Careers360 Logo
ask-icon
share
    श्रेष्ठ नेट्स रिजल्ट 2027 (SHRESHTA NETS Result 2027 in Hindi)- exams.nta.nic.in/SHRESHTA पर रिजल्ट देखें
    • लेख
    • श्रेष्ठ नेट्स रिजल्ट 2027 (SHRESHTA NETS Result 2027 in Hindi)- exams.nta.nic.in/SHRESHTA पर रिजल्ट देखें

    श्रेष्ठ नेट्स रिजल्ट 2027 (SHRESHTA NETS Result 2027 in Hindi)- exams.nta.nic.in/SHRESHTA पर रिजल्ट देखें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 17 Sep 2026, 02:34 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    श्रेष्ठ नेट्स रिजल्ट 2027 (SHRESHTA NETS Result 2027 in Hindi)- राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा श्रेष्ठ नेट्स रिजल्ट 2027 जनवरी 2027 में जारी किए जाने की उम्मीद है। विद्यार्थी अपना श्रेष्ठ नेट्स रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/SHRESHTA/ या nta.ac.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। श्रेष्ठ नेट्स 2027 परीक्षा 10 जनवरी 2027 को होगी।

    This Story also Contains

    1. श्रेष्ठ नेट्स रिजल्ट 2027 की तारीखें
    2. श्रेष्ठ नेट्स रिजल्ट 2027 कैसे डाउनलोड करें?
    3. श्रेष्ठ नेट्स रिजल्ट 2027 की उपलब्धता
    4. रिजल्ट का पुनर्मूल्यांकन/री-चेकिंग
    5. श्रेष्ठ नेट्स रिजल्ट 2027 - कानूनी क्षेत्राधिकार
    6. श्रेष्ठ रिजल्ट 2027 - रिजल्ट रद्द होना
    7. श्रेष्ठ मेरिट लिस्ट 2027
    श्रेष्ठ नेट्स रिजल्ट 2027 (SHRESHTA NETS Result 2027 in Hindi)- exams.nta.nic.in/SHRESHTA पर रिजल्ट देखें
    श्रेष्ठ नेट्स रिजल्ट 2027

    NETS रिजल्ट 2027 में विद्यार्थी का नाम, प्राप्त अंक, प्रतिशत और रिजल्ट स्टेटस जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों को NETS रिजल्ट 2027 से संबंधित सभी नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से एनटीए की वेबसाइट, अपने ई-मेल और इस पेज पर नजर रखनी चाहिए। पिछले वर्ष श्रेष्ठ नेट्स रिजल्ट 3 जनवरी 2026 को जारी किया गया था। श्रेष्ठ नेट्स रिजल्ट 2027 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    श्रेष्ठ नेट्स रिजल्ट 2027 की तारीखें

    श्रेष्ठ स्कोरकार्ड 2027 परीक्षा के कुछ दिनों बाद ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। नीचे श्रेष्ठ नेट्स 2027 की सभी महत्वपूर्ण तिथियां दी गई हैं।

    घटनाक्रम

    2027 की संभावित तारीखें

    पिछले वर्ष की तारीखें (2026)

    ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करना

    अक्टूबर 2026

    10 अक्टूबर से 9 नवंबर 2025

    सुधार विंडो

    नवंबर 2026

    11 से 12 नवंबर 2025

    सिटी इंटिमेशन स्लिप

    दिसंबर 2026

    11 दिसंबर 2025

    नेट्स एडमिट कार्ड 2027

    दिसंबर 2026

    16 दिसंबर 2025

    परीक्षा की तारीख

    10 जनवरी 2027

    21 दिसंबर 2025

    आंसर की जारी होने की तारीख

    जनवरी 2027

    जनवरी 2026

    श्रेष्ठ परीक्षा रिजल्ट की तारीख

    जनवरी 2027

    3 जनवरी 2026

    यह भी पढ़ें:

    श्रेष्ठ नेट्स रिजल्ट 2027 कैसे डाउनलोड करें?

    श्रेष्ठ रिजल्ट 2027 का स्कोरकार्ड केवल राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है। श्रेष्ठ नेट्स रिजल्ट 2027 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

    1. एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या exams.nta.nic.in/SHRESHTA/ पर जाएं।

    2. “Check Result 2027” टैब पर क्लिक करें।

    3. मांगी गई जानकारी दर्ज करें।

    4. “Submit” बटन पर क्लिक करें।

    5. अपना स्कोर देखें।

    6. श्रेष्ठ नेट्स रिजल्ट 2027 को डाउनलोड करें या उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

    श्रेष्ठ नेट्स रिजल्ट विंडो

    1789634532061

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    श्रेष्ठ नेट्स रिजल्ट 2027 की उपलब्धता

    SHRESHTA (NETS) 2027 का रिकॉर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद 90 दिनों तक एनटीए द्वारा सुरक्षित रखा जाता है। विद्यार्थियों को रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद अपना NETS रिजल्ट देख लेना चाहिए। रिजल्ट में किसी प्रकार की विसंगति पाए जाने पर विद्यार्थियों को तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।

