Careers360 Logo
ask-icon
share
    हिंदी ओलंपियाड 2026 (Hindi Olympiad 2026) : परीक्षा तिथि, रजिस्ट्रेशन, पात्रता, सिलेबस, सैंपल पेपर और पुरस्कार
    • लेख
    • हिंदी ओलंपियाड 2026 (Hindi Olympiad 2026) : परीक्षा तिथि, रजिस्ट्रेशन, पात्रता, सिलेबस, सैंपल पेपर और पुरस्कार

    हिंदी ओलंपियाड 2026 (Hindi Olympiad 2026) : परीक्षा तिथि, रजिस्ट्रेशन, पात्रता, सिलेबस, सैंपल पेपर और पुरस्कार

    #NSO
    Mithilesh KumarUpdated on 05 Aug 2026, 03:46 PM IST

    हिंदी ओलंपियाड 2026 (Hindi Olympiad 2026) : इंटरनेशनल हिंदी ओलंपियाड (अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड) को हिंदी ओलंपियाड के रूप में भी जाना जाता है। हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित इंटरनेशनल हिंदी ओलंपियाड कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए एक प्रतिष्ठित वार्षिक प्रतियोगिता है। हिंदी ओलंपियाड के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। सितंबर परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 है। हिंदी ओलंपियाड 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां, रजिस्ट्रेशन लिंक, सिलेबस, सैंपल पेपर, रिजल्ट आदि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    This Story also Contains

    1. हिंदी ओलंपियाड महत्वपूर्ण तिथियां
    2. अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड - पंजीकरण प्रक्रिया
    3. हिंदी ओलंपियाड पाठ्यक्रम और सैंपल पेपर 2026
    4. हिंदी ओलंपियाड सैंपल पेपर 2026
    5. हिंदी ओलंपियाड पाठ्यक्रम और सैंपल पेपर 2026
    6. अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2026 - रिजल्ट
    7. हिंदी ओलंपियाड क्या है?
    8. ब्लॉग और अन्य सेवाएं
    9. हिंदी ओलंपियाड के लिए सम्पर्क करने का विवरण
    हिंदी ओलंपियाड 2026 (Hindi Olympiad 2026) : परीक्षा तिथि, रजिस्ट्रेशन, पात्रता, सिलेबस, सैंपल पेपर और पुरस्कार
    हिंदी ओलंपियाड 2026

    हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन शिक्षा, डिजिटल साक्षरता, बौद्धिक क्षमता को बढ़ावा देता है और बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करता है। हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन का उद्देश्य छात्रों को स्कूल की किताबों से परे अपने शैक्षणिक क्षितिज को व्यापक बनाने में मदद करना और उन्हें आज के अत्यधिक प्रतिस्पर्धी माहौल में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए तैयार करना है।

    हिंदी ओलंपियाड महत्वपूर्ण तिथियां

    छात्रों को सूचित किया जाता है कि आधिकारिक जानकारी के अनुसार तिथियां इस प्रकार हैं:-

    आयोजन

    संभावित तिथियां

    पंजीकरण

    शुरू

    पंजीकरण लिंक (भारत में अध्ययनरत छात्रों के लिए)

    www.hindiolympiad.com/vidyarthi-panjikaran

    पंजीकरण लिंक (भारत के बाहर अध्ययन कर रहे छात्रों के लिए)

    www.hindiolympiad.com/vidyarthi-panjikaran-for-schools-outside-india

    पंजीकरण लिंक (स्कूलों के लिए)

    https://www.hindiolympiad.com

    अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड के नवीनतम अपडेट

    नवीनतम अपडेट - अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड

    पंजीकरण शुल्क

    भारत में अध्ययनरत छात्रों के लिए:- 150 रुपये/-

    भारत से बाहर अध्ययन कर रहे छात्रों के लिए:- 10 अमेरिकी डॉलर

    आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि (ऑनलाइन)

    10 अगस्त 2026 (सितंबर परीक्षा के लिए)

    10 सितंबर 2026 (अक्टूबर परीक्षा के लिए)

    10 अक्टूबर 2026 (नवंबर परीक्षा के लिए)

    ओलंपियाड की तिथि (ऑफ़लाइन)

    ऑफलाइन मोड में आयोजित होने वाले ओलंपियाड की तिथि की सूचना संबंधित विद्यालयों द्वारा छात्रों को दी जाएगी।

