केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। यदि आप अपने बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में कराना चाहते हैं और केंद्रीय विद्यालय का फॉर्म कब निकलता है (Kendriya vidyalaya ka form kab nikalta hai 2026 date) इसके बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख में इसकी जानकारी दी गई है। इस वर्ष केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) द्वारा एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए एडमिशन प्रोसेस की ऑफिशियल घोषणा 19 मार्च 2026 को की गई। केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन 20 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। केवी आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2026 तक थी।
केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने 20 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे केवीएस बालवाटिका-1 और 3 के साथ केवी कक्षा 1 का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव किया। जो पेरेंट्स अपने बच्चों का एडमिशन पूरे भारत के केंद्रीय विद्यालयों में करवाना चाहते हैं, वे एप्लीकेशन विंडो खुलने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर अप्लाई कर सकते थे।
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने का सीधा लिंक
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) कक्षा 1 की प्रोविजनल लिस्ट 9 अप्रैल, 2026 को जारी की जाएगी, और कक्षा 2 से आगे (कक्षा 9 को छोड़कर) की प्रोविजनल लिस्ट 13 अप्रैल, 2026 को जारी की जाएगी। माता-पिता/अभिभावक KVS एडमिशन लिस्ट को आधिकारिक वेबसाइट admission.kvs.gov.in के माध्यम से और स्कूलों से देख सकते हैं।
सत्र 2026-27 के लिए बालवाटिका एवं कक्षा 1 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण 20 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुआ।
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन रजिस्ट्रेशन विंडो
पिछले वर्ष केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए विज्ञापन 6 मार्च 2025 को जारी किया गया था और बाल वाटिका–1, बाल वाटिका–3 और कक्षा 1 (kendriya vidyalaya admission 2026 for class 1) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 7 मार्च से आरंभ हो गया था। पिछले वर्ष केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के बाल वाटिका–1, बाल वाटिका–3 और कक्षा 1 (kendriya vidyalaya admission 2026 for class 1) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अंतिम तिथि 21 मार्च 2025 थी। इस वर्ष भी आवेदन के लिए लगभग 15 दिन (Kendriya vidyalaya ka form kab nikalta hai 2026 last date) का समय मिलेगा। इसलिए आवेदन शुरू होने से पहले अभिभावकों को केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखने चाहिए।
वर्ष 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए केवीएस बालवाटिका में प्रवेश आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च 2026 से शुरू हुई और सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार अपने निकटतम केवीएस में या ऑनलाइन माध्यम से भी केवीएस बालवाटिका प्रवेश सूची देख सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि के 6 दिन बाद पहली प्राेविजनल लिस्ट 8 अप्रैल को जारी की जाएगी।
केंद्रीय विद्यालय बालवाटिका (kendriya vidyalaya balvatika admission 2026-27 in Hindi) में पंजीकृत बच्चों की सूची, पात्र बच्चों की सूची, श्रेणीवार अस्थायी रूप से चयनित बच्चों की सूची, प्रतीक्षा सूची और बाद की सूचियाँ संबंधित केंद्रीय विद्यालयों की वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित की जाती हैं। साथ ही, ये सूचियाँ संबंधित केंद्रीय विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी लगाई जाती हैं। बालवाटिका 2026-27 के लिए केंद्रीय विद्यालय प्रवेश सूची के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए आगे पढ़ें।
केंद्रीय विद्यालय अपने स्टैंडर्ड करिकुलम, अच्छी शिक्षा और पूरे देश में मौजूदगी की वजह से भारत के सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले सरकारी स्कूलों में से हैं। हायर क्लास के लिए, केंद्रीय विद्यालय एडमिशन (kendriya Vidyalaya admission in Hindi) शेड्यूल अपने-अपने स्कूलों में सीटों की अवेलेबिलिटी के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें : केंद्रीय विद्यालय आवेदन कैसे करें
जो पेरेंट्स केवीएस एडमिशन के लिए अप्लाई करने का प्लान बना रहे हैं, उन्हें नीचे दी गई खास तारीखों का ध्यान रखना चाहिए:
विषय | विवरण |
