केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केवीएस और एनवीएस की संयुक्त भर्ती परीक्षा के Tier-II परिणाम को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड के अनुसार, एनवीएस केवीएस टियर-II परीक्षा में वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल थे। 68 विषयों की 2.1 लाख से अधिक वर्णनात्मक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है, जो अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। एनवीएस केवीएस टियर-II आंसर की के मूल्यांकन के बाद फाइनल आंसर की के साथ केवीएस एनवीएस टियर 2 रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
This Story also Contains

केवीएस एनवीएस टियर 2 का आयोजन 27 से 31 मार्च 2026 तक हुआ था। बोर्ड (CBSE) ने केवीएस एनवीएस टियर 2 की प्रोविजनल आंसर की 13 मई को जारी कर 17 मई 2026 तक आपत्तियां मांगी थी। केवीएस और एनवीएस आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों का निवारण करने के बाद केवीएस एनवीएस भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाता है।
केवीएस और एनवीएस की संयुक्त भर्ती परीक्षा टियर 1 का आयोजन 10 और 11 जनवरी 2026 को हुआ था। एनवीएस केवीएस टियर 1 रिजल्ट 28 फरवरी 2026 को जारी किया गया था। इसके बाद, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा केवीएस और एनवीएस की संयुक्त भर्ती के लिए टियर-2 परीक्षा 27 से 31 मार्च 2026 तक आयोजित की गई। लेटेस्ट अपडेटके अनुसाj, केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की Tier-II भर्ती परीक्षाओं के परिणाम अगस्त 2026 के दूसरे या तीसरे सप्ताह से चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे।
परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी केवीएस एनवीएस टियर 2 का परिणाम जारी होने के बाद CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in अथवा KVS और NVS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर केवीएस एनवीएस टियर 2 रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। एनवीएस–केवीएस परीक्षा 2025 के परिणाम में उम्मीदवारों के प्राप्तांक, श्रेणीवार रैंक और शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की सूची शामिल होती है। उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपने रोल नंबर और पंजीकरण विवरण की मदद से ऑनलाइन माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।
Get your results instantly with our calculator!
केवीएस–एनवीएस टियर-2 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। KVS NVS Result 2026 को उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड कर चेक कर सकते हैं—
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या केवीएस/एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर KVS NVS Exam Result 2026 Download के लिए Link for Result (Tier-2) 2026 पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा, जहां केवीएस–एनवीएस परीक्षा परिणाम के लिए कैंडिडेट लॉगइन का विकल्प दिखाई देगा।
लॉगिन सेक्शन में आवेदन संख्या, जन्मतिथि दर्ज करें और सुरक्षा पिन (कैप्चा) भरें।
सभी आवश्यक विवरण भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
केवीएस–एनवीएस परीक्षा रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आंसर की को डाउनलोड कर सेव कर सकते हैं।
एनवीएस केवीएस के परिणाम डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को इसे ध्यानपूर्वक देखना चाहिए। अगर कोई त्रुटि हो तो प्राधिकरण से तुरंत संपर्क करना चाहिए। परिणाम में जांच करने योग्य कुछ सबसे महत्वपूर्ण विवरण निम्नलिखित हैं:
उम्मीदवार का रोल नंबर
वर्ग
उम्मीदवार का नाम
आवेदन आईडी
जन्म तिथि
परीक्षा की तिथि
परिणाम की तिथि
उम्मीदवार का लिंग
उम्मीदवार के पिता का नाम
उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अधिकतम अंक
कुल अंकों का प्रतिशत
परिणाम की स्थिति
अन्य निर्देश