    ओलंपियाड तिथि 1 (ऑनलाइन)

    सितम्बर
    (पंजीकृत छात्रों को आवंटित तिथि और समय की सूचना दे दी जाएगी)

    ओलंपियाड तिथि 2 (ऑनलाइन)

    अक्टूबर 2026
    (पंजीकृत छात्रों को आवंटित तिथि और समय की सूचना दे दी जाएगी)

    ओलंपियाड तिथि 3 (ऑनलाइन)

    नवंबर 2026
    (पंजीकृत छात्रों को आवंटित तिथि और समय की सूचना दे दी जाएगी)

    लेवल 2 ओलंपियाड की तिथि

    चयनित छात्रों को बाद में सूचित किया जाएगा।

    रिजल्ट

    अगले साल जनवरी/फरवरी में इसकी घोषणा की जाएगी।

    आधिकारिक साइट

    www.hindiolympiad.com


    अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड - पंजीकरण प्रक्रिया

    1.ऑफिशिल वेबसाइट के माध्यम से:-

    अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड के लिए पंजीकरण करने के लिए निम्नलिखित लिंक पर क्लिक करें।


    2.स्कूल के माध्यम से:-

    स्कूल फाउंडेशन की वेबसाइट से पंजीकरण विवरणिका डाउनलोड करके या सीधे उनसे info@hindiolympiad.com या +91 8860552255 या 8860557755 पर संपर्क करके ऑफलाइन मोड के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

    नोट : स्कूलों के माध्यम से नामांकन कराने वाले छात्रों को अपने-अपने स्कूलों में (ऑफलाइन) ओलंपियाड देना होगा, जबकि वेबसाइट के माध्यम से नामांकन कराने वाले छात्रों को वेबसाइट पर (ऑनलाइन) ओलंपियाड देना होगा।

    पात्रता मानदंड और लाभ

    आईएचओ के लिए पात्रता मानदंड और लाभ निम्नलिखित हैं:

    ● केवल कक्षा 1, 2, 3, 4, 5 वीं, 6, 7, 8, 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र इस ओलंपियाड के लिए पात्र हैं।

    ● विश्वभर के छात्र इस ओलंपियाड में भाग ले सकते हैं।

    ● सभी छात्रों को पाठ्यक्रम, सैंपल प्रश्नपत्र, ई-पुस्तिका, दैनिक प्रश्नोत्तरी, मॉक टेस्ट, अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2026, वगैरह की सुविधा मिलेगी।

    ● मॉक टेस्ट कार्यक्रम जून/जुलाई/अगस्त/सितंबर में आयोजित किया जाएगा।

    ● दैनिक प्रश्नोत्तरी की सुविधा सभी पंजीकृत छात्रों के लिए उपलब्ध होगी। दैनिक प्रश्नोत्तरी 15 प्रश्नों की एक छोटी प्रश्नोत्तरी है। जो छात्र नियमित रूप से प्रतिदिन अधिक प्रश्नोत्तरी हल करेंगे, उन्हें अधिक अंक मिलेंगे और उन्हें सार्वजनिक रूप से लीडरबोर्ड पर प्रदर्शित किया जाएगा।

    ●हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन नियमित प्रश्नोत्तरी टेलीग्राम पर आयोजन भी करता है। आप टेलीग्राम ग्रुप में शामिल हो सकते हैं और मुफ्त में क्विज़ में भाग ले सकते हैं। यह सुविधा सभी के लिए उपलब्ध है। टेलीग्राम ग्रुप के लिंक हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन की वेबसाइट www.hindiolympiad.com और इस लेख में नीचे उपलब्ध हैं।

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    हिंदी ओलंपियाड पाठ्यक्रम और सैंपल पेपर 2026

    अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड (IHO) के सैंपल पेपर्स प्राधिकरण द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए हैं। जो छात्र सैंपल पेपर्स हल करना चाहते हैं, वे आगे दिए गए लेख में लिंक पा सकते हैं। इस छात्रवृत्ति परीक्षा के स्तर का अनुमान लगाने के लिए पाठ्यक्रम और सैपल पेपर उपलब्ध कराए गए हैं। परीक्षा देने वाले छात्र को अपनी कक्षा के लिए कम से कम एक सैंपल पेपर अवश्य हल करना चाहिए। इसके लिए लिंक नीचे दिए गए हैं। आईएचओ 2026 के लिए सैंपल पेपर पाठ्यक्रम के साथ-साथ जानकारी नीचे दी गई तालिका में मिल सकती है।