    रिजल्ट का पुनर्मूल्यांकन/री-चेकिंग

    NETS के रिजल्ट का किसी भी परिस्थिति में पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) या दोबारा जांच (Re-checking) नहीं की जा सकती है। इस संबंध में एनटीए द्वारा किसी भी अनुरोध या प्रश्न को स्वीकार नहीं किया जाएगा। विद्यार्थी किसी संदेह या समस्या के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं, लेकिन रिजल्ट का पुनर्मूल्यांकन नहीं किया जाता है।

    श्रेष्ठ नेट्स रिजल्ट 2027 - कानूनी क्षेत्राधिकार

    SHRESHTA (NETS) 2027 परीक्षा से संबंधित सभी मामलों, जिसमें रिजल्ट से जुड़े मामले भी शामिल हैं, का निर्णय दिल्ली की अदालतों द्वारा किया जाएगा। एनटीए की ओर से ऐसे मामलों का अनुसरण एनटीए के निदेशक (प्रशासन) द्वारा किया जाएगा।

    श्रेष्ठ रिजल्ट 2027 - रिजल्ट रद्द होना

    अनुचित साधनों (Unfair Means) का इस्तेमाल करने वाले विद्यार्थियों का SHRESHTA (NETS) 2027 रिजल्ट रद्द कर दिया जाएगा और जारी नहीं किया जाएगा। इसी तरह, जो विद्यार्थी समय पर परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंचते हैं या एडमिट कार्ड में दिए गए निर्धारित केंद्र पर उपस्थित नहीं होते हैं, उन्हें NETS रिजल्ट 2027 प्राप्त नहीं होगा।

    श्रेष्ठ मेरिट लिस्ट 2027

    श्रेष्ठ काउंसलिंग के प्रत्येक राउंड के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। श्रेष्ठ मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों को राउंड 1 में सीट आवंटित नहीं हुई है, वे निर्धारित पात्रता मानदंड को पूरा करने पर राउंड 2 की काउंसलिंग में आवेदन कर सकते हैं।

    श्रेष्ठ नेट्स रिजल्ट 2026 (SHRESHTA NETS Result 2026 in Hindi)

    श्रेष्ठ (एनईटीएस)-2026 का परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा दिनांक 21 दिसंबर 2025 को पेन-पेपर मोड में भारत भर में 73 शहरों में स्थित 106 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के स्कोर कार्ड 03 जनवरी 2026 को जारी कर दिए गए हैं और इन्हें वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/shreshta/ पर अपलोड किया गया है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर लॉगिन करके अपने आवेदन संख्या एवं पासवर्ड का उपयोग कर अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं, डाउनलोड कर सकते हैं तथा प्रिंट कर सकते हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद श्रेष्ठ नेट्स रिजल्ट स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे एक सीधा लिंक दिया गया है।
    श्रेष्ठ 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक (उपलब्ध)

    काउंसलिंग के लिए आमंत्रित पात्र अभ्यर्थियों द्वारा जमा किए जाने वाले पात्रता मानदंड, स्व-घोषणा तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया के बाद के चरणों में की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रवेश से संबंधित आगे की कार्रवाई के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करें। किसी भी प्रकार की पूछताछ या स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी एनटीए हेल्प डेस्क पर 011-40759000 / 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं या shreshta@nta.ac.in (mailto:shreshta@nta.ac.in) पर ईमेल लिख सकते हैं।

    नेट्स रिजल्ट 2026 में छात्र के नाम, अंक और प्रतिशत के साथ-साथ रिजल्ट की स्थिति की भी पूरी जानकारी दी जाती है। स्टूडेंट्स को नेट्स रिजल्ट 2026 से जुड़े सभी अपडेट के लिए एनटीए वेबसाइट, अपने ई-मेल और इस पेज को रेगुलर चेक करते रहना चाहिए। पिछले साल, श्रेष्ठ नेट्स रिजल्ट 21 जून, 2025 को जारी किया गया था।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: श्रेष्ठ नेट्स रिजल्ट 2027 कब घोषित होगा?
    A:

    श्रेष्ठ नेट्स रिजल्ट 2027 जनवरी में जारी किया जाएगा। पिछले सत्र में रिजल्ट 3 जनवरी 2026 को घोषित किया गया।

    Q: नेट्स स्कोरकार्ड कहां से डाउनलोड कर सकते हैं?
    A:

    नेट्स 2027 के स्कोरकार्ड श्रेष्ठ की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/SHRESHTA/ या nta.ac.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

    Q: मैं अपने श्रेष्ठ रिजल्ट 2027 के संबंध में कोई प्रश्न कैसे प्रस्तुत कर सकता हूं?
    A:

    एनटीए ने छात्रों द्वारा पूछे गए किसी भी प्रश्न के लिए एक प्रश्न निवारण प्रणाली (क्यूआरएस) स्थापित की है। प्रश्नों की स्थिति पर नज़र रखने के लिए, एक विशिष्ट पंजीकरण संख्या जनरेट की जाएगी।

    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    UP Board 10th Others

    18 Jun'26 - 30 Sep'26 (Online)

    Ongoing Dates
    UP Board 12th Others

    18 Jun'26 - 28 Sep'26 (Online)