Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार बोर्ड 12वीं केमिस्ट्री सेंटअप प्रश्न पत्र 2026-27 (BSEB 12th Chemistry Sent Up Question Paper 2026-27)
    • लेख
    • बिहार बोर्ड 12वीं केमिस्ट्री सेंटअप प्रश्न पत्र 2026-27 (BSEB 12th Chemistry Sent Up Question Paper 2026-27)

    बिहार बोर्ड 12वीं केमिस्ट्री सेंटअप प्रश्न पत्र 2026-27 (BSEB 12th Chemistry Sent Up Question Paper 2026-27)

    Mithilesh KumarUpdated on 19 Nov 2026, 10:39 AM IST
    Trusted Source Image
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बिहार बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान सेंट अप प्रश्न पत्र 2026-27 PDF डाउनलोड करें (Bihar Board Class 12 Chemistry Sent Up Question Paper 2026-27) : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा विज्ञान संकाय (Science Stream) के विद्यार्थियों के लिए बिहार बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान सेंट अप परीक्षा 2026-27 का आयोजन 19 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक किया जाएगा। इंटरमीडिएट परीक्षा में रसायन विज्ञान (Chemistry) एक महत्वपूर्ण विषय है। इसके पाठ्यक्रम में भौतिक रसायन (Physical Chemistry), कार्बनिक रसायन (Organic Chemistry) और अकार्बनिक रसायन (Inorganic Chemistry) शामिल हैं।

    This Story also Contains

    1. बिहार बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान सेंट अप परीक्षा 2026-27: मुख्य विवरण (Highlights)
    2. बिहार बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान सेंट अप प्रश्न पत्र 2026-27 PDF डाउनलोड करें (Bihar Board Class 12 Chemistry Sent Up Question Paper 2026-27)
    3. बिहार बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान सेंट अप आंसर की 2026-27 (Bihar Board Class 12 Chemistry Sent Up Answer Key 2026-27)
    4. बिहार बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान परीक्षा पैटर्न 2026-27 (Bihar Board Class 12 Chemistry Exam Pattern 2026-27)
    5. बिहार बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान सेंट अप परीक्षा के महत्वपूर्ण टॉपिक (Important Chemistry Topics)
    6. बिहार बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान सेंट अप परीक्षा 2026-27 की तैयारी कैसे करें? (Preparation Tips)
    बिहार बोर्ड 12वीं केमिस्ट्री सेंटअप प्रश्न पत्र 2026-27 (BSEB 12th Chemistry Sent Up Question Paper 2026-27)
    बिहार बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान सेंट अप प्रश्न पत्र 2026

    बिहार बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान सेंट अप प्रश्न पत्र 2026-27 PDF परीक्षा समाप्त होने के बाद इस पेज पर उपलब्ध कराया जाएगा। विद्यार्थी यहां से प्रश्न पत्र डाउनलोड करके परीक्षा में पूछे गए सवालों को देख सकेंगे और वार्षिक बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए उनका अभ्यास कर सकेंगे।

    इसके साथ ही बिहार बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान सेंट अप परीक्षा की आंसर की (Answer Key) और प्रश्नों के हल (Solutions) भी PDF प्रारूप में उपलब्ध कराए जाएंगे। विद्यार्थी आंसर की की सहायता से अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और अपनी तैयारी का मूल्यांकन कर सकेंगे। बिहार बोर्ड सेंट अप प्रश्न पत्र और आंसर की PDF के नवीनतम अपडेट के लिए विद्यार्थी इस पेज को बुकमार्क कर सकते हैं।

    देखें: बिहार बोर्ड 12वीं ई-बुक और सैंपल पेपर

    बिहार बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान सेंट अप परीक्षा 2026-27: मुख्य विवरण (Highlights)

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    बिहार बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान सेंट अप परीक्षा 2026-27

    परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

    कक्षा

    12वीं

    संकाय

    विज्ञान (Science)

    विषय

    रसायन विज्ञान (Chemistry)

    विषय कोड

    118

    शैक्षणिक सत्र

    2026-27

    परीक्षा की तिथि

    19 नवंबर 2026

    परीक्षा का समय

    दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक

    परीक्षा का माध्यम

    ऑफलाइन

    प्रश्न पत्र PDF

    जल्द उपलब्ध होगा

    आंसर की

    जल्द अपडेट की जाएगी


    बिहार बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान सेंट अप प्रश्न पत्र 2026-27 PDF डाउनलोड करें (Bihar Board Class 12 Chemistry Sent Up Question Paper 2026-27)

    बिहार बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान सेंट अप प्रश्न पत्र 2026-27 परीक्षा समाप्त होने के बाद नीचे दी गई तालिका में उपलब्ध कराया जाएगा। विद्यार्थी डाउनलोड लिंक (Download Link) के माध्यम से प्रश्न पत्र PDF प्राप्त कर सकेंगे।

    इस प्रश्न पत्र की मदद से विद्यार्थी रसायन विज्ञान के अलग-अलग अध्यायों से पूछे गए सवालों का अभ्यास कर सकेंगे। इसके अलावा, रासायनिक समीकरणों (Chemical Equations) और संख्यात्मक प्रश्नों (Numerical Questions) को हल करने का अभ्यास भी कर सकते हैं। वार्षिक परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को इससे उन अध्यायों की पहचान करने में मदद मिलेगी, जिनका दोबारा रिवीजन करना जरूरी है।