    हिंदी ओलंपियाड सिलेबस 2026 पीडीएफ डाउनलोड करें

    आप नीचे दिए गए लिंक की मदद से सभी कक्षा का हिंदी ओलंपियाड सिलेबस 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

    हिंदी ओलंपियाड सैंपल पेपर 2026


    हिंदी ओलंपियाड पाठ्यक्रम और सैंपल पेपर 2026

    नाम

    कक्षा

    सैंपल पेपर और सिलेबस चेक करने के लिए वेबसाइट का लिंक

    पाठ्यक्रम

    1-12

    www.hindiolympiad.com/syllabus

    सैंपल पेपर

    1-12

    www.hindiolympiad.com/sample-papers

    अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2026 - रिजल्ट

    अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड का रिजल्ट जनवरी/फरवरी 2026 में हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। शीर्ष स्थान प्राप्त करने वालों को एक विशेष पुरस्कार समारोह में आमंत्रित किया जाएगा, जहां उन्हें हमारे अतिथियों (जो सेना के शीर्ष अधिकारी, मंत्री, सीबीएसई अधिकारी, आईएएस/आईपीएस अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता आदि हो सकते हैं) द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। आप यहां भी विजेता/शीर्ष स्थान पाने वालों के नाम नीचे दिए गए चरणों का पालन करके ऑनलाइन देख सकते हैं:

    • आधिकारिक रिजल्ट पेज देखने के लिए www.hindiolympiad.com/result पर जाएं।

    • पेज पर मौजूद “रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।

    • “रिजल्ट” में, “रिजल्ट चेक करें” पर क्लिक करें।

    • अब, अपना नामांकन नंबर दर्ज करें और रिजल्ट देखने के लिए कक्षा का चयन करें।

    छात्रों को उनके पंजीकृत ईमेल पते पर भी रिजल्ट प्राप्त होंगे।

    विजेता एवं पुरस्कार

    1. हिंदी ओलंपियाड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों को 5,100 रुपये का नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

    2. हिंदी ओलंपियाड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों को 3,100 रुपये का नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

    3. हिंदी ओलंपियाड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों को 2,100 रुपये का नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

    4. क्षेत्रीय रैंकिंग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को क्षेत्रीय टॉपर का प्रमाण पत्र, पदक (स्वर्ण, रजत, कांस्य) और उपहार प्रदान किए जाएंगे।

    5. ओलंपियाड में प्रत्येक कक्षा के शीर्ष छात्रों को योग्यता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

    महत्वपूर्ण नोट्स:

    विद्यालय के शीर्ष छात्रों को क्रमशः प्रमाण पत्र और स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से भी सम्मानित किया जाएगा।

    परीक्षा में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

    हिंदी ओलंपियाड क्या है?

    हिंदी ओलंपियाड को विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, सीबीएसई, केंद्रीय विद्यालय संगठन और भारत भर के कई राज्य बोर्डों और शैक्षणिक निकायों द्वारा बढ़ावा दिया जाता है। हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन भारत स्थित एक शैक्षणिक संगठन है जो मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड (संक्षेप में "IHO") और अमृत कुंभ सम्मान (संक्षेप में "AKS") का आयोजन करता है। हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन (संक्षेप में "HOF") का उद्देश्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी भाषा के विकास को बढ़ावा देना है।

    ब्लॉग और अन्य सेवाएं

    हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन ब्लॉग सेवा भी प्रदान करता है जहां स्वतंत्रता सेनानियों, उल्लेखनीय हस्तियों, जीवनियों आदि के बारे में लेख प्रकाशित किए जाते हैं।

    • नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ब्लॉग पर जाएं - www.hindiolympiad.org
    • आधिकारिक वेबसाइट: अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड : https://www.hindiolympiad.com/international-hindi-olympiad
    • हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन : https://www.hofglobal.org/

    हिंदी ओलंपियाड के लिए सम्पर्क करने का विवरण

    अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड के बारे में अधिक जानकारी के लिए या किसी भी प्रश्न के लिए, कृपया निम्न माध्यम से संपर्क करें:

