ड हायर सेकंडरी (12वीं) द्वितीय परीक्षा परिणाम 2026: प्रमुख आंकड़े

    नियमित विद्यार्थियों का परिणाम

    विवरण

    संख्या

    फॉर्म भरने वाले विद्यार्थी

    1,42,468

    परीक्षा में शामिल विद्यार्थी

    1,42,467

    उत्तीर्ण विद्यार्थी

    84,871

    कुल उत्तीर्ण प्रतिशत

    59.57%

    छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत

    62.31%

    छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत

    57.36%

    स्वाध्यायी विद्यार्थियों का परिणाम

    विवरण

    संख्या

    फॉर्म भरने वाले विद्यार्थी

    33,334

    परीक्षा में शामिल विद्यार्थी

    33,315

    उत्तीर्ण विद्यार्थी

    14,024

    कुल उत्तीर्ण प्रतिशत

    42.10%

    छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत

    44.70%

    छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत

    40.53%

    नियमित एवं स्वाध्यायी विद्यार्थियों की तुलना

    श्रेणी

    नियमित

    स्वाध्यायी

    फॉर्म भरने वाले विद्यार्थी

    1,42,468

    33,334

    परीक्षा में शामिल विद्यार्थी

    1,42,467

    33,315

    उत्तीर्ण विद्यार्थी

    84,871

    14,024

    उत्तीर्ण प्रतिशत

    59.57%

    42.10%

    छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत

    62.31%

    44.70%

    छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत

    57.36%

    40.53%

    नोट: एमपी बोर्ड हायर सेकंडरी (12वीं) द्वितीय परीक्षा 2026 का परिणाम 12 जून 2026 को शाम 4 बजे घोषित किया गया। नियमित एवं स्वाध्यायी दोनों श्रेणियों में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में बेहतर रहा।

    एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा रिजल्ट विंडो

    1781325266035

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की द्वितीय अवसर की परीक्षा- 2026 में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रदेश के विद्यार्थियों के हित में ऐतिहासिक पहल करते हुए इस वर्ष पहली बार पूरक परीक्षा के स्थान पर 'द्वितीय अवसर परीक्षा' आयोजित की। अपेक्षित परीक्षा परिणाम प्राप्त न कर पाने पर विद्यार्थी इस अवसर का लाभ ले सकते हैं। श्रेणी सुधार के उद्देश्य से भी विद्यार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होते हैं। इसके अतिरिक्त गंभीर रूप से अस्वस्थ हो जाने या विभिन्न कारणों से मुख्य परीक्षा में शामिल न हो पाने वाले विद्यार्थी इस परीक्षा का लाभ लेने में सक्षम होते हैं।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित " राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020" के अंतर्गत मध्यप्रदेश में विद्यार्थियों के हित में यह ऐतिहासिक पहल की गई है। इस पहल ने हजारों विद्यार्थियों के सपनों, आत्मविश्वास और भविष्य के लिए नया अवसर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि द्वितीय अवसर की परीक्षा में भाग लेने वाले कुल एक लाख 42 हजार विद्यार्थियों में से 84 हजार विद्यार्थियों को सफलता मिली है। विद्यार्थियों द्वारा लिए गए इस लाभ का उनकी भावी शिक्षा की दृष्टि से भी विशेष महत्व है।

    एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा 2026: नियमित विद्यार्थियों का परिणाम

    विवरण

    कुल

    लड़के

    लड़कियां

    कुल उत्तीर्ण विद्यार्थी

    84,871

    45,253

    39,618

    पास प्रतिशत

    59.57%

    57.36%

    62.31%

    प्रथम श्रेणी (I-Division)

    37,005

    17,705

    19,300

    द्वितीय श्रेणी (II-Division)

    47,626

    27,359

    20,267

    तृतीय श्रेणी (III-Division)

    240

    189

    51

    अनुत्तीर्ण (Failed)

    57,591

    —

    —

    एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा 2026: स्वाध्यायी विद्यार्थियों का परिणाम

    विवरण

    कुल

    लड़के

    लड़कियां

    पंजीकृत परीक्षार्थी

    33,334

    —

    —

    परीक्षा में शामिल

    33,315

    —

    —

    कुल उत्तीर्ण विद्यार्थी

    14,024

    7,538

    6,486

    पास प्रतिशत

    42.10%

    40.53%

    44.07%

    प्रथम श्रेणी (I-Division)

    714

    334

    380

    द्वितीय श्रेणी (II-Division)

    7,556

    3,891

    3,665

    तृतीय श्रेणी (III-Division)