    प्रश्न पत्र का नाम

    PDF की उपलब्धता

    बिहार बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान सेंट अप प्रश्न पत्र 2026-27

    जल्द उपलब्ध होगा


    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    बिहार बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान सेंट अप आंसर की 2026-27 (Bihar Board Class 12 Chemistry Sent Up Answer Key 2026-27)

    बिहार बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान सेंट अप परीक्षा 2026-27 की आंसर की परीक्षा समाप्त होने के बाद यहां उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यार्थी आंसर की की मदद से वस्तुनिष्ठ प्रश्नों (Objective Questions) के सही उत्तरों का मिलान कर सकेंगे।

    वहीं, संख्यात्मक और वर्णनात्मक प्रश्नों (Descriptive Questions) के हल से विद्यार्थियों को गणना करने की विधि और रासायनिक अवधारणाओं को समझने में मदद मिलेगी।

    आंसर की का नाम

    PDF की उपलब्धता

    बिहार बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान सेंट अप आंसर की 2026-27

    जल्द उपलब्ध होगी


    बिहार बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान परीक्षा पैटर्न 2026-27 (Bihar Board Class 12 Chemistry Exam Pattern 2026-27)

    बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की रसायन विज्ञान परीक्षा में सैद्धांतिक परीक्षा (Theory Exam) 70 अंकों की और प्रायोगिक परीक्षा (Practical Exam) 30 अंकों की होती है। थ्योरी प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ और विषयपरक प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा में प्रश्नों के प्रकार और उनके अंक नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

    प्रश्नों का प्रकार

    प्रत्येक प्रश्न के अंक

    वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Questions)

    1 अंक

    लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Questions)

    2 अंक

    दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Questions)

    5 अंक


    बिहार बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान सेंट अप परीक्षा के महत्वपूर्ण टॉपिक (Important Chemistry Topics)

    बिहार बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान सेंट अप परीक्षा की तैयारी करते समय विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के सभी निर्धारित अध्यायों का रिवीजन करना चाहिए। बेहतर तैयारी के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण टॉपिक पर विशेष ध्यान दें:

    • भौतिक रसायन (Physical Chemistry): विलयन (Solutions), विद्युत रसायन (Electrochemistry) और रासायनिक बलगतिकी (Chemical Kinetics) से संबंधित महत्वपूर्ण सूत्रों और संख्यात्मक प्रश्नों का अभ्यास करें।

    • अकार्बनिक रसायन (Inorganic Chemistry): उपसहसंयोजन यौगिक (Coordination Compounds), डी-ब्लॉक और एफ-ब्लॉक तत्वों (d- and f-Block Elements) के गुणों का अध्ययन करें।

    • कार्बनिक रसायन (Organic Chemistry): हैलोऐल्केन, हैलोएरीन, ऐल्कोहॉल, फिनॉल, ईथर, ऐल्डिहाइड, कीटोन, कार्बोक्सिलिक अम्ल और अमीन से संबंधित महत्वपूर्ण अभिक्रियाओं का रिवीजन करें।

    • जैव अणु (Biomolecules): कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और अन्य जैव अणुओं के वर्गीकरण, गुणों और अभिक्रियाओं को समझें।

    बिहार बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान सेंट अप परीक्षा 2026-27 की तैयारी कैसे करें? (Preparation Tips)

    बिहार बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान सेंट अप परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को तीनों भागों यानी भौतिक, कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन का संतुलित तरीके से अभ्यास करना चाहिए। परीक्षा की तैयारी के लिए इन सुझावों को अपनाया जा सकता है:

    • भौतिक, कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन के लिए अलग-अलग रिवीजन योजना बनाएं, ताकि सभी भागों को पर्याप्त समय मिल सके।

    • विलयन, विद्युत रसायन और रासायनिक बलगतिकी से जुड़े संख्यात्मक प्रश्नों का नियमित अभ्यास करें।

    • कार्बनिक रसायन के लिए महत्वपूर्ण अभिक्रियाओं की सूची बनाएं और अभिकारकों, उत्पादों तथा आवश्यक परिस्थितियों को दोहराएं।

    • महत्वपूर्ण नाम अभिक्रियाओं (Name Reactions) को समझें और उनके रासायनिक समीकरण लिखने का अभ्यास करें।

    • उपसहसंयोजन यौगिकों और डी-ब्लॉक तथा एफ-ब्लॉक तत्वों के गुणों एवं उपयोगों का रिवीजन करें।

    • रासायनिक समीकरणों को संतुलित करने और सही रासायनिक संरचनाएं बनाने का अभ्यास करें।

    • अपनी गति और सटीकता बढ़ाने के लिए अध्यायवार वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Questions) हल करें।

    • निर्धारित समय में मॉडल पेपर (Model Paper) हल करें और जिन सवालों को हल करने में कठिनाई हुई, उनका दोबारा अभ्यास करें।

    50+ Entrance Exams after 12th
    Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
    Download Now

    बिहार बोर्ड 12वीं से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण लेख (Related Articles)

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Karnataka SSLC Board Application Date

    9 Oct'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to Bihar Board 12th

    On Question asked by student community

    Have a question related to Bihar Board 12th ?

    Hello Student,

    What are you looking for regarding Bihar Board Class 12 Arts? Do you need all-subject question papers, the syllabus, or the exam pattern and marking scheme?