Careers360 Logo
ask-icon
share
    केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट 2027 (KVS Me Admission Ke Liye Kya Kya Document Chahiye)
    • लेख
    • केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट 2027 (KVS Me Admission Ke Liye Kya Kya Document Chahiye)

    केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट 2027 (KVS Me Admission Ke Liye Kya Kya Document Chahiye)

    Mithilesh KumarUpdated on 12 Nov 2026, 11:37 AM IST
    Trusted Source Image

    केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) में अपने बच्चे का एडमिशन कराने की योजना बना रहे अभिभावकों के लिए यह जानना जरूरी है कि केवीएस एडमिशन 2027-28 के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए (KVS Me Admission Ke Liye Kya Kya Document Chahiye)। केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन करते समय बच्चे की जन्मतिथि, निवास, जाति श्रेणी और माता-पिता की सेवा से संबंधित प्रमाण-पत्रों की आवश्यकता होती है। इसलिए अभिभावकों को आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही सभी जरूरी दस्तावेज तैयार कर लेने चाहिए।

    This Story also Contains

    1. केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2027 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट
    2. केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए अलग-अलग प्रमाण-पत्रों की जानकारी
    3. केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट 2027
    4. केंद्रीय विद्यालय कक्षा 2 से 10 में एडमिशन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट 2027
    5. केंद्रीय विद्यालय कक्षा 11 में एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट 2027
    6. केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए डॉक्यूमेंट तैयार करते समय ध्यान रखने योग्य बातें
    7. केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2027-28 के लिए आवेदन कैसे करें?
    8. केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2027 के लिए महत्वपूर्ण आधिकारिक वेबसाइट
    केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट 2027 (KVS Me Admission Ke Liye Kya Kya Document Chahiye)
    केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट 2027 (KVS Me Admission Ke Liye Kya Kya Document Chahiye)

    केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) प्रत्येक शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश कार्यक्रम और दिशा-निर्देश जारी करता है। पिछले शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश कार्यक्रम 19 मार्च 2026 को जारी किया गया था। कक्षा 1 में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे शुरू हुई थी और आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई थी।

    शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए केंद्रीय विद्यालय प्रवेश की आधिकारिक अधिसूचना और दस्तावेजों से संबंधित अंतिम निर्देश जारी होने पर उनमें दिए गए नियमों को ही मान्य माना जाएगा। हालांकि, पिछले सत्र के प्रवेश दिशा-निर्देशों के आधार पर अभिभावक अभी से जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार रख सकते हैं।

    इस लेख में केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 से लेकर कक्षा 11 तक एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट, कक्षावार दस्तावेजों की सूची, प्रमाण-पत्रों से जुड़े नियम और आवेदन के समय ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं।

    ये भी पढ़ें :

    केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2027 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट

    केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज छात्र की कक्षा, परिवार की श्रेणी और माता-पिता की नौकरी की स्थिति के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। सभी अभिभावकों के लिए हर प्रमाण-पत्र जमा करना अनिवार्य नहीं है। नीचे केवीएस एडमिशन के लिए सामान्य रूप से जरूरी दस्तावेजों की सूची दी गई है।

    क्रमांक

    आवश्यक दस्तावेज

    किसलिए जरूरी है?

    1.

    जन्म प्रमाण-पत्र (Birth Certificate)

    बच्चे की जन्मतिथि और आयु के प्रमाण के लिए

    2.

    निवास प्रमाण-पत्र (Residence Proof)

    बच्चे के निवास स्थान की पुष्टि के लिए

    3.

    आधार कार्ड (Aadhaar Card)

    छात्र और माता-पिता की पहचान के लिए, जहां मांगा जाए

    4.

    जाति प्रमाण-पत्र (Caste Certificate)

    एससी, एसटी और ओबीसी-एनसीएल श्रेणी के लिए

    5.

    ईडब्ल्यूएस/बीपीएल प्रमाण-पत्र

    आर्थिक रूप से कमजोर या गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी के लिए

    6.

    सेवा प्रमाण-पत्र (Service Certificate)

    सरकारी या संबंधित संस्थान में कार्यरत अभिभावकों के लिए

    7.

    स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (Transfer Certificate)

    पहले से किसी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के लिए, नियमानुसार

    8.