    • ईमेल -info@hindiolympiad.com

    • कॉल/व्हाट्सएप - +91 8860557755, 8860552255

    सहायता प्रपत्र -www.hindiolympiad.com/contact-us

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या कोई हिंदी ओलंपियाड है?
    A:

    जी हां, हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा हिंदी ओलंपियाड का आयोजन किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में 30 से अधिक देशों के छात्र भाग लेते हैं।

    Q: हिंदी ओलंपियाड क्या है?
    A:

    अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड, हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक वार्षिक प्रतियोगी परीक्षा है। हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन भारत स्थित एक शैक्षणिक संस्था है। फाउंडेशन का उद्देश्य हिंदी भाषा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समृद्ध बनाना है।

    Q: मैं हिंदी ओलंपियाड के लिए कैसे अर्हता प्राप्त कर सकता हूं?
    A:

    कक्षा 1 से 10 तक के सभी छात्र अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड के लिए पात्र हैं। अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड के दूसरे चरण में प्रवेश पाने के लिए छात्रों को 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने होंगे।

    Q: मैं हिंदी ओलंपियाड की तैयारी कैसे करूं?
    A:

    हिंदी ओलंपियाड की तैयारी के लिए छात्र दिए गए लिंक से पाठ्यक्रम और सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। सैंपल पेपर और पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों के साथ-साथ स्कूल की पुस्तकें हिंदी ओलंपियाड की तैयारी का सबसे अच्छा तरीका हैं।

    • सिलेबस - https://www.hindiolympiad.com/syllabus
    • सैंपल पेपर - https://www.hindiolympiad.com/sample-papers
    Q: हिंदी ओलंपियाड का आयोजन कौन करता है?
    A:

    हिंदी ओलंपियाड का आयोजन हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा किया जाता है।

    Q: मैं हिंदी ओलंपियाड के लिए पंजीकरण कैसे कर सकता हूँ?
    A:

    आप निम्नलिखित लिंक पर जाकर हिंदी ओलंपियाड के लिए आवेदन कर सकते हैं:

    • भारत में अध्ययनरत छात्रों के लिए पंजीकरण लिंक:- https://www.hindiolympiad.com/vidyarthi-panjikaran
    • भारत से बाहर अध्ययन कर रहे छात्रों के लिए पंजीकरण लिंक:- https://www.hindiolympiad.com/vidyarthi-panjikaran-for-schools-outside-india
    Q: ओलंपियाड क्या है?
    A:

    ओलंपियाड एक प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा है, जो विभिन्न विद्यालयों में आयोजित की जाती है, ताकि प्रतिभावान, होनहार और योग्यतावान छात्रों को चुना जा सके। ओलंपियाड विश्व भर में आयोजित होने वाली ऐसी परीक्षाएं हैं जो छात्रों को समान शैक्षिक स्तर वाले अन्य छात्रों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर प्रदान करती हैं। हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड इसका उदाहरण है। 

    Q: हिंदी ओलंपियाड का आयोजन किस माध्यम से (ऑनलाइन या ऑफलाइन) किया जाता है?
    A:

    हिंदी ओलंपियाड का आयोजन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जाता है। छात्र हिंदी ओलंपियाड देने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम चुन सकते हैं।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Chandigarh University (CUCET) Application Date

    25 Oct'25 - 20 Sep'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NSO

    On Question asked by student community

    Have a question related to NSO ?

    Hello, the SOF NSO Level 2 results 2026 will be released in March 2026. You can check the results on the official SOF websites: sofworld.org and results.sofworld.org/results.

    For more information, please check this link: SOF Level 2 Results 2026

    I am assuming that you are asking for NSO sample questions. Click on the link provided below to access the same. Hope this will help you.

    Link: NSO sample questions

    Hi,

    For Class 6 NSO Level 2 previous year question papers, you can visit this link - question papers of NSO
    Hope this will be helpfull...

    You can download the NSO result from the official website of SOF at sofworld.org. You need to enter your name, mobile number, email address, roll number, and country.

    Hello Student,

    You can find the link to the Sof nso level 2 sample papers and not the previous years' papers

    Link  - NSO Sample Papers 2025-26 for Class 1 to 12, Download PDF

    Hope this helps!