kvsonlineadmission.kvs.gov.in 2026-27 के लिए आवेदन शुरू होने की तारीख | 20 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से |
kendriya vidyalaya admission 2026-27 for nursery के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख | 2 अप्रैल, 2026 |
9 अप्रैल 2026 |

केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) 8 अप्रैल 2026 को केवीएस एडमिशन की पहली सूची जारी करेगा। इसके बाद, केवीएस बालवाटिका 2026 की दूसरी और तीसरी प्रवेश सूचियां क्रमशः 16 अप्रैल 2026 और 21 अप्रैल 2026 (यदि सीटें उपलब्ध हों) को जारी होगी।
ये भी पढ़ें : केंद्रीय विद्यालय कक्षा 11 में प्रवेश
केंद्रीय विद्यालय की प्रवेश सूची ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से छात्रों के लिए उपलब्ध होती है, ताकि वे देख सकें कि उनका चयन हुआ है या नहीं। संबंधित उम्मीदवारों के माता-पिता/अभिभावक नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके केंद्रीय विद्यालय की प्रवेश सूची 2026-27 को डाउनलोड या देख सकते हैं:
केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in या केवीएस बालवाटिका स्कूल की विशिष्ट वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर, 'केवीएस प्रवेश सूची 2026-27 लिंक पर क्लिक करें और प्रवेश सूची पेज पर जाएं।
शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए संबंधित विद्यालय की केवीएस बालवाटिका प्रवेश सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों की सूची में अपना नाम देखने के लिए सूची को स्क्रॉल करें।
आप भविष्य में संदर्भ के लिए अपने डिवाइस पर केवीएस की प्रवेश सूची भी डाउनलोड कर सकते हैं।
नोट : इसके अलावा, छात्र संबंधित केवी स्कूल में जाकर प्रवेश सूची देख सकते हैं, जिसे संबंधित केवीएस के नोटिस बोर्ड पर अधिकारियों द्वारा अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किया जाता है।
ये भी पढ़ें :
Get your results instantly with our calculator!
Frequently Asked Questions (FAQs)
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया दिशानिर्देशों के अनुसार 20 मार्च 2026 से आरंभ हुई। केंद्रीय विद्यालय समिति (केवीएस) एडमिशन फॉर्म की अधिसूचना 19 मार्च 2026 को जारी की गई। इसके बाद केवीएस एडमिशन फॉर्म 2026-27 के साथ सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
केवीएस में कक्षा 1 में प्रवेश की प्रक्रिया 2026-27 (KVS Class 1 Admission Procedure 2026-27 in Hindi) माता-पिता या अभिभावकों को केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट admission.kvs.gov.in या kvsagathan.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया 20 मार्च 2026 से शुरू हुई। पंजीकरण के बाद, केवीएस कक्षा 1 प्रवेश फॉर्म ऑनलाइन भरें।
केवीएस (KVS) के फॉर्म आमतौर पर मार्च 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में निकलता है, लेकिन इस बार यह 20 मार्च को जारी हुआ। खासकर कक्षा 1 के लिए, जो ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के साथ शुरू होती है; कक्षा 2 से आगे के लिए अप्रैल में आवेदन शुरू हो सकते हैं, और विस्तृत जानकारी के लिए KVS की आधिकारिक वेबसाइट admission.kvs.gov.in या https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in/ और KVS संगठन की वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/ https://kvsangathan.nic.in/ देखते रहें।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के अनुसार, शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए कक्षा 1 में प्रवेश हेतु आयु सीमा यह है कि कक्षा 1 में प्रवेश के वर्ष के 31 मार्च को या उससे पहले बच्चे की आयु 6 वर्ष होनी चाहिए।
केंद्रीय विद्यालय (KV) में एडमिशन फीस कक्षा और वर्ग के अनुसार अलग होती है, जिसमें प्रवेश शुल्क (Admission Fee) केवल ₹25 (एक बार) और पंजीकरण शुल्क (Registration Fee) ₹100 (एक बार) लगता है, जबकि मासिक फीस मुख्य रूप से विद्यालय विकास निधि (VVN) और ट्यूशन फीस के रूप में होती है, जो पहली कक्षा के लिए लगभग ₹500 प्रति माह और 9वीं-10वीं (लड़के) के लिए ₹200 प्रति माह (ट्यूशन फीस) होती है, और आरक्षित वर्ग के छात्रों को इसमें छूट या पूरी माफी मिल सकती है।
Study at a world-renowned UK university in India | Admissions open for UG & PG programs.
Apply for UG & PG programmes from Victoria University, Delhi NCR Campus
Admissions open for UG & PG programs at Illinois Tech Mumbai
Apply for UG & PG courses at University of Aberdeen, Mumbai Campus
UG & PG Admissions open for CS/AI/Business/Economics & other programmes.
Bristol's expertise meets Mumbai's innovation. Admissions open for UG & PG programmes