    पिछली कक्षा की अंकतालिका (Marksheet)

    पिछली कक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण देने के लिए

    9.

    दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (Disability Certificate)

    विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए

    10.

    सेवानिवृत्ति प्रमाण-पत्र (Retirement Certificate)

    सेवानिवृत्त रक्षा कर्मचारियों के बच्चों के लिए, जहां लागू हो

    11.

    एकल बालिका संबंधी हलफनामा (Single Girl Child Affidavit)

    एकल बालिका श्रेणी के तहत आवेदन करने पर, जहां लागू हो

    12.

    पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photograph)

    आवेदन पत्र और स्कूल रिकॉर्ड के लिए

    13.

    रक्त समूह प्रमाण-पत्र (Blood Group Certificate)

    स्कूल द्वारा मांगे जाने पर

    14.

    संबंध प्रमाण-पत्र (Relationship Certificate)

    केवीएस कर्मचारी या संबंधित विशेष प्राथमिकता श्रेणी का लाभ लेने पर

    ध्यान दें: यह सामान्य दस्तावेज सूची है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए केवीएस द्वारा जारी आधिकारिक प्रवेश दिशा-निर्देशों में दस्तावेजों की अंतिम सूची और उनकी अनिवार्यता के आधार पर इसे अपडेट किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें :

    केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए अलग-अलग प्रमाण-पत्रों की जानकारी

    केवीएस में आवेदन करते समय केवल दस्तावेजों की सूची जानना पर्याप्त नहीं है। अभिभावकों को यह भी पता होना चाहिए कि कौन-सा प्रमाण-पत्र किस प्राधिकारी से जारी होना चाहिए और उसे जमा करने के क्या नियम हैं।

    1. जन्म प्रमाण-पत्र (Birth Certificate)

    केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 में प्रवेश के लिए बच्चे की जन्मतिथि का प्रमाण देना आवश्यक है। इसके लिए सक्षम सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र स्वीकार किया जाता है। इसमें निम्नलिखित प्रमाण शामिल हो सकते हैं:

    • नगर निगम, नगरपालिका या अधिसूचित क्षेत्र परिषद द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र।

    • ग्राम पंचायत के जन्म रिकॉर्ड से प्राप्त जन्मतिथि का प्रमाण।

    • सैन्य अस्पताल द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र।

    • रक्षा कर्मियों के सेवा रिकॉर्ड में दर्ज जन्मतिथि का प्रमाण।

    अन्य कक्षाओं में राज्य शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त विद्यालय द्वारा जारी स्थानांतरण प्रमाण-पत्र में दर्ज जन्मतिथि स्वीकार की जा सकती है। दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद मूल जन्म प्रमाण-पत्र अभिभावकों को वापस कर दिया जाता है।

    महत्वपूर्ण: कक्षा 8 तक के प्रवेश के लिए कुछ परिस्थितियों में स्कूल स्थानांतरण प्रमाण-पत्र के बिना भी प्रवेश दिया जा सकता है। इसके लिए बच्चा अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करता हो और जन्म प्रमाण-पत्र किसी सरकारी संस्था द्वारा जारी किया गया हो।

    2. जाति एवं श्रेणी प्रमाण-पत्र (Caste and Category Certificate)

    यदि बच्चा आरक्षित श्रेणी के तहत केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन कर रहा है, तो संबंधित श्रेणी का प्रमाण-पत्र जमा करना होगा। इसमें निम्नलिखित श्रेणियां शामिल हैं:

    • अनुसूचित जाति (SC)

    • अनुसूचित जनजाति (ST)

    • अन्य पिछड़ा वर्ग गैर-क्रीमी लेयर (OBC-NCL)

    • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

    • गरीबी रेखा से नीचे (BPL)

    यह प्रमाण-पत्र संबंधित राज्य या केंद्र सरकार के सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया होना चाहिए।

    यदि आवेदन के समय बच्चे का जाति प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं है, तो पिछले प्रवेश दिशा-निर्देशों के अनुसार माता-पिता में से किसी एक का प्रमाण-पत्र प्रारंभिक रूप से स्वीकार किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में प्रवेश मिलने के तीन महीने के भीतर बच्चे का प्रमाण-पत्र जमा करना आवश्यक होगा।

    3. विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का प्रमाण-पत्र (CwSN Certificate)

