Emversity Allied Health Programs
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs
एचबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा तिथि 2025 - बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा, भिवानी ने एक सामान्य डेट शीट पीडीएफ के माध्यम से एचबीएसई कक्षा 10 कंपार्टमेंट परीक्षा तिथि 2025 (HBSE Class 10 compartment exam date 2025 in hindi) की घोषणा की है। एचबीएसई कक्षा 10 कंपार्टमेंट परीक्षा 5 जुलाई से 14 जुलाई तक आयोजित की गई। परीक्षा हर दिन दोपहर 2 बजे से आरंभ हुई। एचबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा तिथि 2025 ऑफिशियल पीडीएफ नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
एचबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा तिथि 2025 ऑफिशियल पीडीएफ
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी पूरक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 27 जून को जारी कर दिया। सीनियर सेकेंडरी कंपार्टमेंट परीक्षा एक ही दिन 4 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 16 हजार 842 परीक्षार्थी शामिल होंगे जिसमें 10,403 छात्र और 6,439 छात्राएं शामिल हैं। वहीं सेकेंडरी कंपार्टमेंट अंक सुधार पूर्ण विषयों की परीक्षा 5 जुलाई से 14 जुलाई तक संचालित होंगी। जिसमें 10 हजार 794 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें 6,750 छात्र और 4,044 छात्राएं शामिल हैं।
परीक्षा के लिए प्रदेशभर में कुल 65 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थी अपना रंगीन प्रवेश पत्र ए4 साइज पेपर पर प्रिंट करेंगे और वहीं रंगीन फोटो प्रवेश पत्र पर चिपकाएंगे जो आवेदन भरते समय अपलोड किया था। प्रवेश पत्र पर चिपकाया गया फोटो अपने संबंधित विद्यालय से सत्यापित भी करवाना होगा। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
प्राधिकरण द्वारा एक सूचना जारी करते हुए एचबीएसई 10वीं तथा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन 20 मई से शुरू कर दिए गए है। छात्र 20 मई से 29 मई तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते है। छात्रों को 950 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थी 30 मई से 3 जून तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं।
बोर्ड केवल उन छात्रों के लिए एचबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा जो एक या दो विषयों में एचबीएसई 10वीं वार्षिक परीक्षा परिणाम (haryana board 10th result 2025 in hindi) पास नहीं कर पाए हैं। एचबीएसई 10वीं पूरक परीक्षा (HBSE 10th supplementary exam in hindi) संभवतः जुलाई 2025 में आयोजित की जाएगी। सप्लीमेंट्री के लिए hbse result 2025 सितंबर में जारी होगा। हरियाणा बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट डेट शीट 2025 आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें -
बोर्ड ने कक्षा 10 एचबीएसई कम्पार्टमेंट परीक्षा तिथि 2025 की घोषणा की है। बोर्ड की ओर से hbse official website class 10 फर एचबीएसई 10वीं डेट शीट (HBSE 10th date sheet in hindi) जारी हो जाने के बाद, हमने नीचे कम्पार्टमेंट परीक्षा तिथियों (compartment exam dates in hindi) को अपडेट किया है :
परीक्षा तिथि | सब्जेक्ट |
5 जुलाई 2025 (दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक) | इंग्लिश |
7 जुलाई 2025 (दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक) | हिंदी |
8 जुलाई 2025 (दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक) | मैथेमेटिक्स (Standard), |
9 जुलाई 2025 (दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक) | सोशल साइंस |
10 जुलाई 2025 (दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक) | साइंस |
11 जुलाई 2025 | संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, संस्कृत साहित्य (अर्श पद्धति गुरुकुल), संस्कृत साहित्य (परंपरागत संस्कृत विद्यापीठ) (दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक) ड्राइंग, कृषि/ कम्प्यूटर विज्ञान/शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा/ गृह विज्ञान/ हिन्दुस्तानी संगीत (सभी विकल्प)/ पशुपालन/ नृत्य खुदरा/ निजी सुरक्षा/ ऑटोमोबाइल/ आईटी एंड आईटीईएस, सौंदर्य और कल्याण/ शारीरिक शिक्षा, कृषि, पर्यटन, आतिथ्य/ परिधान, होम फर्निसिंग, बैंकिंग और वित्त सेवाएं/ बैंकिंग और बीमा सेवाएं/ स्वास्थ्य देखभाल/ बिजली/ नलसाजी / निर्माण, मीडिया इंटरटेनमेंट (दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक) |
14 जुलाई 2025 | आईटी एंड आईटीईएस (Information Technology & Enabling Services) (Information Technology & Enabling Services, For Govt. Model Sr. Sec. School, SLCE Sec-28 Faridabad only) (दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक) संस्कृत व्याकरण (1002) संस्कृत व्याकरण (1004) (दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक) |

परीक्षा के बाद, परिणाम जारी करने के लिए कार्य बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से शुरू होता है। सभी गतिविधियां पूरी होने के बाद, बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर एचबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट परिणाम 2025 (HBSE 10th Compartment Result 2025 in hindi) ऑनलाइन प्रकाशित करता है। उत्तीर्ण छात्र अपनी कक्षा 11 की पढ़ाई जारी रख सकते हैं। जबकि, असफल छात्रों को आगामी सत्र में इन परीक्षाओं को पास करना होगा।
एचबीएसई 10वीं तथा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा आवेदन सूचना देखें-

On Question asked by student community
Dear Student,
Aap test ki date yha dekh skte hai: Haryana Board Class 9 Date Sheet 2026 OUT: Check HBSE 9th Exam Dates Here
Hello,
If you are looking for the HBSE Board History question paper 2026, you can download it from Careers360 after the exam is conducted. These papers help me understand the latest exam pattern, important topics, and marking scheme for the Haryana Board exams.
You can check and download the HBSE
Hi Student
The Haryana Board Class 10 Maths examination was held on February 26, 2026. Check out the link below to get the HBSE 10th Class question paper 2026 for the Maths subject.
Hello,
The HBSE class 10 data sheet 2026 has not been released yet.
The final HBSE 10th data sheet 2026 is expected to be released in January 2026.
You can check this link for more details on datasheet HBSE class 10 2026:
https://school.careers360.com/exams/hbse-10th
I hope this answer helps you!
Hello,
HBSE (Haryana Board) usually releases its date sheet for September exams in August end on the official board site. The compartment/improvement exams normally run in the first half of September.
For more information visit: https://school.careers360.com/exams/hbse-10th
Thank you!
Enrol for Aakash Re-NEET 2026 Victory Batch at Rs. 99 only. Batch start 16th May.
Study at a world-renowned UK university in India | Admissions open for UG & PG programs.
Apply for UG & PG programmes from Victoria University, Delhi NCR Campus
Admissions open for UG & PG programs at Illinois Tech Mumbai
Apply for UG & PG courses at University of Aberdeen, Mumbai Campus
UG & PG Admissions open for CS/AI/Business/Economics & other programmes.