    5,754

    3,313

    2,441

    अनुत्तीर्ण (Failed)

    19,291

    —

    —

    नियमित एवं स्वाध्यायी विद्यार्थियों की तुलना

    श्रेणी

    नियमित

    स्वाध्यायी

    कुल उत्तीर्ण विद्यार्थी

    84,871

    14,024

    कुल पास प्रतिशत

    59.57%

    42.10%

    लड़कों का पास प्रतिशत

    57.36%

    40.53%

    लड़कियों का पास प्रतिशत

    62.31%

    44.07%

    प्रथम श्रेणी

    37,005

    714

    द्वितीय श्रेणी

    47,626

    7,556

    तृतीय श्रेणी

    240

    5,754

    अनुत्तीर्ण

    57,591

    19,291

    मुख्य तथ्य: नियमित एवं स्वाध्यायी दोनों श्रेणियों में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत छात्रों की तुलना में अधिक रहा। नियमित विद्यार्थियों का कुल पास प्रतिशत 59.57% जबकि स्वाध्यायी विद्यार्थियों का 42.10% दर्ज किया गया।

    क्या है द्वितीय मुख्य परीक्षा (Second Main Exam)?

    एमपीबीएसई ने वर्ष 2026 से पूरक (Supplementary) परीक्षा प्रणाली को बदलकर "द्वितीय मुख्य परीक्षा" व्यवस्था लागू की है। इस नई व्यवस्था के तहत छात्र अनुत्तीर्ण विषयों में दोबारा परीक्षा देकर उत्तीर्ण हो सकते हैं, अनुपस्थित विषयों को क्लियर कर सकते हैं तथा अपने अंकों में सुधार भी कर सकते हैं। यह व्यवस्था छात्रों को उसी शैक्षणिक सत्र में दूसरा अवसर प्रदान करती है।

    एमपी बोर्ड 12वीं सेकंड एग्जाम रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

    छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

    चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
    चरण 2: "MP Board 12th Second Main Exam Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
    चरण 3: रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।
    चरण 4: 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
    चरण 5: स्क्रीन पर रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा।
    चरण 6: भविष्य के उपयोग के लिए रिजल्ट डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

    एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा रिजल्ट 2026 में उपलब्ध विवरण

    ऑनलाइन जारी होने वाली अंकसूची में निम्नलिखित विवरण शामिल होंगे:

    • छात्र का नाम

    • रोल नंबर

    • आवेदन संख्या

    • विषयवार अंक

    • कुल प्राप्तांक

    • प्रतिशत

    • रिजल्ट की स्थिति (पास/फेल)

    • डिवीजन

    छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट में दर्ज सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच करें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में संबंधित विद्यालय से संपर्क करें।

    पिछले वर्ष कब जारी हुआ था रिजल्ट?

    पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जुलाई में जारी किया गया था। हालांकि, इस वर्ष बोर्ड ने रिजल्ट प्रक्रिया को तेज करते हुए जून में ही द्वितीय मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने का निर्णय लिया है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा रिजल्ट 2026 कब जारी होगा?
    A:

    एमपीबीएसई 12 जून 2026 को शाम 4 बजे रिजल्ट जारी किया गया। 

    Q: रिजल्ट चेक करने के लिए किन विवरणों की आवश्यकता होगी?
    A:

    छात्रों को रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी। 

    Q: एमपी बोर्ड 12वीं सेकंड एग्जाम रिजल्ट कहां उपलब्ध होगा?
    A:

    रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर उपलब्ध है।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to MP Board 12th

    On Question asked by student community

    Have a question related to MP Board 12th ?

    Hi Student,

    The MP Board Class 12 Quarterly exams for 2026-27 were conducted from September 7 to September 17, 2026. You can check the MP Board Class 12 Quarterly Question Papers 2026-27 here:

    https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-12-quarterly-question-paper-2026

    Hope it helps, thank you.

    Dear Student,

    MP Board Class 12 Economics ke quarterly exam ke liye MPBSE ka prescribed syllabus aur paper pattern dekhna jaroori hai. Careers360 par board-specific question papers, syllabus aur exam preparation resources available hain.

    Check : MP Board Quarterly Exam Blueprint 2026-27 for Classes 9 to 12 – Subject-wise Blueprint

    Hi Rishi Raj,

    Yes, you may be eligible for the MPSOS Improvement Exam, depending on your passing year and the current eligibility rules. Please share your MP Board Class 12 marksheet so we can guide you more accurately. Also, don’t lose hope. You cleared physics on your next attempt, and