    यदि बच्चा विशेष आवश्यकता वाला है और दिव्यांगता श्रेणी के तहत प्रवेश या संबंधित सुविधा का लाभ लेना चाहता है, तो सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।

    यह प्रमाण-पत्र सिविल सर्जन, पुनर्वास केंद्र या भारत सरकार द्वारा निर्धारित सक्षम प्राधिकारी से जारी होना चाहिए। पिछले दिशा-निर्देशों में यह भी प्रावधान दिया गया है कि यदि बच्चे की दिव्यांगता विद्यालय के प्राचार्य को स्पष्ट दिखाई देती है, तो प्रमाण-पत्र उपलब्ध होने तक कुछ परिस्थितियों में अस्थायी प्रवेश पर विचार किया जा सकता है। बाद में अभिभावकों को निर्धारित प्रमाण-पत्र जमा करना होगा।

    4. सेवा प्रमाण-पत्र (Service Certificate)

    केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए सरकारी कर्मचारियों के बच्चों को प्राथमिकता श्रेणी के अनुसार प्रवेश दिया जाता है। ऐसे में अभिभावकों को अपनी नौकरी और सेवा से संबंधित प्रमाण-पत्र जमा करना पड़ सकता है।

    सेवा प्रमाण-पत्र में निम्नलिखित जानकारियां होनी चाहिए:

    • कर्मचारी का पूरा नाम।

    • कर्मचारी का पद और विभाग।

    • कार्यालय या संस्थान का नाम।

    • पिछले सात वर्षों में हुए स्थानांतरण की संख्या।

    • स्थानांतरण की तारीख और संबंधित विवरण।

    • कार्यालय प्रमुख के हस्ताक्षर और आधिकारिक मुहर।

    सेवा प्रमाण-पत्र में दी गई जानकारी स्पष्ट और सत्य होनी चाहिए। विद्यालय के प्राचार्य इसकी सत्यता की जांच कर सकते हैं।

    5. सेवानिवृत्ति प्रमाण-पत्र (Retirement Certificate)

    यदि अभिभावक रक्षा सेवाओं में कार्यरत थे और सेवानिवृत्त हो चुके हैं, तो संबंधित सेवानिवृत्ति प्रमाण-पत्र मांगा जा सकता है। यह दस्तावेज अभिभावक की सेवा और सेवानिवृत्ति की स्थिति की पुष्टि करता है।

    6. निवास प्रमाण-पत्र (Residence Proof)

    केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए निवास संबंधी जानकारी देना भी महत्वपूर्ण है। इसके लिए अभिभावक निम्नलिखित दस्तावेजों में से कोई मान्य प्रमाण प्रस्तुत कर सकते हैं:

    • आधार कार्ड।

    • राशन कार्ड।

    • निवास प्रमाण-पत्र।

    • बिजली या पानी का बिल।

    • अन्य मान्य सरकारी पता प्रमाण।

    कौन-सा दस्तावेज स्वीकार किया जाएगा, इसकी पुष्टि संबंधित विद्यालय के प्रवेश निर्देशों से करें।

    7. स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (Transfer Certificate)

    यदि बच्चा पहले से किसी दूसरे विद्यालय में पढ़ रहा है और कक्षा 2 या उससे ऊपर में प्रवेश लेना चाहता है, तो मान्यता प्राप्त विद्यालय द्वारा जारी स्थानांतरण प्रमाण-पत्र की आवश्यकता हो सकती है।

    इस प्रमाण-पत्र में बच्चे का नाम, जन्मतिथि, पिछली कक्षा और विद्यालय से संबंधित विवरण दर्ज होते हैं। कक्षा 8 तक प्रवेश के लिए सरकारी संस्था द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र और अन्य पात्रता शर्तें पूरी होने पर कुछ मामलों में टीसी के बिना भी प्रवेश दिया जा सकता है।

    8. एकल बालिका प्रमाण-पत्र (Single Girl Child Affidavit)

    यदि अभिभावक एकल बालिका श्रेणी के तहत आवेदन कर रहे हैं, तो निर्धारित प्रारूप में हलफनामा मांगा जा सकता है। एकल बालिका का अर्थ परिवार की इकलौती संतान यानी माता-पिता की एकमात्र बेटी से है। इसमें जुड़वां बेटियां भी शामिल होती हैं। इस श्रेणी से संबंधित नियम और प्रवेश की उपलब्धता के लिए आधिकारिक दिशा-निर्देश देखना जरूरी है।

    ये भी पढ़ें : 

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट 2027

    केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 का प्रवेश ऑनलाइन आवेदन और लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है। अभिभावकों को आवेदन करते समय बच्चे और परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारी देनी होती है। कक्षा 1 में प्रवेश के लिए निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें:

    1. बच्चे का जन्म प्रमाण-पत्र।

    2. बच्चे का पासपोर्ट साइज फोटो।

    3. माता-पिता और बच्चे का आधार कार्ड, जहां आवश्यक हो।

    4. निवास प्रमाण-पत्र।

    5. एससी/एसटी/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस/बीपीएल प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो।

    6. माता-पिता का सेवा प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो।

    7. दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, यदि बच्चा विशेष आवश्यकता वाला है।

    8. एकल बालिका का हलफनामा, यदि लागू हो।

    9. रक्त समूह प्रमाण-पत्र, यदि विद्यालय द्वारा मांगा जाए।

    10. विशेष प्राथमिकता का लाभ लेने पर संबंधित प्रमाण-पत्र।

    कक्षा 1 के आवेदन में दी गई जानकारी और दस्तावेजों का सत्यापन प्रवेश के समय किया जा सकता है। इसलिए आवेदन में बच्चे का नाम, जन्मतिथि और माता-पिता का विवरण प्रमाण-पत्रों के अनुसार ही भरें।

    केंद्रीय विद्यालय कक्षा 2 से 10 में एडमिशन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट 2027

    केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 2 से 10 तक प्रवेश सामान्यतः संबंधित विद्यालय में उपलब्ध रिक्त सीटों के आधार पर दिया जाता है। इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए अभिभावकों को विद्यालय से पंजीकरण फॉर्म प्राप्त करके निर्धारित समय में आवेदन करना होता है।

    कक्षा 2 से 10 में प्रवेश के लिए सामान्य रूप से निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता हो सकती है:

    1. बच्चे का जन्म प्रमाण-पत्र।

    2. पिछली कक्षा की अंकतालिका।

    3. पिछले विद्यालय का स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (TC)।

    4. निवास प्रमाण-पत्र।

    5. आधार कार्ड।

    6. जाति प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो।

    7. ईडब्ल्यूएस/बीपीएल प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो।

    8. माता-पिता का सेवा प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो।

    9. दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो।

    10. पूर्व सैनिक प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो।

    11. विशेष प्राथमिकता श्रेणी का प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो।

    नोट: कक्षा 2 से 10 तक प्रवेश उपलब्ध सीटों और केवीएस की निर्धारित प्राथमिकता श्रेणियों के अनुसार होता है। कक्षा 9 में प्रवेश के लिए विद्यालय के नियमों के अनुसार प्रवेश परीक्षा भी आयोजित की जा सकती है। कक्षा 8 तक टीसी के बिना प्रवेश का प्रावधान निर्धारित शर्तों के अधीन है।

    केंद्रीय विद्यालय कक्षा 11 में एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट 2027

    केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 11 में प्रवेश के लिए कक्षा 10 उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को आवेदन करना होता है। केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों को निर्धारित नियमों के अनुसार प्राथमिकता दी जाती है। सीटें खाली रहने पर अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी प्रवेश दिया जा सकता है।

    कक्षा 11 में प्रवेश के लिए निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें:

    1. कक्षा 10 की अंकतालिका।

    2. कक्षा 10 का उत्तीर्ण प्रमाण-पत्र।

    3. स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (TC), विशेषकर दूसरे विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए।

    4. निवास प्रमाण-पत्र।

    5. आधार कार्ड।

    6. जाति प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो।

    7. ईडब्ल्यूएस/बीपीएल प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो।

    8. दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो।

    9. माता-पिता का सेवा प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो।

    10. पासपोर्ट साइज फोटो।

    कक्षा 11 में विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय में प्रवेश के लिए कक्षा 10 में प्राप्त अंकों और संबंधित विषयों की पात्रता का ध्यान रखा जाता है। प्रवेश के समय विद्यार्थी को अपनी पसंद के संकाय के अनुसार विद्यालय द्वारा निर्धारित दस्तावेज जमा करने होंगे।

    केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए डॉक्यूमेंट तैयार करते समय ध्यान रखने योग्य बातें

    केवीएस एडमिशन 2027-28 के लिए आवेदन करते समय अभिभावकों को कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    1. सभी दस्तावेज तैयार रखें: आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की व्यवस्था कर लें।

    2. नाम और जन्मतिथि की जांच करें: आवेदन फॉर्म में बच्चे का नाम और जन्मतिथि दस्तावेजों के अनुसार ही भरें।

    3. दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां रखें: प्रवेश के समय विद्यालय द्वारा मांगे जाने पर सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों की स्व-सत्यापित प्रतियां जमा करें।

    4. मूल दस्तावेज साथ रखें: दस्तावेजों के सत्यापन के समय मूल प्रमाण-पत्र भी मांगे जा सकते हैं।

    5. आरक्षित श्रेणी का प्रमाण-पत्र तैयार रखें: एससी, एसटी, ओबीसी-एनसीएल, ईडब्ल्यूएस और बीपीएल श्रेणी के तहत आवेदन करने वाले अभिभावक संबंधित प्रमाण-पत्र तैयार रखें।

    6. सेवा प्रमाण-पत्र की जांच करें: सरकारी कर्मचारी अभिभावक अपने विभाग से निर्धारित प्रारूप में सेवा प्रमाण-पत्र बनवाएं।

    7. आवेदन में सही जानकारी दें: गलत या फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्राप्त प्रवेश रद्द किया जा सकता है।

    8. विद्यालय के निर्देश पढ़ें: अलग-अलग कक्षाओं और प्राथमिकता श्रेणियों के लिए दस्तावेजों की आवश्यकता अलग हो सकती है।

    केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2027-28 के लिए आवेदन कैसे करें?

    केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जाता है, जबकि कक्षा 2 और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए प्रवेश रिक्त सीटों के आधार पर संबंधित विद्यालय के माध्यम से होता है। आवेदन प्रक्रिया की सामान्य जानकारी नीचे दी गई है।

    1. सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।

    2. वेबसाइट पर प्रवेश संबंधी सूचना और दिशा-निर्देश देखें।

    3. कक्षा 1 के लिए आधिकारिक प्रवेश पोर्टल admission.kvs.gov.in पर जाएं।

    4. ऑनलाइन पंजीकरण के लिए मांगी गई जानकारी भरें।

    5. बच्चे और अभिभावकों से संबंधित आवश्यक विवरण दर्ज करें।

    6. आवेदन में मांगे गए दस्तावेजों और जानकारियों को उपलब्ध कराएं।

    7. आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह जांचने के बाद सबमिट करें।

    8. आवेदन का प्रिंटआउट या पंजीकरण विवरण सुरक्षित रखें।

    9. चयन सूची जारी होने पर अपना नाम जांचें।

    10. चयन होने पर निर्धारित समय में संबंधित विद्यालय पहुंचकर दस्तावेजों का सत्यापन कराएं।

    महत्वपूर्ण: केवल आवेदन करने या पंजीकरण कराने से केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित नहीं होता। प्रवेश लॉटरी, प्राथमिकता श्रेणी, उपलब्ध सीटों और निर्धारित पात्रता नियमों के अनुसार दिया जाता है।

    केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2027 के लिए महत्वपूर्ण आधिकारिक वेबसाइट

    अभिभावक केंद्रीय विद्यालय प्रवेश से संबंधित सूचना, आवेदन फॉर्म और प्रवेश दिशा-निर्देश नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं।

    वेबसाइट

    उपयोग

    KVS की आधिकारिक वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/

    प्रवेश अधिसूचना और दिशा-निर्देश

    KVS प्रवेश पोर्टल

    https://admission.kvs.gov.in/

    कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन आवेदन

    KVS एडमिशन सेक्शन

    https://kvsangathan.nic.in/en/admission/

    प्रवेश से संबंधित सूचनाएं

    केवीएस ने पिछले सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश दिशा-निर्देश 19 मार्च 2026 को जारी किए थे। इन दिशा-निर्देशों में दस्तावेजों, पात्रता और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी गई थी।

    ये भी पढ़ें-

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe